Read the passage (परिच्छेद) — this item is based on it
महाकुम्भ मेले में स्थापित किए गए सांस्कृतिक गाँव ‘कलाग्राम’ को भारत के विविधतापूर्ण अंचलों की एक पच्चीकारी (मोजैक) के रूप में प्रतिबिम्बित किया गया, जिनमें से प्रत्येक का प्रतिनिधित्व सजगता से गढ़े गए सात ‘संस्कृति आँगनों’ के द्वारा किया गया। भव्य प्रवेशद्वार में कदम रखते ही लगता था, मानो किसी दूसरे लोक में प्रवेश कर रहे हों। दक्षिणेश्वर काली मंदिर और ब्रह्मा मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों से प्रेरित ये कथ्य-परक क्षेत्र (थिमैटिक जोन) आंचलिक कला-कौशल के बहुमूल्य खजाने थे। बंगाल की पट्टचित्र चित्रकारी, असम का बाँस शिल्प, तमिलनाडु की तंजावुर चित्रकारी, और मध्य प्रदेश की जनजातीय मूर्तिकला—ये सभी उन जीवंत दीर्घाओं में प्रदर्शित किए गए, जहाँ 230 उत्कृष्ट शिल्पकारों ने प्राचीन तकनीकों के प्रयोग से इनमें प्राण डाल दिए। उनके हाथों ने भारत के प्राचीन इतिहास को दर्शनीय रचनाओं में रूपांतरित किया।
निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष वैध हैं?
- 1.भारत के विभिन्न अंचलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात संस्कृति आँगनों को कलाग्राम में प्रदर्शित किया गया।
- 2.प्रसिद्ध मंदिरों से ली गई प्रेरणा के माध्यम से आंचलिक कला-कौशल को पहचान मिली।
- 3.230 शिल्पकारों की समकालीन शिल्पकारी द्वारा भारत के प्राचीन इतिहास को दर्शनीय रचनाओं में रूपांतरित किया गया।
- 4.भारत के सभी अंचलों के कलारूप इन जीवंत दीर्घाओं में प्रदर्शित किए गए।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Read this question in English
Which of the following conclusions are valid?
1. Seven Sanskriti Angans, representing different regions of India, had been showcased in Kalagram.
2. Regional artistry was recognised via the inspiration drawn from iconic temples.
3. India’s ancient history had been crafted by the contemporary craftsmanship of 230 artisans into creations to behold.
4. Art forms from all regions of India had been showcased in these living galleries.
Select the answer using the code given below.
(a) 1 and 2 only · (b) 2, 3 and 4 · (c) 1, 2 and 4 · (d) 1 and 3
उत्तर और व्याख्या · explanation in English
Answer: (a) केवल 1 और 2
Statements 1 and 2 restate what the passage says about the seven Angans and the temple-inspired zones full of regional art. Statement 3 swaps the passage's 'age-old techniques' for 'contemporary craftsmanship', and statement 4 overreaches with 'all regions'.
- ✓ 1. The passage says India's diverse regions were represented by seven 'Sanskriti Angans' in Kalagram.
- ✓ 2. The thematic zones were 'inspired by iconic temples' and were 'treasure troves of regional artistry', so the regional art was presented through temple-inspired zones.
- ✗ 3. The artisans worked with 'age-old techniques'; calling it 'contemporary craftsmanship' changes what the passage says.
- ✗ 4. Only a few examples (Bengal, Assam, Tamil Nadu, Madhya Pradesh) are named; 'all regions of India' is an overstatement.
Remember · Check each qualifying word against the passage: 'all', 'contemporary', 'only' often turn a near-copy into a wrong statement.
Question and answer: UPSC's provisional GS Paper II (2026, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). Permalink ·