Read the passage (परिच्छेद—1) — this item is based on it
जब तक बच्चे 8वीं कक्षा में पहुँचते हैं, उनमें से अधिकांश 13 वर्ष से 15 वर्ष की आयु-सीमा में होते हैं। किन्तु हमारे देश में, 8वीं कक्षा के सभी बच्चों के लगभग एक-चौथाई को सरल पाठ पढ़ने में कठिनाई होती है और आधे से अधिक बच्चे भाग (विभाजन) जैसी मूलभूत अंकगणितीय संक्रियाएँ (ऐरिथूमेटिक ऑपरेशन) तथापि नहीं कर पाते हैं। प्रारंभिक स्कूल से प्रत्येक वर्ष लगभग 25 मिलियन युवा लड़के और लड़कियाँ उस जीवन में प्रवेश करते हैं जो अनिवार्य स्कूली शिक्षा के बाद उनके लिए है। वे कम-से-कम संगठित क्षेत्र के कार्यबल में तो प्रवेश नहीं कर सकते हैं, जब तक कि वे 18 वर्ष के नहीं हो जाते। अनेक परिवारों के लिए, ये बच्चे स्कूल में इस स्तर तक पहुँचने वाले उनके परिवारों के पहले बच्चे होते हैं। माता-पिता और बच्चे अपेक्षा करते हैं कि स्कूल से निकले ऐसे ‘स्नातक (ग्रेजुएट)’ हाई स्कूल और कॉलेज तक जाएँगे। शायद ही कोई वापस कृषि में जाना चाहेगा। दूसरी ओर, शैक्षिक (अकादमिक) सामर्थ्य के संदर्भ में उनकी योग्यताएँ, कक्षा 8 की पाठ्यक्रम अपेक्षाओं के आधार पर भी जितनी होनी चाहिए, उससे बहुत निम्न होती हैं।
उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
- 1.प्रभावी स्कूली शिक्षा के लिए, सरकारों की तुलना में माता-पिताओं की भूमिका अधिक है।
- 2.ऐसा स्कूली पाठ्यक्रम, जो आज की अपेक्षाओं के अनुरूप हो और पूरे देश के लिए एकसमान हो, प्रकट की गई समस्याओं का समाधान कर सकता है।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?
Read this question in English
Based on the above passage, the following assumptions have been made:
1. For effective school education, parents have greater role than the governments.
2. School curriculum that conforms to today’s requirements and is uniform for the entire country may address the issues brought out.
Which of the assumptions given above is/are valid?
(a) 1 only · (b) 2 only · (c) Both 1 and 2 · (d) Neither 1 nor 2
उत्तर और व्याख्या · explanation in English
Answer: (d) न तो 1 और न ही 2
The passage describes a gap between what class 8 children can actually do and what they and their parents expect. It never compares the role of parents with that of governments, and it does not suggest a new, uniform national curriculum as the remedy.
- ✗ 1. Parents appear only as people who hold expectations for their children. The passage never weighs their role against the government’s.
- ✗ 2. Competencies fall short ‘even based on curricular expectations of class 8’, so the problem is weak learning against the existing curriculum, not the absence of a new or uniform one. A nationwide uniform curriculum is the reader’s idea, not the author’s premise.
Remember · An assumption must be needed by the author’s argument; a remedy the author never hints at is not an assumption.
Question and answer: UPSC's official GS Paper II (2024, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). Permalink ·