Minimalist IAS
CSAT 2024 paper

UPSC CSE CSAT 2024 · Paper II (CSAT) · Question 42 · Reading comprehension

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :

UPSC Civil Services (Preliminary) Examination 2024, General Studies Paper II (CSAT), Question 42 — Reading comprehension.

निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : नीचे दिए गए दो परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर आधारित होने चाहिए।

परिच्छेद—1

परंपरागत कक्षाएँ, अधिगम प्रभाविता से अधिक नियत समयावधि पर बल देकर, स्वयं को परिवर्तनशील परिणामों के लिए सौंप देती हैं। कक्षा का अत्याचार यह है कि वहाँ प्रत्येक शिक्षार्थी को एक ही अवधि के लिए एक ही तरीके से व्याख्यानों के एक ही सेट के अधीन किया जाता है। अंत में, कुछ शिक्षार्थी आगे निकल जाते हैं, कुछ अपना अस्तित्व बनाए रखते हैं और शेष पीछे छूट जाते हैं। इस नियत समयावधि के बाद, कक्षा का यह मॉडल चलता रहता है, और जो पीछे छूट गए हैं, उनके लिए एक बार भी नहीं सोचा जाता। इस तरह डेढ़ दशक की औपचारिक शिक्षा के बाद हम अपने स्नातकों में 10 प्रतिशत रोजगार-योग्यता ला पाते हैं। कौशल शिक्षा के क्षेत्र में यही अप्रभावी कहानी दोहराने से अलग परिणाम नहीं मिलेंगे।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :

  1. 1.चूँकि हमारे देश में बहुत बड़ी संख्या में श्रमिक असंगठित क्षेत्रों में नियोजित हैं, इसलिए भारत को शिक्षा की अपनी वर्तमान पारंपरिक कक्षा प्रणाली को बदलने की आवश्यकता नहीं है।
  2. 2.शिक्षा की अपनी वर्तमान पारंपरिक कक्षा प्रणाली के साथ भी, भारत जनसांख्यिकीय लाभांश के हितलाभ को पूर्णतः प्राप्त करते हुए पर्याप्त संख्या में कुशल श्रमिक उत्पन्न कर रहा है।

उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?

Read this question in English

Based on the above passage, the following assumptions have been made:

1. As a large number of workers in our country are employed in unorganized sector, India does not need to change its present conventional classroom system of education.

2. Even with its present conventional classroom system of education, India produces sufficient number of skilled workers to fully realize the benefits of demographic dividend.

Which of the assumptions given above is/are valid?

(a) 1 only · (b) 2 only · (c) Both 1 and 2 · (d) Neither 1 nor 2

उत्तर और व्याख्या · explanation in English

Answer: (d) न तो 1 और न ही 2

The passage blames the conventional classroom for ‘10 percent employability’ among graduates and warns against repeating it in skill education. Both statements defend the present system, so neither can be an assumption of this passage.

  • ✗ 1. The unorganized sector is not mentioned, and the author clearly wants the classroom model changed: ‘Repeating the same ineffectual script … will not produce different results.’
  • ✗ 2. The passage cites ‘10 percent employability in our graduates’, which contradicts the claim that the present system yields enough skilled workers. The demographic dividend is not mentioned.

Remember · An assumption must support the author’s argument; statements that contradict the author’s stand are invalid.

Question and answer: UPSC's official GS Paper II (2024, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). ·

Cite this question: UPSC CSE CSAT 2024, Q42 — minimalistias.com/pyqs/csat/2024/q42

In the UPSC syllabus: Reading comprehension › Inference & assumptions See it and tick it covered →

Timed · 30 minutes Take CSAT Reading comprehension · Set 3 as a test This question is in it — with UPSC's marking and an instant score. Start the set

More on Reading comprehension

All Reading comprehension questions →