Minimalist IAS
CSAT 2026 paper

UPSC CSE CSAT 2026 · Paper II (CSAT) · Question 27 · Reading comprehension

उपर्युक्त परिच्छेद में, लेखक के आशय को निम्नलिखित में से कौन-से प्रतिबिम्बित करते हैं?

UPSC Civil Services (Preliminary) Examination 2026, General Studies Paper II (CSAT), Question 27 — Reading comprehension.

आगे आने वाले 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। आपके उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होने चाहिए।

परिच्छेद

जब 2019 में SARS-CoV-2 का पहली बार पता चला, यह विश्व के लिए वस्तुतः एक विलक्षण विषाणु था। उस समय तक विश्व का कोई भी व्यक्ति SARS-CoV-2 के प्रभाव में नहीं आया था अथवा न ही किसी में इस विषाणु के विरुद्ध कोई विशिष्ट प्रतिरक्षा क्षमता थी। इसके विपरीत, संपूर्ण विश्व के लोग दशकों से HMPV से प्रभावित हो चुके हैं और इस विषाणु पर बहुत अधिक अध्ययन हो चुका है। HMPV और SARS-CoV-2 मूलतः विभिन्न लाक्षणिक विशेषताओं और जानपदिकरोग-विज्ञान से संबद्ध दो अत्यधिक भिन्न विषाणु कुलों के हैं, तथा SARS-CoV-2 के विपरीत, HMPV में प्रबल ऋतु विशिष्टता दिखाई देती है। दोनों ही विषाणु, विशेष रूप से दीर्घ अवधि में, भिन्न लक्षणगत गंभीरताएँ उत्पन्न करते हैं, और जनसंख्या के प्रभावित अंश पूर्णतः अतिव्याप्त नहीं होते। सामान्यतः, HMPV के कारण मंद रोगदशा उत्पन्न होती है, जिसमें मृत्यु बहुत विरल होती है और विषाणु-ग्रस्तता के परवर्ती लक्षण दीर्घ अवधि तक नहीं बने रहते।

CSAT 2026 · Q27

Reading comprehension X-Ray · Core #3 Medium Provisional key

उपर्युक्त परिच्छेद में, लेखक के आशय को निम्नलिखित में से कौन-से प्रतिबिम्बित करते हैं?

  1. 1.इन दोनों विषाणुओं के वस्तुनिष्ठ विश्लेषण के लिए कार्यविधियाँ विकसित करना
  2. 2.इन दोनों विषाणुओं के बीच जानपदिकरोग-विज्ञानीय समानताएँ और भिन्नताएँ स्थापित करना
  3. 3.जब SARS-CoV-2 के साथ विश्लेषण किया जाए, तो HMPV के उपचारों की एक बेहतर समझ प्रस्तुत करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

Read this question in English

Which of the following reflect the intent of the writer in the above passage?

1. To evolve methodologies for objective analysis of the two viruses

2. To establish the epidemiological similarities and differences between the two viruses

3. To offer a better understanding of the remedies of HMPV when analysed in conjunction with SARS-CoV-2

Select the answer using the code given below.

(a) 1 and 2 · (b) 2 and 3 · (c) 1 and 3 · (d) None of the above

उत्तर और व्याख्या · explanation in English

Answer: (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

The writer's aim is to show that HMPV is a familiar, milder and very different virus from SARS-CoV-2. The passage develops no method of analysis, does not set out similarities, and says nothing about remedies.

  • ✗ 1. No methodology is proposed; the passage simply states facts about the two viruses.
  • ✗ 2. The passage stresses only differences ('fundamentally different characteristics and epidemiology'); it does not set out similarities.
  • ✗ 3. Remedies or treatment are not discussed at all.

Remember · For 'intent of the writer', ask what the passage actually does; reject aims it never attempts (methods, remedies).

Question and answer: UPSC's provisional GS Paper II (2026, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). ·

Cite this question: UPSC CSE CSAT 2026, Q27 — minimalistias.com/pyqs/csat/2026/q27

In the UPSC syllabus: Reading comprehension › Facts & details from the passage See it and tick it covered →

Timed · 35 minutes Take CSAT Reading comprehension · Set 4 as a test This question is in it — with UPSC's marking and an instant score. Start the set

More on Reading comprehension

All Reading comprehension questions →