Minimalist IAS
CSAT 2026 paper

UPSC CSE CSAT 2026 · Paper II (CSAT) · Question 63 · Reading comprehension

निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष सही हैं?

UPSC Civil Services (Preliminary) Examination 2026, General Studies Paper II (CSAT), Question 63 — Reading comprehension.

आगे आने वाले 2 (दो) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। आपके उत्तर पूरी तरह इस परिच्छेद पर ही आधारित होने चाहिए।

परिच्छेद

वह प्रक्रिया, जिसके द्वारा देश अपने श्रम-उत्पादकता अंतराल को प्रौद्योगिकी-अग्रणी देश (technology leader) से पाटते हैं, अभिसरण सिद्धांत पर आधारित होती है। अभिसरण मॉडल आर्थिक युगों को तीन चरणों में विभाजित करता है : विचलन (breakaway), बराबरी करना (catch-up) और बेहतर सामंजस्य (fine-tuning) के चरण। यह आर्थिक इकाइयों को भी दो श्रेणियों में विभाजित करता है : प्रौद्योगिकी-अग्रणी देश (technology leaders) और प्रौद्योगिकी-अनुयायी देश (technology followers)। यह प्रक्रिया एक नई प्रौद्योगिकी के विकास के साथ प्रारंभ होती है, जैसे कि तीन मिलियन वर्ष पहले अपमार्जन (scavenging), एक मिलियन वर्ष पहले आखेट (hunting), 12 हज़ार वर्ष पहले कृषि (farming) और 200 वर्ष से कुछ अधिक समय पहले औद्योगिक प्रौद्योगिकी का उदय। विचलन के चरण में प्रौद्योगिकी-अग्रणी देशों (उदाहरण के लिए औद्योगिक युग में पश्चिमी यूरोप और उत्तरी अमेरिका) की प्रति व्यक्ति आय बढ़ती है, किन्तु प्रौद्योगिकी-अनुयायी देशों के लिए अपरिवर्तित रहती है। बराबरी करने के चरण में, अनुयायी देश नई प्रौद्योगिकी को अपनाते हैं और प्रौद्योगिकी-अग्रणी देशों के साथ अपने प्रति व्यक्ति आय अंतराल को पाटते हैं। बेहतर सामंजस्य के चरण में, जहाँ प्रतिभागी देश वर्धमान रूप से निःशेष होती प्रौद्योगिकी से अवशिष्ट लाभों के दोहन का प्रयास करते हैं, अग्रणी देशों और अनुयायी देशों में प्रति व्यक्ति आय समान रहती है।

CSAT 2026 · Q63

Reading comprehension X-Ray · Core #2 Medium Provisional key

निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष सही हैं?

  1. 1.विचलन के चरण में प्रौद्योगिकी-अनुयायी देशों के लिए आर्थिक प्रगति धीमी रहती है।
  2. 2.बराबरी करने के चरण में अग्रणी देशों की गति रुक जाती है और इसलिए अनुयायी देश अपने और अग्रणी देशों के बीच के अंतराल को पाटते हैं।
  3. 3.बेहतर सामंजस्य के चरण में, प्रौद्योगिकी निःशेष हो जाती है, जैसे कि यह थी, और अग्रणी देश एवं अनुयायी देश दोनों अवशिष्ट लाभों का दोहन करने का प्रयास करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रति व्यक्ति आय स्तर न्यूनाधिक समान होते हैं।
  4. 4.औद्योगिक प्रौद्योगिकी, अपमार्जन चरण के बाद आई, जो आखेट के चरण से पूर्व थी, जिसके बाद कृषि का आगमन हुआ।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

Read this question in English

Which of the following conclusions are correct?

1. In the breakaway phase, economic progress is slow for the technology followers.

2. In the catch-up phase, leaders stagnate and followers, therefore, close the gap between them and the leaders.

3. In the fine-tuning phase, technology is exhausted, as it were, and both leaders and followers attempt to extract leftover benefits, leading to more or less similar per capita income levels.

4. Industrial technology followed scavenging, which preceded hunting, which itself was followed by farming.

Select the answer using the code given below.

(a) 3 and 4 only · (b) 1, 2, 3 and 4 · (c) 1 and 2 only · (d) 2, 3 and 4 only

उत्तर और व्याख्या · explanation in English

Answer: (a) केवल 3 और 4

The fine-tuning description and the order scavenging → hunting → farming → industry both match the passage. Statement 1 turns 'unchanged' income into 'slow' progress, and statement 2 invents stagnating leaders — the passage says followers catch up by adopting the technology.

  • ✗ 1. The followers' per capita income is 'unchanged' in the breakaway phase — there is no progress, not slow progress.
  • ✗ 2. Followers close the gap because they 'adopt the new technology'; nothing says the leaders stagnate.
  • ✓ 3. Participants 'try to extract the remaining benefits from an increasingly exhausted technology' and incomes become similar.
  • ✓ 4. The dates give scavenging (3 MYA), hunting (1 MYA), farming (12,000 years ago), industry (200 years ago); each link in the statement fits this order.

Remember · 'Unchanged' is not 'slow', and 'followers adopt' is not 'leaders stagnate'; reject statements that add a cause the passage never gives.

Question and answer: UPSC's provisional GS Paper II (2026, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). ·

Cite this question: UPSC CSE CSAT 2026, Q63 — minimalistias.com/pyqs/csat/2026/q63

In the UPSC syllabus: Reading comprehension › Main idea, theme & conclusion See it and tick it covered →

Timed · 30 minutes Take CSAT Reading comprehension · Set 11 as a test This question is in it — with UPSC's marking and an instant score. Start the set

More on Reading comprehension

All Reading comprehension questions →