वैकल्पिक विषय · भाषाओं का साहित्य
UPSC उर्दू साहित्य वैकल्पिक विषय पाठ्यक्रम 2026
पेपर 1 और पेपर 2, UPSC के सीएसई 2026 के हिंदी नोटिस (पृ. 211–214) से शब्दशः। हर पेपर 250 अंक और तीन घंटे का।
Read in Englishमुख्य परीक्षा पेपर VI · 250 अंक · 3 घंटे
उर्दू साहित्य — प्रश्न पत्र I
(उत्तर उर्दू में लिखने होंगे)
खंड ‘क’
उर्दू भाषा का विकास
भारतीय-आर्य भाषा का विकास
प्राचीन भारतीय-आर्य
मध्ययुगीन भारतीय-आर्य
अर्वाचीन भारतीय-आर्य
पश्चिमी हिंदी तथा इसकी बोलियां, जैसे ब्रजभाषा, खड़ी बोली, हरियाणवी, कन्नौजी, बुंदेली। उर्दू भाषा के उद्भव से संबंधित सिद्धांत।
दिक्खिनी उर्दू-उद्भव और विकास-इसकी महत्वपूर्ण भाषा मूलक विशेषताएं।
उर्दू भाषा के सामाजिक और सांकृतिक आधार और उनके विभेदक लक्षण लिपि स्वर विज्ञान, आकृति विज्ञान, शब्द भंडार।
खंड ‘ख’
विभिन्न विधाएं और उनका विकास
कविता, गजल, मसनवी, कसीदा, मर्सिया, रूबाई, जदीद नज़्म।
गद्य: उपन्यास कहानी, दास्तान, नाटक इशाइया, खुतून, जीवनी।
निम्नलिखित की महत्वपूर्ण विशेषताएं
दक्खिनी, दिल्ली और लखनऊ शाखाएं
सर सैयद आंदोलन, स्वच्छतावादी आंदोलन, प्रगतिशील आंदोलन, आधुनिकतावाद।
साहित्यिक आलोचना और उसका विकास, हाली शिबली, क्लीमुद्दीन अहमद, एहतेशाम हुसैन, आले अहमद सुरूर।
निबंध लेख (साहित्यिक और कल्पना प्रधान विषयों पर)
मुख्य परीक्षा पेपर VII · 250 अंक · 3 घंटे
उर्दू साहित्य — प्रश्न पत्र II
(उत्तर उर्दू में लिखने होंगे)
इस प्रश्न पत्र में निर्धारित मूल पाठ्य पुस्तकों को पढ़ना अपेक्षित होगा और इसका प्रारुप इस प्रकार तैयार किया जाएगा जिससे अभ्यर्थी की आलोचनात्मक योग्यता की परीक्षा हो सके।
खंड- ‘क’
मीर अम्मान
बागोबहार
गालिब
इंतिखाह-ए-खुतूत-ए-गालिब
मोहम्मद हुसैन आजाद
नैरग-ए-ख्याल
प्रेमचंद
गोदान
राजेन्द्र सिंह बेदी
अपने दुख मुझे दे दो
अब्दुल कलाम आजाद
गुबार-ए-खातिर
खंड- ‘ख’
मीर
इंतिखाब-ए-मीर
(संपादक – अब्दुल हक़)
मीर हसन
सहरुल बयां
गालिब
दिवान-ए-गालिब
इकबाल
बाल-ए-जिबरैल
फिराक
गुल-ए-नगमा
फैज
दस्त-ए-सबा
अखतरुलिमान
बिंत-ए-लम्हात
पाठ: UPSC, संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा नोटिस सं. 05/2026-सीएसपी (सिविल सेवा परीक्षा, 2026), पृ. 211–214 ↗। वर्तनी UPSC की अपनी है।
भाषाओं का साहित्य के अन्य वैकल्पिक विषय
FAQ
उर्दू साहित्य: आपके प्रश्न, हमारे उत्तर
UPSC उर्दू साहित्य वैकल्पिक विषय में कितने पेपर होते हैं?
दो — मुख्य परीक्षा के पेपर VI और VII (वैकल्पिक पेपर 1 और पेपर 2), 250-250 अंक और तीन-तीन घंटे, कुल 500 अंक।
UPSC उर्दू साहित्य वैकल्पिक विषय के पाठ्यक्रम में क्या है?
UPSC इसे इस तरह बाँटता है: पेपर 1 — खंड ‘क’; खंड ‘ख’; पेपर 2 — खंड- ‘क’; खंड- ‘ख’। दोनों पेपरों का पूरा पाठ्यक्रम इस पेज पर UPSC के शब्दों में है।
उर्दू साहित्य का आधिकारिक पाठ्यक्रम कहाँ मिलेगा?
सिविल सेवा परीक्षा 2026 के UPSC नोटिस (परीक्षा नोटिस सं. 05/2026-सीएसपी) के खंड-III, भाग-ख में — हिंदी नोटिस में पृ. 211–214।