वैकल्पिक विषय · भाषाओं का साहित्य
UPSC तेलुगु साहित्य वैकल्पिक विषय पाठ्यक्रम 2026
पेपर 1 और पेपर 2, UPSC के सीएसई 2026 के हिंदी नोटिस (पृ. 208–211) से शब्दशः। हर पेपर 250 अंक और तीन घंटे का।
Read in Englishमुख्य परीक्षा पेपर VI · 250 अंक · 3 घंटे
तेलुगु साहित्य — प्रश्न पत्र I
(उत्तर तेलुगु में लिखने होंगे)
खंड 'क'
भाषा:
द्रविड़ भाषाओं में तेलुगु का स्थान और इसकी प्राचीनता - तेलुगु, तेलुगु और आंध्र की व्युत्पत्ति- आधारित इतिहास।
आद्य-द्रविड़ से प्राचीन तेलुगु तक और प्राचीन तेलुगू से आधुनिक तेलुगु तक स्वर-विज्ञानीय, रूपविज्ञानीय, व्याकरणिक और वाक्यगत स्तरों में मुख्य भाषायी परिवर्तन।
क्लासिकी तेलुगु की तुलना में बोलचाल की व्यावहारिक तेलुगु का विकास-औपचारिक और कार्यात्मक दृष्टि से तेलुगु भाषा की व्याख्या।
तेलुगु भाषा पर अन्य भाषाओं का प्रभावफ।
तेलुगु भाषा का आधुनिकरण:
भाषायी तथा साहित्यिक आंदोलन और तेलुगु भाषा के आधुनिकीकरण में उनकी भूमिका।
तेलुगु भाषा के आधुनिकीकरण में प्रचार माध्यमों की भूमिका (अखबार, रेडियो, टेलिविजन आदि)।
वैज्ञानिक और तकनीकी सहित विभिन्न विमर्शों के बीच तेलुगु भाषा में नये शब्द गढ़ते समय पारिभाषिकी और क्रियाविधि से संबंधित समस्याएं।
तेलुगु भाषा की बोलियां-प्रादेशिक और सामाजिक भिन्नताएं तथा मानकीकरण की समस्याएं।
वाक्य-विन्याय-तेलुगु वाक्यों के प्रमुख विभाजन-सरल, मिश्रित और संयुक्त वाक्य संज्ञा और क्रिया-विद्येयन-नामिकीकरण और संबंधीकरण की प्रक्रियाएं-प्रत्यक्ष और परोक्ष प्रस्तुतीकरण- परिवर्तन प्रक्रियाएं।
अनुवाद-अनुवाद की समस्याएं-सांस्कृतिक, सामाजिक और मुहावरा-संबंधी अनुवाद की विधियां - अनुवाद के क्षेत्र में विभिन्न दृष्टिकोण-साहित्यिक तथा अन्य प्रकार के अनुवाद- अनुवाद के विभिन्न उपयोग।
खंड 'ख'
साहित्य:
नान्नय-पूर्व काल में साहित्य-मार्ग और देसी कविता।
नान्नय काल-आंध्र महाभारत की ऐतिहसिक और साहित्यिक पृष्ठभूमि।
शेष कवि और उनका योगदान-द्विपाद, सातक, रागद उदाहरण।
तिक्कन और तेलुगु साहित्य में तिक्कन का स्थान।
एर्रना और उनकी साहित्यिक रचनाएं-नचन सोमन और काव्य के प्रति उनका नया दृष्टिकोण।
श्रीनाथ और पोतन-उनकी रचनाएं तथा योगदान।
तेलुगु साहित्य में भक्ति कवि-तल्लपक अन्जामैया, रामदासु त्थागैया।
प्रबंधों का विकास-काव्य और प्रबंध।
तेलुगु साहित्य की दक्खिनी विचारधारा-रघुनाथ नायक, चेमाकुर वेंकटकवि और महिला कवि- साहित्य-रूप जैसे यक्षगान, गद्य और पदकविता।
आधुनिक तेलुगु साहित्य और साहित्य-रूप- उपन्यास, कहानी, नाटक, नाटिका और काव्य-रूप।
साहित्यिक आंदोलन: सुधार आंदोलन, राष्ट्रवाद, नवक्लासिकीवाद, स्वच्छन्दतावाद और प्रगतिवादी, क्रांतिकारी आंदोलन।
दिगम्बरकावुलु, नारीवादी अैर दलित साहित्य।
लोकसाहित्य के प्रमुख विभाजन-लोक कलाओं का प्रस्तुतिकरण।
मुख्य परीक्षा पेपर VII · 250 अंक · 3 घंटे
तेलुगु साहित्य — प्रश्न पत्र II
(उत्तर तेलुगु में लिखने होंगे)
इस प्रश्न पत्र में निर्धारित मूल पाठ्य पुस्तकों का अध्ययन अपेक्षित होगा और ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे जिससे अभ्यर्थी की निम्नलिखित विषयों से संबंधित आलोचनात्मक क्षमता की जांच हो सके :
सौंदर्यपरक दृष्टिकोण-रस, ध्वनि, वक्रोक्ति और औचित्य-रूप संबंधी और संरचनात्मक-बिंब योजना और प्रतीकवाद।
समाज शास्त्रीय, ऐतिहासिक, आदर्शवादी और मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण।
खंड 'क'
नान्नय-दुष्यंत चरित्र (आदि पर्व चौथा सर्ग छंद 5-109)
तिक्कन-श्री कृष्ण रायबरामु (उद्योग पर्व-तीसरा सर्ग छंद 1-144)
श्रीनाथ-गुना निधि कथा (कासी खंडम-चौथा सर्ग छंद 76-133)
पिंगली सुरन-सुगत्रि सलिनुलकथा (कला- पुर्णोदयामु-चौथा सर्ग छंद 60-142)
मोल्ला-रामायनामु (अवतारिक सहित बाल कांड)
कसुल पुरुषोत्तम कवि-आंध्र नायक सतकामु।
खंड 'ख'
गुर्जद अप्पा राव-अनिमुत्थालु (कहानियां)
विश्वनाथ सत्यनारायण-आंध्र प्रशस्ति
देवुलापल्लि कृष्ण शास्त्री-कृष्णपक्षम (उर्वसी और प्रवसम को छोड़कर)
श्री श्री-महा प्रस्थानम्
जशुवा-गब्बिलम (भाग-1)
श्री नारायण रेड्डी-कर्पूरवसन्ता रायालु
कनुपरति वरलक्षम्मा-शारदा लेखालु (भाग-1)
आत्रेय - एन.जी.ओ.
रच कांड विश्वनाथ शास्त्री - अल्पजीवी
पाठ: UPSC, संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा नोटिस सं. 05/2026-सीएसपी (सिविल सेवा परीक्षा, 2026), पृ. 208–211 ↗। वर्तनी UPSC की अपनी है।
भाषाओं का साहित्य के अन्य वैकल्पिक विषय
FAQ
तेलुगु साहित्य: आपके प्रश्न, हमारे उत्तर
UPSC तेलुगु साहित्य वैकल्पिक विषय में कितने पेपर होते हैं?
दो — मुख्य परीक्षा के पेपर VI और VII (वैकल्पिक पेपर 1 और पेपर 2), 250-250 अंक और तीन-तीन घंटे, कुल 500 अंक।
UPSC तेलुगु साहित्य वैकल्पिक विषय के पाठ्यक्रम में क्या है?
UPSC इसे इस तरह बाँटता है: पेपर 1 — खंड 'क'; खंड 'ख'; पेपर 2 — खंड 'क'; खंड 'ख'। दोनों पेपरों का पूरा पाठ्यक्रम इस पेज पर UPSC के शब्दों में है।
तेलुगु साहित्य का आधिकारिक पाठ्यक्रम कहाँ मिलेगा?
सिविल सेवा परीक्षा 2026 के UPSC नोटिस (परीक्षा नोटिस सं. 05/2026-सीएसपी) के खंड-III, भाग-ख में — हिंदी नोटिस में पृ. 208–211।