वैकल्पिक विषय · भाषाओं का साहित्य
UPSC कोंकणी साहित्य वैकल्पिक विषय पाठ्यक्रम 2026
पेपर 1 और पेपर 2, UPSC के सीएसई 2026 के हिंदी नोटिस (पृ. 163–166) से शब्दशः। हर पेपर 250 अंक और तीन घंटे का।
Read in Englishमुख्य परीक्षा पेपर VI · 250 अंक · 3 घंटे
कोंकणी साहित्य — प्रश्न पत्र I
(उत्तर कोंकणी में लिखने होंगे)
खंड 'क'
कोंकणी भाषा का इतिहास:
भाषा का उद्भव और विकास तथा इस पर पड़ने वाले प्रभाव।
कोंकणी भाषा के मुख्य रूप तथा उनकी भाषाई विशेषताएं।
कोंकणी भाषा में व्याकरण और शब्दकोश संबंधी कार्य-कारक, क्रिया विशेषण, अवयव तथा वाच्य के अध्ययन सहित।
पुरानी मानक कोंकणी, नयी मानक कोंकणी तथा मानकीकरण की समस्याएं।
खंड 'ख'
कोंकणी साहित्य का इतिहास:
उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाएगी कि वे कोंकणी साहित्य तथा उसकी सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से भली-भांति परिचित हों तथा इससे उठने वाली समस्याओं तथा मुद्दों पर विचार करने में सक्षम हों।
कोंकणी साहित्य का इतिहास-प्राचीनतम संभावित स्रोत से लेकर वर्तमान काल तक तथा मुख्य कृतियों, लेखकों और आंदोलनों सहित.
कोंकणी साहित्य के उत्तरोत्तर निर्माण की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि.
आदिकाल से आधुनिक काल तक कोंकणी साहित्य पर पड़ने वाले भारतीय और पाश्चात्य प्रभाव.
विभिन्न क्षेत्रों और साहित्यिक विधाओं में उभरने वाली आधुनिक प्रवृत्तियां-कोंकणी लोक साहित्य के अध्ययन सहित.
मुख्य परीक्षा पेपर VII · 250 अंक · 3 घंटे
कोंकणी साहित्य — प्रश्न पत्र II
(उत्तर कोंकणी में लिखने होंगे) कोंकणी साहित्य की मूल पाठ विषयक समालोचना
यह प्रश्नपत्र इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि उम्मीदवार की आलोचना तथा विश्लेषण क्षमता की जांच हो सके। उम्मीदवारों से कोंकणी साहित्य के विस्तृत परिचय की अपेक्षा की जाएगी और देखा जाएगा कि उन्होंने निम्नलिखित पाठ्यपुस्तकों को मूल में पढ़ा है अथवा नहीं।
खंड 'क'
गद्य:
कोंकणी मनसांगोत्री (पद्य के अलावा) (प्रो. ओलिविन्हो गोम्स द्वारा संपादित।
ओल्ड कोकणी लैंग्वेज एंड लिट्रेचर, दी पोर्जुगीज़ रोल : प्रो. ओलिविन्हो गोम्स द्वारा संपादित।
ओट्मो डेन्वचरक: ए.वी. डा. क्रुज का उपन्यास
वेडोल आनी वरेम: एंटोनियो परेरा का उपन्यास
डेवाचे कुरपेन: वी.जे. पी. सल्दाना का उपन्यास
वज्रलिखनी-शेनॉय गोइम-बाब: शांताराम वर्दे वलवलिकर द्वारा संपादित संग्रह।
कोंकणी ललित निबंध: श्याम वेरेंकर द्वारा संपादित निबंध संग्रह।
तीन दशकम: चंद्रकांत केणि द्वारा संपादित संग्रह।
डिमांड: पुंडलीक नाइक का नाटक।
कादम्बिनी-ए मिसलेनी आफ माडर्न प्रोज़: प्रो.ओ.जे.एफ. गोम्स तथा श्रीमती पी.एस. तदकोदकर द्वारा संपादित।
रथा तु जे ओ घुदियो: श्रीमती जयंती नाईक
खंड 'ख'
पद्य
इवअणि मोरी: एडुआर्डो बूनो डिसूजा द्वारा रचित काव्य
अब्रवंचम यज्ञदान: लुईस मेस्केरेनहास
गोड्डे रामायण: आर.के. राव द्वारा संपादित
रत्नहार I एंड II, क्लेक्शन आफ पोयम्स : आर. वी. पंडित द्वारा संपादित
ज़यो-जुयो-पोयम्स: मनोहर एल सरदेसाई
कनादी माटी कोंकणी कवि: प्रताप नाईक द्वारा संपादित कविता संग्रह
अह्नष्टाचे कल्ले: पांडुरंग भंगुई द्वारा रचित कविताएं
यमन: माधव बोरकर द्वारा रचित कविताएं
पाठ: UPSC, संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा नोटिस सं. 05/2026-सीएसपी (सिविल सेवा परीक्षा, 2026), पृ. 163–166 ↗। वर्तनी UPSC की अपनी है।
भाषाओं का साहित्य के अन्य वैकल्पिक विषय
FAQ
कोंकणी साहित्य: आपके प्रश्न, हमारे उत्तर
UPSC कोंकणी साहित्य वैकल्पिक विषय में कितने पेपर होते हैं?
दो — मुख्य परीक्षा के पेपर VI और VII (वैकल्पिक पेपर 1 और पेपर 2), 250-250 अंक और तीन-तीन घंटे, कुल 500 अंक।
UPSC कोंकणी साहित्य वैकल्पिक विषय के पाठ्यक्रम में क्या है?
UPSC इसे इस तरह बाँटता है: पेपर 1 — खंड 'क'; खंड 'ख'; पेपर 2 — खंड 'क'; खंड 'ख'। दोनों पेपरों का पूरा पाठ्यक्रम इस पेज पर UPSC के शब्दों में है।
कोंकणी साहित्य का आधिकारिक पाठ्यक्रम कहाँ मिलेगा?
सिविल सेवा परीक्षा 2026 के UPSC नोटिस (परीक्षा नोटिस सं. 05/2026-सीएसपी) के खंड-III, भाग-ख में — हिंदी नोटिस में पृ. 163–166।