विस्तृत पाठ्यक्रम · मुख्य परीक्षा · पेपर I
UPSC निबंध पेपर पाठ्यक्रम 2026: UPSC का निर्देश और अब तक के सभी विषय
250 अंक, दो निबंध, विषयों की कोई सूची नहीं — इसलिए यहाँ UPSC का अपना निर्देश और 2016 से दिए गए सभी 88 विषय हैं।
Read in Englishनिबंध पेपर के लिए UPSC का निर्देश
“निबंध :- उम्मीदवार को विविध विषयों पर निबंध लिखना होगा। उनसे अपेक्षा की जाएगी कि वे निबंध के विषय पर ही केन्द्रित रहें तथा अपने विचारों को सुनियोजित रूप से व्यक्त करें और संक्षेप में लिखें। प्रभावी और सटीक अभिव्यक्ति के लिए अंक प्रदान किए जाएंगे।”
विषयों की कोई सूची नहीं है — नीचे की थीम बताती हैं कि 2016 से UPSC के 88 विषय किस तरह समूहों में आते हैं। हर विषय UPSC के हिंदी प्रश्न-पत्र के शब्दों में है, नीचे अंग्रेज़ी मूल के साथ।
दर्शन, मूल्य एवं अमूर्त विचार · 33
थीम पेज (अंग्रेज़ी) →- 2026 “विरोधाभास जीवन की विडंबनाओं को दर्शाते हैं।”Oxymorons reflect the ironies of life.
- 2026 “एक कृतज्ञ मन अति सुंदर होता है।”A grateful mind is very beautiful.
- 2026 “काँटा, कली का बदला हुआ रूप है।”A thorn is a changed bud.
- 2025 “सत्य कोई रंग नहीं जानता है।”Truth knows no color.
- 2025 “विचार एक दुनिया खोजता भी है और एक बनाता भी है।”Thought finds a world and creates one also.
- 2025 “मैले पानी को अकेला छोड़ने से ही उसे सबसे अच्छा साफ़ किया जा सकता है।”Muddy water is best cleared by leaving it alone.
- 2025 “जीवन को एक यात्रा के रूप में देखना सर्वोत्तम है, न कि एक गंतव्य के रूप में।”It is best to see life as a journey, not as a destination.
- 2024 “प्रसन्नता का कोई मार्ग नहीं है; प्रसन्नता ही मार्ग है।”There is no path to happiness; Happiness is the path.
- 2024 “लगभग सभी मनुष्य प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं, लेकिन किसी व्यक्ति के चरित्र के परीक्षण के लिए, उसे शक्ति प्रदान करके देखिए।”Nearly all men can stand adversity, but to test the character, give him power.
- 2024 “व्यापक परिणाम वाले सभी विचार हमेशा साधारण ही होते हैं।”All ideas having large consequences are always simple.
- 2024 “ग़लत होने की कीमत कुछ न करने की कीमत से कम है।”The cost of being wrong is less than the cost of doing nothing.
- 2023 “चिंतन एक तरह का खेल है, यह तब तक प्रारम्भ नहीं होता, जब तक एक विरोधी पक्ष न हो।”Thinking is like a game, it does not begin unless there is an opposite team.
- 2023 “दूरदर्शी निर्णय तभी लिए जाते हैं जब अंतर्ज्ञान और तर्क का परस्पर मेल होता है।”Visionary decision-making happens at the intersection of intuition and logic.
- 2023 “सभी भटकने वाले गुम नहीं होते हैं।”Not all who wander are lost.
- 2023 “रचनात्मकता की प्रेरणा लौकिकता में चमत्कार ढूँढ़ने के प्रयास से उपजती है।”Inspiration for creativity springs from the effort to look for the magical in the mundane.
- 2022 “जहाज बन्दरगाह के भीतर सुरक्षित होता है, परन्तु इसके लिए तो वह होता नहीं है”A ship in harbour is safe, but that is not what ship is for
- 2022 “आप उसी नदी में दोबारा नहीं उतर सकते”You cannot step twice in the same river
- 2022 “केवल इसलिए कि आपके पास विकल्प हैं, इसका यह अर्थ कदापि नहीं है कि उनमें से किसी को भी ठीक होना ही होगा”Just because you have a choice, it does not mean that any of them has to be right
- 2021 “आप की मेरे बारे में धारणा, आपकी सोच दर्शाती है; आपके प्रति मेरी प्रतिक्रिया, मेरा संस्कार है।”Your perception of me is a reflection of you; my reaction to you is an awareness of me.
- 2021 “इच्छारहित होने का दर्शन काल्पनिक आदर्श (युटोपिया) है, जबकि भौतिकता माया है।”Philosophy of wantlessness is Utopian, while materialism is a chimera.
- 2021 “सत् ही यथार्थ है और यथार्थ ही सत् है।”The real is rational and the rational is real.
- 2020 “मनुष्य होने और मानव बनने के बीच का लम्बा सफर ही जीवन है”Life is long journey between human being and being humane
- 2020 “विचारपरक संकल्प स्वयं के शांतचित्त रहने का उत्प्रेरक है”Mindful manifesto is the catalyst to a tranquil self
- 2020 “जहाज अपने चारों तरफ के पानी के वजह से नहीं डूबा करते, जहाज पानी के अंदर समा जाने की वजह से डूबते हैं”Ships do not sink because of water around them, ships sink because of water that gets into them
- 2020 “सरलता चरम परिष्करण है”Simplicity is the ultimate sophistication
- 2019 “विवेक सत्य को खोज निकालता है”Wisdom finds truth
- 2019 “मूल्य वे नहीं जो मानवता है, बल्कि वे हैं जैसा मानवता को होना चाहिए”Values are not what humanity is, but what humanity ought to be
- 2019 “स्वीकारोक्ति का साहस एवं सुधार करने की निष्ठा सफलता के दो मंत्र हैं”Courage to accept and dedication to improve are two keys to success
- 2018 “एक अच्छा जीवन प्रेम से प्रेरित तथा ज्ञान से संचालित होता है”A good life is one inspired by love and guided by knowledge
- 2018 “रूढ़िगत नैतिकता आधुनिक जीवन का मार्गदर्शक नहीं हो सकती है”Customary morality cannot be a guide to modern life
- 2018 “यथार्थ आदर्श के अनुरूप नहीं होता है, बल्कि उसकी पुष्टि करता है”Reality does not conform to the ideal, but confirms it
- 2017 “हर्ष कृतज्ञता का सरलतम रूप है।”Joy is the simplest form of gratitude.
- 2016 “आवश्यकता लोभ की जननी है तथा लोभ का आधिक्य नस्लें बर्बाद करता है”Need brings greed, if greed increases it spoils breed
अर्थव्यवस्था, विकास एवं कार्य · 9
थीम पेज (अंग्रेज़ी) →- 2025 “संतोष स्वाभाविक संपत्ति है; विलासिता कृत्रिम निर्धनता है।”Contentment is natural wealth; luxury is artificial poverty.
- 2022 “छप्पर मरम्मत करने का समय तभी होता है, जब धूप खिली हुई हो”The time to repair the roof is when the sun is shining
- 2020 “बिना आर्थिक समृद्धि के सामाजिक न्याय नहीं हो सकता, किन्तु बिना सामाजिक न्याय के आर्थिक समृद्धि निरर्थक है”There can be no social justice without economic prosperity but economic prosperity without social justice is meaningless
- 2019 “प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा की उपेक्षा भारत के पिछड़ेपन के कारण हैं”Neglect of primary health care and education in India are reasons for its backwardness
- 2018 “कहीं पर भी गरीबी, हर जगह की समृद्धि के लिए खतरा है”Poverty anywhere is a threat to prosperity everywhere
- 2017 “भारत में अधिकतर कृषकों के लिए कृषि जीवन-निर्वाह का एक सक्षम स्रोत नहीं रही है।”Farming has lost the ability to be a source of subsistence for majority of farmers in India.
- 2016 “नवप्रवर्तन आर्थिक संवृद्धि और सामाजिक कल्याण का अपरिहार्य निर्धारक है”Innovation is the key determinant of economic growth and social welfare
- 2016 “भारत में लगभग रोजगारविहीन संवृद्धि : आर्थिक सुधार की विसंगति या परिणाम”Near jobless growth in India : An anomaly or an outcome of economic reforms
- 2016 “डिजिटल अर्थव्यवस्था : एक समताकारी या आर्थिक असमता का स्रोत”Digital economy : A leveller or a source of economic inequality
लोकतंत्र, राजव्यवस्था एवं शासन · 8
थीम पेज (अंग्रेज़ी) →- 2026 “कठोर निर्णयों को टालना सबसे कम नैतिक मार्ग है।”Shelving hard decisions is the least ethical course.
- 2026 “उत्तम नेता वह है जो अपने अनुयायियों का अनुसरण करता है।”A good leader is one who follows the followers.
- 2021 ““सर्वोत्तम कार्यप्रणाली” से बेहतर कार्यप्रणालियाँ भी होती हैं।”There are better practices to "best practices".
- 2019 “पक्षपातपूर्ण मीडिया भारत के लोकतंत्र के समक्ष एक वास्तविक खतरा है”Biased media is a real threat to Indian democracy
- 2018 “जो समाज अपने सिद्धान्तों के ऊपर अपने विशेषाधिकारों को महत्त्व देता है, वह दोनों से हाथ धो बैठता है”A people that values its privileges above its principles loses both
- 2017 “भारत में संघ और राज्यों के बीच राजकोषीय संबंधों पर नए आर्थिक उपायों का प्रभाव।”Impact of the new economic measures on fiscal ties between the union and states in India.
- 2016 “संघीय भारत में राज्यों के बीच जल-विवाद”Water disputes between States in federal India
- 2016 “सहकारी संघवाद : मिथक अथवा यथार्थ”Cooperative federalism : Myth or reality
विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं भविष्य · 7
थीम पेज (अंग्रेज़ी) →- 2024 “प्रश्न पूछने वाला ही विज्ञान का सच्चा सिपाही है।”The doubter is a true man of science.
- 2023 “गणित ज्ञान का संगीत है।”Mathematics is the music of reason.
- 2022 “इतिहास वैज्ञानिक मनुष्य के रूमानी मनुष्य पर विजय हासिल करने का एक सिलसिला है”History is a series of victories won by the scientific man over the romantic man
- 2021 “आत्म-संधान की प्रक्रिया अब तकनीकी रूप से वाह्य स्रोतों को सौंप दी गई है।”The process of self-discovery has now been technologically outsourced.
- 2019 “कृत्रिम बुद्धि का उत्थान : भविष्य में बेरोजगारी का खतरा अथवा पुनर्कौशल और उच्चकौशल के माध्यम से बेहतर रोजगार के सृजन का अवसर”Rise of Artificial Intelligence : the threat of jobless future or better job opportunities through reskilling and upskilling
- 2017 “‘सोशल मीडिया’ अंतर्निहित रूप से एक स्वार्थपरायण माध्यम है।”Social media’ is inherently a selfish medium.
- 2016 “साइबरस्पेस और इंटरनेट : दीर्घ अवधि में मानव सभ्यता के लिए वरदान अथवा अभिशाप”Cyberspace and Internet : Blessing or curse to the human civilization in the long run
समाज, संस्कृति एवं मानवीय संबंध · 6
थीम पेज (अंग्रेज़ी) →- 2024 “सोशल मीडिया युवाओं में ‘छूटने का डर’ पैदा कर रहा है जिसके कारण उनमें अवसाद और अकेलापन बढ़ रहा है।”Social media is triggering ‘Fear of Missing Out’ amongst the youth, precipitating depression and loneliness.
- 2023 “जिस समाज में अधिक न्याय होता है, उस समाज को दान की कम आवश्यकता होती है।”A society that has more justice is a society that needs less charity.
- 2022 “कवि संसार के अनधिकृत रूप से मान्य विधायक होते हैं”Poets are the unacknowledged legislators of the world
- 2022 “हर असमंजस के लिए मुस्कराहट ही चुनिन्दा साधन है”A smile is the chosen vehicle for all ambiguities
- 2019 “व्यक्ति के लिए जो सर्वश्रेष्ठ है, वह आवश्यक नहीं कि समाज के लिए भी हो”Best for an individual is not necessarily best for the society
- 2019 “दक्षिण एशियाई समाज सत्ता के आस-पास नहीं, बल्कि अपनी अनेक संस्कृतियों और विभिन्न पहचानों के ताने-बाने से बने हैं”South Asian societies are woven not around the state, but around their plural cultures and plural identities
शिक्षा एवं ज्ञान · 6
थीम पेज (अंग्रेज़ी) →- 2026 “एक अच्छे शिक्षित दिमाग में, हमेशा उत्तर से अधिक प्रश्न होंगे।”A well-educated mind will always have more questions than answers.
- 2025 “सबसे अच्छे सबक कड़वे अनुभवों से सीखे जाते हैं।”Best lessons are learnt through bitter experiences.
- 2024 “भविष्य के साम्राज्य, मस्तिष्क के साम्राज्य होंगे।”The empires of the future will be the empires of the mind.
- 2023 “शिक्षा वह है जो विद्यालय में सीखी गई बातों को भूल जाने के बाद भी शेष रह जाती है।”Education is what remains after one has forgotten what one has learned in school.
- 2021 “शोध क्या है, ज्ञान के साथ एक अजनबी मुलाकात!”What is research, but a blind date with knowledge!
- 2017 “राष्ट्र के भाग्य का स्वरूप-निर्माण उसकी कक्षाओं में होता है।”Destiny of a nation is shaped in its classrooms.
पर्यावरण एवं संधारणीयता · 5
थीम पेज (अंग्रेज़ी) →- 2026 “प्रकृति ही जीवात्मा का प्रतीक है।”Nature is the symbol of the spirit.
- 2024 “जंगल सभ्यताओं से पहले आते हैं और रेगिस्तान उनके बाद आते हैं।”Forests precede civilizations and deserts follow them.
- 2022 “आर्थिक समृद्धि हासिल करने के मामले में वन सर्वोत्तम प्रतिमान होते हैं”Forests are the best case studies for economic excellence
- 2018 “जलवायु परिवर्तन के प्रति सुनम्य भारत हेतु वैकल्पिक तकनीकें”Alternative technologies for a climate change resilient India
- 2017 “हम मानवीय नियमों का तो साहसपूर्वक सामना कर सकते हैं, परंतु प्राकृतिक नियमों का प्रतिरोध नहीं कर सकते।”We may brave human laws but cannot resist natural laws.
महिलाएँ, लैंगिक मुद्दे एवं समानता · 5
थीम पेज (अंग्रेज़ी) →- 2023 “लड़कियाँ बंदिशों के तथा लड़के अपेक्षा के बोझ तले दबे हुए होते हैं — दोनों ही समान रूप से हानिकारक व्यवस्थाएँ हैं।”Girls are weighed down by restrictions, boys with demands — two equally harmful disciplines.
- 2021 “पालना झूलाने वाले हाथों में ही संसार की बागडोर होती है।”Hand that rocks the cradle rules the world.
- 2020 “पितृ-सत्ता की व्यवस्था नजर में बहुत कम आने के बावजूद सामाजिक विषमता की सबसे प्रभावी संरचना है”Patriarchy is the least noticed yet the most significant structure of social inequality
- 2017 “भारत में ‘नए युग की नारी’ की परिपूर्णता एक मिथक है।”Fulfilment of ‘new woman’ in India is a myth.
- 2016 “स्त्री-पुरुष के समान सरोकारों को शामिल किए बिना विकास संकटग्रस्त है”If development is not engendered, it is endangered
विश्व, शांति एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था · 5
थीम पेज (अंग्रेज़ी) →- 2026 “जब दो हाथी लड़ते हैं, तब घास ही रौंदी जाती है।”When two elephants fight, it is the grass that gets trampled.
- 2025 “बिना लड़े ही दुश्मन को परास्त करना युद्ध की सर्वोच्च कला है।”The supreme art of war is to subdue the enemy without fighting.
- 2020 “अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मौन कारक के रूप में प्रौद्योगिकी”Technology as the silent factor in international relations
- 2018 “भारत के सीमा विवादों का प्रबन्धन—एक जटिल कार्य”Management of Indian border disputes—a complex task
- 2017 “क्या गुटनिरपेक्ष आंदोलन (नाम) एक बहुध्रुवी विश्व में अपनी प्रासंगिकता को खो बैठा है?”Has the Non-Alignment Movement (NAM) lost its relevance in a multipolar world?
इतिहास, सभ्यता एवं विरासत · 4
थीम पेज (अंग्रेज़ी) →- 2025 “वर्ष बहुत कुछ सिखाते हैं, जो दिन कभी नहीं जानते।”The years teach much which the days never know.
- 2021 “इतिहास स्वयं को दोहराता है, पहली बार एक त्रासदी के रूप में, दूसरी बार एक प्रहसन के रूप में।”History repeats itself, first as a tragedy, second as a farce.
- 2020 “जो हम हैं, वह संस्कार; जो हमारे पास है, वह सभ्यता”Culture is what we are, civilization is what we have
- 2018 “‘अतीत’ मानवीय चेतना तथा मूल्यों का एक स्थायी आयाम है”The past’ is a permanent dimension of human consciousness and values
FAQ
निबंध पेपर: आपके प्रश्न, हमारे उत्तर
UPSC निबंध पेपर का पाठ्यक्रम क्या है?
UPSC विषयों की कोई सूची नहीं देता। उसका पाठ्यक्रम कहता है: “निबंध :- उम्मीदवार को विविध विषयों पर निबंध लिखना होगा। उनसे अपेक्षा की जाएगी कि वे निबंध के विषय पर ही केन्द्रित रहें तथा अपने विचारों को सुनियोजित रूप से व्यक्त करें और संक्षेप में लिखें। प्रभावी और सटीक अभिव्यक्ति के लिए अंक प्रदान किए जाएंगे।”
UPSC मुख्य परीक्षा में कितने निबंध लिखने होते हैं?
दो। हाल के प्रश्न-पत्रों में UPSC ने चार-चार विषयों के दो खंडों में आठ विषय दिए हैं; उम्मीदवार हर खंड से एक निबंध लिखते हैं — 125-125 अंक, लगभग 1,000–1,200 शब्दों में — तीन घंटे में कुल 250 अंक।
UPSC किस तरह के निबंध विषय देता है?
2016 से 2026 तक सबसे ज़्यादा विषय इन थीम से आए: दर्शन, मूल्य एवं अमूर्त विचार (33), अर्थव्यवस्था, विकास एवं कार्य (9), लोकतंत्र, राजव्यवस्था एवं शासन (8)। हाल के प्रश्न-पत्रों में दार्शनिक उक्तियों के साथ मुद्दा-आधारित विषय भी दिए जाते हैं।