Minimalist IAS
CSAT 2022 paper

UPSC CSE CSAT 2022 · Paper II (CSAT) · Question 32 · Reading comprehension

यह परिच्छेद यह सुझाता है कि विकास का डार्विनवादी सिद्धांत कोई सिद्धांत है ही नहीं, क्योंकि

UPSC Civil Services (Preliminary) Examination 2022, General Studies Paper II (CSAT), Question 32 — Reading comprehension.

निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित दो परिच्छेदों को पढ़िए और उनके नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए।

परिच्छेद—1

प्राकृतिक वरण (नैचुरल सिलेक्शन) पृथ्वी पर भावी पर्यावरणों का पूर्वानुमान नहीं कर सकता। इसलिए वर्तमान जीव-समुच्चय पर्यावरणीय महाविपत्तियों के लिए, जो जीवन की राह में खड़ी हैं, पूरी तरह कभी भी तैयार नहीं हो सकते। इसका परिणाम यह है कि वे प्रजातियाँ विलुप्त हो जाएँगी जो पर्यावरणीय प्रतिकूलता से पार नहीं पा सकतीं। उत्तरजीविता की इस विफलता का उत्तरदायी, आधुनिक शब्दों में, उन जीनोम को कहा जा सकता है, जो भूवैज्ञानिक विक्षोभ या जैविक दुर्घटनाओं (संक्रमण, रोग आदि) को झेल पाने में असमर्थ हैं। पृथ्वी पर जीवों के विकास (ईवोल्यूशन) में प्रजातियों का विलुप्त होना एक प्रमुख विशेषता रही है। वर्तमान में पृथ्वी पर एक करोड़ तक प्रजातियाँ हो सकती हैं, तथापि 90% से अधिक प्रजातियाँ, जो कभी पृथ्वी पर थीं, अब विलुप्त हो चुकी हैं। एक बार फिर, सृष्टि-शून्यवादी सिद्धांत इस बात का संतोषजनक समाधान देने में असफल हो जाते हैं कि क्यों एक दिव्य सृष्टिकर्ता पहले तो लाखों प्रजातियों का सृजन करता है और फिर उन्हें समाप्त हो जाने देता है। विलुप्त जीवन के बारे में डार्विनवादी व्याख्या एक बार फिर सरल, सुचारु और एकदम युक्तियुक्त हो जाती है—जीवों का जीवन उन पर्यावरणीय या जैविक हमलों की क्रिया के रूप में विलुप्त हो जाता है, जिनके सामने उनका वंशानुक्रम उनको पर्याप्त रूप से तैयार नहीं समझता है। इसलिए, तथाकथित डार्विनवादी विकास सिद्धांत वास्तव में सिद्धांत है ही नहीं। विकास होता है—यही सत्य है। विकास की क्रियाविधि (डार्विन ने प्राकृतिक वरण प्रस्तुत किया) का पर्याप्त समर्थन वैज्ञानिक आँकड़ों से हो जाता है। वास्तव में, अभी तक डार्विन के दो केन्द्रीय विचारों में से किसी का भी किसी जन्तुवैज्ञानिक, वनस्पतिवैज्ञानिक, भूवैज्ञानिक, जीवाश्मीय, आनुवंशिक या भौतिक साक्ष्यों ने खंडन नहीं किया है। यदि धर्म का विचार न करें, तो डार्विन के नियम ठीक-ठीक कोपरनिकस, गैलिलियो, न्यूटन और आइंस्टाइन द्वारा प्रस्तावित नियमों की तरह ही स्वीकार्य हैं—कि ये प्राकृतिक नियम-समुच्चय हैं जो भूमंडल में प्राकृतिक घटनाओं की व्याख्या करते हैं।

CSAT 2022 · Q32

Reading comprehension X-Ray · Core #3 Medium

यह परिच्छेद यह सुझाता है कि विकास का डार्विनवादी सिद्धांत कोई सिद्धांत है ही नहीं, क्योंकि

Read this question in English

The passage suggests that Darwinian theory of evolution is not a theory at all because

(a) it does not satisfy the creationist doctrine · (b) extinction is a function of environment and biological assaults · (c) there are no evidences to refute it · (d) existence of organisms is attributed to a creator

उत्तर और व्याख्या · explanation in English

Answer: (b) विलोपन, पर्यावरणीय और जैविक हमलों की क्रिया है

“Therefore, the so-called Darwinian theory of evolution is not a theory at all” follows directly from the Darwinian explanation that organisms go extinct “as a function of environmental or biological assaults”. That explanation, being simple and convincing, is what makes the author treat evolution as fact rather than theory.

  • ✗ (a) The author criticises creationist doctrines; failing to satisfy them is not offered as the reason.
  • ✓ (b) The “Therefore” rests on the preceding sentence: organisms go extinct “as a function of environmental or biological assaults for which their inheritance deems them ill-equipped”.
  • ✗ (c) That no evidence has refuted Darwin’s ideas comes later, as support for the mechanism of evolution; it is not the reason attached to “not a theory at all”.
  • ✗ (d) Reverses the passage — attributing organisms to a creator is the creationist view the author rejects.

Remember · For ‘why does the author say X’, read the sentence just before the ‘Therefore’ — that is the stated reason.

Question and answer: UPSC's official GS Paper II (2022, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). ·

Cite this question: UPSC CSE CSAT 2022, Q32 — minimalistias.com/pyqs/csat/2022/q32

In the UPSC syllabus: Reading comprehension › Facts & details from the passage See it and tick it covered →

Timed · 35 minutes Take CSAT Reading comprehension · Set 7 as a test This question is in it — with UPSC's marking and an instant score. Start the set

More on Reading comprehension

All Reading comprehension questions →