99 questions in UPSC's order, 2 hours, negative marking — your score as soon as you submit.
Pick up where you left off
99
questions
2 hours
as in the exam
198
maximum marks
How it works
1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 2 hours timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and our explanation.
Marking, as in the exam: +2 for a correct answer, −0.66 for a wrong one, 0 if you leave it.
UPSC dropped 1 question of this paper from evaluation; it is left out. Questions from the latest paper are scored against UPSC's provisional answer key (the final key comes out after the final result).
What's in this test
Subject
Questions
Easy
Medium
Hard
International relations & current affairs
20
4
13
3
Economy & social development
14
6
6
2
Science & technology
13
4
9
0
Polity & governance
12
4
7
1
Geography
11
3
7
1
Environment & ecology
9
4
3
2
Art & culture
8
2
3
3
Ancient India
7
1
3
3
Modern India & the freedom struggle
5
0
3
2
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's GS Paper I: 2 marks for each correct answer and a third of that (0.66) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 198.
How long do I get?
Two hours, the same as the real paper. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and an explanation.
Why 99 questions and not 100?
UPSC dropped 1 question of the 2026 paper from evaluation in its final answer key, so it is left out of this test.
निम्नलिखित में से कर्नाटक संगीत के किस राग का हिन्दुस्तानी संगीत के राग बिलावल से मेल है ?
Question 2 of 99 · Prelims 2026, Q2
हिल्टन-यंग कमीशन (1926) द्वारा कृत्रिम रूप से निर्धारित की गई रुपए-स्टर्लिंग विनिमय दर को ब्रिटिश सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किस कारण से अंगीकार किया गया था ?
Question 3 of 99 · Prelims 2026, Q3
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. पाली ग्रंथों में, कहापण, निक्खा, कन्स और काकणिका जैसे सिक्कों के प्रथम स्पष्ट संदर्भ समाविष्ट हैं।
II. पाली ग्रंथों से प्राप्त साहित्यिक साक्ष्य की पुष्टि, अनेक स्थलों से प्राप्त आहत सिक्कों (punch-marked coins) के पुरातात्विक प्रमाण द्वारा होती है, इन सिक्कों में से अधिकांश चाँदी से बने हैं।
उपर्युक्त कथन निम्नलिखित में से किनसे संबद्ध हैं ?
1.शहरी जीवन के उद्भव से
2.मुद्रा अर्थव्यवस्था की ओर संक्रमण से
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 4 of 99 · Prelims 2026, Q4
निम्नलिखित में से किस मंदिर/किन मंदिरों में नागर-शैली के शिखर हैं ?
1.मालेगिट्टी शिवालय, बादामी
2.हुचिमल्लिगुड़ी मंदिर, ऐहोल
3.दशावतार मंदिर, देवगढ़
4.विरुपाक्ष मंदिर, पट्टदकल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 5 of 99 · Prelims 2026, Q5
जैन धर्म में मान्यता-प्राप्त जीवन के अस्तित्व के चार मुख्य रूपों में, निम्नलिखित में से कौन-सा सम्मिलित नहीं है ?
Question 6 of 99 · Prelims 2026, Q6
बाघ गुफाओं में विद्यमान हल्लिसालस्य चित्र क्या प्रदर्शित करता है ?
Question 7 of 99 · Prelims 2026, Q7
भारत में स्थानीय-मान पद्धति (place-value system) के उपयोग से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत में स्थानीय-मान पद्धति का सर्वप्रथम उत्कीर्ण-अभिलेखीय उपयोग गुजरात की मनकणी पट्टिकाओं (595 – 596 AD) में मिलता है।
2.नवीं शताब्दी में, संपूर्ण भारत में उत्कीर्ण लेखों में स्थानीय-मान सामान्य हो जाते हैं।
3.दक्षिण-पूर्व एशिया में संस्कृत के उत्कीर्ण लेखों में स्थानीय-मान सातवीं शताब्दी के प्रारंभ से ही मिलते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
Question 8 of 99 · Prelims 2026, Q8
हड़प्पा नगरों में पुरातात्विक खोजों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. घरों में तकली की प्रचुर उपलब्धता है किंतु चरखे अनुपलब्ध हैं।
II. अंशांकित बाट और मापन पैमानों की खोज हुई है।
III. अपेक्षाकृत रूप से विस्तृत प्रांगण के चारों ओर, अधिकतर पकी हुई ईंटों से निर्मित घर मिले हैं, जिनके अपने कुएँ हैं, स्नान करने के चबूतरे हैं, और बड़े कमरे हैं।
उपर्युक्त कथनों से निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं ?
1.कथन I संकेत करता है कि कताई घर पर किया जाने वाला एक श्रम-साध्य कार्य था।
2.कथन II हड़प्पा के लोगों में वैज्ञानिक ज्ञान के प्रसार की ओर संकेत करता है।
3.कथन III साझी संपत्ति व्यवस्था के उद्भव की ओर संकेत करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 9 of 99 · Prelims 2026, Q9
एका आंदोलन और बारदोली सत्याग्रह के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
Question 10 of 99 · Prelims 2026, Q10
ऋग्वेदिक काल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. कूपों से की जाने वाली सिंचाई ने कृषि को प्लावनीय मैदानों और नदी किनारों की पट्टियों से दूर वर्तमान पंजाब और हरियाणा के मैदानों में विस्तृत होने का अवसर दिया जहाँ भूमिगत जल स्तर सतह के पर्याप्त समीप था ।
II. कूपों से पानी निकालने के लिए भारवाही-पशु शक्ति का प्रयोग किया गया ।
निम्नलिखित में से कौन-सी सूचना, उपर्युक्त कथनों का समर्थन करती है/हैं ?
1.ऋग्वेद में, पानी निकालने के लिए अश्म चक्र (पत्थर की घिरनी) और आहाव (पट्टी से कसा हुआ लकड़ी का डोल) के उपयोग के साक्ष्य हैं ।
2.ऋग्वेद में पर्शु/कुलीश (कुल्हाड़ी) और दात्र/सृणी (हँसिया) जैसे उपकरणों के उपयोग का उल्लेख मिलता है ।
3.ऋग्वेद से पहले भी, भूमि को जोतने और गाड़ियों को खींचने के लिए बैल के उपयोग का इतिहास मिलता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 11 of 99 · Prelims 2026, Q11
निम्नलिखित अभिकथन पर विचार कीजिए :
अत्यंत नूतन (प्लीस्टोसीन) काल में या तो यमुना, कभी सिन्धु में प्रवाहित होती थी, या फिर सतलुज, यमुना में प्रवाहित होती थी तथा इनमें से किसी एक की प्रमुख सहायक नदी या तो गंगा से सिंधु में अथवा इसके विपरीत, स्थानांतरित हुई थी ।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से, उपर्युक्त अभिकथन का/के आधार है/हैं ?
1.ऋग्वेद का नदी-सूक्त
2.रॉबर्ट ब्रूस फुट द्वारा किए गए सतलुज और यमुना के अन्वेषण
3.सिन्धु और गंगा, दोनों नदी प्रणालियों में डॉलफ़िनों की समान प्रजातियों की उपस्थिति
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 12 of 99 · Prelims 2026, Q12
प्रारंभिक बौद्ध मूर्तिविद्या में रिक्त स्थान (empty seat) क्या दर्शाता है ?
Question 13 of 99 · Prelims 2026, Q13
निम्नलिखित नदियों के प्राचीन और आधुनिक नामों के युग्मों में से कौन-सा/कौन-से सही सुमेलित है/हैं ?
1.वितस्ता : चिनाब
2.असिक्नी : झेलम
3.परुष्णी : रावी
4.यव्यावती : ब्यास
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 14 of 99 · Prelims 2026, Q14
अमरावती स्तूप और उसकी उद्भृत मूर्तिकला (relief sculpture) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.यह निचली कृष्णा घाटी में स्थित था ।
2.भारत में, आकार की दृष्टि से, साँची स्तूप के बाद इसका ही स्थान था ।
3.अमरावती मूर्तिकला शैली का परवर्ती दक्षिण भारतीय मूर्तिकला पर गहरा प्रभाव पड़ा, और उसकी रचनाओं (products) को श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया ले जाया गया था ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 15 of 99 · Prelims 2026, Q15
प्रारंभिक ऐतिहासिक तमिलकम में राजा और उसकी वंशावली के निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से युग्म सही सुमेलित नहीं है/हैं ?
1.सेनगुट्टुवन : चेर
2.उदियनजेरल : चोल
3.नेदुन्जेलियन : पांड्य
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 16 of 99 · Prelims 2026, Q16
1939 में, सुभाष चन्द्र बोस द्वारा फॉरवर्ड ब्लॉक के गठन के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कारकों का योगदान रहा ?
1.बोस, महात्मा गाँधी का विश्वास जीतने में विफल रहे ।
2.कांग्रेसी वामपंथियों में एकता नहीं थी और वे बोस को समर्थन देने में विफल रहे ।
3.साम्यवादियों ने बोस के प्रयासों का समर्थन नहीं किया ।
4.एम.एन. रॉय के समर्थक और जयप्रकाश नारायण जैसे समाजवादी नेताओं ने बोस को समर्थन देने की अपेक्षा कांग्रेस की एकता को वरीयता दी ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 17 of 99 · Prelims 2026, Q17
1856 में अवध के समामेलन (annexation) के तत्काल बाद अवध में ब्रिटिश नीति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.तालुकदारों की भूसंपत्ति ज़ब्त कर ली गई, किंतु उन्हें अपने अस्त्र-शस्त्र और किले अधिकार में रखने दिए गए।
2.तालुकदारों को बाहरी व्यक्ति मानते हुए 1856 में संक्षिप्त राजस्व बंदोबस्त किया गया था।
3.ब्रिटिश, तालुकदारों को हटाकर, कृषकों से सीधे राजस्व लेने में विश्वास करते थे।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
Question 18 of 99 · Prelims 2026, Q18
निम्नलिखित अभिकथन पर विचार कीजिए :
समुदाय पर आधारित राजनैतिक गठबंधनों की उत्पत्ति, 1919 के मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों के मूल स्वरूप में निहित थी ।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन, उपर्युक्त अभिकथन का समर्थन करता है/करते हैं ?
1.इन सुधारों ने पृथक निर्वाचक मंडलों के सिद्धांत को बनाए रखा और विस्तृत किया ।
2.पृथक निर्वाचक मंडलों का उद्देश्य सशक्त होते भारतीय राष्ट्रवाद का प्रतिरोध करना था ।
3.वंचित वर्ग पृथक निर्वाचक मंडलों में अंतर्निहित हितों के लिए एकजुट हुए ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 19 of 99 · Prelims 2026, Q19
कर्नाटक के विख्यात शास्त्रीय गायक पंडित मल्लिकार्जुन मंसूर किस घराने का प्रतिनिधित्व करते थे ?
Question 20 of 99 · Prelims 2026, Q20
क्षेत्र-पत्नी (‘mistress of the field’) शब्द निम्नलिखित में से किस ग्रंथ में उद्भूत है ?
Question 21 of 99 · Prelims 2026, Q21
जलवायु परिवर्तन पर भारत की अनुक्रिया के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत की दीर्घकालिक निम्न उत्सर्जन विकास रणनीति (LT-LEDS), वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन को प्राप्त करने के लिए एक निर्णायक साधन है ।
II. दिसंबर, 2024 में प्रस्तुत की गई भारत की चौथी द्विवार्षिक अद्यतन रिपोर्ट (BUR-4) में 2019 की तुलना में 2020 में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जनों में लगभग 8% कमी दर्ज की गई ।
III. जलवायु-अनुकूल (क्लाइमेट-रेज़िलिएन्ट) विकास अनिवार्य रूप से उत्सर्जन न्यूनीकरण लक्ष्यों की त्वरित और अल्प-कालिक उपलब्धि पर निर्भर है ।
उपर्युक्त कथनों के बीच के संबंधों में से निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
1.कथन I, कथन II द्वारा आनुभविक रूप से समर्थित है ।
2.कथन III, कथन I में निहित दृष्टिकोण का खंडन करता है ।
3.कथन I और कथन III सम्मिलित रूप से दीर्घकालिक स्थिरता (sustainability) की आधारिका (premise) को स्थापित करते हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 22 of 99 · Prelims 2026, Q22
वेस्टर्न हूलॉक गिबनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.पूर्वोत्तर भारत में एक अभयारण्य इस वानर जाति (species) का घर है जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आई.यू.सी.एन.) की लाल सूची में लुप्तप्राय (Endangered) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है ।
2.उनके पास विशिष्ट बाहुगमन (ब्रैकिएशन) की क्षमता है और वे आसानी से पेड़ों के बीच झूल सकते हैं ।
3.गोरिला की भाँति, वे मज़बूत और स्थूलकाय होते हैं, तथापि वे असाधारण रूप से फुर्तीले वृक्षारोही हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 23 of 99 · Prelims 2026, Q23
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से, जलवायु अनुकूलन (climate resilience) के संदर्भ में गरान (मैंग्रोव) पारिस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण हेतु तर्काधार की सर्वोत्तम व्याख्या करता है/करते हैं ?
1.गरान ज्वारीय ऊर्जा को कम करते हैं और अलवणजल का संचयन करते हैं, जो उन्हें लवणीय ज्वारनदमुखी कटिबंधों में धान की खेती के लिए आदर्श स्थल बनाते हैं।
2.उनकी लवण-संवेदी जड़ें समुद्रीजल को छानती हैं, इस प्रकार तटीय भूमि को अलवण जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) क्षेत्रों में परिवर्तित करने में गरानों की मुख्य भूमिका होती है।
3.ज्वारीय लहरों (टाइडल सर्जेस) को सहन करने तथा जैवमात्रा (बायोमास) संसाधनों को उपलब्ध करवाने के माध्यम से, गरान प्राकृतिक जैव-ढाल (बायोशील्ड) और ग्रामीण समुदायों के लिए जीविका के आधार, दोनों रूपों में कार्य करते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 24 of 99 · Prelims 2026, Q24
विझिनजाम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री पत्तन, भारत के समुद्री व्यापार और संभार तंत्र (लॉजिस्टिक्स) नीति में संरचनात्मक परिवर्तन को किस रूप/किन रूपों में निरूपित करता है ?
1.तटीय पोत परिवहन पर निर्भरता को कम करने और विदेशी सहयोग की आवश्यकता को समाप्त करने के लिए केवल एक घरेलू कार्गो केंद्र के रूप में कार्य करना ।
2.मुख्यतः यात्री क्रूज पर्यटन और विरासत पोत परिवहन पर केंद्रित करते हुए एक समुद्री विरासत गंतव्य के रूप में केरल की पहचान (प्रोफाइल) को बढ़ाना ।
3.अपनी प्राकृतिक गहराई (डीप ड्राफ्ट) और रणनीतिक अवस्थान का लाभ उठाते हुए विदेशी यानांतरण (ट्रांस-शिपमेंट) पत्तनों पर निर्भरता को कम करना, राजस्व बनाए रखने को बढ़ाना, और क्षेत्रीय समुद्री व्यापार में भारत को पुनः स्थापित करना ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 25 of 99 · Prelims 2026, Q25
निम्नलिखित सूचना के आधार पर भारतीय उप-महाद्वीप की नदी को पहचानिए :
1.इसका एक पूर्ववर्ती अपवाह तंत्र है।
2.यह तीन देशों में से होकर बहती है।
3.इसका उद्गम तिब्बत के पठार में होता है और यह सिंचाई के लिए महत्त्वपूर्ण नदी है।
4.इसकी कोई वितरिका नहीं है।
निम्नलिखित में से उत्तर चुनिए :
Question 26 of 99 · Prelims 2026, Q26
भारतीय राज्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही नहीं है/हैं ?
1.उत्तर प्रदेश सबसे अधिक संख्या में अन्य भारतीय राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है ।
2.सभी भारतीय राज्यों में से राजस्थान सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है ।
3.सिक्किम एकमात्र राज्य है जो केवल एक अन्य भारतीय राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 27 of 99 · Prelims 2026, Q27
मंगोलिया से प्रत्येक वर्ष नागालैंड के दोयंग झील में अमूर बाज़ों (Amur Falcons) के आगमन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.यह दर्शाता है कि कैसे निरंतर स्थानीय संरक्षण प्रयास अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षियों के आगमन और संरक्षण में योगदान दे सकते हैं ।
2.यह उन उन्नत ट्रैकिंग प्रौद्योगिकियों की वैश्विक सफलता को दर्शाता है जो प्रवासी पक्षियों को अपने प्रवास स्थल (स्टॉपओवर साइट) पर वापस जाने का मार्ग दिखाती हैं ।
3.यह पुष्टि करता है कि अमूर बाज़ों ने अनुकूल आवास संबंधी परिवर्तनों के कारण भारत को स्थायी निवास स्थल (रेजिडेन्सी) के रूप में अपना लिया है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 28 of 99 · Prelims 2026, Q28
राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA) के अंतर्गत वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास (RAD) पहल का/के उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से है/हैं ?
1.वर्षा सिंचित क्षेत्रों में एकधान्य कृषि (मोनोकल्चर) को प्रोत्साहित करना
2.सिंचित क्षेत्रों में धान की खेती को बढ़ाना
3.एकीकृत कृषि प्रणालियों (IFS) के माध्यम से उत्पादकता को बढ़ाना और जलवायु संबंधी जोखिमों का न्यूनीकरण करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 29 of 99 · Prelims 2026, Q29
वैश्विक वस्त्र उद्योग में एरी रेशम (सिल्क) के लिए ओको-टेक्स प्रमाणन (Oeko-Tex certification) प्राप्त करने का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तात्पर्य निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से है/हैं ?
1.यह भारतीय निर्यातकों को रसायनमुक्त उत्पादों को अधिक महत्त्व देने वाले उच्चस्तरीय बाज़ारों में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है ।
2.यह पुष्टि करता है कि एरी रेशम अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यावरणीय, और गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है, जिससे प्रीमियम पर्यावरण-सचेतन बाज़ारों में इसे प्रवेश का अधिकार मिलता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 30 of 99 · Prelims 2026, Q30
निम्नलिखित में से किन देशों से आने वाले जहाजों को हिंद महासागर तक पहुँचने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज) को पार करना होता है ?
1.बहरीन
2.सीरिया
3.क़तर
4.मिस्र
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 31 of 99 · Prelims 2026, Q31
तुंगुराहुआ ज्वालामुखी, जिसे वर्ष 2025 में यूनेस्को (UNESCO) द्वारा एक वैश्विक भू-उद्यान (ग्लोबल जियोपार्क) घोषित किया गया था, निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है ?
Question 32 of 99 · Prelims 2026, Q32
माधव राष्ट्रीय उद्यान के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.इसे वर्ष 2025 में भारत का बाघ अभयारण्य (टाइगर रिज़र्व) घोषित किया गया था।
2.साख्य सागर, जिसे रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया है, इस राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित है।
3.इसका क्षेत्रफल मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच में साझा होता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 33 of 99 · Prelims 2026, Q33
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की जलवायु के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.इस जलवायु को आर्द्र, उष्णकटिबंधीय तटीय जलवायु के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
2.यहाँ दक्षिण-पश्चिम मानसून और उत्तर-पूर्वी मानसून, दोनों से वर्षा होती है।
3.दिसंबर और मई के बीच में अधिकतम वर्षण होता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 34 of 99 · Prelims 2026, Q34
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से भौगोलिक लक्षण अथवा परिघटना भारतीय प्रायद्वीपीय खंड से संबद्ध है/हैं ?
1.विवर्तनिक क्रियाओं के कारण पश्चिमी तट के भागों का जलमग्न होना
2.अवशिष्ट पर्वत श्रृंखलाएँ, जैसे, वेलीकोण्डा पहाड़ियों और महेंद्रगिरी पहाड़ियों की उपस्थिति
3.तेज़ बहाव वाली नदियों द्वारा गहरी, V-आकार की नदी-घाटियों का निर्माण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 35 of 99 · Prelims 2026, Q35
भारत सरकार के सागरमाला कार्यक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. सागरमाला कार्यक्रम का उद्देश्य लागत-प्रभावी और संधारणीय तटीय अवसंरचना के माध्यम से पत्तन-आधारित आर्थिक विकास को प्राप्त करना है।
II. सागरमाला कार्यक्रम की सफलता वैश्विक पत्तन रैंकिंग में सुधार के साथ ही तटीय और अंतर्देशीय जलमार्गीय पोत परिवहन में हुई महत्त्वपूर्ण वृद्धि में परिलक्षित होती है।
III. सागरमाला 2.0 का लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 की भविष्य-दृष्टि (विज़न) के अनुरूप एक वैश्विक समुद्री नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
उपर्युक्त कथनों के बीच में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से संबंध सही है/हैं ?
1.कथन II, कथन I में परिकल्पित रणनीतियों की प्रभाविता को अभिपुष्ट करता है।
2.कथन III, कथन I के लक्ष्यों को भविष्य-उन्मुखी नवाचार ढाँचे में अंतःस्थापित करने के माध्यम से उन्हें विस्तारित करता है।
3.आधुनिक नवाचार के स्थान पर केवल पारंपरिक अवसंरचना पर केंद्रित होने के कारण कथन I, कथन III का खंडन करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 36 of 99 · Prelims 2026, Q36
रिन्कोस्टाइलिस रेटूसा (फॉक्सटेल ऑर्किड) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह एक अधिपादपीय ऑर्किड है।
2.यह पूर्वोत्तर भारत की स्थानिक जाति (स्पीशीज़) है।
3.यह अरुणाचल प्रदेश और असम का राज्य पुष्प है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
Question 37 of 99 · Prelims 2026, Q37
ताई-अहोम राज्य द्वारा निर्मित और यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में सम्मिलित, मोइदामों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.वे सैन्य दुर्ग के रूप में कार्य करते थे।
2.वे राजवंशियों (रॉयल) और अभिजातों (नोबल) के मनोरंजन केंद्र (recreation centre) थे।
3.वे राजवंशियों (रॉयल) और अभिजातों (नोबल) के समाधी स्थल (burial ground) थे।
4.वे राजवंशियों (रॉयल) और अभिजातों (नोबल) के युद्धाभ्यास केंद्र (battle drill centres) थे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 38 of 99 · Prelims 2026, Q38
फ्रांस में जून, 2025 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन (UNOC) में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने समुद्री और महासागरीय मुद्दों, विशेष रूप से समुत्थानशील आजीविका और ‘‘ब्लू ट्रांसफॉर्मेशन’’ हेतु संधारणीय मत्स्यपालन और जलकृषि पर सशक्त विचार व्यक्त किए।
खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा ‘‘ब्लू ट्रांसफॉर्मेशन’’ के लिए प्रस्तावित ‘‘बेहतर चार (Four Betters)’’ के बारे में निम्नलिखित संयोजनों में से कौन-सा सही है ?
Question 39 of 99 · Prelims 2026, Q39
तुर्काना झील के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.यह विश्व की सबसे बड़ी मरुस्थलीय झील है।
2.यह झील दक्षिण सूडान में सहारा मरुस्थल के पूर्वी सीमांत के साथ-साथ स्थित है।
3.यह झील यूनेस्को (UNESCO) के विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध है और इसे ‘जेड सागर (Jade Sea)’ के रूप में भी जाना जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 40 of 99 · Prelims 2026, Q40
निम्नलिखित में से कौन-सी, भारत में प्रथम प्लान वीवो (Vivo) प्रमाणित वनोन्मूलन और वन निम्नीकरण से होने वाले उत्सर्जन का न्यूनीकरण (REDD+) परियोजना है ?
Question 41 of 99 · Prelims 2026, Q41
आनुवंशिक चिकित्सा (जेनेटिक मेडिसिन) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.आनुवंशिक चिकित्सा, रोग के लिए उत्तरदायी ख़राब जीन को सही करती है/की कमी को पूरा करती है।
2.निर्मित विषाणुओं (engineered viruses) और लिपिड नैनोकणों का प्रयोग आनुवंशिक चिकित्सा के वाहक के रूप में किया जाता है।
3.आनुवंशिक चिकित्सा संपूर्ण डीएनए (DNA) अनुक्रम को बदल देती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 42 of 99 · Prelims 2026, Q42
यंत्र अधिगम (मशीन लर्निंग) में प्रयुक्त लार्ज लैंग्वेज मॉडलों (LLMs) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.LLMs निकटस्थ संभावित शब्दों के लिए प्रायिकताएँ निर्दिष्ट करते हैं और तत्पश्चात सर्वोच्च प्रायिकता वाले शब्द को चुनते हैं।
2.LLMs पूर्वानुमान संबंधी त्रुटियों को न्यूनतम करने के लिए गणितीय इष्टतमीकरण के माध्यम से डेटा का संसाधन (process) करते हैं।
3.LLMs निष्पक्ष निर्गम (unbiased outputs) उत्पन्न करते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 43 of 99 · Prelims 2026, Q43
स्टेल्थ (stealth) प्रौद्योगिकी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.स्टेल्थ वस्तुओं (objects) में अति-लघु रेडार अनुप्रस्थ-परिच्छेद (क्रॉस-सेक्शन) होता है और उन्हें रेडार अवशोषक पदार्थ से विलेपित किया जाता है।
2.विशिष्ट आवृत्तियों का प्रयोग करके स्टेल्थ वस्तुओं (objects) का पता लगाया जा सकता है।
3.स्टेल्थ वस्तुओं (objects) को मेटा-पदार्थों (metamaterials) से विलेपित किया जाता है ताकि विद्युत्-चुम्बकीय विकिरण के प्रकीर्णन में वृद्धि की जा सके।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 44 of 99 · Prelims 2026, Q44
आधुनिक विमानों में प्रयुक्त होने वाले ब्लैक बॉक्सों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.उनमें लाल प्रकाश स्पंद उत्सर्जित करने वाला एक बीकन होता है ताकि उनकी अंतर्जलीय खोज को सुकर बनाया जा सके।
2.वे कॉकपिट वॉइस और फ्लाइट डेटा, दोनों को रिकॉर्ड करते हैं।
3.उनके मेमोरी यूनिटों के निर्माण में या तो जंगरोधी इस्पात (स्टेनलेस स्टील) या टाइटेनियम का उपयोग किया जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 45 of 99 · Prelims 2026, Q45
हरित (ग्रीन) हाइड्रोजन के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.यह विकार्बनीकृत (decarbonized) हाइड्रोजन है जो प्राकृतिक गैस के पुनरुत्पादन द्वारा प्राप्त होती है जिसमें कार्बन अभिग्रहण और संचयन (CCS) भी सम्मिलित है।
2.नवीकरणीय ऊर्जा से जनित विद्युत का उपयोग करके जल के विद्युत-अपघटन द्वारा इसका उत्पादन किया जाता है।
3.भारत के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का लक्ष्य, वर्ष 2030 तक वार्षिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में लगभग 50 MMT की कमी लाना है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 46 of 99 · Prelims 2026, Q46
भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में निजी संस्थाओं की भागीदारी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) एक स्वायत्त अभिकरण है जिसकी स्थापना निजी संस्थाओं की भागीदारी को सुकर बनाने के लिए की गई है।
2.अग्निकुल कॉसमॉस ने विश्व में पहली बार 3D-प्रिंटेड रॉकेट इंजन का उपयोग करके उड़ान (फ्लाइट) का प्रक्षेपण किया।
3.स्काईरूट एयरोस्पेस ने GSLV के लिए तरल ईंधन (Liquid fuel) विकसित किया।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
Question 47 of 99 · Prelims 2026, Q47
ड्रोन झुंडों (स्वार्म्स) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.वे कमांड केंद्र के साथ संचार के लिए टेराहर्ट्ज़ बैंड आवृत्ति का प्रयोग करते हैं।
2.झुंड (स्वार्म) में सम्मिलित कोई ड्रोन, झुंड के अन्य ड्रोनों के साथ संचार कर सकता है।
3.ड्रोन झुंड के हमले को रोकने के लिए जीपीएस स्पूफिंग (GPS Spoofing) सामान्यतः प्रयोग में लाई जाने वाली तकनीक है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 48 of 99 · Prelims 2026, Q48
जीनोमइंडिया परियोजना के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.यह मानव जीनोम परियोजना का एक भाग है।
2.यह परियोजना भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) के द्वारा वित्तपोषित है।
3.इसका मुख्य लक्ष्य भारतीय जनसंख्या की आनुवंशिक विविधता की सूची तैयार करना है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 49 of 99 · Prelims 2026, Q49
राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (NQM) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.इसका उद्देश्य 50 – 1000 भौतिक क्यूबिट की क्षमता वाले मध्यवर्ती-स्तर के क्वांटम कंप्यूटर विकसित करना है।
2.इसके कार्यान्वयन के अंतर्गत संपूर्ण भारत के शैक्षणिक और राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संस्थानों (R&D institutes) में चार विषयगत (थीमेटिक) केंद्रों (T-Hubs) की स्थापना करना सम्मिलित है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 50 of 99 · Prelims 2026, Q50
भारत के डीप ओशन मिशन के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.इसे भारत सरकार के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया था।
2.गहरे समुद्री खोज हेतु 3 लोगों को ले जाने के लिए मत्स्य-6000 को डिज़ाइन किया गया है।
3.इस मिशन के अंतर्गत समुद्रयान एक परियोजना है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 51 of 99 · Prelims 2026, Q51
श्री X, एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, जो किसी विश्वमारी के दौरान एक निर्णायक टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने पाया कि टीके के वितरण के लिए उत्तरदायी एक निजी सेवा प्रदाता, लाभ अर्जित करने के लिए गुणवत्ता से समझौता कर रहा है। निहित स्वार्थों के कारण, इस मामले को निपटाने हेतु अत्यधिक दबाव होने के बावजूद, अपने जीविका (कैरिअर) के विविध प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भागीदारी के दौरान सीखे गए लोक प्रशासन के सिद्धांतों के आधार पर उन्होंने अपनी आवाज़ उठाई। उन्होंने इस मामले को समुचित सतर्कता प्राधिकारी को प्रतिवेदित किया और नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए उस संविदा को रोक दिया।
श्री X की कार्रवाई से लोक प्रशासन के निम्नलिखित सिद्धांतों में से कौन-सा सर्वाधिक प्रभावी रूप से प्रदर्शित होता है ?
Question 52 of 99 · Prelims 2026, Q52
एक बहुजातीय ज़िले में, जहाँ आर्थिक प्रतिस्पर्धा और ऐतिहासिक शिकायतों के परिणामस्वरूप प्रायः सामुदायिक तनाव उत्पन्न होते हैं, वहाँ एक जनजातीय उपग्राम के निकट एक अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा-केंद्र के लिए भूमि आबंटित करने संबंधी एक सरकारी निर्णय से एक चिंगारी निकली और जनजातीय समुदाय का विरोध भड़क उठा, जिसमें दावा किया गया है कि यह भूमि उनकी सांस्कृतिक पहचान के लिए पवित्र और महत्त्वपूर्ण है। उसी समय, शहरी निवासी और स्थानीय उद्योग समूह एक उपयुक्त निपटान स्थल के न होने के कारण उत्पन्न ठोस अपशिष्ट की गंभीर चुनौतियों और स्वास्थ्य चिंताओं का हवाला देते हुए इस परियोजना का समर्थन करते हैं। यह संघर्ष सड़क अवरोध, सोशल मीडिया अभियानों, और पुलिस के अतिरेक के आरोपों के चलते तीव्र हो गया।
एक ज़िम्मेदार सरकारी अधिकारी के रूप में, आपको मध्यस्थता के माध्यम से इस स्थिति का समाधान करने एवं पर्यावरणीय आवश्यकताओं, जनजाति के अधिकारों, और शहरी जन-स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाते हुए एक संधारणीय परिणाम सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है।
उपर्युक्त के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.तकनीकी विकल्पों पर चर्चा करने से पहले, विरोध करने वाले जनजाति समुदाय की सांस्कृतिक चिंताओं को स्वीकार करने के साथ ही, एक सफल संघर्ष समाधान प्रक्रिया अवश्य आरंभ की जानी चाहिए।
2.शहरी स्वास्थ्य चिंताओं के समाधान के लिए, सरकार को अविलंब परियोजना को आगे बढ़ाना चाहिए, जो कि किसी लघु वर्ग की भावनाओं से कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण है।
3.पारस्परिक समझ विकसित करने और तनावों को कम करने में सहायता के लिए जनजाति नेताओं, पर्यावरण विशेषज्ञों, और नगर पालिका के प्रतिनिधियों को सम्मिलित करते हुए एक बहु-हितधारक संवाद मंच का गठन करना।
4.साक्ष्य-आधारित निर्णयन को सुकर बनाने के लिए एक स्वतंत्र पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन (ESIA) को संचालित करना और प्राप्त निष्कर्षों को दोनों पक्षों के साथ पारदर्शी रूप से साझा करना।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से, इस समाधान प्रक्रिया में योगदान देंगे ?
Question 53 of 99 · Prelims 2026, Q53
सुश्री X, एक मध्यम-स्तरीय सिविल सेवा अधिकारी हैं, जो एक प्रमुख नगर के शहरी विकास विभाग में कार्यरत हैं। हाल ही में, वे एक सार्वजनिक अवसंरचना परियोजना — नए सामुदायिक उद्यान हेतु संविदा की अनुमोदन प्रक्रिया में सम्मिलित थीं। अनुमोदन प्रक्रिया के दौरान, उन्हें एक गोपनीय सूचना प्राप्त होती है, जिसमें इसका उल्लेख है कि चयनित सूची में सम्मिलित एक संविदाकार के अन्य नगरों में घटिया कार्य-शैली और भ्रष्टाचार के आरोपों का पूर्ववृत्त रहा है, यद्यपि विधि द्वारा कुछ भी प्रमाणित नहीं हुआ है। विभागाध्यक्ष श्री Y, उन्हें इस सूचना को परियोजना समिति अथवा जनता के समक्ष प्रकट न करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे परियोजना में विलंब हो सकता है और नगर की प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है। हालाँकि, सुश्री X का मानना है कि ऐसी सूचना को रोकना, पारदर्शिता और जनता के विश्वास से समझौता करना होगा।
अब, सुश्री X को निम्नलिखित में से क्या करना चाहिए ?
1.परियोजना समिति और जनता के समक्ष तत्काल सूचना को प्रकट करना चाहिए
2.परियोजना की संपूर्णता (integrity) के संरक्षण के लिए चयनित सूची से संविदाकार को हटाने की अनुशंसा करनी चाहिए
3.कुछ समय के लिए जनता से इस सूचना को गोपनीय रखते हुए, किसी निरीक्षण समिति को एक ‘सीमित प्रकटीकरण’ प्रस्तावित करना चाहिए
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 54 of 99 · Prelims 2026, Q54
‘X’, भारत के संविधान के भाग III के अनुच्छेद 13 में यथा उपबंधित, ‘विधि’ शब्द के अर्थ पर एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहा था। ‘X’ ने स्पष्ट किया कि भारत के संविधान में ‘विधि’ शब्द का अर्थ अत्यधिक व्यापक है। इसमें अध्यादेश, आदेश तथा नियम और विनियम भी सम्मिलित हैं। ‘Y’ ने ध्यान दिलाया कि अनुच्छेद 13 में ‘विधि’ शब्द के अंतर्गत भारत के राज्यक्षेत्र में विधि का बल रखने वाली रूढ़ि या प्रथा भी सम्मिलित है, जिससे ‘X’ सहमत नहीं था।
उपर्युक्त के आधार पर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही निष्कर्ष को चुनिए :
Question 55 of 99 · Prelims 2026, Q55
भारत के संविधान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जो यह विनिर्दिष्ट करता हो कि भारत के संविधान को आधिकारिक रूप से ‘भारत का संविधान’ कहा जाएगा।
2.भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जो यह विनिर्दिष्ट करता हो कि भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 (इंडियन इंडिपेंडेन्स एक्ट, 1947) और भारत सरकार अधिनियम, 1935, (गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एक्ट, 1935) को निरसित किया गया।
3.भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जिसमें भारत के संविधान के प्रारंभ होने की तारीख के रूप में 26 जनवरी, 1950 का उल्लेख है।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित में से कौन-सा निष्कर्ष सही है ?
Question 56 of 99 · Prelims 2026, Q56
भारत में दिव्यांगजनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.भारत की संसद द्वारा वर्ष 2018 में पारित दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, शिक्षा और नियोजन में आरक्षण अनिवार्य करता है, पहुँच और विभेद न करने को सुनिश्चित करने के सरकारों के विधिक कर्तव्य को स्थापित करता है।
2.सुगम्य भारत अभियान तीन प्रमुख क्षेत्रों यथा, निर्मित बुनियादी ढाँचा, परिवहन प्रणाली और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में दिव्यांगजनों की सार्वभौमिक पहुँच प्राप्त करने पर केंद्रित है।
3.राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम (NDFDC) कारपोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा स्थापित एक सार्वजनिक क्षेत्र संगठन है, जो दिव्यांगजनों (PwDs) में उद्यमिता के संवर्धन के लिए एक अलाभकारी कंपनी है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 57 of 99 · Prelims 2026, Q57
भारत में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों से संबंधित उपबंधों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत के संविधान की पाँचवीं अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों में जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के संबंध में उपबंध हैं।
2.भारत की कुछ जनजातियाँ कतिपय आय पर आयकर के भुगतान से छूट का दावा करने की हकदार हैं।
3.भारत के संविधान में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्त्रियों के लिए पंचायतों में स्थानों (सीटों) के आरक्षण का उपबंध है।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित निष्कर्षों में से कौन-सा सही है ?
Question 58 of 99 · Prelims 2026, Q58
भारत की संसद में सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.अतारांकित प्रश्न ऐसे प्रश्न हैं, जिन पर कोई सदस्य सदन में मौखिक उत्तर चाहता है।
2.तारांकित प्रश्न ऐसे प्रश्न हैं, जिन पर कोई सदस्य लिखित उत्तर चाहता है।
3.किसी अतारांकित प्रश्न पर कोई अनुपूरक प्रश्न नहीं पूछा जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित निष्कर्षों में से कौन-सा सही है ?
Question 59 of 99 · Prelims 2026, Q59
भारत की संसद की अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यद्यपि इस समिति के सदस्यों को संसद के दोनों सदनों से निर्वाचित किया जाता है, तथापि राज्य सभा के सभापति द्वारा इस समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है।
2.राज्य सभा द्वारा बीस सदस्यों और लोक सभा द्वारा दस सदस्यों को निर्वाचित किया जाता है।
3.केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री के अतिरिक्त, कोई अन्य मंत्री इस समिति का सदस्य होने का पात्र नहीं है।
4.सदस्यों को उनके पद ग्रहण करने की तारीख से 2 वर्ष की नियत पदावधि के लिए निर्वाचित किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित निष्कर्षों में से कौन-सा सही है ?
Question 60 of 99 · Prelims 2026, Q60
भारत के मिशन सुदर्शन चक्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इसका उद्देश्य भारत की वायु रक्षा, बैलिस्टिक मिसाइल सुरक्षा और हवाई आक्रमण क्षमताओं में वृद्धि करना है।
2.इस मिशन को त्वरित, सटीक, और शक्तिशाली रक्षा (defence) प्रतिक्रिया में वृद्धि करने के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है, जो भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को सशक्त बनाएगी।
3.इस मिशन के उद्देश्यों में से एक है – वर्ष 2035 तक, भारत के सभी सार्वजनिक स्थानों को एक विस्तारित राष्ट्रव्यापी सुरक्षा कवच के द्वारा सुरक्षा प्रदान करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 61 of 99 · Prelims 2026, Q61
भारत को पड़ोसी देशों से जोड़ने वाले नदी सेतुओं के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.फेनी नदी पर निर्मित ‘मैत्री सेतु’, भारत के रामगढ़ को बांग्लादेश के सबरूम से जोड़ता है।
2.झूलाघाट का झूला सेतु (सस्पेंशन ब्रिज) भारत को म्यांमार से जोड़ता है।
3.मेची सेतु और उसके पहुँच मार्ग, भारत के पानीटंकी बाइपास को नेपाल के काकरविट्टा से जोड़ते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
Question 62 of 99 · Prelims 2026, Q62
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 के अधीन ज़ीरो प्रथम सूचना रिपोर्ट (Zero FIR) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.ज़ीरो एफआईआर (Zero FIR) किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई जा सकती है, भले ही संज्ञेय/असंज्ञेय अपराध किए जाने का स्थान, उस पुलिस स्टेशन की क्षेत्रीय अधिकारिता से बाहर हो।
2.किसी पुलिस स्टेशन, जहाँ ज़ीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज की गई है, वहाँ के प्रभारी अधिकारी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से प्राथमिक अन्वेषण आरंभ कर सकता है।
3.ज़ीरो एफआईआर (Zero FIR) के अंतर्गत, सूचना देने वाले के लिए यह अनिवार्य है कि वह सूचना इलेक्ट्रॉनिक प्ररूप में दे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 63 of 99 · Prelims 2026, Q63
भारत सरकार के अधीन संगठनों के संदर्भ में, निम्नलिखित विवरणों पर विचार कीजिए :
संगठन
कार्य
नियंत्रक केंद्रीय मंत्रालय
1.
केंद्रीय आर्थिक आसूचना ब्यूरो (CEIB)
विविध विधि प्रवर्तन अभिकरणों के बीच समन्वय करना
गृह मंत्रालय
2.
गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय (SFIO)
जटिल निगमित कपटों का अन्वेषण करना
वित्त मंत्रालय
3.
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)
सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों को परिरक्षित करना और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की दशा को सुनिश्चित करना
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
उपर्युक्त कितनी पंक्तियों में, दिए गए विवरण सही सुमेलित हैं ?
Question 64 of 99 · Prelims 2026, Q65
नई दिल्ली में आयोजित एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन, 2026 के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.शिखर सम्मेलन का बौद्धिक ढाँचा (फ्रेमवर्क) तीन बुनियादी सूत्रों : जन, आयोजना, और प्रगति पर आधारित था।
2.शिखर सम्मेलन की प्रस्तावना में एआई संसाधनों के लोकतंत्रीकरण पर बल दिया गया है, जो राष्ट्रीय कानून का सम्मान करते हुए स्थानीय स्तर पर प्रासंगिक नवाचार का समर्थन करने और लचीले एआई पारिस्थितिकी तंत्रों को मज़बूत करने के लिए एक बाध्यकारी ढाँचे के रूप में एआई के लोकतांत्रिक प्रसार के लिए चार्टर को स्वीकार करती है।
3.एआई प्रभाव पर नई दिल्ली घोषणा का प्रतिपादन सात चक्रों (स्तंभों) पर केंद्रित था, जिसमें सामाजिक सशक्तिकरण के लिए पहुँच, विज्ञान के लिए एआई, तथा सुरक्षित एवं विश्वसनीय एआई सम्मिलित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 65 of 99 · Prelims 2026, Q66
निम्नलिखित में से कौन-सी संपर्क (कनेक्टिविटी) परियोजनाएँ, भारत और आसियान (ASEAN) सदस्य देशों के बीच सहयोग का एक भाग है/हैं ?
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I (भारत से सहायता प्राप्त परियोजना)
सूची II (देश)
A.
मंगदेछू पनबिजली परियोजना
1. मालदीव
B.
स्टोर पैलेस का जीर्णोद्धार
2. अफ़ग़ानिस्तान
C.
डिकओया का ज़िला अस्पताल
3. भूटान
D.
इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिक्यूरिटी एंड लॉ एनफोर्समेंट स्टडीज़
4. श्रीलंका
Question 67 of 99 · Prelims 2026, Q68
रक्षा हार्डवेयर की निम्नलिखित मदों में से किसका/किनका विनिर्माण भारत में किया जाता है ?
1.एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान (Su-30 MKI Fighter Jets)
2.टी-90 एमके-III टैंक (T-90 MK-III Tanks)
3.आकुला श्रेणी पनडुब्बी (Akula Class Submarine)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 68 of 99 · Prelims 2026, Q69
बहुपक्षीय सहयोग मंचों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.‘कोलंबो प्रक्रिया’ (‘Colombo Process’) एक क्षेत्रीय परामर्शदात्री प्रक्रिया है, जिसमें सदस्य देश सर्वसम्मति से बाध्यकारी निर्णय लेते हैं।
2.‘अबू धाबी संवाद (डायलॉग)’ संविदा श्रमिकों के आवागमन पर क्षेत्रीय सहयोग को सुकर बनाने के लिए श्रमिकों के मूल-स्थान और गंतव्य-स्थान से जुड़े एशियाई देशों के मध्य एक स्वैच्छिक ग़ैर-बाध्यकारी परामर्शदात्री प्रक्रिया है।
3.एक पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रस्ताव के अनुसार सृजित ‘प्रवासन और विकास के लिए वैश्विक मंच’ (Global Forum for Migration and Development), एक स्वैच्छिक मंच है, जिसके निर्णय बाध्यकारी स्वरूप के नहीं हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 69 of 99 · Prelims 2026, Q70
निम्नलिखित संयुक्त राष्ट्र संगठनों/एजेंसियों पर विचार कीजिए :
1.विश्व खाद्य कार्यक्रम (वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम)
2.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रन्स फंड)
3.शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूनाइटेड नेशन्स हाई कमीशनर फॉर रिफ्यूजीज़)
4.अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइज़ेशन)
उपर्युक्त में से कितनों को दो बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है ?
Question 70 of 99 · Prelims 2026, Q71
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I (संयुक्त राष्ट्र शांति-स्थापना अभियान)
सूची II (अभियान की अवधि)
A.
यू एन एम आई एल (UNMIL)
1. 2007 – 2010
B.
एम आई एन यू आर सी ए टी (MINURCAT)
2. 2002 – 2005
C.
एम आई एन यू एस टी ए एच (MINUSTAH)
3. 2003 – 2018
D.
यू एन एम आई एस ई टी (UNMISET)
4. 2004 – 2017
Question 71 of 99 · Prelims 2026, Q72
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I (बिम्सटेक केंद्र/स्थापना)
सूची II (स्थान)
A.
बिम्सटेक सांस्कृतिक उद्योग प्रेक्षण-शाला (ऑब्जर्वेटरी)
1. नोएडा (NOIDA)
B.
बिम्सटेक ऊर्जा केंद्र
2. बेंगलुरु
C.
मौसम और जलवायु के लिए बिम्सटेक केंद्र
3. कोलंबो
D.
बिम्सटेक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण केंद्र
4. थिम्पू
Question 72 of 99 · Prelims 2026, Q73
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
(भारतीय सेना कोर) (मुख्यालय)
Question 73 of 99 · Prelims 2026, Q74
संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.इसके कार्यान्वयन की अवधि 1 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2026 है।
2.संशोधित RGSA का मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पंचायती राज संस्थाओं की शासन क्षमताएँ विकसित करना है।
3.सभी राज्यों और संघ राज्य-क्षेत्रों के लिए संशोधित RGSA हेतु केंद्रीय वित्त पोषण का हिस्सा 100% है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 74 of 99 · Prelims 2026, Q75
निम्नलिखित में से कौन-से देश यूरोपीय संघ के सदस्य हैं ?
1.बेलारूस
2.पोलैंड
3.जर्मनी
4.स्विट्ज़रलैंड
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 75 of 99 · Prelims 2026, Q76
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I (इंटरपोल नोटिस)
सूची II (विवरण)
A.
सिल्वर नोटिस
1. अज्ञात शवों (मृतकों) के बारे में जानकारी माँगना
B.
ब्लू नोटिस
2. किसी आपराधिक अन्वेषण के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान, अथवा गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करना
C.
ब्लैक नोटिस
3. किसी ऐसे व्यक्ति की आपराधिक गतिविधियों के बारे में चेतावनी देना, जहाँ उस व्यक्ति को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरा माना जाता है
D.
ग्रीन नोटिस
4. आपराधिक संपत्तियों की पहचान करना और उनका पता लगाना
Question 76 of 99 · Prelims 2026, Q77
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन संस्थानों का एक मंच, NIRANTAR (परिवर्तन, अनुकूलन और लचीलेपन के निर्माण के लिए प्राकृतिक संसाधनों के अनुसंधान और अनुप्रयोग के लिए राष्ट्रीय संस्थान) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.इस मंच के अधीन, पारिस्थितिकी तंत्र सर्वेक्षण और विश्लेषण एक कार्यक्षेत्र (vertical) है, जिसका अग्रणी संस्थान (lead institute) भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, कोलकाता है।
2.इस मंच के अधीन, पारिस्थितिकी तंत्र सेवा का अनुसंधान और प्रबंधन एक कार्यक्षेत्र है, जिसका अग्रणी संस्थान केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली है।
3.इस मंच के अधीन, क्षमता विकास सहायता एक कार्यक्षेत्र है, जिसका अग्रणी संस्थान भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 77 of 99 · Prelims 2026, Q78
जनवरी, 2026 में जर्मनी के संघीय गणराज्य के चांसलर ने भारत की यात्रा की थी। इस यात्रा के परिणामों (outcomes) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही नहीं है/हैं ?
1.अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और हैम्बर्ग विश्वविद्यालय के बीच समझौता-ज्ञापन (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर
2.हॉकी इंडिया और जर्मन हॉकी फेडरेशन के बीच युवा हॉकी के विकास पर समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर
3.भारत-प्रशांत क्षेत्र पर द्विपक्षीय संवाद तंत्र की स्थापना
4.लखनऊ में जर्मनी के मानद वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 78 of 99 · Prelims 2026, Q79
DHRUV64 के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.यह DIR-V कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित तृतीय चिप (chip) है, जिसका समग्र उद्देश्य भारत के लिए माइक्रोप्रोसेसरों के निर्माण को समर्थ बनाना है ।
2.यह भारत का प्रथम घरेलू 1·0 GHz, 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 79 of 99 · Prelims 2026, Q80
हाल ही में, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने बम निरोधक प्रणाली के परीक्षण और मूल्यांकन के लिए एक राष्ट्रीय मानक प्रवर्तित किया है । इस प्रणाली के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.नए मानक को IS 19445 : 2025 के रूप में जाना जाता है ।
2.इससे विभिन्न एजेंसियों के बीच उपकरण की अंतर-संचालनीयता (interoperability of equipment) में सुधार होगा ।
3.DRDO के TBRL द्वारा 30वें सेंट्रल साइंटिफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट, रूस के सहयोग से इसका विकास किया गया ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 80 of 99 · Prelims 2026, Q81
‘X’ का जन्म UK में हुआ । उन्हें 2025 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया । जब इस पुरस्कार की घोषणा की गई, तब वे एक अमरीकी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे । ‘X’ को पहचानिए :
Question 81 of 99 · Prelims 2026, Q82
ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंटों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.इन टूर्नामेंटों का एक साझा शासन ढाँचा है जो चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के बीच साझेदारी स्थापित करता है ।
2.ये टूर्नामेंट 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी अंतर्राष्ट्रीय रैंक के टेनिस खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए खुले हैं ।
3.किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए किसी खिलाड़ी को प्राप्त हो सकने वाले ‘वाइल्ड कार्डों’ की संख्या की सीमा (limitation) है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 82 of 99 · Prelims 2026, Q83
भारत में सेमीकंडक्टर संयंत्रों और उनके अवस्थानों के निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?
Question 83 of 99 · Prelims 2026, Q84
भारत के स्वदेशी नवीन उच्च रिज़ोल्यूशन मौसम मॉडल ‘भारत पूर्वानुमान प्रणाली’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.इसका उद्देश्य पंचायत समूह के स्तर पर पूर्वानुमान सृजित करना है ।
2.इसे आईआईटी (IIT) दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 84 of 99 · Prelims 2026, Q85
फ़िल्म ‘बूंग’ (‘Boong’) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.हाल ही में, इस फ़िल्म ने बाल एवं पारिवारिक फ़िल्म श्रेणी में ब्रिटिश एकेडमी ऑफ़ फ़िल्म एंड टेलीविज़न आर्ट्स (BAFTA) पुरस्कार जीता ।
2.इस फ़िल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है ।
3.बाल एवं पारिवारिक फ़िल्म श्रेणी में BAFTA पुरस्कार जीतने वाली यह पहली भारतीय फ़िल्म है ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
Question 85 of 99 · Prelims 2026, Q86
ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी (blockchain technology) की विशेषताओं के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1.डेटाबेस में भंडारित अभिलेख, परिवर्तन के जोखिम के बिना, संबंधित हितधारकों को दृष्टिगोचर करवाए जा सकते हैं ।
2.संपूर्ण डेटाबेस की प्रतियों को बहुत सारे कंप्यूटरों के एक नेटवर्क पर भंडारित किया जाता है, जिनका तुल्यकालन (सिंक) सेकंडों के भीतर होता है ।
3.कंसोर्टियम ब्लॉकचेन (consortium blockchain) सार्वजनिक और निजी ब्लॉकचेनों का मिश्रण है, जो चयनित डेटा पहुँच की अनुमति देता है ।
4.गणितीय ऐल्गोरिथ्म एक बार अभिलिखित किए गए और स्वीकार किए जा चुके किसी भी डेटा के परिवर्तन या विलोपन को असंभव बना देते हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 86 of 99 · Prelims 2026, Q87
एक ई-वाणिज्य रेवेन्यू मॉडल, जहाँ विक्रेता के पास कीमत निर्धारण पर नियंत्रण तो है, किंतु विक्रेता उत्पादों का स्टॉक (stock) नहीं रखता है और इसके बदले किसी अन्य-पक्षकार आपूर्तिकर्ता (third-party supplier) को ग्राहक के ऑर्डर और लदान (shipment) संबंधी विवरण भेजता है, जो आगे सीधे ग्राहक को सामान भेज देता है; इस मॉडल को क्या कहा जाता है ?
Question 87 of 99 · Prelims 2026, Q88
निम्नलिखित में से कौन-सा, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के वित्तीय समावेशन सूचकांक (FI-Index) के तीन मुख्य उप-सूचकांकों को सटीक रूप से दर्शाता है ?
Question 88 of 99 · Prelims 2026, Q89
निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत के ‘डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क’ (ONDC) पहल के मूल उद्देश्य का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है ?
Question 89 of 99 · Prelims 2026, Q90
एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) और केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (डिजिटल रुपया) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
Question 90 of 99 · Prelims 2026, Q91
रियल-वर्ल्ड एसेट्स (RWA) टोकनाइज़ेशन के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1.टोकनाइज़ेशन एक प्रक्रिया है जिसमें ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए रियल वर्ल्ड एसेट्स को डिजिटल टोकन में बदला जाता है ।
2.रियल वर्ल्ड एसेट्स का टोकनाइज़ेशन, 24 × 7 पहुँच प्रदान करता है, जिससे वित्तीय समावेशन का संवर्धन होता है ।
3.रियल वर्ल्ड एसेट्स का टोकनाइज़ेशन, भारत में लोगों को उच्च संवृद्धि निवेश के अवसरों तक पहुँच प्रदान करेगा ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 91 of 99 · Prelims 2026, Q92
एक बॉन्ड जिसके आगम (proceeds) का उपयोग केवल पर्यावरणीय और सामाजिक परियोजनाओं दोनों के एक संयोजन के वित्तपोषण अथवा पुनर्वित्तपोषण के लिए किया जाता है, उसे क्या कहते हैं ?
Question 92 of 99 · Prelims 2026, Q93
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के वित्तपोषण में एम 1 एक्सचेंज (M1xchange) की भूमिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को संपार्श्विक आधारित ऋण (collateral based loans) उपलब्ध करता है ।
2.M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए इनवाइसों (invoices) और विनिमय पत्रों (Bills of exchange) के बट्टा काटने (discounting) को सुकर बनाता है ।
3.M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए एक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी के रूप में कार्य करता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 93 of 99 · Prelims 2026, Q94
निम्नलिखित में से कौन-सा, राजकोषीय नीति के संदर्भ में ‘निजी निवेश के बहिर्गमन का प्रभाव’ (‘Crowding Out Effect’) का सर्वोत्तम वर्णन करता है ?
Question 94 of 99 · Prelims 2026, Q95
दुर्लभ मृदा तत्त्वों (REEs) और महत्त्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष अन्वेषण सहित आधुनिक प्रौद्योगिक नवाचारों में दुर्लभ मृदा तत्त्वों (REEs) का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है ।
2.दुर्लभ मृदा तत्त्वों (REEs) के खनन में चीन की हिस्सेदारी सर्वाधिक है, उसके बाद भारत की हिस्सेदारी है ।
3.भारत सरकार ने महत्त्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए एक मज़बूत ढाँचा स्थापित करने हेतु वर्ष 2025 में राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण खनिज मिशन (NCMM) आरंभ किया ।
4.दुर्लभ मृदा तत्त्व 13 धात्विक तत्त्वों का एक समुच्चय हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 95 of 99 · Prelims 2026, Q96
विमानन क्षेत्र में बीमा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.‘विमानन हल बीमा’ (Aviation Hull Insurance) के अंतर्गत भौतिक वायुयान के साथ ही उसके मुख्य भाग (बॉडी), इंजन, और वायुयान पर विद्यमान उपकरण समाविष्ट होते हैं ।
2.वर्ष 1999 में, भारत सहित, 130 से अधिक राष्ट्रों द्वारा अंगीकार किए गए मोंट्रियल कन्वेंशन के अधीन, एयरलाइनें प्रत्येक मृतक यात्री के परिवार/नामिति को, उस परिवार के द्वारा दोष सिद्ध करने की आवश्यकता के बिना ही, क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए पूर्णतः उत्तरदायी हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 96 of 99 · Prelims 2026, Q97
विविध समूह निधीयन (क्राउडफंडिंग) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.किसी विशिष्ट परियोजना के लिए, किसी वेब-आधारित प्लेटफॉर्म या सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से अनेक निवेशकों से निधि (छोटी मात्रा) के लिए अनुरोध करना (solicitation), विविध समूह निधीयन है ।
2.लघु एवं मध्यम उद्यम (SMEs) कठोर प्रक्रियाओं से गुज़रे बिना, पूँजी की निम्न लागत पर निधियाँ जुटाने में समर्थ हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 97 of 99 · Prelims 2026, Q98
भारत में विभिन्न समितियों के संदर्भ में, निम्नलिखित विवरणों पर विचार कीजिए :
समिति
उद्देश्य
संगठन जिसके अंतर्गत उसे गठित किया गया था
1.
आर.एन. मल्होत्रा समिति
भारत में बीमा क्षेत्र का व्यापक सुधार करना
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
2.
एल.सी. गुप्ता समिति
भारत में व्युत्पन्नी (डेरीवेटिव) व्यापार आरंभ करने के लिए रूपरेखा (रोडमैप) तैयार करना
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
3.
उर्जित आर. पटेल समिति
आवासीय क्षेत्र को बैंक ऋण प्रदान करने में सुधार लाने के लिए रूपरेखा (रोडमैप) तैयार करना
भारतीय रिज़र्व बैंक
4.
वाई.एच. मालेगाम समिति
भारत में सूक्ष्म-वित्त क्षेत्र में सुधार लाने के लिए रूपरेखा (रोडमैप) तैयार करना
भारतीय रिज़र्व बैंक
उपर्युक्त में से किस पंक्ति/किन पंक्तियों में दिए गए सभी विवरण सही सुमेलित है/हैं ?
Question 98 of 99 · Prelims 2026, Q99
भारत में ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ (NBFCs) माँग जमा (demand deposits) स्वीकार नहीं कर सकती हैं ।
2.भारत में संचालित सभी ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में पंजीकृत होना चाहिए ।
3.ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ (NBFCs) भुगतान और निपटान प्रणाली का भाग हैं और वे स्वयं के नाम आहरित चेक जारी कर सकती हैं ।
4.जमा लेने वाली ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के जमाकर्ताओं के लिए निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम (DICGC) की जमा बीमा सुविधा (deposit insurance facility) उपलब्ध नहीं है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 99 of 99 · Prelims 2026, Q100
बहुआयामी ग़रीबी सूचकांक (MPI) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.MPI का परिकलन अलकिरे-फोस्टर पद्धति (Alkire-Foster Methodology) से किया जाता है ।
2.नीति (NITI) आयोग द्वारा परिकलन किए जाने वाले MPI के कुल बारह संकेतक हैं ।
3.नीति (NITI) आयोग के MPI और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के MPI में मातृ स्वास्थ्य और बैंक खाता उभयनिष्ठ संकेतक (common indicators) हैं ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.