99 questions in UPSC's order, 2 hours, negative marking — your score as soon as you submit.
Pick up where you left off
99
questions
2 hours
as in the exam
198
maximum marks
How it works
1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 2 hours timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and our explanation.
Marking, as in the exam: +2 for a correct answer, −0.66 for a wrong one, 0 if you leave it.
UPSC dropped 1 question of this paper from evaluation; it is left out.
What's in this test
Subject
Questions
Easy
Medium
Hard
Geography
20
9
9
2
Environment & ecology
16
8
7
1
Economy & social development
14
5
9
0
Science & technology
13
5
8
0
Polity & governance
11
4
5
2
International relations & current affairs
9
3
4
2
Medieval India
6
1
3
2
Modern India & the freedom struggle
4
0
2
2
Ancient India
4
0
2
2
Art & culture
2
0
2
0
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's GS Paper I: 2 marks for each correct answer and a third of that (0.66) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 198.
How long do I get?
Two hours, the same as the real paper. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and an explanation.
Why 99 questions and not 100?
UPSC dropped 1 question of the 2022 paper from evaluation in its final answer key, so it is left out of this test.
“त्वरित वित्तीयन प्रपत्र (Rapid Financing Instrument)” और “त्वरित ऋण सुविधा (Rapid Credit Facility)”, निम्नलिखित में किस एक के द्वारा उधार दिए जाने के उपबंधों से संबंधित हैं ?
Question 2 of 99 · Prelims 2022, Q2
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.अंकित प्रभावी विनिमय दर (Nominal Effective Exchange Rate (NEER)) में वृद्धि रुपए की मूल्यवृद्धि को दर्शाता है ।
2.वास्तविक प्रभावी विनिमय दर (Real Effective Exchange Rate (REER) में वृद्धि व्यापार प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार को दर्शाता है ।
3.अन्य देशों में मुद्रास्फीति के सापेक्ष घरेलू मुद्रास्फीति में बढ़ने की प्रवृत्ति NEER और REER के बीच में वर्धमान अपसरण उत्पन्न कर सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 3 of 99 · Prelims 2022, Q3
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यदि मुद्रास्फीति अत्यधिक है, तो भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) सम्भावित रूप से सरकारी प्रतिभूतियाँ खरीद सकता है ।
2.यदि रुपए का तेजी से मूल्यह्रास हो रहा है, तो RBI बाज़ार में डॉलरों का सम्भावित रूप से विक्रय कर सकता है ।
3.यदि USA या यूरोपीय संघ में ब्याज दरें गिरती होतीं, तो इससे सम्भावित रूप से RBI की डॉलरों की खरीद प्रेरित हो सकती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 4 of 99 · Prelims 2022, Q4
“G20 कॉमन फ्रेमवर्क” के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह G20 और उसके साथ पेरिस क्लब द्वारा समर्थित पहल है ।
2.यह अधारणीय ऋण वाले निम्न आय देशों को सहायता देने की पहल है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 5 of 99 · Prelims 2022, Q5
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, “मुद्रास्फीति-सहलग्न बॉन्ड (Inflation-Indexed Bonds (IIBs))” के क्या लाभ हैं ?
1.सरकार IIBs के रूप में अपने ऋणग्रहण पर कूपन दरों को कम कर सकती है ।
2.IIBs निवेशकों को मुद्रास्फीति के बारे में अनिश्चितता से सुरक्षा प्रदान करते हैं ।
3.IIBs पर प्राप्त ब्याज और साथ ही साथ पूँजीगत लाभ कर-योग्य नहीं होते ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 6 of 99 · Prelims 2022, Q6
भारत में कार्य कर रही विदेशी-स्वामित्व की e-वाणिज्य फर्मों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
1.अपने प्लेटफ़ॉर्मों को बाज़ार-स्थान के रूप में प्रस्तुत करने के अतिरिक्त वे स्वयं अपने माल का विक्रय भी कर सकते हैं ।
2.वे अपने प्लेटफॉर्मों पर किस अंश तक बड़े विक्रेताओं को स्वीकार कर सकते हैं, यह सीमित है ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 7 of 99 · Prelims 2022, Q7
निम्नलिखित में कौन-कौन-से कार्यकलाप अर्थव्यवस्था में वास्तविक क्षेत्रक (रियल सेक्टर) का निर्माण करते हैं ?
1.किसानों का अपनी फ़सलें काटना
2.कपड़ा मिलों का कच्चे कपास को कपड़े में बदलना
3.किसी वाणिज्यिक बैंक का किसी व्यापारी कंपनी को धनराशि उधार देना
4.किसी कॉर्पोरेट निकाय का विदेश में रुपया-अंकित मूल्य के बॉन्ड जारी करना
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 8 of 99 · Prelims 2022, Q8
भारत के सन्दर्भ में हाल ही में जनसंचार-माध्यमों में अक्सर चर्चित “अप्रत्यक्ष अंतरण” को निम्नलिखित में कौन-सी एक स्थिति सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करती है ?
Question 9 of 99 · Prelims 2022, Q9
किसी संगठन या कंपनी द्वारा किए गए व्यय के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
1.नई प्रौद्योगिकी प्राप्त करना पूँजीगत व्यय है ।
2.ऋण वित्तीयन को पूँजीगत व्यय माना जाता है, जबकि ईक्विटी वित्तीयन को राजस्व व्यय माना जाता है ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 10 of 99 · Prelims 2022, Q10
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.घरेलू वित्तीय बचत का एक भाग सरकारी ऋणग्रहण के लिए जाता है ।
2.नीलामी में बाज़ार-संबंधित दरों पर जारी दिनांकित प्रतिभूतियाँ, आंतरिक ऋण का एक बड़ा घटक होती हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 11 of 99 · Prelims 2022, Q11
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.एच.एन. सान्याल समिति की रिपोर्ट के अनुसरण में, न्यायालय की अवमानना अधिनियम, 1971 पारित किया गया था ।
2.भारत का संविधान उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों को, अपनी अवमानना के लिए दंड देने हेतु, शक्ति प्रदान करता है ।
3.भारत का संविधान सिविल अवमानना और आपराधिक अवमानना को परिभाषित करता है ।
4.भारत में, न्यायालय की अवमानना के विषय में कानून बनाने के लिए संसद में शक्ति निहित है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 12 of 99 · Prelims 2022, Q12
भारत के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.सरकारी विधि अधिकारी और विधिक फर्म अधिवक्ता के रूप में मान्यता-प्राप्त हैं, किन्तु कॉर्पोरेट वकील और पेटेंट न्यायवादी अधिवक्ता की मान्यता से बाहर रखे गए हैं ।
2.विधिज्ञ परिषदों (बार कौंसिलों) को विधिक शिक्षा और विधि महाविद्यालयों की मान्यता के बारे में नियम अधिकथित करने की शक्ति है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 13 of 99 · Prelims 2022, Q13
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.किसी संविधान संशोधन विधेयक को भारत के राष्ट्रपति की पूर्व सिफारिश की अपेक्षा होती है ।
2.जब कोई संविधान संशोधन विधेयक भारत के राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, तो भारत के राष्ट्रपति के लिए यह बाध्यकर है कि वे अपनी अनुमति दें ।
3.संविधान संशोधन विधेयक लोक सभा और राज्य सभा दोनों द्वारा विशेष बहुमत से पारित होना ही चाहिए और इसके लिए संयुक्त बैठक का कोई उपबंध नहीं है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 14 of 99 · Prelims 2022, Q14
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत का संविधान मंत्रियों को चार श्रेणियों, अर्थात् कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री, राज्यमंत्री और उपमंत्री, में वर्गीकृत करता है ।
2.संघ सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या, प्रधान मंत्री को मिला कर, लोक सभा के कुल सदस्यों के 15% से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 15 of 99 · Prelims 2022, Q15
निम्नलिखित में कौन-सी लोक सभा की अनन्य शक्ति(याँ) है/हैं ?
1.आपात की उद्घोषणा का अनुसमर्थन करना
2.मंत्रिपरिषद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करना
3.भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाना
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 16 of 99 · Prelims 2022, Q16
भारत में दल-बदल विरोधी कानून के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह कानून विनिर्दिष्ट करता है कि कोई नामनिर्दिष्ट विधायक सदन में नियुक्त होने के छह मास के अन्दर किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकता ।
2.यह कानून कोई समयावधि नहीं देता जिसके अन्दर पीठासीन अधिकारी को दल-बदल मामला विनिश्चित करना होता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 17 of 99 · Prelims 2022, Q17
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत का महान्यायवादी और भारत का सॉलिसिटर जनरल ही सरकार के एकमात्र अधिकारी हैं जिन्हें भारत की संसद की बैठकों में भाग लेने की अनुमति है ।
2.भारत के संविधान के अनुसार, भारत का महान्यायवादी अपना त्यागपत्र दे देता है, जब वह सरकार जिसने उसको नियुक्त किया था इस्तीफा देती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 18 of 99 · Prelims 2022, Q18
भारत के न्यायालयों द्वारा जारी रिटों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.किसी प्राइवेट संगठन के विरुद्ध, जब तक कि उसको कोई सार्वजनिक कार्य नहीं सौंपा गया हो, परमादेश (मैंडेमस) नहीं होगा ।
2.किसी कंपनी के विरुद्ध, भले ही वह कोई सरकारी कंपनी हो, परमादेश (मैंडेमस) नहीं होगा ।
3.कोई भी लोक-प्रवण व्यक्ति (पब्लिक माइंडेड परसन) अधिकार-पृच्छा (क्वो वारंटो) रिट प्राप्त करने हेतु न्यायालय में समावेदन करने के लिए याची (पिटीशनर) हो सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 19 of 99 · Prelims 2022, Q19
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.प्राइवेट अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों को इसे अवश्य अपनाना चाहिए ।
2.चूँकि इसका लक्ष्य स्वास्थ्य की सर्वजनीन व्याप्ति है, अंततोगत्वा भारत के हर नागरिक को इसका हिस्सा हो जाना चाहिए ।
3.यह पूरे देश में निर्बाध रूप से लागू किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 20 of 99 · Prelims 2022, Q20
लोकसभा के उपाध्यक्ष के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.लोकसभा के कार्य-पद्धति और कार्य-संचालन नियमों के अनुसार, उपाध्यक्ष का निर्वाचन उस तारीख को होगा जो अध्यक्ष नियत करे ।
2.यह आज्ञापक उपबंध है कि लोकसभा के उपाध्यक्ष के रूप में किसी प्रतियोगी का निर्वाचन या तो मुख्य विपक्षी दल से, या शासक दल से, होगा ।
3.सदन की बैठक की अध्यक्षता करते समय उपाध्यक्ष की शक्ति वैसी ही होती है जैसी कि अध्यक्ष की, और उसके विनिर्णयों के विरुद्ध कोई अपील नहीं हो सकती ।
4.उपाध्यक्ष की नियुक्ति के बारे में सुस्थापित संसदीय पद्धति यह है कि प्रस्ताव अध्यक्ष द्वारा रखा जाता है और प्रधान मंत्री द्वारा विधिवत समर्थित होता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 21 of 99 · Prelims 2022, Q21
निम्नलिखित फ़सलों में कौन-सी एक, मेथैन और नाइट्रस ऑक्साइड दोनों का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मानवोद्भवी स्रोत है ?
Question 22 of 99 · Prelims 2022, Q22
कृषि की “धान गहनता प्रणाली” का, जिसमें धान के खेतों का बारी-बारी से क्लेदन और शुष्कन किया जाता है, क्या परिणाम होता है ?
1.बीज़ की कम आवश्यकता
2.मेथैन का कम उत्पादन
3.बिजली की कम खपत
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 23 of 99 · Prelims 2022, Q23
पश्चिम अफ्रीका की निम्नलिखित झीलों में कौन-सी एक, सूख कर मरुस्थल में बदल गई है ?
Question 24 of 99 · Prelims 2022, Q24
दक्षिण भारत की गंडिकोटा घाटी (कैन्यन) निम्नलिखित नदियों में से किस एक से निर्मित हुई है ?
Question 25 of 99 · Prelims 2022, Q25
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
शिखर
पर्वत
1.
नामचा बरवा
गढ़वाल हिमालय
2.
नंदा देवी
कुमाऊँ हिमालय
3.
नोकरेक
सिक्किम हिमालय
उपर्युक्त युग्मों में कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
Question 26 of 99 · Prelims 2022, Q26
अक्सर समाचारों में सुनाई देने वाला शब्द “लिवैंट” मोटे तौर पर निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संगत है ?
Question 27 of 99 · Prelims 2022, Q27
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1.अज़रबैजान
2.किरगिज़स्तान
3.ताजिकिस्तान
4.तुर्कमेनिस्तान
5.उज़्बेकिस्तान
उपर्युक्त में से किनकी सीमाएँ अफगानिस्तान के साथ लगती हैं ?
Question 28 of 99 · Prelims 2022, Q28
भारत के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.मोनाज़ाइट दुर्लभ मृदाओं का स्रोत है ।
2.मोनाज़ाइट में थोरियम होता है ।
3.भारत की समस्त तटवर्ती बालुकाओं में मोनाज़ाइट प्राकृतिक रूप में होता है ।
4.भारत में, केवल सरकारी निकाय ही मोनाज़ाइट संसाधित या निर्यात कर सकते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 29 of 99 · Prelims 2022, Q29
उत्तरी गोलार्ध में, वर्ष का सबसे लंबा दिन आम तौर पर कब होता है ?
Question 30 of 99 · Prelims 2022, Q30
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
आर्द्रभूमि/ झील
अवस्थान
1.
होकेरा आर्द्रभूमि
पंजाब
2.
रेणुका आर्द्रभूमि
हिमाचल प्रदेश
3.
रुद्रसागर झील
त्रिपुरा
4.
सस्थाम्कोत्ता झील
तमिलनाडु
उपर्युक्त युग्मों में कितने सही सुमेलित हैं ?
Question 31 of 99 · Prelims 2022, Q31
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.आरोग्य सेतु
2.कोविन
3.डिजीलॉकर
4.दीक्षा
उपर्युक्त में से कौन-से, ओपेन-सोर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं ?
Question 32 of 99 · Prelims 2022, Q32
वेब 3·0 के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.वेब 3·0 प्रौद्योगिकी से व्यक्ति अपने स्वयं के आंकड़ों पर नियंत्रण कर सकते हैं ।
2.वेब 3·0 संसार में, ब्लॉकचेन आधारित सामाजिक नेटवर्क हो सकते हैं ।
3.वेब 3·0 किसी निगम द्वारा परिचालित होने की बजाय प्रयोक्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से परिचालित किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 33 of 99 · Prelims 2022, Q33
“सॉफ्टवेयर, सेवा के रूप में (Software as a Service (SaaS))” के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.SaaS क्रयकर्ता, प्रयोक्ता अन्तरापृष्ठ को अपनी आवश्यकतानुसार निर्धारित कर आंकड़ों के क्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं ।
2.SaaS प्रयोक्ता, अपनी चल युक्तियों (मोबाइल डिवाइसेज़) के माध्यम से अपने आंकड़ों तक पहुँच बना सकते हैं ।
3.आउटलुक, हॉटमेल और याहू! मेल SaaS के रूप हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 34 of 99 · Prelims 2022, Q34
निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, जनसंचार-माध्यमों में बहुचर्चित “प्रभाजी कक्षीय बमबारी प्रणाली” के आधारभूत विचार को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
Question 35 of 99 · Prelims 2022, Q35
“क्यूबिट (qubit)” शब्द का उल्लेख निम्नलिखित में कौन-से एक प्रसंग में होता है ?
Question 36 of 99 · Prelims 2022, Q36
निम्नलिखित संचार प्रौद्योगिकियों पर विचार कीजिए :
1.निकट-परिपथ (क्लोज़-सर्किट) टेलीविज़न
2.रेडियो आवृत्ति अभिनिर्धारण
3.बेतार स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क
उपर्युक्त में कौन-सी लघु-परास युक्तियाँ/प्रौद्योगिकियाँ मानी जाती हैं ?
Question 37 of 99 · Prelims 2022, Q37
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.जैवपरत (बायोफिल्म) मानव ऊतकों के भीतर चिकित्सकीय अंतर्रोपों पर बन सकती हैं ।
2.जैवपरत खाद्यपदार्थ और खाद्य प्रसंस्करण सतहों पर बन सकती हैं ।
3.जैवपरत प्रतिजैविक प्रतिरोध दर्शा सकती हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 38 of 99 · Prelims 2022, Q38
प्रजैविकों (प्रोबायोटिक्स) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.प्रजैविक, जीवाणु और यीस्ट दोनों के बने होते हैं ।
2.प्रजैविकों में जीव, खाए जाने वाले खाद्य में होते हैं किन्तु वे नैसर्गिक रूप से हमारी आहार-नली में नहीं पाए जाते ।
3.प्रजैविक दुग्ध शर्कराओं के पाचन में सहायक हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 39 of 99 · Prelims 2022, Q39
कोविड-19 विश्वमहामारी को रोकने के लिए बनाई जा रही वैक्सीनों के प्रसंग में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारतीय सीरम संस्थान ने mRNA प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर कोविशील्ड नामक कोविड-19 वैक्सीन निर्मित की ।
2.स्पुतनिक V वैक्सीन रोगवाहक (वेक्टर) आधारित प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर बनाई गई है ।
3.कोवैक्सीन एक निष्कृत रोगजनक आधारित वैक्सीन है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 40 of 99 · Prelims 2022, Q40
यदि कोई मुख्य सौर तूफ़ान (सौर प्रज्वाल) पृथ्वी पर पहुँचता है, तो पृथ्वी पर निम्नलिखित में कौन-से संभव प्रभाव होंगे ?
1.GPS और दिक्संचालन (नैविगेशन) प्रणालियाँ विफल हो सकती हैं ।
2.विषुवतीय क्षेत्रों में सुनामियाँ आ सकती हैं ।
3.बिजली ग्रिड क्षतिग्रस्त हो सकते हैं ।
4.पृथ्वी के अधिकांश हिस्से पर तीव्र ध्रुवीय ज्योतियाँ घटित हो सकती हैं ।
5.ग्रह के अधिकांश हिस्से पर दावाग्नियाँ घटित हो सकती हैं ।
6.उपग्रहों की कक्षाएँ विक्षुब्ध हो सकती हैं ।
7.ध्रुवीय क्षेत्रों के ऊपर से उड़ते हुए वायुयान का लघुतरंग रेडियो संचार बाधित हो सकता है ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 41 of 99 · Prelims 2022, Q41
“जलवायु कार्वाई ट्रैकर (क्लाइमेट ऐक्शन ट्रैकर)” जो विभिन्न देशों के उत्सर्जन अपचयन के लिए दिए गए वचनों की निगरानी करता है, क्या है ?
Question 42 of 99 · Prelims 2022, Q42
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.“जलवायु समूह (दि क्लाइमेट ग्रुप)” एक अंतर्राष्ट्रीय ग़ैर-लाभकारी संगठन है जो बड़े नेटवर्क बना कर जलवायु क्रिया को प्रेरित करता है और उन्हें चलाता है ।
2.अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने जलवायु समूह की भागीदारी में एक वैश्विक पहल “EP100” प्रारंभ की ।
3.EP100, ऊर्जा दक्षता में नवप्रवर्तन को प्रेरित करने एवं उत्सर्जन न्यूनीकरण लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध अग्रणी कंपनियों को साथ लाता है ।
4.कुछ भारतीय कंपनियाँ EP100 की सदस्य हैं ।
5.अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी “अंडर2 कोएलिशन” का सचिवालय है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 43 of 99 · Prelims 2022, Q43
“यदि वर्षावन और उष्णकटिबंधीय वन पृथ्वी के फेफड़े हैं, तो निश्चित ही आर्द्रभूमियाँ इसके गुर्दों की तरह काम करती हैं ।” निम्नलिखित में से आर्द्रभूमियों का कौन-सा एक कार्य उपर्युक्त कथन को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
Question 44 of 99 · Prelims 2022, Q44
WHO के वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.PM2·5 का 24-घंटा माध्य 15 µg/m³ से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए और PM2·5 का वार्षिक माध्य 5 µg/m³ से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए ।
2.किसी वर्ष में, ओज़ोन प्रदूषण के उच्चतम स्तर प्रतिकूल मौसम के दौरान होते हैं ।
3.PM10 फेफड़े के अवरोध का वेधन कर रक्त-प्रवाह में प्रवेश कर सकता है ।
4.वायु में अत्यधिक ओज़ोन दमा को उत्पन्न कर सकती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 45 of 99 · Prelims 2022, Q45
कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित “गुच्छी” के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह एक कवक है ।
2.यह कुछ हिमालयी वन क्षेत्रों में उगती है ।
3.उत्तर-पूर्वी भारत के हिमालय की तलहटी में इसकी वाणिज्यिक रूप से खेती की जाती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 46 of 99 · Prelims 2022, Q46
पॉलीएथिलीन टेरेफ्थलेट के सन्दर्भ में, जिसका हमारे दैनिक जीवन में बहुत व्यापक उपयोग है, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इसके तंतुओं को ऊन और कपास के तंतुओं के साथ, उनके गुणधर्मों को प्रबलित करने हेतु, सम्मिश्रित किया जा सकता है ।
2.इससे बने पात्रों को किसी भी मादक पेय को रखने के लिए उपयोग किया जा सकता है ।
3.इससे बनी बोतलों का पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) कर उनसे अन्य उत्पाद बनाए जा सकते हैं ।
4.इससे बनी वस्तुओं का भस्मीकरण द्वारा, बिना ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन किए, आसानी से निपटान किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 47 of 99 · Prelims 2022, Q47
निम्नलिखित में से कौन-सा पक्षी नहीं है ?
Question 48 of 99 · Prelims 2022, Q48
निम्नलिखित में कौन-से, नाइट्रोजन-यौगिकीकरण पादप हैं ?
1.अल्फाल्फा
2.चौलाई (ऐमरंथ)
3.चना (चिक-पी)
4.तिपतिया घास (क्लोवर)
5.कुलफा (पर्सलेन)
6.पालक
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 49 of 99 · Prelims 2022, Q49
निम्नलिखित स्थितियों में से किस एक में “जैवशैल प्रौद्योगिकी (बायोरॉक टेक्नोलॉजी)” की बातें होती हैं ?
Question 50 of 99 · Prelims 2022, Q50
“मियावाकी पद्धति” किसके लिए विख्यात है ?
Question 51 of 99 · Prelims 2022, Q51
भारत सरकार अधिनियम 1919 में, प्रांतीय सरकार के कार्य “आरक्षित (रिज़र्व्ड)” और “अंतरित (ट्रांसफर्ड)” विषयों के अंतर्गत बाँटे गए थे । निम्नलिखित में कौन-से “आरक्षित” विषय माने गए थे ?
1.न्याय प्रशासन
2.स्थानीय स्वशासन
3.भू-राजस्व
4.पुलिस
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 52 of 99 · Prelims 2022, Q52
मध्यकालीन भारत में, शब्द “फणम” किसे निर्दिष्ट करता था ?
Question 53 of 99 · Prelims 2022, Q53
निम्नलिखित स्वतन्त्रता सेनानियों पर विचार कीजिए :
1.बारीन्द्र कुमार घोष
2.जोगेश चन्द्र चटर्जी
3.रास बिहारी बोस
उपर्युक्त में से कौन ग़दर पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा था/जुड़े थे ?
Question 54 of 99 · Prelims 2022, Q54
क्रिप्स मिशन के प्रस्तावों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.संविधान सभा में प्रांतीय विधान-सभाओं और साथ ही भारतीय रियासतों द्वारा नामित सदस्य होंगे ।
2.नया संविधान स्वीकार करने के लिए जो भी प्रांत तैयार नहीं होगा, उसे यह अधिकार होगा कि अपनी भावी स्थिति के बारे में ब्रिटेन के साथ अलग संधि पर हस्ताक्षर करे ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 55 of 99 · Prelims 2022, Q55
भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित मूलग्रंथों पर विचार कीजिए :
1.नेत्तिपकरण
2.परिशिष्टपर्वन
3.अवदानशतक
4.त्रिशष्टिलक्षण महापुराण
उपर्युक्त में कौन-से जैन ग्रन्थ हैं ?
Question 56 of 99 · Prelims 2022, Q56
भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
ऐतिहासिक व्यक्ति
किस रूप में जाने गए
1.
आर्यदेव
जैन विद्वान
2.
दिग्नाग
बौद्ध विद्वान
3.
नाथमुनि
वैष्णव विद्वान
उपर्युक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
Question 57 of 99 · Prelims 2022, Q57
भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत पर पहला मंगोल आक्रमण जलालुद्दीन खिलज़ी के राज्यकाल में हुआ ।
2.अलाउद्दीन खिलज़ी के राज्य-काल में, एक मंगोल आक्रमण दिल्ली तक आ पहुँचा और उस शहर पर घेरा डाल दिया ।
3.मुहम्मद-बिन-तुगलक मंगोलों से अपने राज्य के कुछ उत्तरी-पश्चिमी भाग अस्थायी रूप से हार गया था ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 58 of 99 · Prelims 2022, Q58
भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन “कुलाह-दारन” कहलाते थे ?
Question 59 of 99 · Prelims 2022, Q59
भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.डच लोगों ने पूर्वी तटीय क्षेत्रों में गजपति शासकों द्वारा प्रदान की गई जमीनों पर अपनी फैक्टरियाँ/गोदाम स्थापित किए ।
2.अल्फोंसो दे अलबुकर्क ने बीजापुर सल्तनत से गोआ को छीन लिया था ।
3.अंग्रेज़ी ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास में विजयनगर साम्राज्य के एक प्रतिनिधि से पट्टे पर ली गई जमीन के एक प्लॉट पर फैक्टरी स्थापित की थी ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 60 of 99 · Prelims 2022, Q60
कौटिल्य अर्थशास्त्र के अनुसार, निम्नलिखित में कौन-से सही हैं ?
1.न्यायिक दंड के परिणामस्वरूप कोई व्यक्ति दास हो सकता था ।
2.स्त्री दास अपने मालिक के संसर्ग से पुत्र जनन पर कानूनी तौर पर मुक्त हो जाती थी ।
3.यदि स्त्री दास का मालिक उस स्त्री से पैदा हुए पुत्र का पिता हो, तो उस पुत्र को मालिक का पुत्र होने का कानूनी हक़ मिलता था ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 61 of 99 · Prelims 2022, Q62
निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए :
1.आंध्र प्रदेश
2.केरल
3.हिमाचल प्रदेश
4.त्रिपुरा
उपर्युक्त में से कितने आम तौर पर चाय-उत्पादक राज्य के रूप में जाने जाते हैं ?
Question 62 of 99 · Prelims 2022, Q63
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत में, साख़ क्षमता-निर्धारण एजेंसियाँ (क्रेडिट रेटिंग एजेंसीज़) भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विनियमित होती हैं ।
2.ICRA नाम से जानी जाने वाली क्षमता-निर्धारण एजेंसी एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है ।
3.ब्रिकवर्क रेटिंग्स एक भारतीय साख़ क्षमता-निर्धारण एजेंसी है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 63 of 99 · Prelims 2022, Q64
‘बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB)’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में कौन-से कथन सही हैं ?
1.RBI का गवर्नर BBB का चेयरमैन होता है ।
2.BBB, सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों के अध्यक्षों के चयन के लिए संस्तुति करता है ।
3.BBB, सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों को कार्यनीतियों और पूँजी-वर्धन योजनाओं को विकसित करने में मदद करता है ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 64 of 99 · Prelims 2022, Q65
परिवर्तनीय बॉन्ड के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.चूँकि बॉन्ड को ईक्विटी के लिए बदलने का विकल्प है, परिवर्तनीय बॉन्ड अपेक्षाकृत कम ब्याज दर का भुगतान करते हैं ।
2.ईक्विटी के लिए बदलने का विकल्प बॉन्ड-धारक को बढ़ती हुई उपभोक्ता कीमतों से सहलग्नता (इंडेक्सेशन) की मात्रा प्रदान करता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 65 of 99 · Prelims 2022, Q66
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक)
2.प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (मिसाइल टेक्नोलॉजी कन्ट्रोल रिजीम)
3.शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाईज़ेशन)
भारत उपर्युक्त में से किसका/किनका सदस्य है ?
Question 66 of 99 · Prelims 2022, Q67
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.हाल के वर्षों में वियतनाम विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है ।
2.वियतनाम का नेतृत्व बहु-दलीय राजनीतिक प्रणाली के द्वारा होता है ।
3.वियतनाम का आर्थिक विकास विश्वव्यापी पूर्ति शृंखलाओं के साथ इसके एकीकरण और निर्यात पर मुख्य ध्यान होने से जुड़ा है ।
4.लंबे समय से वियतनाम की निम्न श्रम लागतों और स्थिर विनिमय दरों ने वैश्विक निर्माताओं को आकर्षित किया है ।
5.हिंद-प्रशांत क्षेत्र का सर्वाधिक उत्पादक e-सेवा सेक्टर वियतनाम में है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 67 of 99 · Prelims 2022, Q68
भारत में, निम्नलिखित में कौन मुद्रास्फीति को नियंत्रित कर कीमत स्थिरता बनाए रखने के लिए उत्तरदायी है ?
Question 68 of 99 · Prelims 2022, Q69
नॉन-फंजिबल टोकेंस (Non-Fungible Tokens (NFTs)) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.वे भौतिक परिसंपत्तियों के अंकीय निरूपण (डिजिटल रिप्रेज़ेंटेशन) को सुकर बनाते हैं ।
2.वे अनन्य क्रिप्टोग्राफिक टोकेंस हैं जो किसी ब्लॉकचैन में विद्यमान हैं ।
3.उनका, तुल्यता पर, व्यापार या विनिमय किया जा सकता है और इसलिए उनका वाणिज्यिक लेन-देन के माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 69 of 99 · Prelims 2022, Q70
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
जलाशय
राज्य
1.
घाटप्रभा
तेलंगाना
2.
गांधी सागर
मध्य प्रदेश
3.
इंदिरा सागर
आंध्र प्रदेश
4.
मैथोन
छत्तीसगढ़
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित नहीं हैं ?
Question 70 of 99 · Prelims 2022, Q71
भारत में, निम्नलिखित में कौन एक, उन फैक्टरियों में जिनमें कामगार नियुक्त हैं, औद्योगिक विवादों, समापनों, छँटनी और कामबंदी के विषय में सूचनाओं को संकलित करता है ?
Question 71 of 99 · Prelims 2022, Q72
भारत में, कोयला नियंत्रक संगठन (Coal Controller’s Organization (CCO)) की क्या भूमिका है ?
1.CCO भारत सरकार में कोयला सांख्यिकी का प्रमुख स्रोत है ।
2.यह बद्ध कोयला/लिग्नाइट खंड के विकास की प्रगति का मॉनीटरन करता है ।
3.यह कोयलायुक्त क्षेत्रों के अधिग्रहण के संबंध में सरकार की अधिसूचना के प्रति किसी आपत्ति का अनुश्रवण करता है ।
4.यह सुनिश्चित करता है कि कोयला खनन कंपनियाँ विहित समय में अंतिम उपभोक्ताओं को कोयला वितरण करें ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 72 of 99 · Prelims 2022, Q73
यदि किसी विशिष्ट क्षेत्र को भारत के संविधान की पाँचवीं अनुसूची के अधीन लाया जाए, तो निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, इसके परिणाम को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
Question 73 of 99 · Prelims 2022, Q74
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत स्वच्छता गठबंधन धारणीय स्वच्छता को संवर्धित करने वाला प्लेटफॉर्म है और भारत सरकार तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसका वित्तपोषण होता है ।
2.राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान भारत सरकार में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय का शीर्षस्थ निकाय है, और यह शहरी भारत की चुनौतियों का समाधान करने के नवप्रवर्तक हल उपलब्ध कराता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 74 of 99 · Prelims 2022, Q75
निम्नलिखित में कौन-सा एक, पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के अधीन गठित किया गया है ?
Question 75 of 99 · Prelims 2022, Q76
“संयुक्त राष्ट्र प्रत्यय समिति (युनाईटेड नेशंस क्रेडेंशियल्स कमिटी)” के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह संयुक्त राष्ट्र (UN) सुरक्षा परिषद् द्वारा स्थापित समिति है और इसके पर्यवेक्षण के अधीन काम करती है ।
2.पारंपरिक रूप से प्रति वर्ष मार्च, जून और सितंबर में इसकी बैठक होती है ।
3.यह महासभा को अनुमोदन हेतु रिपोर्ट प्रस्तुत करने से पूर्व सभी UN सदस्यों के प्रत्ययों का आकलन करती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 76 of 99 · Prelims 2022, Q77
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन ‘ध्रुवीय कोड (Polar Code)’ का सर्वोत्तम वर्णन करता है ?
Question 77 of 99 · Prelims 2022, Q78
संयुक्त राष्ट्र महासभा के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.UN महासभा, ग़ैर-सदस्य राज्यों को प्रेक्षक स्थिति प्रदान कर सकती है ।
2.अंतःसरकारी संगठन UN महासभा में प्रेक्षक स्थिति पाने का प्रयत्न कर सकते हैं ।
3.UN महासभा में स्थायी प्रेक्षक UN मुख्यालय में मिशन बनाए रख सकते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 78 of 99 · Prelims 2022, Q79
भारत में “चाय बोर्ड” के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.चाय बोर्ड सांविधिक निकाय है ।
2.यह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से संलग्न नियामक निकाय है ।
3.चाय बोर्ड का प्रधान कार्यालय बेंगलुरु में स्थित है ।
4.इस बोर्ड के दुबई और मॉस्को में विदेशी कार्यालय हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 79 of 99 · Prelims 2022, Q80
निम्नलिखित में कौन-सा एक, “ग्रीनवाशिंग” शब्द का सर्वोत्तम वर्णन है ?
Question 80 of 99 · Prelims 2022, Q81
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.उच्च मेघ मुख्यतः सौर विकिरण को परावर्तित कर भूपृष्ठ को ठंडा करते हैं ।
2.भूपृष्ठ से उत्सर्जित होने वाली अवरक्त विकिरणों का निम्न मेघ में उच्च अवशोषण होता है, और इससे तापन प्रभाव होता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 81 of 99 · Prelims 2022, Q82
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.उत्तरी-पश्चिमी केन्या में बीड़ीबीड़ी एक वृहद् शरणार्थी बस्ती है ।
2.दक्षिण सूडान गृह युद्ध से पलायन किए हुए कुछ लोग बीड़ीबीड़ी में रहते हैं ।
3.सोमालिया के गृह युद्ध से पलायन किए हुए कुछ लोग केन्या के ददाब शरणार्थी संकुल में रहते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 82 of 99 · Prelims 2022, Q83
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1.आर्मीनिया
2.अज़रबैजान
3.क्रोएशिया
4.रोमानिया
5.उज़्बेकिस्तान
उपर्युक्त में कौन-से तुर्की राज्यों के संगठन के सदस्य हैं ?
Question 83 of 99 · Prelims 2022, Q84
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.गुजरात में भारत का विशालतम सौर पार्क है ।
2.केरल में पूर्णतः सौर शक्तिकृत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है ।
3.गोआ में भारत की विशालतम तैरती हुई सौर प्रकाश-वोल्टीय परियोजना है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 84 of 99 · Prelims 2022, Q85
समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (युनाइटेड नेशंस कन्वेंशन) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.किसी तटीय राज्य को, अपने प्रादेशिक समुद्र की चौड़ाई को, आधार-रेखा से मापित, 12 समुद्री मील से अनधिक सीमा तक अभिसमय के अनुरूप सुस्थापित करने का अधिकार है ।
2.सभी राज्यों के, चाहे वे तटीय हों या भू-बद्ध भाग के हों, जहाजों को प्रादेशिक समुद्र से हो कर बिना रोक-टोक यात्रा का अधिकार होता है ।
3.अनन्य आर्थिक क्षेत्र का विस्तार उस आधार-रेखा से 200 समुद्री मील से अधिक नहीं होगा, जहाँ से प्रादेशिक समुद्र की चौड़ाई मापी जाती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
Question 85 of 99 · Prelims 2022, Q86
निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित सेंकाकू द्वीप विवाद को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
Question 86 of 99 · Prelims 2022, Q87
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
देश
हाल ही में समाचारों में होने का महत्त्वपूर्ण कारण
1.
चाड
चीन द्वारा स्थायी सैन्य बेस की स्थापना
2.
गिनी
सेना द्वारा संविधान और सरकार का निलंबन
3.
लेबनान
गंभीर और लंबे समय की आर्थिक मंदी
4.
ट्यूनीशिया
राष्ट्रपति द्वारा संसद का निलंबन
उपर्युक्त युग्मों में कितने सही सुमेलित हैं ?
Question 87 of 99 · Prelims 2022, Q88
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
अक्सर समाचारों में उल्लिखित क्षेत्र
देश
1.
अनातोलिया
तुर्की
2.
अम्हारा
इथियोपिया
3.
काबो डेलगादो
स्पेन
4.
कातालोनिया
इटली
उपर्युक्त युग्मों में कितने सही सुमेलित हैं ?
Question 88 of 99 · Prelims 2022, Q89
वन्यजीव संरक्षण के बारे में भारतीय विधियों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.वन्यजीव, एकमात्र सरकार की संपत्ति हैं ।
2.जब किसी वन्यजीव को संरक्षित घोषित किया जाता है, तो यह जीव चाहे संरक्षित क्षेत्र में हो या उससे बाहर, समान संरक्षण का हकदार है ।
3.किसी संरक्षित वन्यजीव के मानव जीवन के लिए ख़तरा बन जाने की आशंका उस जीव को पकड़ने या मार दिए जाने का पर्याप्त आधार है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 89 of 99 · Prelims 2022, Q90
निम्नलिखित में से किस एक जीव की कुछ प्रजातियाँ कवकों के कृषकों के रूप में जानी जाती हैं ?
Question 90 of 99 · Prelims 2022, Q91
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
अशोक के प्रमुख शिलालेखों के स्थान
वह स्थान जिस राज्य में हैं
1.
धौली
ओडिशा
2.
एर्रगुडी
आंध्र प्रदेश
3.
जौगड़
मध्य प्रदेश
4.
कालसी
कर्नाटक
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
Question 91 of 99 · Prelims 2022, Q92
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
राजा
राजवंश
1.
नान्नुक
चंदेल
2.
जयशक्ति
परमार
3.
नागभट द्वितीय
गुर्जर-प्रतिहार
4.
भोज
राष्ट्रकूट
उपर्युक्त युग्मों में कितने सही सुमेलित हैं ?
Question 92 of 99 · Prelims 2022, Q93
प्राचीन दक्षिण भारत में संगम साहित्य के बारे में, निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, सही है ?
Question 93 of 99 · Prelims 2022, Q94
किसके राज्यकाल में “योगवाशिष्ठ” का निज़ामुद्दीन पानीपति द्वारा फ़ारसी में अनुवाद किया गया ?
Question 94 of 99 · Prelims 2022, Q95
हाल ही में हैदराबाद में भारत के प्रधान मंत्री द्वारा रामानुज की आसन मुद्रा में विश्व की दूसरी सबसे ऊँची मूर्ति का उद्घाटन किया गया था । निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, रामानुज की शिक्षाओं को सही निरूपित करता है ?
Question 95 of 99 · Prelims 2022, Q96
हाल ही में, प्रधान मंत्री ने वेरावल में सोमनाथ मंदिर के निकट नए सर्किट हाउस का उद्घाटन किया । सोमनाथ मंदिर के बारे में निम्नलिखित कथनों में कौन-से सही हैं ?
1.सोमनाथ मंदिर ज्योतिर्लिंग देव-मंदिरों में से एक है ।
2.अल-बरूनी ने सोमनाथ मंदिर का वर्णन किया है ।
3.सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा (आज के मंदिर की स्थापना) राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन द्वारा की गई थी ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 96 of 99 · Prelims 2022, Q97
निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, मानव शरीर में B कोशिकाओं और T कोशिकाओं की भूमिका का सर्वोत्तम वर्णन है ?
Question 97 of 99 · Prelims 2022, Q98
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.परासूक्ष्मकण (नैनोपार्टिकल्स), मानव-निर्मित होने के सिवाय, प्रकृति में अस्तित्व में नहीं हैं ।
2.कुछ धात्विक ऑक्साइडों के परासूक्ष्मकण, प्रसाधन-सामग्री (कॉस्मेटिक्स) के निर्माण में काम आते हैं ।
3.कुछ वाणिज्यिक उत्पादों के परासूक्ष्मकण, जो पर्यावरण में आ जाते हैं, मनुष्यों के लिए असुरक्षित हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 98 of 99 · Prelims 2022, Q99
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
DNA बारकोडिंग किसका उपसाधन हो सकता है ?
1.किसी पादप या प्राणी की आयु का आकलन करने के लिए
2.समान दिखने वाली प्रजातियों के बीच भिन्नता जानने के लिए
3.प्रसंस्कृत खाद्यपदार्थों में अवांछित प्राणी या पादप सामग्री को पहचानने के लिए
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 99 of 99 · Prelims 2022, Q100
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.कार्बन मोनोक्साइड
2.नाइट्रोजन ऑक्साइड
3.ओज़ोन
4.सल्फर डाइऑक्साइड
वातावरण में उपर्युक्त में से किसकी/किनकी अधिकता होने से अम्ल वर्षा होती है ?
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.