98 questions in UPSC's order, 2 hours, negative marking — your score as soon as you submit.
Pick up where you left off
98
questions
2 hours
as in the exam
196
maximum marks
How it works
1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 2 hours timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and our explanation.
Marking, as in the exam: +2 for a correct answer, −0.66 for a wrong one, 0 if you leave it.
UPSC dropped 2 questions of this paper from evaluation; they are left out.
What's in this test
Subject
Questions
Easy
Medium
Hard
Economy & social development
21
6
13
2
Polity & governance
15
8
5
2
Geography
14
3
9
2
Science & technology
12
4
6
2
Environment & ecology
12
5
6
1
Modern India & the freedom struggle
8
4
2
2
Ancient India
7
2
2
3
International relations & current affairs
5
2
3
0
Medieval India
3
1
2
0
Art & culture
1
0
1
0
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's GS Paper I: 2 marks for each correct answer and a third of that (0.66) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 196.
How long do I get?
Two hours, the same as the real paper. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and an explanation.
Why 98 questions and not 100?
UPSC dropped 2 questions of the 2020 paper from evaluation in its final answer key, so they are left out of this test.
1.‘आधार’ मेटाडेटा को तीन महीने से अधिक संग्रहित नहीं रखा जा सकता है ।
2.राज्य निजी निगमों (Corporations) से ‘आधार’ डेटा को साझा करने के लिए कोई अनुबंध नहीं कर सकता ।
3.‘आधार’ बीमा उत्पादों को प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है ।
4.‘आधार’ भारत की संचित निधि से हितलाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 2 of 98 · Prelims 2020, Q2
राज्य सभा की लोक सभा के समान शक्तियाँ किस क्षेत्र में हैं ?
Question 3 of 98 · Prelims 2020, Q3
संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के अन्तर्गत निधियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?
1.MPLADS निधियाँ टिकाऊ परिसंपत्तियों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, आदि की भौतिक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में ही प्रयुक्त हो सकती हैं ।
2.प्रत्येक सांसद की निधि का एक निश्चित अंश अनुसूचित जाति/जनजाति जनसंख्या के लाभार्थ प्रयुक्त होना आवश्यक है ।
3.MPLADS निधियाँ वार्षिक आधार पर स्वीकृत की जाती हैं और अप्रयुक्त निधि को अगले वर्ष के लिए अग्रेनीत नहीं किया जा सकता ।
4.कार्यान्वित हो रहे सभी कार्यों में से कम-से-कम 10% कार्यों का जिला प्राधिकारी द्वारा प्रति वर्ष निरीक्षण अनिवार्य है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 4 of 98 · Prelims 2020, Q4
निम्नलिखित मूल अधिकारों के किस संवर्ग में अस्पृश्यता के रूप में किए गए विभेदन के विरुद्ध संरक्षण समाविष्ट है ?
Question 5 of 98 · Prelims 2020, Q5
भारत में, न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण, किससे व्यादेशित है ?
Question 6 of 98 · Prelims 2020, Q6
वित्त मंत्री संसद में बजट प्रस्तुत करते हुए उसके साथ अन्य प्रलेख भी प्रस्तुत करते हैं जिनमें ‘बृहद् आर्थिक रूपरेखा विवरण (The Macro Economic Framework Statement)’ भी सम्मिलित रहता है । यह पूर्वोक्त प्रलेख निम्न आदेशन के कारण प्रस्तुत किया जाता है :
Question 7 of 98 · Prelims 2020, Q7
परिभाषा से, संवैधानिक सरकार का अर्थ है
Question 8 of 98 · Prelims 2020, Q8
मूल अधिकारों के अतिरिक्त, भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा/से भाग मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा 1948 (Universal Declaration of Human Rights 1948) के सिद्धांतों एवं प्रावधानों को प्रतिबिंबित करता/करते है/हैं ?
1.उद्देशिका
2.राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
3.मूल कर्तव्य
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 9 of 98 · Prelims 2020, Q9
भारत में, विधिक सेवा प्रदान करने वाले प्राधिकरण (Legal Services Authorities), निम्नलिखित में से किस प्रकार के नागरिकों को निःशुल्क विधिक सेवाएँ प्रदान करते हैं ?
1.₹ 1,00,000 से कम वार्षिक आय वाले व्यक्ति को
2.₹ 2,00,000 से कम वार्षिक आय वाले ट्रांसजेंडर को
3.₹ 3,00,000 से कम वार्षिक आय वाले अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) के सदस्य को
4.सभी वरिष्ठ नागरिकों को
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 10 of 98 · Prelims 2020, Q10
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
अंतर्राष्ट्रीय समझौता / संगठन
विषय
1.
अल्मा-आटा घोषणा
लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल
2.
हेग समझौता
जैविक एवं रासायनिक शस्त्र
3.
तलानोआ संवाद
वैश्विक जलवायु परिवर्तन
4.
अंडर2 गठबंधन
बाल अधिकार
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं ?
Question 11 of 98 · Prelims 2020, Q11
संसदीय व्यवस्था वाली सरकार वह होती है जिसमें
Question 12 of 98 · Prelims 2020, Q12
भारत के संविधान का कौन-सा भाग कल्याणकारी राज्य के आदर्श की घोषणा करता है ?
Question 13 of 98 · Prelims 2020, Q13
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत का संविधान अपने ‘मूल ढाँचे’ को संघवाद, पंथनिरपेक्षता, मूल अधिकारों तथा लोकतंत्र के रूप में परिभाषित करता है ।
2.भारत का संविधान, नागरिकों की स्वतंत्रता तथा उन आदर्शों जिन पर संविधान आधारित है, की सुरक्षा हेतु ‘न्यायिक पुनरवलोकन’ की व्यवस्था करता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 14 of 98 · Prelims 2020, Q14
गाँधीवाद और मार्क्सवाद के बीच एक समान सहमति पाई जाती है । यह निम्नलिखित में से कौन-सी है ?
Question 15 of 98 · Prelims 2020, Q15
भारत के संदर्भ में, नौकरशाही का निम्नलिखित में से कौन-सा उपयुक्त चरित्र-चित्रण है ?
Question 16 of 98 · Prelims 2020, Q16
भारत के संविधान की उद्देशिका
Question 17 of 98 · Prelims 2020, Q17
“स्वर्ण-ट्रान्श” (रिज़र्व ट्रान्श) निर्दिष्ट करता है
Question 18 of 98 · Prelims 2020, Q18
भारत के संविधान के भाग IV में अंतर्विष्ट प्रावधानों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1.वे न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय होंगे ।
2.वे किसी भी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं होंगे ।
3.इस भाग में अधिकथित सिद्धान्त राज्य के द्वारा क़ानून बनाने को प्रभावित करेंगे ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 19 of 98 · Prelims 2020, Q19
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत के संविधान के अनुसार, कोई भी ऐसा व्यक्ति जो मतदान के लिए योग्य है, किसी राज्य में छह माह के लिए मंत्री बनाया जा सकता है तब भी जब कि वह उस राज्य के विधान-मंडल का सदस्य नहीं है ।
2.लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अनुसार, कोई भी ऐसा व्यक्ति जो दांडिक अपराध के अन्तर्गत दोषी पाया गया है और जिसे पाँच वर्ष के लिए कारावास का दंड दिया गया है, चुनाव लड़ने के लिए स्थायी तौर पर निरर्हत हो जाता है भले ही वह कारावास से मुक्त हो चुका हो ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 20 of 98 · Prelims 2020, Q20
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत का राष्ट्रपति ऐसे स्थान पर जिसे वह ठीक समझे, संसद का सत्र आहूत (आह्वान) कर सकता है ।
2.भारत का संविधान एक वर्ष में संसद के तीन सत्रों का प्रावधान करता है, किंतु सभी तीन सत्रों का चलाया जाना अनिवार्य नहीं है ।
3.एक वर्ष में दिनों की कोई न्यूनतम संख्या निर्धारित नहीं है जब संसद का चलना आवश्यक हो ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 21 of 98 · Prelims 2020, Q21
भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1.औरंग — राजकोष का प्रभारी
2.बेनियान — ईस्ट इंडिया कंपनी का भारतीय एजेंट
3.मिरासिदार — राज्य का नामित राजस्व दाता
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
Question 22 of 98 · Prelims 2020, Q22
भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.स्थाविरवादी महायान बौद्ध धर्म से संबद्ध हैं ।
2.लोकोत्तरवादी संप्रदाय बौद्ध धर्म के महासंघिक संप्रदाय की एक शाखा थी ।
3.महासंघिकों द्वारा बुद्ध के देवत्वारोपण ने महायान बौद्ध धर्म को प्रोत्साहित किया ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 23 of 98 · Prelims 2020, Q23
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन औद्योगिक क्रान्ति के द्वारा उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में भारत पर पड़े प्रभाव की सही व्याख्या करता है ?
Question 24 of 98 · Prelims 2020, Q24
भारत के इतिहास में निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए :
1.राजा भोज के अधीन प्रतिहारों का उदय
2.महेन्द्रवर्मन – I के अधीन पल्लव सत्ता की स्थापना
3.परान्तक – I द्वारा चोल सत्ता की स्थापना
4.गोपाल द्वारा पाल राजवंश की संस्थापना
उपर्युक्त घटनाओं का, प्राचीन काल से आरम्भ कर, सही कालानुक्रम क्या है ?
Question 25 of 98 · Prelims 2020, Q25
निम्नलिखित में से कौन-सा उपवाक्य, उत्तर-हर्ष-कालीन स्रोतों में प्रायः उल्लिखित ‘हुंडी’ के स्वरूप की परिभाषा बताता है ?
Question 26 of 98 · Prelims 2020, Q26
स्वतन्त्रता संग्राम के समय लिखी गई सखाराम गणेश देउस्कर की पुस्तक “देशेर कथा” के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इस पुस्तक ने औपनिवेशिक राज्य द्वारा मस्तिष्क की सम्मोहक विजय के विरोध में चेतावनी दी ।
2.इस पुस्तक ने स्वदेशी नुक्कड़ नाटकों तथा लोक गीतों को प्रेरित किया ।
3.देउस्कर द्वारा ‘देश’ शब्द का प्रयोग, बंगाल क्षेत्र के विशिष्ट संदर्भ में किया गया था ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
Question 27 of 98 · Prelims 2020, Q28
अस्पृश्य समुदाय के लोगों को लक्षित कर, प्रथम मासिक पत्रिका विटाल-विध्वंसक किसके द्वारा प्रकाशित की गई थी ?
Question 28 of 98 · Prelims 2020, Q29
भारत के इतिहास के संदर्भ में, “कुल्यावाप” तथा “द्रोणवाप” शब्द क्या निर्दिष्ट करते हैं ?
Question 29 of 98 · Prelims 2020, Q30
निम्नलिखित में से किस शासक ने अपनी प्रजा को इस अभिलेख के माध्यम से परामर्श दिया ?
“कोई भी व्यक्ति जो अपने संप्रदाय को महिमा-मंडित करने की दृष्टि से अपने धार्मिक संप्रदाय की प्रशंसा करता है या अपने संप्रदाय के प्रति अत्यधिक भक्ति के कारण अन्य संप्रदायों की निन्दा करता है, वह अपितु अपने संप्रदाय को गंभीर रूप से हानि पहुँचाता है ।”
Question 30 of 98 · Prelims 2020, Q31
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में, ‘परामिता’ शब्द का सही विवरण निम्नलिखित में से कौन-सा है ?
Question 31 of 98 · Prelims 2020, Q32
भारतीय इतिहास के संदर्भ में, 1884 का रखमाबाई मुक़दमा किस पर केन्द्रित था ?
1.महिलाओं का शिक्षा पाने का अधिकार
2.सहमति की आयु
3.दांपत्य अधिकारों का प्रत्यास्थापन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 32 of 98 · Prelims 2020, Q33
निम्नलिखित में से किस कारण से भारत में बीसवीं शताब्दी के आरम्भ में नील की खेती का ह्रास हुआ ?
Question 33 of 98 · Prelims 2020, Q34
वेलेज़ली ने कलकत्ता में फ़ोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किस लिए की थी ?
Question 34 of 98 · Prelims 2020, Q35
भारत के इतिहास के संदर्भ में, “ऊलगुलान” अथवा महान उपद्रव निम्नलिखित में से किस घटना का विवरण था ?
Question 35 of 98 · Prelims 2020, Q36
प्राचीन भारत के विद्वानों/साहित्यकारों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.पाणिनि पुष्यमित्र शुंग से संबंधित है ।
2.अमरसिंह हर्षवर्धन से संबंधित है ।
3.कालिदास चन्द्र गुप्त – II से संबंधित है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 36 of 98 · Prelims 2020, Q37
मानव प्रजनन तकनीकी में अभिनव प्रगति के संदर्भ में, “प्राक्केन्द्रिक स्थानान्तरण” (Pronuclear Transfer) का प्रयोग किस लिए होता है ?
Question 37 of 98 · Prelims 2020, Q38
विकास की वर्तमान स्थिति में, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), निम्नलिखित में से किस कार्य को प्रभावी रूप से कर सकती है ?
1.औद्योगिक इकाइयों में विद्युत् की खपत कम करना
2.सार्थक लघु कहानियों और गीतों की रचना
3.रोगों का निदान
4.टेक्स्ट से स्पीच (Text-to-Speech) में परिवर्तन
5.विद्युत् ऊर्जा का बेतार संचरण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 38 of 98 · Prelims 2020, Q39
दृश्य प्रकाश संचार (VLC) तकनीकी के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1.VLC, 375 से 780 nm वाली विद्युत्-चुम्बकीय स्पेक्ट्रमी तरंगदैर्घ्यों का उपयोग करती है ।
2.VLC को दीर्घ-परासी प्रकाशी बेतार संचार के रूप में जाना जाता है ।
3.VLC ब्ल्यूटूथ की तुलना में डेटा की विशाल मात्रा को अधिक तेज़ी से प्रेषित कर सकता है ।
4.VLC में विद्युत्-चुम्बकीय व्यतिकरण नहीं होता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 39 of 98 · Prelims 2020, Q40
“ब्लॉकचेन तकनीकी” के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह एक सार्वजनिक खाता है जिसका हर कोई निरीक्षण कर सकता है, परन्तु जिसे कोई भी एक उपभोक्ता नियंत्रित नहीं करता ।
2.ब्लॉकचेन की संरचना और अभिकल्प ऐसा है कि इसका समूचा डेटा केवल क्रिप्टोकरेंसी के विषय में है ।
3.ब्लॉकचेन के आधारभूत वैशिष्ट्यों पर आधारित अनुप्रयोगों को बिना किसी व्यक्ति की अनुमति के विकसित किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 40 of 98 · Prelims 2020, Q41
कार्बन नैनोट्यूबों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इनको मानव शरीर में औषधियों और प्रतिजनों के वाहकों के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है ।
2.इनको मानव शरीर के क्षतिग्रस्त भाग के लिए कृत्रिम रक्त केशिकाओं के रूप में बनाया जा सकता है ।
3.इनका जैव-रासायनिक संवेदकों में उपयोग किया जा सकता है ।
4.कार्बन नैनोट्यूब जैव-निम्नीकरणीय (biodegradable) होती हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
Question 41 of 98 · Prelims 2020, Q42
निम्नलिखित गतिविधियों पर विचार कीजिए :
1.खेत में फ़सल पर पीड़कनाशी छिड़कना
2.सक्रिय ज्वालामुखियों के मुखों का निरीक्षण करना
3.डी.एन.ए. विश्लेषण के लिए उत्क्षेपण करती हुई ह्वेलों के श्वास के नमूने एकत्र करना
तकनीकी के वर्तमान स्तर पर, उपर्युक्त गतिविधियों में से किसे, ड्रोन के प्रयोग से सफलतापूर्वक किया जा सकता है ?
Question 42 of 98 · Prelims 2020, Q43
“यह प्रयोग तीन ऐसे अंतरिक्षयानों को काम में लाएगा जो एक समबाहु त्रिभुज की आकृति में उड़ान भरेंगे जिसमें प्रत्येक भुजा एक मिलियन किलोमीटर लम्बी है और यानों के बीच लेज़र चमक रहीं होंगी ।” कथित प्रयोग किसे संदर्भित करता है ?
Question 43 of 98 · Prelims 2020, Q44
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भावी माता-पिता के अंड या शुक्राणु उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं में आनुवंशिक परिवर्तन किए जा सकते हैं ।
2.व्यक्ति का जीनोम जन्म से पूर्व प्रारंभिक भ्रूणीय अवस्था में सम्पादित किया जा सकता है ।
3.मानव प्रेरित बहुशक्त स्टेम (pluripotent stem) कोशिकाओं को एक शूकर के भ्रूण में अंतर्वेशित किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 44 of 98 · Prelims 2020, Q45
भारत में न्यूमोकोकल संयुग्मी वैक्सीन (Pneumococcal Conjugate Vaccine) के उपयोग का क्या महत्त्व है ?
1.ये वैक्सीन न्यूमोनिया और साथ ही तानिकाशोथ और सेप्सिस के विरुद्ध प्रभावी हैं ।
2.उन प्रतिजैविकियों पर निर्भरता कम की जा सकती है जो औषध-प्रतिरोधी जीवाणुओं के विरुद्ध प्रभावी नहीं हैं ।
3.इन वैक्सीन के कोई गौण प्रभाव (side effects) नहीं हैं और न ही ये वैक्सीन कोई प्रत्यूर्जता सम्बन्धी अभिक्रियाएँ (allergic reactions) करती हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 45 of 98 · Prelims 2020, Q46
भारत में, “पब्लिक की इंफ्रास्ट्रक्चर” (Public Key Infrastructure) पदबंध किसके प्रसंग में प्रयुक्त किया जाता है ?
Question 46 of 98 · Prelims 2020, Q47
निम्नलिखित कथनों में से कौन-से पादप और प्राणि कोशिकाओं के बीच सामान्य अंतर के बारे में सही हैं ?
1.पादप कोशिकाओं में सेलुलोस कोशिका भित्तियाँ होती हैं जबकि प्राणि कोशिकाओं में वे नहीं होतीं ।
2.पादप कोशिकाओं में प्लैज़्मा झिल्ली नहीं होती जबकि इसके विपरीत प्राणि कोशिकाओं में वे होती हैं ।
3.परिपक्व पादप कोशिका में एक बृहत् रसधानी होती है जबकि प्राणि कोशिका में अनेक छोटी रसधानियाँ होती हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 47 of 98 · Prelims 2020, Q48
निम्नलिखित में से कौन-से कारण/कारक बेंज़ीन प्रदूषण उत्पन्न करते हैं ?
1.स्वचालित वाहन (automobile) द्वारा निष्कासित पदार्थ
2.तम्बाकू का धुआँ
3.लकड़ी का जलना
4.रोगन किए गए लकड़ी के फर्नीचर का उपयोग
5.पॉलियूरिथेन से निर्मित उत्पादों का उपयोग
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 48 of 98 · Prelims 2020, Q49
यदि निकट भविष्य में दूसरा वैश्विक वित्तीय संकट होता है, तो निम्नलिखित में से कौन-से कार्य/नीतियाँ, भारत को, सबसे अधिक संभावना के साथ, कुछ उन्मुक्ति प्रदान कर सकती है/हैं ?
1.अल्पकालीन विदेशी ऋणों पर निर्भर न रहना
2.कुछ और विदेशी बैंकों को प्रारंभ करना
3.पूँजी खाते में पूर्ण परिवर्तनीयता को बनाए रखना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 49 of 98 · Prelims 2020, Q50
यदि आप अपने बैंक के माँग जमा खाते (Demand Deposit Account) से ₹ 1,00,000 की नकद राशि निकालते हैं, तो अर्थव्यवस्था में तात्कालिक रूप से मुद्रा की समग्र पूर्ति पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा ?
Question 50 of 98 · Prelims 2020, Q51
भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सी उसकी प्रमुख विशेषता मानी जाती है ?
Question 51 of 98 · Prelims 2020, Q53
कभी-कभी समाचारों में पाया जाने वाला पद ‘वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate)’, निम्नलिखित में से किस एक पदार्थ की श्रेणी से संबंधित है ?
Question 52 of 98 · Prelims 2020, Q54
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से ग़ैर-वित्तीय ऋण में सम्मिलित है/हैं ?
1.परिवारों का बकाया गृह ऋण
2.क्रेडिट कार्डों पर बकाया राशि
3.राजकोष बिल (Treasury bills)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 53 of 98 · Prelims 2020, Q55
भारत में, क्यों कुछ परमाणु रिऐक्टर “आई.ए.ई.ए. सुरक्षा उपायों” के अधीन रखे जाते हैं जबकि अन्य इस सुरक्षा के अधीन नहीं रखे जाते ?
Question 54 of 98 · Prelims 2020, Q56
‘व्यापार-संबंधित निवेश उपायों’ (TRIMS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1.विदेशी निवेशकों द्वारा किए जाने वाले आयात पर ‘परिमाणात्मक निर्बंधन’ निषिद्ध होते हैं ।
2.ये वस्तुओं एवं सेवाओं दोनों के व्यापार से संबंधित निवेश उपायों पर लागू होते हैं ।
3.ये विदेशी निवेश के नियमन से संबंधित नहीं हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 55 of 98 · Prelims 2020, Q57
यदि आर.बी.आई. प्रसारवादी मौद्रिक नीति का अनुसरण करने का निर्णय लेता है, तो वह निम्नलिखित में से क्या नहीं करेगा ?
1.वैधानिक तरलता अनुपात को घटाकर उसे अनुकूलित करना
2.सीमान्त स्थायी सुविधा दर को बढ़ाना
3.बैंक दर को घटाना तथा रेपो दर को भी घटाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 56 of 98 · Prelims 2020, Q58
1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद की भारतीय अर्थव्यवस्था के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.शहरी क्षेत्रों में श्रमिक की उत्पादकता (2004 – 05 की कीमतों पर प्रति श्रमिक ₹) में वृद्धि हुई जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इसमें कमी हुई ।
2.कार्यबल में ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिशत हिस्सेदारी में सतत वृद्धि हुई ।
3.ग्रामीण क्षेत्रों में, ग़ैर-कृषि अर्थव्यवस्था में वृद्धि हुई ।
4.ग्रामीण रोज़गार की वृद्धि दर में कमी आई ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 57 of 98 · Prelims 2020, Q59
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.कृषि क्षेत्र को अल्पकालीन साख परिदान करने के संदर्भ में, ‘जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक (DCCBs)’ ‘अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों’ एवं ‘क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों’ की तुलना में अधिक ऋण देते हैं ।
2.डी.सी.सी.बी. (DCCBs) का एक सबसे प्रमुख कार्य ‘प्राथमिक कृषि साख समितियों’ को निधि उपलब्ध कराना है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 58 of 98 · Prelims 2020, Q60
भारत में, किसी व्यक्ति के साइबर बीमा कराने पर, निधि की हानि की भरपाई एवं अन्य लाभों के अतिरिक्त, सामान्यतः निम्नलिखित में से कौन-कौन से लाभ दिए जाते हैं ?
1.यदि कोई मैलवेयर कम्प्यूटर तक उसकी पहुँच बाधित कर देता है, तो कम्प्यूटर प्रणाली को पुनः प्रचालित करने में लगने वाली लागत
2.यदि यह प्रमाणित हो जाता है कि किसी शरारती तत्त्व द्वारा जान-बूझकर कम्प्यूटर को नुकसान पहुँचाया गया है तो नए कम्प्यूटर की लागत
3.यदि साइबर बलात्-ग्रहण होता है तो इस हानि को न्यूनतम करने के लिए विशेषज्ञ परामर्शदाता की सेवाएँ लेने पर लगने वाली लागत
4.यदि कोई तीसरा पक्ष मुक़दमा दायर करता है तो न्यायालय में बचाव करने में लगने वाली लागत
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 59 of 98 · Prelims 2020, Q61
भारत में, निम्नलिखित में से किन्हें कृषि में सार्वजनिक निवेश माना जा सकता है ?
1.सभी फ़सलों के कृषि उत्पाद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करना
2.प्राथमिक कृषि साख समितियों का कम्प्यूटरीकरण
3.सामाजिक पूँजी विकास
4.कृषकों को निःशुल्क बिजली की आपूर्ति
5.बैंकिंग प्रणाली द्वारा कृषि ऋण की माफ़ी
6.सरकारों द्वारा शीतागार सुविधाओं को स्थापित करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 60 of 98 · Prelims 2020, Q62
भारत में फर्म के “ब्याज-व्याप्ति अनुपात (Interest Coverage Ratio)” पद का क्या महत्त्व है ?
1.यह उस फर्म, जिसे बैंक ऋण देने जा रहा है, के वर्तमान जोखिम को समझने में मदद करता है ।
2.यह उस फर्म, जिसे बैंक ऋण देने जा रहा है, के आने वाले जोखिम के मूल्यांकन में मदद करता है ।
3.उधार लेने वाली फर्म का ब्याज-व्याप्ति अनुपात जितना अधिक होगा, उसकी ऋण समाशोधन क्षमता उतनी ही खराब होगी ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 61 of 98 · Prelims 2020, Q63
हाल के बीते दिनों में निम्नलिखित में से कौन-से कारक/कौन-सी नीतियाँ भारत में चावल के मूल्य को प्रभावित कर रही थीं ?
1.न्यूनतम समर्थन मूल्य
2.सरकार द्वारा व्यापार करना
3.सरकार द्वारा भण्डारण करना
4.उपभोक्ता सहायिकियाँ (subsidies)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 62 of 98 · Prelims 2020, Q64
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.पिछले दशक में भारत-श्रीलंका व्यापार के मूल्य में सतत वृद्धि हुई है ।
2.भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले व्यापार में “कपड़े और कपड़े से बनी चीज़ों” का व्यापार प्रमुख है ।
3.पिछले पाँच वर्षों में, दक्षिण एशिया में भारत के व्यापार का सबसे बड़ा भागीदार नेपाल रहा है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 63 of 98 · Prelims 2020, Q65
निम्नलिखित में से किस समूह के सभी चारों देश G20 के सदस्य हैं ?
Question 64 of 98 · Prelims 2020, Q66
‘किसान क्रेडिट कार्ड’ योजना के अन्तर्गत, निम्नलिखित में से किन-किन उद्देश्यों के लिए कृषकों को अल्पकालीन ऋण समर्थन उपलब्ध कराया जाता है ?
1.फार्म परिसंपत्तियों के रख-रखाव हेतु कार्यशील पूँजी के लिए
2.कम्बाइन कटाई मशीनों, ट्रैक्टरों एवं मिनी ट्रकों के क्रय के लिए
3.फार्म परिवारों की उपभोग आवश्यकताओं के लिए
4.फ़सल कटाई के बाद के खर्चों के लिए
5.परिवार के लिए घर निर्माण तथा गाँव में शीतागार सुविधा की स्थापना के लिए
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 65 of 98 · Prelims 2020, Q67
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.खाद्य वस्तुओं का ‘उपभोक्ता मूल्य सूचकांक’ (CPI) में भार (weightage) उनके ‘थोक मूल्य सूचकांक’ (WPI) में दिए गए भार से अधिक है ।
2.WPI, सेवाओं के मूल्यों में होने वाले परिवर्तनों को नहीं पकड़ता, जैसा कि CPI करता है ।
3.भारतीय रिज़र्व बैंक ने अब मुद्रास्फीति के मुख्य मान हेतु तथा प्रमुख नीतिगत दरों के निर्धारण और परिवर्तन हेतु WPI को अपना लिया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 66 of 98 · Prelims 2020, Q68
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
नदी
में जाकर मिलती है
1.
मेकोंग
अण्डमान सागर
2.
थेम्स
आयरिश सागर
3.
वोल्गा
कैस्पियन सागर
4.
ज़म्बेज़ी
हिन्द महासागर
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
Question 67 of 98 · Prelims 2020, Q69
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.सभी अनाजों, दालों एवं तिलहनों का ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ (MSP) पर प्रापण (खरीद) भारत के किसी भी राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश (यू.टी.) में असीमित होता है ।
2.अनाजों एवं दालों का MSP किसी भी राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश में उस स्तर पर निर्धारित किया जाता है जिस स्तर पर बाज़ार मूल्य कभी नहीं पहुँच पाते ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 68 of 98 · Prelims 2020, Q70
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.‘वाणिज्यिक पत्र (Commercial Paper)’ अल्पकालीन प्रतिभूति-रहित वचन-पत्र है ।
2.‘जमा प्रमाण-पत्र (Certificate of Deposit)’ भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किसी निगम को निर्गत किया जाने वाला दीर्घकालीन प्रपत्र है ।
3.‘शीघ्रावधि द्रव्य (Call Money)’ अन्तरबैंक लेन-देनों के लिए प्रयुक्त अल्प अवधि का वित्त है ।
4.‘शून्य-कूपन बॉण्ड (Zero-Coupon Bonds)’ अनुसूचित व्यापारिक बैंकों द्वारा निगमों को निर्गत किए जाने वाले ब्याज सहित अल्पकालीन बॉण्ड हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 69 of 98 · Prelims 2020, Q71
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1.परिव्राजक — परित्यागी व भ्रमणकारी
2.श्रमण — उच्च पद प्राप्त पुजारी
3.उपासक — बौद्ध धर्म का साधारण अनुगामी
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं ?
Question 70 of 98 · Prelims 2020, Q72
भारतीय हाथियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.हाथियों के समूह का नेतृत्व मादा करती है ।
2.हाथी की अधिकतम गर्भावधि 22 माह तक हो सकती है ।
3.सामान्यतः हाथी में 40 वर्ष की आयु तक ही बच्चे पैदा करने की क्षमता होती है ।
4.भारत के राज्यों में, हाथियों की सर्वाधिक जीवसंख्या केरल में है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 71 of 98 · Prelims 2020, Q73
निम्नलिखित में से कौन-सा ‘संरक्षित क्षेत्र’ कावेरी बेसिन में स्थित है ?
1.नागरहोले राष्ट्रीय उद्यान
2.पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान
3.सत्यमंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र
4.वायनाड वन्यजीव अभयारण्य
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 72 of 98 · Prelims 2020, Q74
भारत की जैव-विविधता के संदर्भ में, सीलोन फ्रॉगमाऊथ, कॉपरस्मिथ बार्बेट, ग्रे-चिन्ड मिनिवेट और ह्वाइट-थ्रोटेड रेडस्टार्ट क्या हैं ?
Question 73 of 98 · Prelims 2020, Q75
भारतीय अनूप मृग (बारहसिंगा) की उस उपजाति, जो पक्की भूमि पर फलती-फूलती है और केवल घासभक्षी है, के संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा संरक्षित क्षेत्र प्रसिद्ध है ?
Question 74 of 98 · Prelims 2020, Q76
इस्पात स्लैग निम्नलिखित में से किसके लिए सामग्री हो सकता है ?
1.आधार-सड़क के निर्माण के लिए
2.कृषि मृदा के सुधार के लिए
3.सीमेंट के उत्पादन के लिए
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 75 of 98 · Prelims 2020, Q77
निम्नलिखित में से कौन-से ऐसे सर्वाधिक संभावनीय स्थान हैं जहाँ कस्तूरी मृग अपने प्राकृतिक आवास में मिल सकता है ?
1.अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य
2.गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
3.किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य
4.मानस राष्ट्रीय उद्यान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 76 of 98 · Prelims 2020, Q78
ग्रामीण सड़क निर्माण में, पर्यावरणीय दीर्घोपयोगिता को सुनिश्चित करने अथवा कार्बन पदचिह्न को घटाने के लिए निम्नलिखित में से किसके प्रयोग को अधिक प्राथमिकता दी जाती है ?
1.ताम्र स्लैग
2.शीत मिश्रित ऐस्फाल्ट प्रौद्योगिकी
3.जीयोटेक्सटाइल्स
4.उष्ण मिश्रित ऐस्फाल्ट प्रौद्योगिकी
5.पोर्टलैंड सीमेंट
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 77 of 98 · Prelims 2020, Q79
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.कोयले की राख में आर्सेनिक, सीसा और पारद अंतर्विष्ट होते हैं ।
2.कोयला संचालित विद्युत् संयंत्र पर्यावरण में सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन के ऑक्साइड उत्सर्जित करते हैं ।
3.भारतीय कोयले में राख की अधिक मात्रा पायी जाती है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 78 of 98 · Prelims 2020, Q80
खेती में बायोचार का क्या उपयोग है ?
1.बायोचार ऊर्ध्वाधर खेती (vertical farming) में वृद्धिकर माध्यम के अंश के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है ।
2.जब बायोचार वृद्धिकर माध्यम के अंश के रूप में प्रयुक्त किया जाता है, तो वह नाइट्रोजन-यौगिकीकारी सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को बढ़ावा देता है ।
3.जब बायोचार वृद्धिकर माध्यम के अंश के रूप में प्रयुक्त किया जाता है, तब वह उस वृद्धिकर माध्यम की जलधारण क्षमता को अधिक लम्बे समय तक बनाए रखने में सहायक होता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 79 of 98 · Prelims 2020, Q81
यदि किसी पौधे की विशिष्ट जाति को वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम, 1972 की अनुसूची VI में रखा गया है, तो इसका क्या तात्पर्य है ?
Question 80 of 98 · Prelims 2020, Q82
प्राचीन भारतीय गुप्त राजवंश के समय के संदर्भ में, नगर घंटाशाला, कदूरा तथा चौल किस लिए विख्यात थे ?
Question 81 of 98 · Prelims 2020, Q83
कृषि में शून्य-जुताई (zero-tillage) का/के क्या लाभ है/हैं ?
1.पिछली फ़सल के अवशेषों को जलाए बिना गेहूँ की बुआई संभव है ।
2.चावल की नई पौध की नर्सरी बनाए बिना, धान के बीजों का नम मृदा में सीधे रोपण संभव है ।
3.मृदा में कार्बन पृथक्करण संभव है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 82 of 98 · Prelims 2020, Q84
भारत की जैव-ईंधन की राष्ट्रीय नीति के अनुसार, जैव-ईंधन के उत्पादन के लिए निम्नलिखित में से किनका उपयोग कच्चे माल के रूप में हो सकता है ?
1.कसावा
2.क्षतिग्रस्त गेहूँ के दाने
3.मूँगफली के बीज
4.कुलथी (Horse gram)
5.सड़ा आलू
6.चुकंदर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 83 of 98 · Prelims 2020, Q85
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘कार्बन के सामाजिक मूल्य’ पद का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है ?
आर्थिक मूल्य के रूप में यह निम्नलिखित में से किसका माप है ?
Question 84 of 98 · Prelims 2020, Q86
भारत में दालों के उत्पादन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.उड़द की खेती खरीफ़ और रबी दोनों फ़सलों में की जा सकती है ।
2.कुल दाल उत्पादन का लगभग आधा भाग केवल मूँग का होता है ।
3.पिछले तीन दशकों में, जहाँ खरीफ़ दालों का उत्पादन बढ़ा है, वहीं रबी दालों का उत्पादन घटा है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 85 of 98 · Prelims 2020, Q87
“यह फ़सल उपोष्ण प्रकृति की है । उसके लिए कठोर पाला हानिकारक है । विकास के लिए उसे कम-से-कम 210 पाला-रहित दिवसों और 50 – 100 सेंटीमीटर वर्षा की आवश्यकता पड़ती है । हल्की सुअपवाहित मृदा जिसमें नमी धारण करने की क्षमता है उसकी खेती के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है ।” यह फ़सल निम्नलिखित में से कौन-सी है ?
Question 86 of 98 · Prelims 2020, Q88
सौर जल पंपों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.सौर ऊर्जा का प्रयोग पृष्ठीय पंपों को चलाने के लिए हो सकता है और निमज्जनी (submersible) पंपों के लिए नहीं ।
2.सौर ऊर्जा का प्रयोग अपकेन्द्री पंपों को चलाने के लिए हो सकता है और पिस्टन वालों के लिए नहीं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 87 of 98 · Prelims 2020, Q89
भारत में गन्ने की खेती में वर्तमान प्रवृत्तियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.जब ‘बड चिप सैटलिंग्स (bud chip settlings)’ को नर्सरी में उगाकर मुख्य कृषि भूमि में प्रतिरोपित किया जाता है, तब बीज सामग्री में बड़ी बचत होती है ।
2.जब सैट्स का सीधे रोपण किया जाता है, तब एक-कलिका (single-budded) सैट्स का अंकुरण प्रतिशत कई-कलिका (many budded) सैट्स की तुलना में बेहतर होता है ।
3.खराब मौसम की दशा में यदि सैट्स का सीधे रोपण होता है, तब एक-कलिका सैट्स का जीवित बचना बड़े सैट्स की तुलना में बेहतर होता है ।
4.गन्ने की खेती, ऊतक संवर्धन से तैयार की गई सैटलिंग से की जा सकती है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 88 of 98 · Prelims 2020, Q90
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किस/किन पद्धति/यों को पारितंत्र-अनुकूली कृषि माना जाता है ?
1.फ़सल विविधरूपण
2.शिंब आधिक्य (Legume intensification)
3.टेंसियोमीटर का प्रयोग
4.ऊर्ध्वाधर कृषि (Vertical farming)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 89 of 98 · Prelims 2020, Q91
कृषि में फर्टीगेशन (fertigation) के क्या लाभ हैं ?
1.सिंचाई जल की क्षारीयता का नियंत्रण संभव है ।
2.रॉक फॉस्फेट और सभी अन्य फॉस्फेटिक उर्वरकों का सफलता के साथ अनुप्रयोग संभव है ।
3.पौधों के लिए पोषक बढ़ी हुई मात्रा में सुलभ किए जा सकते हैं ।
4.रासायनिक पोषकों के निक्षालन में कमी संभव है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 90 of 98 · Prelims 2020, Q92
निम्नलिखित खनिजों पर विचार कीजिए :
1.बेंटोनाइट
2.क्रोमाइट
3.कायनाइट
4.सिलीमेनाइट
भारत में, उपर्युक्त में से कौन-सा/से आधिकारिक रूप से नामित प्रमुख खनिज (major minerals) है/हैं ?
Question 91 of 98 · Prelims 2020, Q93
महासागर औसत तापमान (Ocean Mean Temperature/OMT) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1.OMT को 26°C समताप रेखा की गहराई तक मापा जाता है जो जनवरी – मार्च में हिन्द महासागर के दक्षिण-पश्चिम में 129 मीटर पर होती है ।
2.OMT, जो जनवरी – मार्च में एकत्रित किया जाता है उसे यह निर्धारित करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है कि मानसून में वर्षा की मात्रा एक निश्चित दीर्घकालीन औसत वर्षा से कम होगी या अधिक ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 92 of 98 · Prelims 2020, Q94
भारत में रासायनिक उर्वरकों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.वर्तमान में रासायनिक उर्वरकों का खुदरा मूल्य बाज़ार-संचालित है और यह सरकार द्वारा नियंत्रित नहीं है ।
2.अमोनिया जो यूरिया बनाने में काम आता है, वह प्राकृतिक गैस से उत्पन्न होता है ।
3.सल्फर, जो फॉस्फोरिक अम्ल उर्वरक के लिए कच्चा माल है, वह तेल शोधन कारखानों का उपोत्पाद है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 93 of 98 · Prelims 2020, Q95
भारत के ‘मरु राष्ट्रीय उद्यान’ के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1.यह दो जिलों में विस्तृत है ।
2.उद्यान के अन्दर कोई मानव वास स्थल नहीं है ।
3.यह ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ के प्राकृतिक आवासों में से एक है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 94 of 98 · Prelims 2020, Q96
सियाचिन हिमनद कहाँ स्थित है ?
Question 95 of 98 · Prelims 2020, Q97
भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
प्रसिद्ध स्थल
वर्तमान राज्य
1.
भीलसा
मध्य प्रदेश
2.
द्वारसमुद्र
महाराष्ट्र
3.
गिरिनगर
गुजरात
4.
स्थानेश्वर
उत्तर प्रदेश
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं ?
Question 96 of 98 · Prelims 2020, Q98
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.केन्द्रीय भूमि जल प्राधिकरण (CGWA) ने भारत के 36% जिलों को “अतिशोषित” (overexploited) अथवा “संकटपूर्ण” (critical) वर्गीकृत किया हुआ है ।
2.CGWA का निर्माण ‘पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम’ के अंतर्गत हुआ ।
3.विश्व में भूजल सिंचाई के अन्तर्गत सबसे अधिक क्षेत्र भारत में है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 97 of 98 · Prelims 2020, Q99
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.जेट प्रवाह केवल उत्तरी गोलार्ध में होते हैं ।
2.केवल कुछ चक्रवात ही केंद्र में वाताक्षि उत्पन्न करते हैं ।
3.चक्रवात की वाताक्षि के अन्दर का तापमान आसपास के तापमान से लगभग 10°C कम होता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 98 of 98 · Prelims 2020, Q100
निम्नलिखित बाघ आरक्षित क्षेत्रों में “क्रांतिक बाघ आवास (Critical Tiger Habitat)” के अंतर्गत सबसे बड़ा क्षेत्र किसके पास है ?
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.