99 questions in UPSC's order, 2 hours, negative marking — your score as soon as you submit.
Pick up where you left off
99
questions
2 hours
as in the exam
198
maximum marks
How it works
1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 2 hours timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and our explanation.
Marking, as in the exam: +2 for a correct answer, −0.66 for a wrong one, 0 if you leave it.
UPSC dropped 1 question of this paper from evaluation; it is left out.
What's in this test
Subject
Questions
Easy
Medium
Hard
Environment & ecology
20
10
7
3
Economy & social development
15
9
4
2
Polity & governance
15
8
6
1
Geography
12
4
5
3
Science & technology
10
5
5
0
Modern India & the freedom struggle
7
4
2
1
International relations & current affairs
7
3
4
0
Art & culture
6
1
3
2
Medieval India
4
1
2
1
Ancient India
3
1
2
0
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's GS Paper I: 2 marks for each correct answer and a third of that (0.66) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 198.
How long do I get?
Two hours, the same as the real paper. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and an explanation.
Why 99 questions and not 100?
UPSC dropped 1 question of the 2021 paper from evaluation in its final answer key, so it is left out of this test.
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.खुदरा निवेशक डीमैट खातों के माध्यम से प्राथमिक बाजार में ‘राजकोष बिल (ट्रेज़री बिल)’ और ‘भारत सरकार के ऋण बॉन्ड’ में निवेश कर सकते हैं।
2.‘बातचीत से तय लेनदेन प्रणाली-ऑर्डर मिलान (निगोशिएटेड डीलिंग सिस्टम-ऑर्डर मैचिंग)’ भारतीय रिज़र्व बैंक का सरकारी प्रतिभूति व्यापारिक मंच है।
3.‘सेंट्रल डिपोज़िटरी सर्विसेज लिमिटेड’ का भारतीय रिज़र्व बैंक एवं बम्बई स्टॉक एक्सचेंज द्वारा संयुक्त रूप से प्रवर्तन किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 14 of 99 · Prelims 2021, Q14
‘वॉटरक्रेडिट’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह जल एवं स्वच्छता क्षेत्र में कार्य के लिए सूक्ष्म वित्त साधनों (माइक्रोफाइनेंस टूल्स) को लागू करता है।
2.यह एक वैश्विक पहल है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व बैंक के तत्त्वावधान में प्रारंभ किया गया है।
3.इसका उद्देश्य निर्धन व्यक्तियों को सहायिकी के बिना अपनी जल-संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समर्थ बनाना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Question 15 of 99 · Prelims 2021, Q15
भारत में, ‘अंतिम उधारदाता (लेंडर ऑफ लास्ट रिसॉर्ट)’ के रूप में केन्द्रीय बैंक के कार्य में सामान्यतः निम्नलिखित में से क्या सम्मिलित है/हैं?
1.अन्य स्रोतों से ऋण प्राप्ति में विफल होने पर व्यापार एवं उद्योग निकायों को ऋण प्रदान करना
2.अस्थायी संकट के समय बैंकों के लिए चलनिधि उपलब्ध कराना
3.बजटीय घाटों के वित्तीयन के लिए सरकारों को ऋण देना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 16 of 99 · Prelims 2021, Q16
निम्नलिखित में से किसके अंगीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए ‘R2 व्यवहार संहिता (R2 कोड ऑफ प्रैक्टिसेज)’ साधन उपलब्ध करती है?
Question 17 of 99 · Prelims 2021, Q17
ताम्र प्रगलन संयंत्रों के बारे में चिन्ता का कारण क्या है?
1.वे पर्यावरण में कार्बन मोनोक्साइड को घातक मात्राओं में निर्मुक्त कर सकते हैं।
2.ताम्रमल (कॉपर स्लैग) पर्यावरण में कुछ भारी धातुओं के निक्षालन (लीचिंग) का कारण बन सकता है।
3.वे सल्फर डाइऑक्साइड को एक प्रदूषक के रूप में निर्मुक्त कर सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 18 of 99 · Prelims 2021, Q18
भट्टी तेल (फर्नेस ऑयल) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह तेल परिष्करणियों (रिफाइनरी) का एक उत्पाद है।
2.कुछ उद्योग इसका उपयोग ऊर्जा (पावर) उत्पादन के लिए करते हैं।
3.इसके उपयोग से पर्यावरण में गंधक का उत्सर्जन होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Question 19 of 99 · Prelims 2021, Q19
ब्लू कार्बन क्या है?
Question 20 of 99 · Prelims 2021, Q20
प्रकृति में, निम्नलिखित में से किस जीव का/किन जीवों के मृदाविहीन सतह पर जीवित पाए जाने की सर्वाधिक संभावना है?
1.फर्न
2.लाइकेन
3.मॉस
4.छत्रक (मशरूम)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 21 of 99 · Prelims 2021, Q21
निम्नलिखित में से किसका उपयोग प्राकृतिक मच्छर प्रतिकर्षी तैयार करने में किया जाता है?
Question 22 of 99 · Prelims 2021, Q22
जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिए :
1.कॉपिपोड
2.साइनोबैक्टीरिया
3.डायटम
4.फौरैमिनिफेरा
उपर्युक्त में से कौन-से जीव महासागरों की आहार शृंखलाओं में प्राथमिक उत्पादक हैं?
Question 23 of 99 · Prelims 2021, Q23
निम्नलिखित प्राणियों पर विचार कीजिए :
1.जाहक (हेज्हॉग)
2.शैलमूषक (मारमॉट)
3.वज्रशल्क (पैंगोलिन)
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से जीव परभक्षियों द्वारा पकड़े जाने की संभावना को कम करने के लिए, स्वयं को लपेटकर अपने सुभेद्य अंगों की रक्षा करता है/करते हैं?
Question 24 of 99 · Prelims 2021, Q24
‘वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा (न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन ऑन फॉरेस्ट्स)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1.2014 में, संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में पहली बार इसका समर्थन किया गया था।
2.इसमें वन के ह्रास को रोकने के लिए एक वैश्विक समय-रेखा का समर्थन किया गया।
3.यह वैध रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय घोषणा है।
4.यह सरकारों, बड़ी कंपनियों और देशीय समुदायों द्वारा समर्थित है।
5.भारत, इसके प्रारंभ के समय, हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक था।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 25 of 99 · Prelims 2021, Q25
तंत्रिका अपह्रास (न्यूरोडीजेनेरेटिव) समस्याओं के लिए उत्तरदायी माने जाने वाले मैग्नेटाइट कण पर्यावरणीय प्रदूषकों के रूप में निम्नलिखित में से किनसे उत्पन्न होते हैं?
1.मोटरगाड़ी के ब्रेक
2.मोटरगाड़ी के इंजन
3.घरों में प्रयोग होने वाले माइक्रोवेव स्टोव
4.बिजली संयंत्र
5.टेलीफोन लाइन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 26 of 99 · Prelims 2021, Q26
निम्नलिखित में से कौन-सा जीव निस्यंदक भोजी (फिल्टर फीडर) है?
Question 27 of 99 · Prelims 2021, Q27
निम्नलिखित जैव भूरासायनिक चक्रों में से किसमें, चट्टानों का अपक्षय चक्र में प्रवेश करने वाले पोषक तत्त्व के निर्मुक्त होने का मुख्य स्रोत है?
Question 28 of 99 · Prelims 2021, Q28
निम्नलिखित में से कौन-से जीव अपरदाहारी (डेट्राइटिवोर) हैं?
1.केंचुआ
2.जेलीफिश
3.सहस्रपादी (मिलीपीड)
4.समुद्री घोड़ा (सीहॉर्स)
5.काष्ठ यूका (वुडलाइस)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 29 of 99 · Prelims 2021, Q29
यू॰ एन॰ ई॰ पी॰ द्वारा समर्थित ‘कॉमन कार्बन मेट्रिक’ को किसलिए विकसित किया गया है?
Question 30 of 99 · Prelims 2021, Q30
निम्नलिखित समूहों में से किनमें ऐसी जातियाँ होती हैं, जो अन्य जीवों के साथ सहजीवी संबंध बना सकती हैं?
1.नाइडेरिया
2.कवक (फंजाई)
3.आदिजंतु (प्रोटोजोआ)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 31 of 99 · Prelims 2021, Q31
मुरैना के समीप स्थित चौंसठ योगिनी मंदिर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह कच्छपघात राजवंश के शासनकाल में निर्मित एक वृत्ताकार मंदिर है।
2.यह भारत में निर्मित एकमात्र वृत्ताकार मंदिर है।
3.इसका उद्देश्य इस क्षेत्र में वैष्णव पूजा-पद्धति को प्रोत्साहन देना था।
4.इसके डिजाइन से यह लोकप्रिय धारणा बनी कि यह भारतीय संसद भवन के लिए प्रेरणा-स्रोत रहा था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Question 32 of 99 · Prelims 2021, Q32
निम्नलिखित में से कौन-सा प्राचीन नगर अपने उन्नत जल संचयन और प्रबंधन प्रणाली के लिए सुप्रसिद्ध है, जहाँ बाँधों की शृंखला का निर्माण किया गया था और संबद्ध जलाशयों में नहर के माध्यम से जल को प्रवाहित किया जाता था?
Question 33 of 99 · Prelims 2021, Q33
सत्रहवीं शताब्दी के पहले चतुर्थांश में, निम्नलिखित में से कहाँ इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी का कारखाना/के कारखाने स्थित था/थे?
1.भरूच
2.चिकाकोल
3.त्रिचिनोपोली
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 34 of 99 · Prelims 2021, Q34
गुप्त वंश के पतन से लेकर आरंभिक सातवीं शताब्दी में हर्षवर्धन के उत्थान तक उत्तर भारत में निम्नलिखित में से किन राज्यों का शासन था?
1.मगध के गुप्त
2.मालवा के परमार
3.थानेसर के पुष्यभूति
4.कन्नौज के मौखरि
5.देवगिरि के यादव
6.वल्लभी के मैत्रक
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 35 of 99 · Prelims 2021, Q35
पुर्तगाली लेखक नूनिज़ के अनुसार, विजयनगर साम्राज्य में महिलाएँ निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में निपुण थीं?
1.कुश्ती
2.ज्योतिषशास्त्र
3.लेखाकरण
4.भविष्यवाणी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 36 of 99 · Prelims 2021, Q36
आंध्र प्रदेश में मदनपल्ली के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Question 37 of 99 · Prelims 2021, Q37
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
(ऐतिहासिक स्थान)
(ख्याति का कारण)
1.
बुर्ज़होम
शैलकृत देव मंदिर
2.
चंद्रकेतुगढ़
टेराकोटा कला
3.
गणेश्वर
ताम्र कलाकृतियाँ
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/कौन-से सही सुमेलित है/हैं?
Question 38 of 99 · Prelims 2021, Q38
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इल्तुतमिश के शासनकाल में, चंगेज़ खान भगोड़े ख्वारिज़्म युवराज की खोज में सिंधु नदी तक पहुँचा था।
2.मुहम्मद बिन तुग़लक के शासनकाल में, तैमूर ने मुल्तान पर अधिकार किया था और सिंधु नदी पार की थी।
3.विजयनगर साम्राज्य के देव राय द्वितीय के शासनकाल में, वास्को द गामा केरल के तट पर पहुँचा था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 39 of 99 · Prelims 2021, Q39
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.संत फ्रांसिस ज़ेवियर, जेसुइट संघ (ऑर्डर) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
2.संत फ्रांसिस ज़ेवियर की मृत्यु गोवा में हुई तथा यहाँ उन्हें समर्पित एक गिरजाघर है।
3.गोवा में प्रति वर्ष संत फ्रांसिस ज़ेवियर के भोज का अनुष्ठान किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Question 40 of 99 · Prelims 2021, Q40
प्राचीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
1.मिताक्षरा ऊँची जाति की सिविल विधि थी और दायभाग निम्न जाति की सिविल विधि थी।
2.मिताक्षरा व्यवस्था में, पुत्र अपने पिता के जीवनकाल में ही संपत्ति पर अधिकार का दावा कर सकते थे, जबकि दायभाग व्यवस्था में पिता की मृत्यु के उपरांत ही पुत्र संपत्ति पर अधिकार का दावा कर सकते थे।
3.मिताक्षरा व्यवस्था किसी परिवार के केवल पुरुष सदस्यों के संपत्ति-संबंधी मामलों पर विचार करती है, जबकि दायभाग व्यवस्था किसी परिवार के पुरुष एवं महिला सदस्यों, दोनों के संपत्ति-संबंधी मामलों पर विचार करती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 41 of 99 · Prelims 2021, Q41
प्राचीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, भवभूति, हस्तिमल्ल तथा क्षेमेश्वर क्यों प्रसिद्ध थे?
Question 42 of 99 · Prelims 2021, Q42
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.1919 के मांटेग्यू-चेम्सफ़ोर्ड सुधारों में, 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं के लिए मताधिकार की संस्तुति की गई।
2.1935 के गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट में, विधानमंडल में महिलाओं के लिए आरक्षित स्थानों का प्रावधान किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 43 of 99 · Prelims 2021, Q43
भारतीय इतिहास में 8 अगस्त, 1942 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
Question 44 of 99 · Prelims 2021, Q44
इनमें से कौन अंग्रेजी में अनूदित प्राचीन भारतीय धार्मिक गीतिकाव्य—‘सॉन्स फ्रॉम प्रिजन’ से संबद्ध हैं?
Question 45 of 99 · Prelims 2021, Q45
मध्यकालीन भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा आकार की दृष्टि से आरोही क्रम में सही अनुक्रम है?
Question 46 of 99 · Prelims 2021, Q46
इनमें से कौन सेक्रेटरी के रूप में हिन्दू फीमेल स्कूल से संबद्ध थे/थीं, जो बाद में बेथ्यून फीमेल स्कूल के नाम से जाना जाने लगा?
Question 47 of 99 · Prelims 2021, Q47
औपनिवेशिक भारत के संदर्भ में, शाह नवाज़ खान, प्रेम कुमार सहगल और गुरबख्श सिंह ढिल्लों याद किए जाते हैं
Question 48 of 99 · Prelims 2021, Q48
भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
1.हैदराबाद राज्य से आरकोट की निज़ामत का उदय हुआ।
2.विजयनगर साम्राज्य से मैसूर राज्य का उदय हुआ।
3.रूहेलखंड राज्य का गठन, अहमद शाह दुर्रानी द्वारा अधिकृत राज्यक्षेत्र में से हुआ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 49 of 99 · Prelims 2021, Q49
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
Question 50 of 99 · Prelims 2021, Q50
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया गया।
2.पाकिस्तान की संविधान सभा में यह माँग रखी गई कि राष्ट्रभाषाओं में बांग्ला को भी सम्मिलित किया जाए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 51 of 99 · Prelims 2021, Q51
स्थायी कृषि (पर्माकल्चर), पारंपरिक रासायनिक कृषि से किस तरह भिन्न है?
1.स्थायी कृषि एकधान्य कृषि पद्धति को हतोत्साहित करता है, किन्तु पारंपरिक रासायनिक कृषि में एकधान्य कृषि पद्धति की प्रधानता है।
2.पारंपरिक रासायनिक कृषि के कारण मृदा की लवणता में वृद्धि हो सकती है, किन्तु इस तरह की परिघटना स्थायी कृषि में दृष्टिगोचर नहीं होती है।
3.पारंपरिक रासायनिक कृषि अर्धशुष्क क्षेत्रों में आसानी से संभव है, किन्तु ऐसे क्षेत्रों में स्थायी कृषि इतनी आसानी से संभव नहीं है।
4.मल्च बनाने (मल्चिंग) की प्रथा स्थायी कृषि में काफी महत्त्वपूर्ण है, किन्तु पारंपरिक रासायनिक कृषि में ऐसी प्रथा आवश्यक नहीं है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 52 of 99 · Prelims 2021, Q52
‘ताड़ तेल (पाम ऑयल)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.ताड़ तेल वृक्ष दक्षिण-पूर्व एशिया में प्राकृतिक रूप में पाया जाता है।
2.ताड़ तेल लिपस्टिक और इत्र बनाने वाले कुछ उद्योगों के लिए कच्चा माल है।
3.ताड़ तेल का उपयोग जैव डीज़ल के उत्पादन में किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Question 53 of 99 · Prelims 2021, Q53
सिंधु नदी प्रणाली के संदर्भ में, निम्नलिखित चार नदियों में से तीन नदियाँ इनमें से किसी एक नदी में मिलती हैं जो सीधे सिंधु नदी से मिलती है। निम्नलिखित में से वह नदी कौन-सी है, जो सिंधु नदी से सीधे मिलती है?
Question 54 of 99 · Prelims 2021, Q54
भारत के संदर्भ में डीडवाना, कुचामन, सरगोल और खाटू किनके नाम हैं?
Question 55 of 99 · Prelims 2021, Q55
निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए :
1.ब्राह्मणी
2.नागावली
3.सुवर्णरेखा
4.वंशधारा
उपर्युक्त में से कौन-सी नदियाँ पूर्वी घाट से निकलती हैं?
Question 56 of 99 · Prelims 2021, Q56
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.वैश्विक सागर आयोग (ग्लोबल ओशन कमीशन) अंतर्राष्ट्रीय जल-क्षेत्र में समुद्र-संस्तरीय (सीबेड) खोज और खनन के लिए लाइसेंस प्रदान करता है।
2.भारत ने अंतर्राष्ट्रीय जल-क्षेत्र में समुद्र-संस्तरीय खनिज की खोज के लिए लाइसेंस प्राप्त किया है।
3.‘दुर्लभ मृदा खनिज (रेअर अर्थ मिनरल)’ अंतर्राष्ट्रीय जल-क्षेत्र में समुद्र अधस्तल पर उपलब्ध है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Question 57 of 99 · Prelims 2021, Q57
निम्नलिखित में से कौन-सी फसल, न्यूनतम जल-दक्ष (लीस्ट वॉटर-एफिशिएंट) फसल है?
Question 58 of 99 · Prelims 2021, Q58
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में, व्यापारिक पवन के प्रभाव के कारण पूर्वी खंडों की तुलना में महासागरों के पश्चिमी खंड अधिक उष्ण होते हैं।
2.शीतोष्ण क्षेत्र में, पश्चिमी पवन पश्चिमी खंडों की तुलना में महासागरों के पूर्वी खंडों को अधिक उष्ण बनाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 59 of 99 · Prelims 2021, Q59
जलवायु-अनुकूल कृषि (क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रीकल्चर) के लिए भारत की तैयारी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत में ‘जलवायु-स्मार्ट ग्राम (क्लाइमेट-स्मार्ट विलेज)’ दृष्टिकोण, अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान कार्यक्रम—जलवायु परिवर्तन, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा (सी॰ सी॰ ए॰ एफ॰ एस॰) द्वारा संचालित परियोजना का एक भाग है।
2.सी॰ सी॰ ए॰ एफ॰ एस॰ परियोजना, अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान हेतु परामर्शदात्री समूह (सी॰ जी॰ आइ॰ ए॰ आर॰) के अधीन संचालित किया जाता है, जिसका मुख्यालय फ्रांस में है।
3.भारत में स्थित अंतर्राष्ट्रीय अर्धशुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (आइ॰ सी॰ आर॰ आइ॰ एस॰ ए॰ टी॰), सी॰ जी॰ आइ॰ ए॰ आर॰ के अनुसंधान केन्द्रों में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Question 60 of 99 · Prelims 2021, Q60
“पत्ती-कूड़ा (लीफ़ लिटर) किसी अन्य जीवोम (बायोम) की तुलना में तेजी से विघटित होता है और इसके परिणामस्वरूप मिट्टी की सतह प्रायः अनावृत होती है। पेड़ों के अतिरिक्त, वन में विविध प्रकार के पौधे होते हैं जो आरोहण के द्वारा या अधिपादप (एपिफाइट) के रूप में पनपकर पेड़ों के शीर्ष तक पहुँचकर प्रतिस्थ होते हैं और पेड़ों की ऊपरी शाखाओं में जड़ें जमाते हैं।” यह किसका सबसे अधिक सटीक विवरण है?
Question 61 of 99 · Prelims 2021, Q61
सवाना की वनस्पति में बिखरे हुए छोटे वृक्षों के साथ घास के मैदान होते हैं, किन्तु विस्तृत क्षेत्र में कोई वृक्ष नहीं होते हैं। ऐसे क्षेत्रों में वन विकास सामान्यतः एक या एकाधिक या कुछ परिस्थितियों के संयोजन के द्वारा नियंत्रित होता है। ऐसी परिस्थितियाँ निम्नलिखित में से कौन-सी हैं?
1.बिलकारी प्राणी और दीमक
2.अग्नि
3.चरने वाले तृणभक्षी प्राणी (हर्बिवोर्स)
4.मौसमी वर्षा
5.मृदा के गुण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 62 of 99 · Prelims 2021, Q62
पृथ्वी ग्रह पर जल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.नदियों और झीलों में जल की मात्रा, भू-जल की मात्रा से अधिक है।
2.ध्रुवीय हिमच्छद और हिमनदों में जल की मात्रा, भू-जल की मात्रा से अधिक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 63 of 99 · Prelims 2021, Q63
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.मोरिंगा (सहजन वृक्ष) एक फलीदार सदापर्णी वृक्ष है।
2.इमली का पेड़ दक्षिण एशिया का स्थानिक वृक्ष है।
3.भारत में अधिकांश इमली लघु वनोत्पाद के रूप में संगृहीत की जाती है।
4.भारत इमली और मोरिंगा के बीज निर्यात करता है।
5.मोरिंगा और इमली के बीजों का उपयोग जैव ईंधन के उत्पादन में किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Question 64 of 99 · Prelims 2021, Q64
भारत में काली कपास मृदा की रचना, निम्नलिखित में से किसके अपक्षयण से हुई है?
Question 65 of 99 · Prelims 2021, Q65
‘पुनःसंयोजित (रीकॉम्बिनेंट) वेक्टर वैक्सीन’ से संबंधित हाल के विकास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इन वैक्सीनों के विकास में आनुवंशिक इंजीनियरी का प्रयोग किया जाता है।
2.जीवाणुओं और विषाणुओं का प्रयोग रोगवाहक (वेक्टर) के रूप में किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 66 of 99 · Prelims 2021, Q66
आनुवंशिक रोगों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.अंडों के अंतःपात्र (इन विट्रो) निषेचन से या तो पहले या बाद में सूत्रकणिका प्रतिस्थापन (माइटोकॉन्ड्रिअल रिप्लेसमेंट) चिकित्सा द्वारा सूत्रकणिका रोगों (माइटोकॉन्ड्रिअल डिजीज) को माता-पिता से संतान में जाने से रोका जा सकता है।
2.किसी संतान में सूत्रकणिका रोग आनुवंशिक रूप से पूर्णतः माता से जाता है न कि पिता से।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 67 of 99 · Prelims 2021, Q67
बॉलगार्ड–I और बॉलगार्ड–II प्रौद्योगिकियों का उल्लेख किसके संदर्भ में किया जाता है?
Question 68 of 99 · Prelims 2021, Q68
किसी प्रेशर कुकर में, जिस तापमान पर खाद्य पकाए जाते हैं, वह मुख्यतः निम्नलिखित में से किन पर निर्भर करता है?
1.ढक्कन में स्थित छिद्र का क्षेत्रफल
2.ज्वाला का तापमान
3.ढक्कन का भार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 69 of 99 · Prelims 2021, Q69
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.जीवाणु
2.कवक
3.विषाणु
उपर्युक्त में से किन्हें कृत्रिम/संश्लेषित माध्यम में संवर्धित किया जा सकता है?
Question 70 of 99 · Prelims 2021, Q70
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.एडीनोवायरसों में एकल-तंतु डी॰ एन॰ ए॰ संजीन (जीनोम) होते हैं, जबकि रेट्रोवायरसों में द्वि-तंतु डी॰ एन॰ ए॰ संजीन (जीनोम) होते हैं।
2.कभी-कभी सामान्य जुकाम एडीनोवायरस के कारण होता है, जबकि एड्स (ए॰ आइ॰ डी॰ एस॰) रेट्रोवायरस के कारण होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 71 of 99 · Prelims 2021, Q71
जल किसी अन्य द्रव की अपेक्षा अधिक पदार्थों को घोल सकता है, क्योंकि
Question 72 of 99 · Prelims 2021, Q72
सड़क प्रकाश व्यवस्था के संदर्भ में, सोडियम बत्तियाँ, एल॰ ई॰ डी॰ बत्तियों से किस तरह भिन्न हैं?
1.सोडियम बत्तियाँ प्रकाश को 360 डिग्री में उत्पन्न करती हैं, किन्तु एल॰ ई॰ डी॰ बत्तियों में ऐसा नहीं होता है।
2.सड़क की बत्तियों के रूप में, एल॰ ई॰ डी॰ बत्तियों की तुलना में सोडियम बत्तियों की उपयोगिता अवधि अधिक होती है।
3.सोडियम बत्ती के दृश्य प्रकाश का स्पेक्ट्रम लगभग एकवर्णी होता है, जबकि एल॰ ई॰ डी॰ बत्तियाँ सड़क प्रकाश व्यवस्था में सार्थक वर्ण सुविधाएँ (कलर अडवैंटेज) प्रदान करती हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 73 of 99 · Prelims 2021, Q73
‘ACE2’ पद का उल्लेख किस संदर्भ में किया जाता है?
Question 74 of 99 · Prelims 2021, Q74
बिस्फिनॉल A (BPA), जो चिन्ता का कारण है, निम्नलिखित में से किस प्रकार के प्लास्टिक के उत्पादन में एक संरचनात्मक/मुख्य घटक है?
Question 75 of 99 · Prelims 2021, Q75
निम्नलिखित में से किसमें ‘ट्राइक्लोसन’ के विद्यमान होने की सर्वाधिक संभावना है, जिसके लंबे समय तक उच्च स्तर के प्रभावन में रहने को हानिकारक माना जाता है?
Question 76 of 99 · Prelims 2021, Q76
खगोलीय दूरियाँ प्रकाश-वर्ष में मापे जाने का कारण निम्नलिखित में से कौन-सा है?
Question 77 of 99 · Prelims 2021, Q77
हमने ब्रिटिश मॉडल पर आधारित संसदीय लोकतंत्र को अपनाया है, किन्तु हमारा मॉडल उस मॉडल से किस प्रकार भिन्न है?
1.जहाँ तक विधि-निर्माण का संबंध है, ब्रिटिश संसद सर्वोपरि अथवा संप्रभु है, किन्तु भारत में संसद की विधि-निर्माण की शक्ति परिसीमित है।
2.भारत में, संसद के किसी अधिनियम के संशोधन की संवैधानिकता से संबंधित मामले उच्चतम न्यायालय द्वारा संविधान पीठ को भेजे जाते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 78 of 99 · Prelims 2021, Q78
संघ सरकार के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.एन॰ गोपालास्वामी आयंगर समिति ने सुझाव दिया था कि किसी मंत्री और किसी सचिव को प्रशासनिक सुधार करने और उसे बढ़ावा देने के लिए पूर्णतः नामित किया जाना चाहिए।
2.प्रशासनिक सुधार आयोग, 1966 की संस्तुति के आधार पर वर्ष 1970 में कार्मिक विभाग का गठन किया गया और इसे प्रधानमंत्री के प्रभार के अधीन रखा गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 79 of 99 · Prelims 2021, Q79
भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत ‘निजता का अधिकार’ संरक्षित है?
Question 80 of 99 · Prelims 2021, Q81
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.‘शहर का अधिकार’ एक सम्मत मानव अधिकार है तथा इस संबंध में, संयुक्त राष्ट्र हैबिटेट (यू॰ एन॰ हैबिटेट) प्रत्येक देश द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं को मॉनिटर करता है।
2.‘शहर का अधिकार’ शहर के प्रत्येक निवासी को शहर में सार्वजनिक स्थानों को वापस लेने (रीक्लेम) एवं सार्वजनिक सहभागिता का अधिकार देता है।
3.‘शहर का अधिकार’ का आशय यह है कि राज्य, शहर की अनधिकृत बस्तियों को किसी भी लोक सेवा अथवा सुविधा से वंचित नहीं कर सकता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 81 of 99 · Prelims 2021, Q82
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.न्यायिक हिरासत का अर्थ है कि अभियुक्त संबंधित मजिस्ट्रेट की हिरासत में है और ऐसे अभियुक्त को पुलिस स्टेशन के हवालात में रखा जाता है न कि जेल में।
2.न्यायिक हिरासत के दौरान, मामले के प्रभारी पुलिस अधिकारी, न्यायालय की अनुमति के बिना संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ नहीं कर सकते।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 82 of 99 · Prelims 2021, Q83
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.जब एक कैदी पर्याप्त आधार प्रस्तुत करता है, तो ऐसे कैदी को पैरोल मना नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह उसके अधिकार का मामला बन जाता है।
2.कैदी को पैरोल पर छोड़ने के लिए राज्य सरकारों के अपने नियम हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 83 of 99 · Prelims 2021, Q84
राष्ट्रीय स्तर पर, अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कौन-सा मंत्रालय केन्द्रक अभिकरण (नोडल एजेंसी) है?
Question 84 of 99 · Prelims 2021, Q85
कानून को लागू करने के मामले में कोई विधान, जो किसी कार्यपालक अथवा प्रशासनिक प्राधिकारी को अनिर्देशित एवं अनियंत्रित विवेकाधिकार देता है, भारत के संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किसका उल्लंघन करता है?
Question 85 of 99 · Prelims 2021, Q86
भारतीय राज्य-व्यवस्था में, निम्नलिखित में से कौन-सी अनिवार्य विशेषता है, जो यह दर्शाती है कि उसका स्वरूप संघीय है?
Question 86 of 99 · Prelims 2021, Q87
निम्नलिखित में से कौन-सा ‘राज्य’ शब्द को सर्वोत्तम रूप से परिभाषित करता है?
Question 87 of 99 · Prelims 2021, Q88
भारतीय न्यायपालिका के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत के राष्ट्रपति की पूर्वानुमति से भारत के मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा उच्चतम न्यायालय से सेवानिवृत्त किसी न्यायाधीश को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर बैठने और कार्य करने हेतु बुलाया जा सकता है।
2.भारत में किसी भी उच्च न्यायालय को अपने निर्णय के पुनर्विलोकन की शक्ति प्राप्त है, जैसा कि उच्चतम न्यायालय के पास है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 88 of 99 · Prelims 2021, Q89
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत में केवल एक ही नागरिकता और एक ही अधिवास है।
2.जो व्यक्ति जन्म से नागरिक हो, केवल वही राष्ट्राध्यक्ष बन सकता है।
3.जिस विदेशी को एक बार नागरिकता दे दी गई है, किसी भी परिस्थिति में उसे इससे वंचित नहीं किया जा सकता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 89 of 99 · Prelims 2021, Q90
निम्नलिखित में से कौन-सा कारक किसी उदार लोकतंत्र में स्वतंत्रता की सर्वोत्तम सुरक्षा को नियत करता है?
Question 90 of 99 · Prelims 2021, Q91
भारतीय संविधान के अंतर्गत धन का केन्द्रीकरण किसका उल्लंघन करता है?
Question 91 of 99 · Prelims 2021, Q92
भारत में संपत्ति के अधिकार की क्या स्थिति है?
Question 92 of 99 · Prelims 2021, Q93
26 जनवरी, 1950 को भारत की वास्तविक सांविधानिक स्थिति क्या थी?
Question 93 of 99 · Prelims 2021, Q94
सांविधानिक सरकार का आशय क्या है?
Question 94 of 99 · Prelims 2021, Q95
भारत के संदर्भ में ‘हल्बी, हो और कुई’ पद किससे संबंधित हैं?
Question 95 of 99 · Prelims 2021, Q96
भारतरत्न और पद्म पुरस्कारों के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारतरत्न और पद्म पुरस्कार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 18 (1) के अंतर्गत उपाधियाँ हैं।
2.वर्ष 1954 में प्रारंभ किए गए पद्म पुरस्कारों को केवल एक बार निलंबित किया गया था।
3.किसी वर्ष-विशेष में भारतरत्न पुरस्कारों की अधिकतम संख्या पाँच तक सीमित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं?
Question 96 of 99 · Prelims 2021, Q97
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन 1:संयुक्त राष्ट्र पूँजी विकास निधि (यू॰ एन॰ सी॰ डी॰ एफ॰) और आर्बर डे फाउंडेशन ने हाल ही में हैदराबाद को विश्व के 2020 वृक्ष नगर की मान्यता प्रदान की है।
कथन 2:शहरी वनों को बढ़ाने और संपोषित करने के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए हैदराबाद का एक वर्ष के लिए इस मान्यता हेतु चयन किया गया है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
Question 97 of 99 · Prelims 2021, Q98
वर्ष 2000 में प्रारंभ किए गए लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार (लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.अमरीकी गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स इस पुरस्कार का सर्वप्रथम विजेता थे।
2.अब तक यह पुरस्कार अधिकतर ‘फॉर्मूला वन’ के खिलाड़ियों को मिला है।
3.अन्य खिलाड़ियों की तुलना में रॉजर फेडरर को यह पुरस्कार सर्वाधिक बार मिला है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Question 98 of 99 · Prelims 2021, Q99
32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इस ओलंपिक का आधिकारिक आदर्श वाक्य ‘एक नई दुनिया (ए न्यू वर्ल्ड)’ है।
2.इस ओलंपिक में स्पोर्ट क्लाइंबिंग, सर्फिंग, स्केटबोर्डिंग, कराटे तथा बेसबॉल को शामिल किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 99 of 99 · Prelims 2021, Q100
आइ॰ सी॰ सी॰ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.अंतिम दौर में पहुँचने वाली टीमों का निर्धारण, उनके द्वारा जीते गए मैचों की संख्या के आधार पर किया गया।
2.न्यूजीलैंड का स्थान इंग्लैंड से ऊपर था, क्योंकि उसने इंग्लैंड की तुलना में अधिक मैच जीते।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.