97 questions in UPSC's order, 2 hours, negative marking — your score as soon as you submit.
Pick up where you left off
97
questions
2 hours
as in the exam
194
maximum marks
How it works
1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 2 hours timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and our explanation.
Marking, as in the exam: +2 for a correct answer, −0.66 for a wrong one, 0 if you leave it.
UPSC dropped 3 questions of this paper from evaluation; they are left out.
What's in this test
Subject
Questions
Easy
Medium
Hard
Geography
21
15
6
0
Polity & governance
16
7
9
0
International relations & current affairs
15
3
12
0
Economy & social development
14
5
6
3
Environment & ecology
13
7
5
1
Science & technology
8
3
5
0
Art & culture
4
3
1
0
Ancient India
3
0
1
2
Modern India & the freedom struggle
2
1
1
0
Medieval India
1
0
1
0
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's GS Paper I: 2 marks for each correct answer and a third of that (0.66) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 194.
How long do I get?
Two hours, the same as the real paper. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and an explanation.
Why 97 questions and not 100?
UPSC dropped 3 questions of the 2024 paper from evaluation in its final answer key, so they are left out of this test.
कथन-I:पार्थिव विकिरण की तुलना में आगामी (इनकमिंग) सौर विकिरण से वायुमंडल अधिक गर्म हो जाता है ।
कथन-II:वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैसें दीर्घ तरंग विकिरण के अच्छे अवशोषक हैं ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 2 of 97 · Prelims 2024, Q2
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I:भूमध्यरेखा (इक्वेटर) पर क्षोभमंडल की मोटाई, ध्रुवों की तुलना में बहुत अधिक है ।
कथन-II:भूमध्यरेखा (इक्वेटर) पर, प्रबल संवहनी धाराओं द्वारा ऊष्मा को अधिक ऊँचाई तक ले जाया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 3 of 97 · Prelims 2024, Q3
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.ज्वलखंडाश्मी (पाइरोक्लास्टी) मलबा
2.राख और धूल
3.नाइट्रोजन यौगिक
4.सल्फर यौगिक
उपर्युक्त में से कितने ज्वालामुखी उद्गारों के उत्पाद हैं ?
Question 4 of 97 · Prelims 2024, Q4
जनवरी माह में समतापी रेखा-मानचित्रों (आइसोथर्मल मैप) से प्राप्त कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष सही है/हैं ?
1.समताप रेखाएँ महासागर के ऊपर उत्तर की ओर और महाद्वीप के ऊपर दक्षिण की ओर विचलित हो जाती हैं ।
2.शीत महासागरीय धाराओं, गल्फ स्ट्रीम और उत्तरी अटलांटिक अपवाह (ड्रिफ्ट) की उपस्थिति उत्तरी अटलांटिक महासागर को शीतल बनाती हैं और समताप रेखाएँ उत्तर की ओर मुड़ जाती हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 5 of 97 · Prelims 2024, Q5
निम्नलिखित में से कौन-से देश विश्व के दो सबसे बड़े कोको उत्पादक के रूप में विख्यात हैं ?
Question 6 of 97 · Prelims 2024, Q6
पश्चिम से पूर्व की ओर प्रयागराज के अनुप्रवाह में गंगा में मिलने वाली हिमालय की नदियों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा अनुक्रम सही है ?
Question 7 of 97 · Prelims 2024, Q7
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I:चट्टानों के अपक्षय के कारणों में से एक कारण वर्षा है ।
कथन-II:वर्षा जल में घोल के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड विद्यमान होता है ।
कथन-III:वर्षा जल में वायुमंडलीय ऑक्सीजन विद्यमान होता है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 8 of 97 · Prelims 2024, Q8
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1.फिनलैंड
2.जर्मनी
3.नॉर्वे
4.रूस
उपर्युक्त में से कितने देशों की सीमा उत्तरी समुद्र के साथ लगती है ?
Question 9 of 97 · Prelims 2024, Q9
निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए :
जलप्रपात
क्षेत्र
नदी
1.
धुआंधार
मालवा
नर्मदा
2.
हुंड्रू
छोटा नागपुर
सुवणरेखा
3.
गेर्सोप्पा
पश्चिमी घाट
नेत्रवती
उपर्युक्त सूचना में से कितनी पंक्तियाँ सही सुमेलित हैं ?
Question 10 of 97 · Prelims 2024, Q10
निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए :
क्षेत्र
पर्वत शृंखला का नाम
पर्वत का प्रकार
1.
मध्य एशिया
वॉसजेस
वलित पर्वत
2.
यूरोप
आल्प्स
भ्रंशोत्थ (ब्लॉक) पर्वत
3.
उत्तर अमेरिका
अप्लेशियन
वलित पर्वत
4.
दक्षिण अमेरिका
एंडीज़
वलित पर्वत
उपर्युक्त सूचना में से कितनी पंक्तियाँ सही सुमेलित हैं ?
Question 11 of 97 · Prelims 2024, Q11
निम्नलिखित विमानपत्तनों पर विचार कीजिए :
1.डोनी पोलो विमानपत्तन
2.कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन
3.विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन
हाल ही में, उपर्युक्त में से किनका निर्माण नवीन (ग्रीनफील्ड) परियोजनाओं के रूप में किया गया है ?
Question 12 of 97 · Prelims 2024, Q12
“जल वाष्प” के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.यह एक गैस है, जिसकी मात्रा ऊँचाई के साथ घटती है ।
2.ध्रुवों पर इसका प्रतिशत अधिकतम है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 13 of 97 · Prelims 2024, Q13
निम्नलिखित विवरण पर विचार कीजिए :
1.तापमानों की वार्षिक और दैनिक सीमा (रेंज) निम्न है ।
2.वर्ष भर वर्षण होता है ।
3.वर्षण में भिन्नता 50 cm – 250 cm के मध्य होती है ।
यह किस प्रकार की जलवायु है ?
Question 14 of 97 · Prelims 2024, Q14
“कोरिऑलिस बल” के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.यह पवन वेग की वृद्धि के साथ बढ़ता है ।
2.यह ध्रुवों पर सर्वाधिक है और भूमध्यरेखा (इक्वेटर) पर विद्यमान नहीं होता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 15 of 97 · Prelims 2024, Q15
प्रत्येक वर्ष 21 जून को, निम्नलिखित में से किस अक्षांश/किन अक्षांशों पर 12 घंटे से अधिक समय तक सूर्य का प्रकाश विद्यमान रहता है ?
1.भूमध्यरेखा (इक्वेटर)
2.कर्क रेखा
3.मकर रेखा
4.उत्तर ध्रुवीय (आर्कटिक) वृत्त
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 16 of 97 · Prelims 2024, Q16
निम्नलिखित क्षेत्रों में से एक में विश्व की सबसे बड़ी उष्णकटिबंधीय पीट-भूमि है, जो जीवाश्म ईंधन से होने वाले लगभग तीन वर्ष के वैश्विक कार्बन उत्सर्जन को धारण करता है; और जिसके संभाव्य विनाश से वैश्विक जलवायु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है । निम्नलिखित में से कौन-सा उस क्षेत्र को द्योतित करता है ?
Question 17 of 97 · Prelims 2024, Q17
कई उपभोक्ता उत्पादों के निर्माण के लिए प्रयुक्त होने वाले परफ्लुओरोऐल्किल और पॉलिफ्लुओरोऐल्किल पदार्थों (PFAS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.PFAS पेयजल, खाद्य और खाद्य पैकेजिंग सामग्रियों में व्यापक रूप से पाए जाते हैं ।
2.PFAS पर्यावरण में आसानी से निम्नीकृत (डिग्रेडेड) नहीं होते हैं ।
3.PFAS के लगातार संपर्क के परिणामस्वरूप जंतुओं के शरीर में जैवसंचय हो सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
Question 18 of 97 · Prelims 2024, Q18
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.कैराबिड बीटल्स
2.कांतर (सेन्टिपीड्स)
3.मक्खियाँ
4.दीमक
5.बर्र (वास्प्स)
उपर्युक्त जीवों के कितने प्रकार में परजीव्याभ जातियाँ (पैरासीटॉइड स्पीशीज़) पाई जाती हैं ?
Question 19 of 97 · Prelims 2024, Q19
निम्नलिखित पौधों पर विचार कीजिए :
1.मूँगफली
2.कुलथी (हॉर्स-ग्राम)
3.सोयाबीन
उपर्युक्त में से कितने मटर कुल (फैमिली) के हैं ?
Question 20 of 97 · Prelims 2024, Q21
जीव “सिकाडा (साइकेडा), मंडूकफुदक (फ्रॉगहॉपर) और ताल-विसर्पी (पाँड स्केटर)” क्या हैं ?
Question 21 of 97 · Prelims 2024, Q22
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I:बाज़ार में मिलने वाली अनेक च्यूइंग गम पर्यावरणीय प्रदूषण का स्रोत मानी जाती हैं ।
कथन-II:अनेक च्यूइंग गमों में गोंद (गम बेस) के रूप में प्लास्टिक होता है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 22 of 97 · Prelims 2024, Q23
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
देश
अपने प्राकृतिक आवास में पाया जाने वाला जंतु
1.
ब्राज़ील
इंड्री
2.
इंडोनेशिया
एल्क
3.
मेडागास्कर
बोनोबो
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
Question 23 of 97 · Prelims 2024, Q24
विश्व शौचालय संगठन (वर्ल्ड टॉयलेट ऑर्गनाइज़ेशन) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों में से एक है ।
2.वैश्विक स्वच्छता संकट के समाधान पर कार्रवाई हेतु प्रेरित करने के लिए विश्व शौचालय शिखर सम्मेलन, विश्व शौचालय दिवस और विश्व शौचालय कॉलेज इस संगठन की पहल हैं ।
3.इसके कार्यों का मुख्य लक्ष्य कम विकसित देशों और विकासशील देशों को खुले में शौच की समाप्ति के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निधि प्रदान करना है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 24 of 97 · Prelims 2024, Q25
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.सिंह की कोई विशेष प्रजनन ऋतु नहीं होती है ।
2.अधिकांश अन्य बड़ी बिल्लियों से भिन्न, चीता दहाड़ता नहीं है ।
3.नर सिंह से भिन्न, नर तेंदुए गंध चिह्न द्वारा अपना क्षेत्र घोषित नहीं करते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
Question 25 of 97 · Prelims 2024, Q26
निम्नलिखित में से कौन-सा “100 मिलियन किसानों” का सही विवरण है ?
Question 26 of 97 · Prelims 2024, Q27
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.बैटरी भंडारण
2.बायोमास जेनरेटर
3.ईंधन सेल
4.रूफटॉप सौर प्रकाश-वोल्टीय यूनिट
उपर्युक्त में से कितने “वितरित ऊर्जा संसाधन” माने जाते हैं ?
Question 27 of 97 · Prelims 2024, Q28
निम्नलिखित में से कौन-सा वृक्ष, एक ऐसे कीट के साथ एक अद्वितीय संबंध को दर्शाता है जो इस वृक्ष के साथ सह-विकसित हुआ है और वह एकमात्र कीट है जो इस पेड़ को परागित कर सकता है ?
Question 28 of 97 · Prelims 2024, Q29
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.तितली
2.मत्स्य
3.मंडूक (मेंढक)
उपर्युक्त में से कितनों में विषाक्त जातियाँ हैं ?
Question 29 of 97 · Prelims 2024, Q30
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.काजू
2.पपीता
3.रक्त चंदन
उपर्युक्त में से कितने वृक्ष वास्तव में भारत के देशीय वृक्ष हैं ?
Question 30 of 97 · Prelims 2024, Q31
विकिरण समस्थानिक ताप-वैद्युत जेनरेटरों (RTGs) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.RTGs लघु विखंडन रिऐक्टर हैं ।
2.RTGs का प्रयोग अंतरिक्षयानों के ऑन-बोर्ड प्रणालियों को विद्युत आपूर्ति करने के लिए होता है ।
3.RTGs में प्लूटोनियम-238 का उपयोग किया जा सकता है, जो शस्त्र विकास का एक उपोत्पाद है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
Question 31 of 97 · Prelims 2024, Q32
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I:बृहत तारे वामन तारों की तुलना में अधिक समय तक अस्तित्व में बने रहते हैं ।
कथन-II:वामन तारों की तुलना में, बृहत तारों में नाभिकीय अभिक्रियाओं की उच्चतर दर होती है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 32 of 97 · Prelims 2024, Q33
निम्नलिखित में से कौन-सा, मानव शरीर में संश्लेषित होता है जो रक्त वाहिकाओं को विस्फारित करता है और रक्त प्रवाह को बढ़ाता है ?
Question 33 of 97 · Prelims 2024, Q34
निम्नलिखित गतिविधियों पर विचार कीजिए :
1.विमानपत्तनों अथवा विमानों में यात्रियों के पास मौजूद स्वापक पदार्थों (नार्कोटिक्स) की पहचान
2.वर्षण का मॉनीटरन
3.पशुओं के प्रवास पर नज़र रखना (ट्रैकिंग)
उपर्युक्त में से कितनी गतिविधियों में रेडारों का उपयोग किया जा सकता है ?
Question 34 of 97 · Prelims 2024, Q35
निम्नलिखित विमानों पर विचार कीजिए :
1.राफेल
2.MiG-29
3.तेजस MK-1
उपर्युक्त में से कितने पाँचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान माने जाते हैं ?
Question 35 of 97 · Prelims 2024, Q36
निम्नलिखित में से किनमें हाइड्रोजेलों का प्रयोग होता है ?
1.रोगियों में नियंत्रित औषधि डिलीवरी
2.चल वातानुकूलन प्रणाली
3.औद्योगिक स्नेहकों का विरचन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 36 of 97 · Prelims 2024, Q37
निम्नलिखित में से कौन-सा हाइड्रोजन द्वारा चालित फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहनों से निकलने वाला निर्वातक नली उत्सर्जन है ?
Question 37 of 97 · Prelims 2024, Q38
हाल ही में, “पंप्ड-स्टोरेज हाइड्रोपावर” शब्द की वास्तव में और समुचित रूप से निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में चर्चा की गई है ?
Question 38 of 97 · Prelims 2024, Q39
“मेम्ब्रेन बायोरिऐक्टरों” की चर्चा प्रायः किस संदर्भ में की जाती है ?
Question 39 of 97 · Prelims 2024, Q40
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, “संपार्श्विकीकृत उधार लेन-देन संबंधी दायित्व” निम्नलिखित में से किसके लिखत (इंस्ट्रूमेंट) हैं ?
Question 40 of 97 · Prelims 2024, Q41
किसी अर्थव्यवस्था में कुल प्रजनन दर को किस रूप से परिभाषित किया जाता है ?
Question 41 of 97 · Prelims 2024, Q42
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत में, ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ भारतीय रिज़र्व बैंक की चल-निधि समायोजन सुविधा विंडो का लाभ उठा सकती हैं ।
2.भारत में, विदेशी संस्थागत निवेशक सरकारी प्रतिभूतियों (G-Secs) के धारक बन सकते हैं ।
3.भारत में, शेयर बाज़ार (स्टॉक एक्सचेंज) ऋणों के लिए पृथक् व्यापारिक मंच (ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म) प्रदान कर सकते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 42 of 97 · Prelims 2024, Q43
भारत में, निम्नलिखित में से कौन कॉर्पोरेट बॉण्डों और सरकारी प्रतिभूतियों में व्यापार कर सकते हैं ?
1.बीमा कंपनियाँ
2.पेंशन निधि
3.खुदरा निवेशक
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 43 of 97 · Prelims 2024, Q44
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF)
2.मोटर वाहन
3.मुद्रा की अदला-बदली
उपर्युक्त में से किसे/किन्हें वित्तीय लिखत (इंस्ट्रूमेंट) माना जाता है ?
Question 44 of 97 · Prelims 2024, Q45
भारतीय अर्थव्यवस्था के सेक्टरों के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
आर्थिक गतिविधि
सेक्टर
1.
कृषि उत्पाद का भंडारण : द्वितीयक
2.
डेरी फार्म : प्राथमिक
3.
खनिज की खोज : तृतीयक
4.
कपड़ा बुनाई : द्वितीयक
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
Question 45 of 97 · Prelims 2024, Q46
निम्नलिखित सामग्रियों पर विचार कीजिए :
1.कृषि अवशिष्ट
2.मक्का के दाने
3.अपशिष्ट-जल शोधन अवपंक
4.काष्ठ मिल अपशिष्ट
उपर्युक्त में से किसका उपयोग संधारणीय विमानन ईंधन के उत्पादन के लिए फीडस्टॉक के रूप में किया जा सकता है ?
Question 46 of 97 · Prelims 2024, Q47
भारतीय अर्थव्यवस्था में भौतिक पूँजी के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
वस्तु
श्रेणी
1.
किसान का हल : कार्यशील पूँजी
2.
कंप्यूटर : स्थिर पूँजी
3.
बुनकर द्वारा प्रयोग किया जाने वाला सूत : स्थिर पूँजी
4.
पेट्रोल : कार्यशील पूँजी
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
Question 47 of 97 · Prelims 2024, Q48
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द/वाक्यांश का उपयोग “3D आभासी (वर्चुअल) दुनिया के एक इंटरऑपरेबल नेटवर्क, जिसे ऐसे लाखों प्रयोक्ताओं द्वारा एक साथ एक्सेस किया जा सकता है, जो आभासी (वर्चुअल) वस्तुओं पर संपत्ति के अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं” को द्योतित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त रूप से किया जाता है ?
Question 48 of 97 · Prelims 2024, Q49
विदेशी बैंकों के साथ व्यवहार करते समय भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अधिरोपित नियम/नियमों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत में पूर्ण स्वामित्व वाले सहायक बैंकों (बैंकिंग सब्सिडरियों) के लिए कोई न्यूनतम पूँजी की आवश्यकता नहीं है ।
2.भारत में पूर्ण स्वामित्व वाले सहायक बैंकों (बैंकिंग सब्सिडरियों) के लिए, बोर्ड सदस्यों के कम-से-कम 50% भारतीय नागरिक होने चाहिए ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 49 of 97 · Prelims 2024, Q50
भारत में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नियमों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.CSR नियम विनिर्दिष्ट करते हैं कि सीधे कंपनी अथवा इसके कर्मचारियों को लाभ पहुँचाने वाले व्यय को CSR कार्यकलापों के रूप में नहीं माना जाएगा ।
2.CSR नियम CSR कार्यकलापों पर होने वाले न्यूनतम व्यय को विनिर्दिष्ट नहीं करते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 50 of 97 · Prelims 2024, Q51
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I:यदि संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) अपने ऋण पर चूक करता है, तो US ट्रेजरी बॉण्डों के धारक भुगतान प्राप्त करने के लिए अपने दावों का प्रयोग नहीं कर पाएँगे ।
कथन-II:USA सरकार का ऋण कोई मूर्त (हार्ड) परिसंपत्तियों द्वारा समर्थित नहीं है, बल्कि केवल सरकार के विश्वास से समर्थित है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 51 of 97 · Prelims 2024, Q53
डिजिटल रुपए के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा अपनी मौद्रिक नीति के अनुरूप जारी की गई राष्ट्रिक (सॉवरेन) मुद्रा है ।
2.यह RBI के तुलन-पत्र (बैलेंस शीट) पर देयता के रूप में दिखाई देता है ।
3.यह अपने डिज़ाइन से ही मुद्रास्फीति के विरुद्ध बीमाकृत है ।
4.यह वाणिज्यिक बैंक मुद्रा और नकदी के लिए स्वतंत्र रूप से परिवर्तनीय है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
Question 52 of 97 · Prelims 2024, Q54
प्राचीन भारत के संदर्भ में, गौतम बुद्ध को सामान्यतः निम्नलिखित में से किन उपनामों से जाना जाता था ?
1.नायपुत्त
2.शाक्यमुनि
3.तथागत
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 53 of 97 · Prelims 2024, Q55
निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए :
पुरातात्विक स्थल
राज्य
विवरण
1.
चंद्रकेतुगढ़
ओडिशा
व्यापार बंदरगाह शहर
2.
इनामगाँव
महाराष्ट्र
ताम्र-पाषाण स्थल
3.
मंगडु
केरल
महापाषाण स्थल
4.
सालिहुंडम
आंध्र प्रदेश
शैलकृत गुफा मंदिर
उपर्युक्त में से कौन-सी पंक्तियों में दी गई सूचना सही सुमेलित है ?
Question 54 of 97 · Prelims 2024, Q56
मध्यकालीन भारत के निम्नलिखित शासकों में से किसने पुर्तगालियों को भटकल में एक किला बनाने की अनुमति दी थी ?
Question 55 of 97 · Prelims 2024, Q58
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.उपनिषदों में कोई नीति-कथा (पैरॅबॅल) नहीं हैं ।
2.उपनिषदों की रचना पुराणों से भी पहले हुई थी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 56 of 97 · Prelims 2024, Q59
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत इंटरनेशनल ग्रेन्स काउन्सिल का सदस्य है ।
2.चावल और गेहूँ के निर्यात या आयात के लिए किसी देश को इंटरनेशनल ग्रेन्स काउन्सिल का सदस्य होना आवश्यक है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 57 of 97 · Prelims 2024, Q60
यूनेस्को (UNESCO) की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में निम्नलिखित में से कौन-सा नवीनतम् समावेश था ?
Question 58 of 97 · Prelims 2024, Q61
डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद के कार्यभार संभालने से पहले संविधान सभा के अस्थायी सभापति कौन थे ?
Question 59 of 97 · Prelims 2024, Q62
भारत सरकार अधिनियम, 1935 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इसमें ब्रिटिश भारतीय प्रांतों और देशी रियासतों को मिलाकर एक अखिल भारतीय परिसंघ (फेडरेशन) की स्थापना का प्रावधान किया गया ।
2.रक्षा और विदेश संबंधी मामलों को परिसंघीय विधानमंडल के नियंत्रण के अधीन रखा गया ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 60 of 97 · Prelims 2024, Q63
निम्नलिखित में से कौन-सी नाटककार भास की रचना है ?
Question 61 of 97 · Prelims 2024, Q64
संघभूति, एक भारतीय बौद्ध भिक्षु, जिन्होंने चौथी शताब्दी ईसवी के अंत में चीन की यात्रा की, निम्नलिखित में से किस पर भाष्य के लेखक थे ?
Question 62 of 97 · Prelims 2024, Q65
यूनेस्को (UNESCO) द्वारा जारी विश्व धरोहर सूची में शामिल की गई निम्नलिखित संपत्तियों पर विचार कीजिए :
1.शांतिनिकेतन
2.रानी-की-वाव
3.होयसला के पवित्र मंदिर समूह
4.बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर
उपर्युक्त में से कितनी संपत्तियों को वर्ष 2023 में शामिल किया गया ?
Question 63 of 97 · Prelims 2024, Q66
भारत के संविधान के अनुच्छेद 368 के अनुसार, संसद निम्नलिखित में से किनके द्वारा संविधान के किसी उपबंध में संशोधन कर सकेगी ?
1.परिवर्धन
2.परिवर्तन
3.निरसन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 64 of 97 · Prelims 2024, Q67
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1.इटली
2.जापान
3.नाइजीरिया
4.दक्षिण कोरिया
5.दक्षिण अफ्रीका
उपर्युक्त में से किन देशों का उल्लेख प्रायः मीडिया में उनकी निम्न जन्म दर, अथवा वृद्धोन्मुख जनसंख्या अथवा ह्रासमान जनसंख्या के लिए किया जाता है ?
Question 65 of 97 · Prelims 2024, Q68
संसद में धन विधेयक के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?
1.अनुच्छेद 109 में धन विधेयक के संबंध में विशेष प्रक्रिया का उल्लेख है ।
2.धन विधेयक राज्य सभा में पुरःस्थापित नहीं किया जाएगा ।
3.राज्य सभा या तो विधेयक को अनुमोदन दे सकती है या परिवर्तन के लिए सुझाव दे सकती है किंतु इसे अस्वीकार नहीं कर सकती ।
4.राज्य सभा द्वारा धन विधेयक में सुझाए गए संशोधन को लोक सभा द्वारा स्वीकार करना होगा ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 66 of 97 · Prelims 2024, Q69
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से, भारतीय सशस्त्र सेना की तीनों सेवाओं में समकक्ष रैंक के संदर्भ में सही सुमेलित है/हैं ?
थलसेना
वायुसेना
नौसेना
1.
ब्रिगेडियर
एयर कमोडोर
कमांडर
2.
मेजर जनरल
एयर वाइस मार्शल
वाइस एडमिरल
3.
मेजर
स्क्वाड्रन लीडर
लेफ्टिनेंट कमांडर
4.
लेफ्टिनेंट कर्नल
ग्रुप कैप्टन
कैप्टन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 67 of 97 · Prelims 2024, Q70
पूर्वोत्तर परिषद् (NEC) की स्थापना पूर्वोत्तर परिषद् अधिनियम, 1971 द्वारा की गई थी । वर्ष 2002 में NEC अधिनियम में संशोधन के बाद, परिषद् में निम्नलिखित में से किन-किन सदस्यों को शामिल किया गया है ?
1.संघटक राज्य का राज्यपाल
2.संघटक राज्य का मुख्य मंत्री
3.भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्दिष्ट तीन सदस्य
4.भारत का गृह मंत्री
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 68 of 97 · Prelims 2024, Q71
दिसम्बर 2023 तक भारत सरकार द्वारा कितने परिसीमन आयोग गठित किए गए हैं ?
Question 69 of 97 · Prelims 2024, Q72
संविधान (71वें संशोधन) अधिनियम, 1992 के द्वारा निम्नलिखित में से किस भाषा को शामिल करने के लिए संविधान की आठवीं अनुसूची में संशोधन किया गया है ?
1.कोंकणी
2.मणिपुरी
3.नेपाली
4.मैथिली
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 70 of 97 · Prelims 2024, Q73
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
दल
उसके नेता
1.
भारतीय जन संघ : डॉ॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी
2.
सोशलिस्ट पार्टी : सी॰ राजगोपालाचारी
3.
कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी : जगजीवन राम
4.
स्वतंत्र पार्टी : आचार्य नरेंद्र देव
उपर्युक्त में से कितने सही सुमेलित हैं ?
Question 71 of 97 · Prelims 2024, Q74
भारत के संविधान के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?
1.नगरपालिकाओं की शक्तियाँ संविधान के भाग 9-क में दी गईं हैं ।
2.आपात उपबंध संविधान के भाग 18 में दिए गए हैं ।
3.संविधान के संशोधन से संबंधित उपबंध संविधान के भाग 20 में दिए गए हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 72 of 97 · Prelims 2024, Q75
भारत के संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
Question 73 of 97 · Prelims 2024, Q76
भारत के उच्चतम न्यायालय ने निजता के अधिकार को भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत रखा है ?
Question 74 of 97 · Prelims 2024, Q77
सैन्य कार्य विभाग के प्रमुख के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के कर्तव्य कौन-से हैं ?
1.चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के स्थायी अध्यक्ष
2.तीनों सेवा प्रधानों (सर्विस चीफ) पर सैन्य कमान का प्रयोग करना
3.सभी तीनों सेवाओं (ट्राइ-सर्विस) के विषयों पर रक्षा मंत्री के प्रधान सैन्य सलाहकार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 75 of 97 · Prelims 2024, Q78
मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने सहित दूरस्थ क्षेत्रों में स्थानीय जन-समुदाय के उत्थान के लिए सेना द्वारा संचालित अभियान (ऑपरेशन) को क्या कहा जाता है ?
Question 76 of 97 · Prelims 2024, Q79
विश्व में किन्हीं दो देशों के मध्य सबसे लंबी सीमा निम्नलिखित में से किनके मध्य है ?
Question 77 of 97 · Prelims 2024, Q80
लोक सभा में आचार समिति के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?
1.प्रारंभ में यह एक तदर्थ समिति थी ।
2.केवल कोई लोक सभा का सदस्य ही किसी लोक सभा सदस्य के अनैतिक आचरण से संबंधित शिकायत कर सकता है ।
3.यह समिति किसी ऐसे मामले पर विचार नहीं कर सकती जो न्यायाधीन है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 78 of 97 · Prelims 2024, Q81
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.ये उपबंध 18वीं लोक सभा से प्रभावी होंगे ।
2.अधिनियम बनने के बाद यह 15 वर्षों के लिए प्रवर्तन में रहेगा ।
3.इसमें अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित कोटे के भीतर अनुसूचित जातियों की महिलाओं के लिए स्थानों के आरक्षण के उपबंध हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
Question 79 of 97 · Prelims 2024, Q82
‘अभ्यास मित्र शक्ति-2023’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1.यह भारत और बांग्लादेश के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास था ।
2.इसका प्रारंभ औंध (पुणे) में हुआ ।
3.आतंकवाद-विरोधी अभियानों के दौरान संयुक्त प्रतिक्रिया इस अभियान का एक लक्ष्य था ।
4.भारतीय वायुसेना इस अभ्यास का एक हिस्सा थी ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 80 of 97 · Prelims 2024, Q83
प्रतिषेध रिट उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालयों द्वारा किसे और किस प्रयोजन से जारी किया गया एक आदेश है ?
Question 81 of 97 · Prelims 2024, Q84
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.वह राज्य का राज्यपाल है जो उस राज्य के किसी समुदाय को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता देता है और घोषित करता है ।
2.किसी राज्य में अनुसूचित जनजाति के रूप में घोषित किसी समुदाय के लिए यह आवश्यक नहीं है कि दूसरे राज्य में भी ऐसा हो ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 82 of 97 · Prelims 2024, Q85
केंद्रीय बजट (यूनियन बजट) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.प्रधानमंत्री की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री संसद के दोनों सदनों के समक्ष वार्षिक वित्तीय विवरण रखते हैं ।
2.केंद्रीय (यूनियन) स्तर पर, भारत के राष्ट्रपति की अनुशंसा के बिना अनुदानों की माँग नहीं की जा सकती ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 83 of 97 · Prelims 2024, Q86
निम्नलिखित में से कौन “द इंडिया वे (The India Way)” और “व्हाई भारत मैटर्स (Why Bharat Matters)” पुस्तकों के लेखक हैं ?
Question 84 of 97 · Prelims 2024, Q87
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
देश
समाचार में रहने का कारण
1.
अर्जेंटीना
सबसे खराब आर्थिक संकट
2.
सूडान
देश की नियमित सेना और अर्धसैनिक बलों के मध्य युद्ध
3.
तुर्की
NATO की अपनी सदस्यता निरस्त कर दी
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
Question 85 of 97 · Prelims 2024, Q88
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I:सुमेड पाइपलाइन यूरोप को जाने वाले फारस की खाड़ी के तेल और प्राकृतिक गैस नौभार (शिपमैंट) के लिए एक रणनीतिक मार्ग है ।
कथन-II:सुमेड पाइपलाइन लाल सागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 86 of 97 · Prelims 2024, Q89
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.लाल सागर में किसी भी रूप में बहुत कम वर्षण होता है ।
2.लाल सागर में नदियों से जल का प्रवेश नहीं होता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 87 of 97 · Prelims 2024, Q90
पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा, सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जनों का सबसे बड़ा स्रोत है ?
Question 88 of 97 · Prelims 2024, Q91
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I:साहेल क्षेत्र में अस्थिरता और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति विद्यमान है ।
कथन-II:हाल ही में साहेल क्षेत्र के कई देशों में सैन्य कब्ज़ा/तख्तापलट हुआ है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 89 of 97 · Prelims 2024, Q92
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I:भारत संयुक्त राज्य अमेरिका से सेब आयात नहीं करता है ।
कथन-II:भारत में, विधि के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बिना आनुवंशिक रूप से रूपांतरित खाद्य (फूड) के आयात पर प्रतिषेध है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 90 of 97 · Prelims 2024, Q93
लोक सभा के अध्यक्ष के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
जब लोक सभा के अध्यक्ष को हटाने का कोई संकल्प विचाराधीन है, तब
1.वह पीठासीन नहीं होगा/होगी ।
2.उसे बोलने का अधिकार नहीं होगा ।
3.वह संकल्प पर प्रथमतः मत देने का/की हक़दार नहीं होगा/होगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 91 of 97 · Prelims 2024, Q94
भारतीय संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.लोक सभा में लंबित कोई विधेयक उसके विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है ।
2.लोक सभा द्वारा पारित और राज्य सभा में लंबित कोई विधेयक लोक सभा के विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है ।
3.कोई विधेयक, जिसके संबंध में भारत के राष्ट्रपति ने सदनों की संयुक्त बैठक आहूत करने के अपने आशय की सूचना दे दी है, लोक सभा का विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 92 of 97 · Prelims 2024, Q95
भारत के संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी सदन के सत्रावसान के लिए मंत्रि-परिषद् के परामर्श की आवश्यकता नहीं है ।
2.सदन का सत्रावसान सामान्यतः सदन के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के पश्चात् किया जाता है, किंतु भारत के राष्ट्रपति द्वारा उस सदन का सत्रावसान करने पर कोई वर्जन नहीं है जो सत्र में है ।
3.लोक सभा का विघटन भारत के राष्ट्रपति द्वारा, असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर, मंत्रि-परिषद् के परामर्श से किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 93 of 97 · Prelims 2024, Q96
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I:हाल ही में, यूरोपीय संसद ने द नेट-ज़ीरो इंडस्ट्री ऐक्ट को मंजूरी दी ।
कथन-II:यूरोपीय संघ वर्ष 2040 तक कार्बन तटस्थता (न्यूट्रालिटी) प्राप्त करने का आशय रखता है और इसलिए उसका लक्ष्य उस समय तक अपनी सभी स्वच्छ प्रौद्योगिकी विकसित करना है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 94 of 97 · Prelims 2024, Q97
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I:हाल ही में, वेनेज़ुएला अपने आर्थिक संकट से तेज़ी से उबरने में सफल हुआ है और अपने लोगों को दूसरे देशों में पलायन/प्रवास करने से रोकने में सफल हुआ है ।
कथन-II:वेनेज़ुएला के पास विश्व के सबसे बड़े तेल भंडार हैं ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 95 of 97 · Prelims 2024, Q98
डिजिटल इण्डिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इस योजना को कार्यान्वित करने के लिए, केंद्र सरकार 100% वित्त-पोषण करती है ।
2.इस योजना के अंतर्गत, भूसंपत्ति (कैडस्ट्रल) मानचित्र डिजिटलीकृत किए जाते हैं ।
3.स्थानीय भाषा में उपलब्ध अधिकार-अभिलेखों को भारत के संविधान द्वारा मान्यता-प्राप्त किसी भी भाषा में लिप्यंतरित करने की पहल की गई है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
Question 96 of 97 · Prelims 2024, Q99
‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह योजना किसी भी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में महिलाओं को प्रसवपूर्व चिकित्सा देखभाल सेवाओं के लिए न्यूनतम पैकेज और प्रसवोत्तर छह महीने की स्वास्थ्य चिकित्सा देखभाल सेवा की गारंटी प्रदान करती है ।
2.इस योजना के अंतर्गत, कुछ विशिष्टताओं वाले निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदाता स्वेच्छा से नज़दीकी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों में सेवाएँ प्रदान कर सकते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 97 of 97 · Prelims 2024, Q100
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (PM-SYM) योजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इस योजना में नामांकन के लिए प्रवेश आयु वर्ग 21 से 40 वर्ष है ।
2.लाभार्थी द्वारा आयु विशिष्ट अंशदान किया जाएगा ।
3.इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राहक (सब्स्क्राइबर) को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद ₹ 3,000 प्रति माह की न्यूनतम पेंशन प्राप्त होगी ।
4.पारिवारिक पेंशन पति/पत्नी और अविवाहित पुत्रियों पर लागू होगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.