79 questions in UPSC's order, 2 hours, negative marking — your score as soon as you submit.
Pick up where you left off
79
questions
2 hours
as in the exam
197.5
maximum marks
How it works
1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 2 hours timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and a step-by-step solution.
Marking, as in the exam: +2.5 for a correct answer, −0.83 for a wrong one, 0 if you leave it. CSAT is qualifying: 33%.
UPSC dropped 1 question of this paper from evaluation; it is left out.
What's in this test
Topic
Questions
Easy
Medium
Hard
Reading comprehension
27
13
14
0
Number system
13
7
4
2
Arithmetic: percentage, ratio, averages, time & work
13
9
4
0
Counting, permutations & probability
8
6
2
0
Data interpretation & sufficiency
7
5
2
0
Puzzles, arrangements & general mental ability
5
1
2
2
Logical & analytical reasoning
4
4
0
0
Geometry & mensuration
2
1
1
0
15 passages in this set; each comes with all its questions, one after another.
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's CSAT (GS Paper II): 2.5 marks for each correct answer and a third of that (0.83) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 197.5.
How long do I get?
Two hours, the same as the real paper. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and a step-by-step solution.
Why 79 questions and not 80?
UPSC dropped 1 question of the 2022 paper from evaluation in its final answer key, so it is left out of this test.
मानव विकास की प्रगति बनाए रखने के सामने सबसे बड़ा खतरा इस रूप में दिखाई देता है कि उत्पादन और उपभोग के स्वरूप में दिनोदिन अधारणीयता बढ़ती जा रही है। वर्तमान उत्पादन मॉडल जीवाश्म ईंधनों पर बहुत अधिक निर्भर हैं। अब हम जानते हैं कि यह स्वरूप अधारणीय है, क्योंकि ये संसाधन सीमित हैं। मानव विकास को सही अर्थों में धारणीय बनाने के लिए आर्थिक संवृद्धि और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के बीच की घनिष्ठ संबद्धता को पृथक् करने की जरूरत है। कुछ विकसित देशों ने पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) का प्रसार कर और सार्वजनिक परिवहन तथा आधारिक संरचना में निवेश कर इनके अति दुष्प्रभावों को कम करना आरंभ कर दिया है। किन्तु अधिकांश विकासशील देशों को परिष्कृत ऊर्जा स्रोत की ऊँची कीमतों और अल्प उपलब्धता के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विकसित देशों को चाहिए कि वे विकासशील देशों के धारणीय मानव विकास की ओर जाने में सहायक बनें।
निम्नलिखित में से किसके/किनके कारण उत्पादन के स्वरूप में अधारणीयता है?
1.जीवाश्म ईंधनों पर भारी निर्भरता
2.संसाधनों की सीमित उपलब्धता
3.पुनर्चक्रण का प्रसार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 2 of 79 · CSAT 2022, Q2
Passage · परिच्छेद—1 · read it, then answer
मानव विकास की प्रगति बनाए रखने के सामने सबसे बड़ा खतरा इस रूप में दिखाई देता है कि उत्पादन और उपभोग के स्वरूप में दिनोदिन अधारणीयता बढ़ती जा रही है। वर्तमान उत्पादन मॉडल जीवाश्म ईंधनों पर बहुत अधिक निर्भर हैं। अब हम जानते हैं कि यह स्वरूप अधारणीय है, क्योंकि ये संसाधन सीमित हैं। मानव विकास को सही अर्थों में धारणीय बनाने के लिए आर्थिक संवृद्धि और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के बीच की घनिष्ठ संबद्धता को पृथक् करने की जरूरत है। कुछ विकसित देशों ने पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) का प्रसार कर और सार्वजनिक परिवहन तथा आधारिक संरचना में निवेश कर इनके अति दुष्प्रभावों को कम करना आरंभ कर दिया है। किन्तु अधिकांश विकासशील देशों को परिष्कृत ऊर्जा स्रोत की ऊँची कीमतों और अल्प उपलब्धता के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विकसित देशों को चाहिए कि वे विकासशील देशों के धारणीय मानव विकास की ओर जाने में सहायक बनें।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
विकसित देश, विकासशील देशों के धारणीय मानव विकास की ओर जाने में सहायक हो सकते हैं
1.कम लागत पर परिष्कृत ऊर्जा स्रोत उपलब्ध करा कर
2.उनके सार्वजनिक परिवहन के सुधार के लिए नाममात्र ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करा कर
3.उन्हें अपने उत्पादन और उपभोग के स्वरूपों को बदलने के लिए प्रोत्साहित कर
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 3 of 79 · CSAT 2022, Q3
Passage · परिच्छेद—2 · read it, then answer
जब तक उन शक्तियों और प्रवृत्तियों को, जो देश के पर्यावरण को नष्ट करने के लिए उत्तरदायी हैं, निकट भविष्य में नियंत्रित नहीं किया जाता, और अनाच्छादित क्षेत्रों में वृहद् पैमाने पर वनरोपण आरंभ नहीं किया जाता, विषम जलवायु दशाएँ और पवन तथा जल के द्वारा होने वाला भू-क्षरण इस सीमा तक बढ़ जाएगा कि धीरे-धीरे कृषि, जो हमारे लोगों का मुख्य आधार है, असंभव हो जाएगी। विश्व के मरुस्थलीय देश और राजस्थान के हमारे अपने मरु प्रदेश, वृहद् पैमाने पर हुए वनोन्मूलन के दुष्परिणामों की भयावह याद दिलाते हैं। मरु सदृश भू-दृश्य अब गंगा-सतलुज के मैदानों और दक्कन पठार समेत देश के अन्य भागों में अनेक स्थानों पर दिखाई देने लगे हैं। जहाँ कुछ ही दशक पूर्व बारहमासी सरिताओं और सोतों के साथ हरे-भरे वन हुआ करते थे, वहाँ अब, सिर्फ वर्षा ऋतु को छोड़कर, सूखी सरिताएँ और सूखे सोते, और हरियाली से रिक्त भूरे मैदान दिखाई देते हैं।
उपर्युक्त परिच्छेद के अनुसार, वनोन्मूलन और अनाच्छादन के अंततोगत्वा निम्नलिखित में से क्या परिणाम होंगे?
1.मृदा संसाधन का क्षरण
2.आम आदमी के लिए जमीन की कमी
3.कृषि के लिए जल की कमी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 4 of 79 · CSAT 2022, Q4
अनुक्रम 20, 10, 10, 15, 30, 75, X में X का मान क्या है?
Question 5 of 79 · CSAT 2022, Q5
किसी पहचान-पत्र की संख्या ABCDEFG है, किन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हो, जहाँ हर वर्ण किसी भिन्न अंक (केवल 1, 2, 4, 5, 7, 8, 9) को निरूपित करता है। यह संख्या अंक 9 से विभाज्य है। दाहिने से पहला एक अंक मिटाने पर, परिणामी संख्या अंक 6 से विभाज्य है। मूल संख्या के दाहिने से दो अंकों को मिटाने पर परिणामी संख्या अंक 5 से विभाज्य है। मूल संख्या के दाहिने से तीन अंकों को मिटाने पर परिणामी संख्या अंक 4 से विभाज्य है। मूल संख्या के दाहिने से चार अंकों को मिटाने पर परिणामी संख्या अंक 3 से विभाज्य है। मूल संख्या के दाहिने से पाँच अंकों को मिटाने पर परिणामी संख्या अंक 2 से विभाज्य है। निम्नलिखित में से कौन-सा, इस संख्या के बीचोबीच तीन अंकों के योग का संभव मान है?
Question 6 of 79 · CSAT 2022, Q6
दो मित्र X और Y दौड़ना शुरू करते हैं और वे एक साथ 50 m तक एक ही दिशा में दौड़कर एक बिन्दु पर पहुँचते हैं। X दाहिने मुड़कर 60 m दौड़ता है, जबकि Y बाएँ मुड़कर 40 m दौड़ता है। इसके बाद X बाएँ मुड़कर 50 m दौड़कर रुक जाता है, जबकि Y दाहिने मुड़कर 50 m दौड़कर रुक जाता है। अब दोनों मित्र एक-दूसरे से कितनी दूर हैं?
Question 7 of 79 · CSAT 2022, Q7
निम्नलिखित में से जून 2099 के किस दिनांक को रविवार होगा?
Question 8 of 79 · CSAT 2022, Q8
₹1,840 के एक बिल का ₹50, ₹20 और ₹10 मूल्यवर्ग के नोटों में भुगतान किया जाता है। कुल मिलाकर 50 नोट काम में आए। निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.₹50 वाले 25 नोट काम में आए और शेष भुगतान ₹20 वाले और ₹10 वाले नोटों में किया गया।
2.₹20 वाले 35 नोट काम में आए और शेष भुगतान ₹50 वाले और ₹10 वाले नोटों में किया गया।
3.₹10 वाले 20 नोट काम में आए और शेष भुगतान ₹50 वाले और ₹20 वाले नोटों में किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं?
Question 9 of 79 · CSAT 2022, Q9
2⁴⁰, 3²¹, 4¹⁸ और 8¹² में से कौन-सी संख्या लघुतम है?
Question 10 of 79 · CSAT 2022, Q10
अंक 1 से 9, तीन पंक्तियों में इस प्रकार व्यवस्थित किए गए हैं कि प्रत्येक पंक्ति में तीन अंक हैं, और दूसरी पंक्ति में बनी संख्या पहली पंक्ति में बनी संख्या की दोगुनी है; और तीसरी पंक्ति में बनी संख्या पहली पंक्ति में बनी संख्या की तीन गुनी है। किसी अंक को दो बार रखने की अनुमति नहीं है। यदि चार अंकों 2, 3, 7 और 9 में से केवल तीन अंकों को पहली पंक्ति में व्यवस्थित करने की अनुमति हो, तो इन तीन पंक्तियों में व्यवस्थित करने के लिए ऐसे कितने संयोजन संभव हैं?
Question 11 of 79 · CSAT 2022, Q11
Passage · परिच्छेद—1 · read it, then answer
“जूते गाँठने जैसे साधारण से काम के लिए हम सोचते हैं कि कोई विशेष प्रशिक्षण-प्राप्त व्यक्ति ही हमारे इस काम को कर सकेगा, लेकिन राजनीति में हम मान लेते हैं कि हर कोई जो मत (वोट) प्राप्त करना जानता है, वह राज्य का शासन करना जानता है। बीमार पड़ने पर हमें एक प्रशिक्षित चिकित्सक की आवश्यकता होती है, जिसकी डिग्री उसकी खास तैयारी और तकनीकी क्षमता की गारंटी होती है—हमारी तलाश यह नहीं होती कि चिकित्सक सबसे सुंदर हो, या सबसे अच्छा वक्ता हो : तो फिर, जब पूरा राज्य ही बीमार है, तो क्या हमें इसकी तलाश नहीं होनी चाहिए कि हमें सबसे बुद्धिमान और सबसे उत्तम व्यक्ति की सेवा और मार्गदर्शन मिले?”
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक इस परिच्छेद के लेखक के संदेश को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिम्बित करता है?
Question 12 of 79 · CSAT 2022, Q12
Passage · परिच्छेद—2 · read it, then answer
गरीबी रेखा नितांत असंतोषजनक हो जाती है, जब यह समझने की बात आती है कि भारत में गरीबी का प्रसार कहाँ तक है। यह केवल इसलिए नहीं है कि इसकी परिभाषा बहुत ही संकीर्ण है कि ‘गरीब कौन है’ और गरीब की गणना करने की क्रिया-पद्धति विवादास्पद है, बल्कि यह इसके अंदर निहित अपेक्षाकृत अधिक मूलभूत धारणा के कारण है। यह गरीबी को अपर्याप्त आय या अपर्याप्त क्रयशक्ति के रूप में समझने पर अनन्य रूप से निर्भर है। इसे बेहतर रूप में आय-निर्धनता कहकर वर्गीकृत किया जा सकता है। यदि गरीबी अंततोगत्वा उन चीजों से वंचित होना है, जो मनुष्य के सुख-स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं, तो आय-निर्धनता इसका केवल एक पहलू है। जीवन-निर्धनता, हमारे विचार में, सिर्फ वह कंगाली की दशा में नहीं है, जिसमें व्यक्ति वास्तव में रहता है, किन्तु दूसरी तरह के जीवन के विकल्प चुनने के लिए वास्तविक अवसर के अभाव में भी है जो सामाजिक बाधाओं और साथ ही साथ वैयक्तिक परिस्थितियों द्वारा प्रदत्त है। निम्न आय की प्रासंगिकता, अपने पास कम चीजों का होना, और वे अन्य पहलू भी जिन्हें मानक रूप से आर्थिक निर्धनता के रूप में देखा जाता है, अंततोगत्वा सामर्थ्य को कम करने की, अर्थात् जिन चीजों के विकल्प चुनने से लोग विविधतापूर्ण और मूल्यवान जीवन जीते हैं, उन्हें अत्यधिक सीमित कर देने की उनकी भूमिका से संबंधित होते हैं।
भारत में अपनाई गई ‘गरीब’ की गणना की क्रिया-पद्धति विवादास्पद क्यों है?
Question 13 of 79 · CSAT 2022, Q13

आय-निर्धनता ‘गरीब’ की गणना की एकमात्र माप क्यों है?
Question 14 of 79 · CSAT 2022, Q14

‘जीवन-निर्धनता’ से लेखक का क्या तात्पर्य है?
Question 15 of 79 · CSAT 2022, Q15
X और Y, 300 m लम्बे वृत्तीय मार्ग में दौड़ते हुए 3 km की दौड़ लगाते हैं। उनकी चाल 3 : 2 के अनुपात में है। अगर उन्होंने एक-साथ एक ही दिशा में दौड़ शुरू की है, तो कितनी बार पहला व्यक्ति, दूसरे व्यक्ति के पास से गुजरेगा (दौड़ शुरू करने की स्थिति को पास से गुजरने में नहीं गिना गया है)?
Question 16 of 79 · CSAT 2022, Q16
यदि अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम को उल्टा कर दिया जाए और नए क्रम में आया हर वर्ण उस वर्ण को निरूपित करे जिसका मूल स्थान उसने लिया है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा एक ‘LUCKNOW’ को निरूपित करता है?
Question 17 of 79 · CSAT 2022, Q17
150 प्रतियोगियों वाली किसी शतरंज टूर्नामेंट में जब-जब कोई खिलाड़ी बाजी हारता है, उसे बाहर कर दिया जाता है। यह निश्चित किया गया है कि कोई भी बाजी बराबरी (टाई/ड्रॉ) पर निर्णीत नहीं होगी। इस पूरे टूर्नामेंट में कितनी बाजियाँ खेली गईं?
Question 18 of 79 · CSAT 2022, Q18
3-अंक की कितनी धनपूर्ण संख्याएँ (अंकों का प्रयोग दुबारा किए बिना) इस प्रकार होंगी कि संख्या का प्रत्येक अंक विषम हो और संख्या 5 से विभाज्य हो?
Question 19 of 79 · CSAT 2022, Q19
नीचे दिए गए प्रश्न और दो कथनों पर विचार कीजिए :
प्रश्न:क्या x पूर्णांक है?
कथन–1:x / 3 पूर्णांक नहीं है।
कथन–2:3x पूर्णांक है।
उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Question 20 of 79 · CSAT 2022, Q20
एक वस्तु की कीमत में 25% वृद्धि की गई। तत्पश्चात् कीमत को 20% घटा दिया गया और फिर 10% बढ़ा दिया गया। कीमत में परिणामी वृद्धि क्या है?
Question 21 of 79 · CSAT 2022, Q21
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
विश्व में कुछ जगहों पर चावल और गेहूँ जैसे प्रमुख खाद्यान्नों की उत्पादकता स्थिरता की सीमा तक पहुँच गई है। उपज को न तो नई किस्में और न ही अनोखे कृषि-रसायन बढ़ा रहे हैं। न ही अब ऐसी काफी जमीनें बची हैं जिन पर खेती न हुई हो और उन पर कृषि करना उपयुक्त हो। यदि वैश्विक तापमान का बढ़ना जारी रहा, तो कुछ स्थान कृषि के लिए अनुपयुक्त हो जाएँगे। प्रौद्योगिकी का उपयोग इन समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकता है। कृषि प्रौद्योगिकी बहुत तेजी से बदल रही है। बहुत-सा यह परिवर्तन पश्चिमी जगत्/अमरीका के संपन्न किसानों द्वारा लाया जा रहा है। पश्चिम में विकसित तकनीकें कुछ स्थानों पर उष्णकटिबंधीय फसलों को अधिक उत्पादक बनाने के लिए अपनाई जा रही हैं। प्रौद्योगिकी का कोई उपयोग नहीं, अगर वह लागू न की जाए। विकासशील विश्व में यह वर्तमान कृषि तकनीकों पर उतना ही लागू है जितना यह आनुवंशिक रूपांतरण में आई नवीनतम तरक्की पर लागू है। आज की श्रेष्ठतम कृषि प्रणालियों को अफ्रीका और एशिया के कम जोत वाले और निर्वाह के लिए कृषि करने वाले कृषकों तक, ऐसे सरल मामलों में भी कि कितना और कब उर्वरक प्रयुक्त करना चाहिए, पहुँचाया जाए, तो इससे मानवता के लिए अत्यधिक खाद्यान्न-उपलब्धता हो सकेगी। इसी तरह बेहतर सड़कें और भंडारण सुविधाएँ जैसी चीजें भी बढ़ेंगी, जिससे अधिशेष खाद्यान्न की बाजारों तक ढुलाई की जा सके और उनकी बर्बादी को कम किया जा सके।
उपर्युक्त परिच्छेद पर आधारित, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1.कृषि प्रौद्योगिकी का विकास, विकसित देशों तक सीमित है।
2.कृषि प्रौद्योगिकी, विकासशील देशों में नहीं अपनाई गई है।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सा/से वैध है/हैं?
Question 22 of 79 · CSAT 2022, Q22
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
विश्व में कुछ जगहों पर चावल और गेहूँ जैसे प्रमुख खाद्यान्नों की उत्पादकता स्थिरता की सीमा तक पहुँच गई है। उपज को न तो नई किस्में और न ही अनोखे कृषि-रसायन बढ़ा रहे हैं। न ही अब ऐसी काफी जमीनें बची हैं जिन पर खेती न हुई हो और उन पर कृषि करना उपयुक्त हो। यदि वैश्विक तापमान का बढ़ना जारी रहा, तो कुछ स्थान कृषि के लिए अनुपयुक्त हो जाएँगे। प्रौद्योगिकी का उपयोग इन समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकता है। कृषि प्रौद्योगिकी बहुत तेजी से बदल रही है। बहुत-सा यह परिवर्तन पश्चिमी जगत्/अमरीका के संपन्न किसानों द्वारा लाया जा रहा है। पश्चिम में विकसित तकनीकें कुछ स्थानों पर उष्णकटिबंधीय फसलों को अधिक उत्पादक बनाने के लिए अपनाई जा रही हैं। प्रौद्योगिकी का कोई उपयोग नहीं, अगर वह लागू न की जाए। विकासशील विश्व में यह वर्तमान कृषि तकनीकों पर उतना ही लागू है जितना यह आनुवंशिक रूपांतरण में आई नवीनतम तरक्की पर लागू है। आज की श्रेष्ठतम कृषि प्रणालियों को अफ्रीका और एशिया के कम जोत वाले और निर्वाह के लिए कृषि करने वाले कृषकों तक, ऐसे सरल मामलों में भी कि कितना और कब उर्वरक प्रयुक्त करना चाहिए, पहुँचाया जाए, तो इससे मानवता के लिए अत्यधिक खाद्यान्न-उपलब्धता हो सकेगी। इसी तरह बेहतर सड़कें और भंडारण सुविधाएँ जैसी चीजें भी बढ़ेंगी, जिससे अधिशेष खाद्यान्न की बाजारों तक ढुलाई की जा सके और उनकी बर्बादी को कम किया जा सके।
उपर्युक्त परिच्छेद पर आधारित, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1.गरीब देशों को अपनी वर्तमान कृषि तकनीकों में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है।
2.विकसित देशों के पास बेहतर आधारिक संरचना है और वे खाद्यान्न की कम बर्बादी करते हैं।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सा/से वैध है/हैं?
Question 23 of 79 · CSAT 2022, Q23
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
विश्व में कुछ जगहों पर चावल और गेहूँ जैसे प्रमुख खाद्यान्नों की उत्पादकता स्थिरता की सीमा तक पहुँच गई है। उपज को न तो नई किस्में और न ही अनोखे कृषि-रसायन बढ़ा रहे हैं। न ही अब ऐसी काफी जमीनें बची हैं जिन पर खेती न हुई हो और उन पर कृषि करना उपयुक्त हो। यदि वैश्विक तापमान का बढ़ना जारी रहा, तो कुछ स्थान कृषि के लिए अनुपयुक्त हो जाएँगे। प्रौद्योगिकी का उपयोग इन समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकता है। कृषि प्रौद्योगिकी बहुत तेजी से बदल रही है। बहुत-सा यह परिवर्तन पश्चिमी जगत्/अमरीका के संपन्न किसानों द्वारा लाया जा रहा है। पश्चिम में विकसित तकनीकें कुछ स्थानों पर उष्णकटिबंधीय फसलों को अधिक उत्पादक बनाने के लिए अपनाई जा रही हैं। प्रौद्योगिकी का कोई उपयोग नहीं, अगर वह लागू न की जाए। विकासशील विश्व में यह वर्तमान कृषि तकनीकों पर उतना ही लागू है जितना यह आनुवंशिक रूपांतरण में आई नवीनतम तरक्की पर लागू है। आज की श्रेष्ठतम कृषि प्रणालियों को अफ्रीका और एशिया के कम जोत वाले और निर्वाह के लिए कृषि करने वाले कृषकों तक, ऐसे सरल मामलों में भी कि कितना और कब उर्वरक प्रयुक्त करना चाहिए, पहुँचाया जाए, तो इससे मानवता के लिए अत्यधिक खाद्यान्न-उपलब्धता हो सकेगी। इसी तरह बेहतर सड़कें और भंडारण सुविधाएँ जैसी चीजें भी बढ़ेंगी, जिससे अधिशेष खाद्यान्न की बाजारों तक ढुलाई की जा सके और उनकी बर्बादी को कम किया जा सके।
उपर्युक्त परिच्छेद पर आधारित, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1.भावी पीढ़ियों के लिए पर्याप्त खाद्यान्न उपजाना चुनौतीपूर्ण कार्य होगा।
2.कॉर्पोरेट कृषि, गरीब देशों में खाद्यान्न सुरक्षा के लिए लाभप्रद विकल्प है।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सा/से वैध है/हैं?
Question 24 of 79 · CSAT 2022, Q24
वर्ण A, B, C, D और E इस तरह व्यवस्थित किए गए हैं कि A और E के बीच यथातथ्य दो वर्ण हैं। इस तरह कितनी व्यवस्थाएँ संभव हैं?
Question 25 of 79 · CSAT 2022, Q25
नीचे दिए गए प्रश्न और दो कथनों पर विचार कीजिए :
प्रश्न:क्या Z, X का भाई है?
कथन–1:Y का भाई X है और Z का भाई Y है।
कथन–2:X, Y और Z सहोदर भाई/बहन हैं।
उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Question 26 of 79 · CSAT 2022, Q26
1·01 km लम्बी सड़क के एक किनारे एक-दूसरे से समान दूरी पर 101 पौधे रोपे गए हैं। 5 क्रमागत पौधों के बीच कुल कितनी दूरी है?
Question 27 of 79 · CSAT 2022, Q27
A, B और C तीन स्थान इस प्रकार हैं कि A से B के लिए तीन भिन्न रास्ते हैं, B से C के लिए चार भिन्न रास्ते हैं और A से C के लिए तीन भिन्न रास्ते हैं। इन रास्तों का प्रयोग कर कोई व्यक्ति कितने भिन्न मार्गों से A से C तक जा सकता है?
Question 28 of 79 · CSAT 2022, Q28
A के पास कुछ सिक्के हैं। वह उनमें से आधे सिक्कों में 2 और सिक्के मिलाकर B को देता है। B उनमें से आधे सिक्कों में 2 और सिक्के मिलाकर C को देता है। C उनमें से आधे सिक्कों में 2 और सिक्के मिलाकर D को देता है। D के पास अब जितने सिक्के हैं, वह दो अंकों की लघुतम संख्या है। शुरू में A के पास कितने सिक्के हैं?
Question 29 of 79 · CSAT 2022, Q29
श्रेणी AABABCABCDABCDE... में 100वें स्थान पर कौन-सा वर्ण आएगा?
Question 30 of 79 · CSAT 2022, Q30
तीन व्यक्ति A, B और C किसी पंक्ति (क्यू) में खड़े हैं किन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। A और B के बीच 4 व्यक्ति हैं और B तथा C के बीच 7 व्यक्ति हैं। यदि C के आगे 11 व्यक्ति हैं और A के पीछे 13 व्यक्ति हैं, तो पंक्ति में खड़े व्यक्तियों की न्यूनतम संख्या क्या है?
Question 31 of 79 · CSAT 2022, Q31
Passage · परिच्छेद—1 · read it, then answer
प्राकृतिक वरण (नैचुरल सिलेक्शन) पृथ्वी पर भावी पर्यावरणों का पूर्वानुमान नहीं कर सकता। इसलिए वर्तमान जीव-समुच्चय पर्यावरणीय महाविपत्तियों के लिए, जो जीवन की राह में खड़ी हैं, पूरी तरह कभी भी तैयार नहीं हो सकते। इसका परिणाम यह है कि वे प्रजातियाँ विलुप्त हो जाएँगी जो पर्यावरणीय प्रतिकूलता से पार नहीं पा सकतीं। उत्तरजीविता की इस विफलता का उत्तरदायी, आधुनिक शब्दों में, उन जीनोम को कहा जा सकता है, जो भूवैज्ञानिक विक्षोभ या जैविक दुर्घटनाओं (संक्रमण, रोग आदि) को झेल पाने में असमर्थ हैं। पृथ्वी पर जीवों के विकास (ईवोल्यूशन) में प्रजातियों का विलुप्त होना एक प्रमुख विशेषता रही है। वर्तमान में पृथ्वी पर एक करोड़ तक प्रजातियाँ हो सकती हैं, तथापि 90% से अधिक प्रजातियाँ, जो कभी पृथ्वी पर थीं, अब विलुप्त हो चुकी हैं। एक बार फिर, सृष्टि-शून्यवादी सिद्धांत इस बात का संतोषजनक समाधान देने में असफल हो जाते हैं कि क्यों एक दिव्य सृष्टिकर्ता पहले तो लाखों प्रजातियों का सृजन करता है और फिर उन्हें समाप्त हो जाने देता है। विलुप्त जीवन के बारे में डार्विनवादी व्याख्या एक बार फिर सरल, सुचारु और एकदम युक्तियुक्त हो जाती है—जीवों का जीवन उन पर्यावरणीय या जैविक हमलों की क्रिया के रूप में विलुप्त हो जाता है, जिनके सामने उनका वंशानुक्रम उनको पर्याप्त रूप से तैयार नहीं समझता है। इसलिए, तथाकथित डार्विनवादी विकास सिद्धांत वास्तव में सिद्धांत है ही नहीं। विकास होता है—यही सत्य है। विकास की क्रियाविधि (डार्विन ने प्राकृतिक वरण प्रस्तुत किया) का पर्याप्त समर्थन वैज्ञानिक आँकड़ों से हो जाता है। वास्तव में, अभी तक डार्विन के दो केन्द्रीय विचारों में से किसी का भी किसी जन्तुवैज्ञानिक, वनस्पतिवैज्ञानिक, भूवैज्ञानिक, जीवाश्मीय, आनुवंशिक या भौतिक साक्ष्यों ने खंडन नहीं किया है। यदि धर्म का विचार न करें, तो डार्विन के नियम ठीक-ठीक कोपरनिकस, गैलिलियो, न्यूटन और आइंस्टाइन द्वारा प्रस्तावित नियमों की तरह ही स्वीकार्य हैं—कि ये प्राकृतिक नियम-समुच्चय हैं जो भूमंडल में प्राकृतिक घटनाओं की व्याख्या करते हैं।
परिच्छेद के अनुसार, प्राकृतिक वरण पृथ्वी पर भावी पर्यावरणों का पूर्वानुमान नहीं कर सकता है, क्योंकि
1.जो प्रजातियाँ अपनी राह में खड़े पर्यावरणीय परिवर्तनों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं, वे विलुप्त हो जाएँगी
2.सभी वर्तमान प्रजातियाँ विलुप्त हो जाएँगी, क्योंकि उनके जीनोम जैविक दुर्घटनाओं को नहीं झेल पाएँगे
3.पर्यावरणीय परिवर्तनों को झेल पाने में जीनोम की अक्षमता के परिणामस्वरूप विलोपन हो जाएगा
4.प्रजातियों का विलोपन एक आम लक्षण है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 32 of 79 · CSAT 2022, Q32
Passage · परिच्छेद—1 · read it, then answer
प्राकृतिक वरण (नैचुरल सिलेक्शन) पृथ्वी पर भावी पर्यावरणों का पूर्वानुमान नहीं कर सकता। इसलिए वर्तमान जीव-समुच्चय पर्यावरणीय महाविपत्तियों के लिए, जो जीवन की राह में खड़ी हैं, पूरी तरह कभी भी तैयार नहीं हो सकते। इसका परिणाम यह है कि वे प्रजातियाँ विलुप्त हो जाएँगी जो पर्यावरणीय प्रतिकूलता से पार नहीं पा सकतीं। उत्तरजीविता की इस विफलता का उत्तरदायी, आधुनिक शब्दों में, उन जीनोम को कहा जा सकता है, जो भूवैज्ञानिक विक्षोभ या जैविक दुर्घटनाओं (संक्रमण, रोग आदि) को झेल पाने में असमर्थ हैं। पृथ्वी पर जीवों के विकास (ईवोल्यूशन) में प्रजातियों का विलुप्त होना एक प्रमुख विशेषता रही है। वर्तमान में पृथ्वी पर एक करोड़ तक प्रजातियाँ हो सकती हैं, तथापि 90% से अधिक प्रजातियाँ, जो कभी पृथ्वी पर थीं, अब विलुप्त हो चुकी हैं। एक बार फिर, सृष्टि-शून्यवादी सिद्धांत इस बात का संतोषजनक समाधान देने में असफल हो जाते हैं कि क्यों एक दिव्य सृष्टिकर्ता पहले तो लाखों प्रजातियों का सृजन करता है और फिर उन्हें समाप्त हो जाने देता है। विलुप्त जीवन के बारे में डार्विनवादी व्याख्या एक बार फिर सरल, सुचारु और एकदम युक्तियुक्त हो जाती है—जीवों का जीवन उन पर्यावरणीय या जैविक हमलों की क्रिया के रूप में विलुप्त हो जाता है, जिनके सामने उनका वंशानुक्रम उनको पर्याप्त रूप से तैयार नहीं समझता है। इसलिए, तथाकथित डार्विनवादी विकास सिद्धांत वास्तव में सिद्धांत है ही नहीं। विकास होता है—यही सत्य है। विकास की क्रियाविधि (डार्विन ने प्राकृतिक वरण प्रस्तुत किया) का पर्याप्त समर्थन वैज्ञानिक आँकड़ों से हो जाता है। वास्तव में, अभी तक डार्विन के दो केन्द्रीय विचारों में से किसी का भी किसी जन्तुवैज्ञानिक, वनस्पतिवैज्ञानिक, भूवैज्ञानिक, जीवाश्मीय, आनुवंशिक या भौतिक साक्ष्यों ने खंडन नहीं किया है। यदि धर्म का विचार न करें, तो डार्विन के नियम ठीक-ठीक कोपरनिकस, गैलिलियो, न्यूटन और आइंस्टाइन द्वारा प्रस्तावित नियमों की तरह ही स्वीकार्य हैं—कि ये प्राकृतिक नियम-समुच्चय हैं जो भूमंडल में प्राकृतिक घटनाओं की व्याख्या करते हैं।
यह परिच्छेद यह सुझाता है कि विकास का डार्विनवादी सिद्धांत कोई सिद्धांत है ही नहीं, क्योंकि
Question 33 of 79 · CSAT 2022, Q33

इस परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1.केवल वे प्रजातियाँ जीवित रहेंगी और कायम रहेंगी जिनमें पर्यावरणीय महाविपत्ति से पार पाने की क्षमता होगी।
2.पर्यावरण में उग्र परिवर्तनों के कारण पृथ्वी पर 90% से अधिक प्रजातियाँ विलुप्त हो जाने के खतरे में हैं।
3.डार्विन का सिद्धांत सभी प्राकृतिक घटनाओं की व्याख्या करता है।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सा/से वैध है/हैं?
Question 34 of 79 · CSAT 2022, Q34
Passage · परिच्छेद—2 · read it, then answer
स्थिर आर्थिक संवृद्धि, उच्चतर साक्षरता और बढ़ते हुए कौशल स्तर के साथ भारतीय मध्यवर्गीय परिवारों की संख्या अत्यधिक तेजी से बढ़ी है। इस संपन्नता के सीधे परिणाम ये हुए हैं कि आहार प्रतिरूपों और ऊर्जा उपभोग स्तरों में बदलाव आए हैं। लोग दुग्ध-उत्पाद, मछली और मांस जैसे उच्चतर प्रोटीन-आधारित आहार लेने लगे हैं, जिन सभी के उत्पादन में अनाज-आधारित आहार के उत्पादन की अपेक्षा कहीं अधिक मात्रा में जल की आवश्यकता होती है। इलेक्ट्रॉनिक और विद्युत् मशीनों/औजारों और मोटर वाहनों के बढ़ते हुए उपयोग के लिए अधिकाधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, और ऊर्जा के जनन के लिए जल की आवश्यकता होती है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक इस परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिम्बित करता है?
Question 35 of 79 · CSAT 2022, Q35
x सप्ताह, x दिन, x घण्टे, x मिनट और x सेकण्ड में कुल कितने सेकण्ड हैं?
Question 36 of 79 · CSAT 2022, Q37
किसी राज्य के तीन शहरों P, Q और R के बारे में नीचे दिए गए प्रश्न और दो कथनों पर विचार कीजिए :
प्रश्न:शहर P, शहर Q से कितनी दूर है?
कथन–1:शहर Q, शहर R से 18 km दूर है।
कथन–2:शहर P, शहर R से 43 km दूर है।
उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Question 37 of 79 · CSAT 2022, Q38
दो कथन और उनके बाद चार निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। कथन यद्यपि सामान्य ज्ञात तथ्यों से असंगत प्रतीत हों, तो भी आपको उन्हें सत्य मानना है। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और तब निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, सामान्य ज्ञात तथ्यों की उपेक्षा करते हुए इन कथनों से तर्कसंगत रूप से अनुगमित होता है/होते हैं :
कथन–1:सभी कलमें, किताबें हैं।
कथन–2:कोई कुर्सी, कलम नहीं है।
निष्कर्ष–I:सभी कुर्सियाँ, किताबें हैं।
निष्कर्ष–II:कुछ कुर्सियाँ, कलमें हैं।
निष्कर्ष–III:सभी किताबें, कुर्सियाँ हैं।
निष्कर्ष–IV:कोई भी कुर्सी, किताब नहीं है।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Question 38 of 79 · CSAT 2022, Q39
तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। कथन यद्यपि सामान्य ज्ञात तथ्यों से असंगत प्रतीत हों, तो भी आपको उन्हें सत्य मानना है। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और तब निश्चय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, सामान्य ज्ञात तथ्यों की उपेक्षा करते हुए इन कथनों से तर्कसंगत रूप से अनुगमित होता है/होते हैं :
कथन–1:कुछ डॉक्टर, शिक्षक हैं।
कथन–2:सभी शिक्षक, इंजीनियर हैं।
कथन–3:सभी इंजीनियर, वैज्ञानिक हैं।
निष्कर्ष–I:कुछ वैज्ञानिक, डॉक्टर हैं।
निष्कर्ष–II:सभी इंजीनियर, डॉक्टर हैं।
निष्कर्ष–III:कुछ इंजीनियर, डॉक्टर हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Question 39 of 79 · CSAT 2022, Q40
आठ विद्यार्थी A, B, C, D, E, F, G और H किसी वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केन्द्र की ओर मुख किए हुए एक-दूसरे से एक-समान दूरी पर बैठे हैं, किन्तु आवश्यक नहीं है कि वे इसी क्रम में हों। B और D न तो C के सन्निकट हैं, न ही C के ठीक सामने बैठे हैं। E और D के बीच में A बैठा है, और B और H के बीच में F बैठा है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक निश्चित रूप से सही है?
Question 40 of 79 · CSAT 2022, Q41
Passage · परिच्छेद—1 · read it, then answer
पिछली दो या तीन पीढ़ियों से व्यक्तियों की सतत बढ़ती हुई संख्या मनुष्यों की तरह नहीं, वरन् केवल कामगारों की तरह जीवन जीती रही है। अत्यधिक मात्रा में श्रम करना आज समाज के हर क्षेत्र में एक नियम बन गया है, जिसका परिणाम यह हुआ है कि व्यक्ति में आध्यात्मिक तत्त्व की संपन्नता नहीं हो पाती है। वह अपने थोड़े से अवकाश-समय को किसी गम्भीर गतिविधि में लगाने में अत्यधिक कठिनाई महसूस करता है। वह मनन करना नहीं चाहता; या यदि वह चाहे तो कर भी नहीं पाता। वह तलाश करता है, पर आत्मोन्नति की नहीं बल्कि मनोरंजन की, जो उसे इस लायक बनाता है कि वह मानसिक रूप से खाली हो और अपनी सामान्य गतिविधियों को भूल जाए। इसलिए हमारे युग की तथाकथित संस्कृति, नाट्यकला की अपेक्षा चलचित्र पर, गम्भीर साहित्य की अपेक्षा समाचार-पत्रों, पत्रिकाओं और अपराध-कथाओं पर, अधिक आधारित है।
यह परिच्छेद इस विचार पर आधारित है कि
Question 41 of 79 · CSAT 2022, Q42

मनुष्य आत्मोन्नति की तलाश नहीं करता, क्योंकि
Question 42 of 79 · CSAT 2022, Q43
Passage · परिच्छेद—2 · read it, then answer
जनांकिकीय लाभांश का अवसर, जो भारत में शुरू हो चुका है और जिसके और कुछ दशकों तक चलने की संभावना है, एक बहुत बड़ा संभावना-समय है। जनांकिकीय लाभांश बुनियादी तौर पर कार्यकारी आयु जनसंख्या में स्फीति है, जिसका विलोमतः अर्थ है कि अति युवा और अति वृद्ध आयु का सापेक्ष अनुपात, कुछ समय के लिए, गिरावट पर रहेगा। आयरलैंड और चीन के अनुभव से हम जानते हैं कि यह ऊर्जा का स्रोत और आर्थिक संवृद्धि का इंजन हो सकता है। जनांकिकीय लाभांश की प्रवृत्ति किसी देश की बचत दर को बढ़ाने की होती है, क्योंकि किसी भी देश में कार्यकारी आयु जनसंख्या ही मुख्य बचतकर्ता होती है। और चूँकि बचत दर संवृद्धि का महत्त्वपूर्ण चालक होती है, इससे हमारी संवृद्धि दर को बढ़ाने में मदद मिलनी चाहिए। तथापि, जनांकिकीय लाभांश के लाभ कार्यकारी आयु जनसंख्या की गुणता पर निर्भर होते हैं। और इसका निहितार्थ है शिक्षा, कौशल-अर्जन और मानव पूँजी की महत्ता का स्मरण दिलाना।
जब जनांकिकीय लाभांश शुरू हो जाता है, तब किसी देश में निम्नलिखित में से क्या अवश्य घटित होगा/होंगे?
1.निरक्षर लोगों की संख्या घटेगी।
2.अति वृद्ध और अति युवा आयु का अनुपात कुछ समय के लिए घटेगा।
3.जनसंख्या वृद्धि दर शीघ्र स्थिर हो जाएगी।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 43 of 79 · CSAT 2022, Q44
Passage · परिच्छेद—2 · read it, then answer
जनांकिकीय लाभांश का अवसर, जो भारत में शुरू हो चुका है और जिसके और कुछ दशकों तक चलने की संभावना है, एक बहुत बड़ा संभावना-समय है। जनांकिकीय लाभांश बुनियादी तौर पर कार्यकारी आयु जनसंख्या में स्फीति है, जिसका विलोमतः अर्थ है कि अति युवा और अति वृद्ध आयु का सापेक्ष अनुपात, कुछ समय के लिए, गिरावट पर रहेगा। आयरलैंड और चीन के अनुभव से हम जानते हैं कि यह ऊर्जा का स्रोत और आर्थिक संवृद्धि का इंजन हो सकता है। जनांकिकीय लाभांश की प्रवृत्ति किसी देश की बचत दर को बढ़ाने की होती है, क्योंकि किसी भी देश में कार्यकारी आयु जनसंख्या ही मुख्य बचतकर्ता होती है। और चूँकि बचत दर संवृद्धि का महत्त्वपूर्ण चालक होती है, इससे हमारी संवृद्धि दर को बढ़ाने में मदद मिलनी चाहिए। तथापि, जनांकिकीय लाभांश के लाभ कार्यकारी आयु जनसंख्या की गुणता पर निर्भर होते हैं। और इसका निहितार्थ है शिक्षा, कौशल-अर्जन और मानव पूँजी की महत्ता का स्मरण दिलाना।
इस परिच्छेद का सन्दर्भ लेते हुए निम्नलिखित में से कौन-सा/से अनुमान निकाला जा सकता है/निकाले जा सकते हैं?
1.जनांकिकीय लाभांश किसी देश के लिए तेजी से इसकी आर्थिक संवृद्धि दर बढ़ाने के लिए एक अनिवार्य दशा है।
2.उच्च शिक्षा की उन्नति किसी देश के लिए तेजी से इसकी आर्थिक संवृद्धि बढ़ाने के लिए एक अनिवार्य दशा है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 44 of 79 · CSAT 2022, Q45
पाँच मित्र P, Q, X, Y और Z ने कुछ नोटबुक खरीदीं। संगत सूचनाएँ नीचे दी गई हैं :
1.X ने जितनी नोटबुक खरीदीं उससे 8 अधिक नोटबुक Z ने खरीदीं।
2.P और Q ने मिलकर 21 नोटबुक खरीदीं।
3.P ने जितनी नोटबुक खरीदीं उससे 5 कम नोटबुक Q ने खरीदीं।
4.X और Y ने मिलकर 28 नोटबुक खरीदीं।
5.X ने जितनी नोटबुक खरीदीं उससे 5 अधिक नोटबुक P ने खरीदीं।
यदि प्रत्येक नोटबुक की कीमत ₹40 है, तो सभी नोटबुक की कुल लागत कितनी है?
Question 45 of 79 · CSAT 2022, Q46
कोई व्यक्ति घर से 14:30 बजे निकला और यात्रा कर गाँव पहुँचा, तब गाँव की घड़ी ने 15:15 बजे का समय दिखाया। वहाँ 25 मिनट रुककर, वह पहले वाले मार्ग की अपेक्षा 1·25 गुना लम्बे मार्ग से, दोगुनी चाल से यात्रा कर 16:00 बजे अपने घर पहुँचा। घर की घड़ी की तुलना में गाँव की घड़ी
Question 46 of 79 · CSAT 2022, Q47
एक व्यक्ति X, कुछ कलमें छः बच्चों A, B, C, D, E और F में बाँटना चाहता है। यदि A को मिली कलमों की संख्या B को मिली कलमों की संख्या की दोगुनी, C को मिली कलमों की संख्या की तीन गुनी, D को मिली कलमों की संख्या की चार गुनी, E को मिली कलमों की संख्या की पाँच गुनी और F को मिली कलमों की संख्या की छः गुनी हो, तो X को न्यूनतम कितनी कलम खरीदनी चाहिए कि हर एक को मिली कलमों की संख्या सम संख्या हो?
Question 47 of 79 · CSAT 2022, Q48
छः व्यक्ति A, B, C, D, E और F किसी वृत्ताकार मेज के परितः (मेज के केन्द्र की ओर मुख किए), एक-दूसरे से एक-समान दूरी पर बैठे हैं।
नीचे दिए गए प्रश्न और दो कथनों पर विचार कीजिए :
प्रश्न:A के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है?
कथन–1:C के ठीक सामने B बैठा है और E के ठीक सामने D बैठा है।
कथन–2:B के ठीक बाईं ओर F बैठा है।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के बारे में सही है?
Question 48 of 79 · CSAT 2022, Q49
नीचे दिए गए प्रश्न और दो कथनों पर विचार कीजिए :
प्रश्न:मनीषा की आयु क्या है?
कथन–1:मनीषा अपनी माँ से 24 वर्ष छोटी है।
कथन–2:5 वर्ष बाद, मनीषा और उसकी माँ की आयु 3 : 5 के अनुपात में होगी।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के बारे में सही है?
Question 49 of 79 · CSAT 2022, Q50
छः व्याख्यान A, B, C, D, E और F, जो प्रत्येक एक घंटे की अवधि के हैं, प्रातः 8:00 बजे और अपराह्न 2:00 बजे के बीच नियत किए गए हैं।
नीचे दिए गए प्रश्न और दो कथनों पर विचार कीजिए :
प्रश्न:तीसरी व्याख्यान-अवधि (पीरियड) में कौन-सा व्याख्यान है?
कथन–1:व्याख्यान F के ठीक पहले व्याख्यान A और ठीक बाद में व्याख्यान C हुआ।
कथन–2:व्याख्यान B के बाद कोई व्याख्यान नहीं है।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के बारे में सही है?
Question 50 of 79 · CSAT 2022, Q51
Passage · परिच्छेद—1 · read it, then answer
किसी आर्थिक संगठन में, मानव को मशीनों की उत्पादकता से लाभान्वित होने का अवसर मिले, तो यह उसे फुरसत के बहुत अच्छे जीवन की ओर ले जा सकती है, और बौद्धिक गतिविधियों तथा रुचियाँ रखने वाले लोगों को छोड़कर, मानव के लिए अधिक फुरसत उबाऊ हो सकती है। अगर फुरसत में जीने वाली जनसंख्या को खुश रहना है, तो इसे आवश्यक रूप से शिक्षित जनसंख्या होनी चाहिए, और आनन्द लेने की दृष्टि से तथा साथ ही साथ तकनीकी ज्ञान की प्रत्यक्ष उपादेयता की दृष्टि से शिक्षित होनी चाहिए।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक इस परिच्छेद के अन्तर्निहित स्वर को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिम्बित करता है?
Question 51 of 79 · CSAT 2022, Q52
Passage · परिच्छेद—2 · read it, then answer
अगर उपहार अब, जबकि हम बड़े हो चुके हैं, हममें कम रोमांच पैदा करते हैं, तो शायद यह इसलिए है कि हमारे पास पहले से ही बहुत कुछ है; या शायद यह इसलिए है कि हम देने के आनंद की पूर्णता को, और इसके साथ ही पाने के आनंद की पूर्णता को भी, खो चुके हैं। बच्चों के डर पैने होते हैं, उनके दुःख तीव्र होते हैं, लेकिन वे बहुत आगे तक या बहुत पीछे तक नहीं देख पाते। उनके आनंद स्पष्ट और पूर्ण होते हैं, क्योंकि अभी उन्होंने हर विचारार्थ विषय पर हमेशा ‘किन्तु’ जोड़ना नहीं सीखा है। सम्भवतः हम अत्यधिक सावधान, अत्यधिक आशंकित, अत्यधिक संशयी हैं। शायद हमारी कुछ परेशानियाँ घट जाएँ अगर हम उनके विषय में कम सोचें, और अपने मार्ग में आने वाली खुशी का आनंद अधिक एकनिष्ठ होकर उठाए।
इस परिच्छेद का सन्दर्भ लेते हुए निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?
Question 52 of 79 · CSAT 2022, Q53
Passage · परिच्छेद—2 · read it, then answer
अगर उपहार अब, जबकि हम बड़े हो चुके हैं, हममें कम रोमांच पैदा करते हैं, तो शायद यह इसलिए है कि हमारे पास पहले से ही बहुत कुछ है; या शायद यह इसलिए है कि हम देने के आनंद की पूर्णता को, और इसके साथ ही पाने के आनंद की पूर्णता को भी, खो चुके हैं। बच्चों के डर पैने होते हैं, उनके दुःख तीव्र होते हैं, लेकिन वे बहुत आगे तक या बहुत पीछे तक नहीं देख पाते। उनके आनंद स्पष्ट और पूर्ण होते हैं, क्योंकि अभी उन्होंने हर विचारार्थ विषय पर हमेशा ‘किन्तु’ जोड़ना नहीं सीखा है। सम्भवतः हम अत्यधिक सावधान, अत्यधिक आशंकित, अत्यधिक संशयी हैं। शायद हमारी कुछ परेशानियाँ घट जाएँ अगर हम उनके विषय में कम सोचें, और अपने मार्ग में आने वाली खुशी का आनंद अधिक एकनिष्ठ होकर उठाए।
इस परिच्छेद का लेखक किसके विरुद्ध है?
Question 53 of 79 · CSAT 2022, Q54
मान लीजिए A, B और C शून्येतर हैं और भिन्न अंकों को निरूपित करते हैं। मान लीजिए A, B और C से, बिना किसी अंक को दुबारा प्रयोग किए, बनी 3-अंक की सभी संभव संख्याओं का योग x है।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.x का 4-अंकीय लघुतम मान 1332 है।
2.x का 3-अंकीय महत्तम मान 888 है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 54 of 79 · CSAT 2022, Q55
एक संख्या-आधारित ताला है, जिसके लिए 3-अंक की वैयक्तिक अभिज्ञान संख्या (पिन) है। पिन में 1 से 7 तक अंक हैं। कोई अंक दोबारा नहीं आता। पिन के अंक बाएँ से दाहिने तरफ घटते हुए क्रम में हैं। पिन के किन्हीं दो अंकों के बीच कम-से-कम 2 का अंतर है। अधिकतम कितने प्रयासों में पिन का निश्चित पता लगाया जा सकता है?
Question 55 of 79 · CSAT 2022, Q56
किसी वृत्त पर एक-समान दूरी वाले आठ बिन्दु हैं। इन बिन्दुओं को शीर्ष और व्यास को एक भुजा लेकर कितने समकोण त्रिभुज खींचे जा सकते हैं?
Question 56 of 79 · CSAT 2022, Q57
24 पुरुष और 12 महिलाएँ एक काम को 30 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 12 पुरुष और 24 महिलाएँ उसी काम को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
Question 57 of 79 · CSAT 2022, Q58
91×92×93×94×95×96×97×98×99 को 1261 से भाग देने पर शेषफल क्या होगा?
Question 58 of 79 · CSAT 2022, Q59
20 cm लम्बी और 8 cm चौड़ी आयताकार चादर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इस चादर को ठीक-ठीक 4 वर्गाकार चादरों में काटना सम्भव है।
2.इस चादर को समान क्षेत्रफल वाले 10 त्रिभुजाकार चादरों में काटना सम्भव है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 59 of 79 · CSAT 2022, Q60
जब एक संख्या x का 70% एक अन्य संख्या y में जोड़ा जाता है, तो उनका योग y के मान का 165% हो जाता है। जब संख्या x का 60% एक अन्य संख्या z में जोड़ा जाता है, तो उनका योग z के मान का 165% हो जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Question 60 of 79 · CSAT 2022, Q61
Passage · परिच्छेद—1 · read it, then answer
अधिकांश लोग, जो अपनी जरूरतों के लिए पर्याप्त धन संचित करने में असफल रहते हैं, सामान्य तौर पर दूसरों की राय से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं। वे अपने लिए सोचने का काम समाचार-पत्रों और गपोड़िये पड़ोसियों पर छोड़े रहते हैं। राय पृथ्वी पर सबसे सस्ती वस्तु है। हर किसी के पास, किसी के भी चाहने पर देने के लिए, जो भी उन्हें मानने को तैयार हो, राय का जखीरा तैयार रहता है। जब आप किसी निर्णय पर पहुँचते समय लोगों की राय से प्रभावित होते हैं, तो आप किसी भी उपक्रम में सफल नहीं हो सकेंगे।
इस परिच्छेद से निम्नलिखित में से क्या उपलक्षित है?
Question 61 of 79 · CSAT 2022, Q62
Passage · परिच्छेद—1 · read it, then answer
अधिकांश लोग, जो अपनी जरूरतों के लिए पर्याप्त धन संचित करने में असफल रहते हैं, सामान्य तौर पर दूसरों की राय से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं। वे अपने लिए सोचने का काम समाचार-पत्रों और गपोड़िये पड़ोसियों पर छोड़े रहते हैं। राय पृथ्वी पर सबसे सस्ती वस्तु है। हर किसी के पास, किसी के भी चाहने पर देने के लिए, जो भी उन्हें मानने को तैयार हो, राय का जखीरा तैयार रहता है। जब आप किसी निर्णय पर पहुँचते समय लोगों की राय से प्रभावित होते हैं, तो आप किसी भी उपक्रम में सफल नहीं हो सकेंगे।
इस परिच्छेद का मुख्य विचार क्या है?
Question 62 of 79 · CSAT 2022, Q63
Passage · परिच्छेद—2 · read it, then answer
“सामाजिक व्यवस्था एक पवित्र अधिकार है जो अन्य सभी अधिकारों का आधार है। तथापि, यह अधिकार प्रकृति से नहीं आता, और इसलिए इसको परिपाटियों पर आधारित होना चाहिए।”
उपर्युक्त परिच्छेद का सन्दर्भ लेते हुए निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.परिपाटियाँ मनुष्य के अधिकारों के स्रोत हैं।
2.मनुष्य के अधिकारों का केवल तभी प्रयोग किया जा सकता है, जब एक सामाजिक व्यवस्था हो।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 63 of 79 · CSAT 2022, Q64
दो उम्मीदवारों, X और Y, ने एक निर्वाचन में भाग लिया। 80% लोगों ने मतदान किया और कोई अवैध मत नहीं हुआ। NOTA (उपर्युक्त में से कोई नहीं) का विकल्प नहीं था। मतदान में पड़े कुल मतों का 56% मत X को मिला और वह 1440 मतों से जीत गया। मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल कितनी संख्या है?
Question 64 of 79 · CSAT 2022, Q65
1000 से बड़ी वह लघुतम संख्या कौन-सी है जिसे 6, 9, 12, 15, 18 में से किसी एक से भी विभाजित करें, तो शेषफल 3 बचे?
Question 65 of 79 · CSAT 2022, Q66
मान लीजिए p दो अंकों की एक संख्या है और q उन्हीं अंकों को उलटे क्रम में लिखने से बनी संख्या है। यदि p × q = 2430, तो p और q के बीच का अन्तर क्या है?
Question 66 of 79 · CSAT 2022, Q67
दो धनपूर्ण संख्याओं p और q के बारे में, जो इस प्रकार हैं कि p अभाज्य और q भाज्य संख्या है, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.p × q विषम संख्या हो सकती है।
2.q / p अभाज्य संख्या हो सकती है।
3.p + q अभाज्य संख्या हो सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Question 67 of 79 · CSAT 2022, Q68
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.अपराह्न 3:16 बजे और अपराह्न 3:17 बजे के बीच घड़ी की घंटे की सूई और मिनट की सूई एक साथ मिलती है।
2.अपराह्न 4:58 बजे और अपराह्न 4:59 बजे के बीच घड़ी की मिनट की सूई और सेकण्ड की सूई एक साथ मिलती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 68 of 79 · CSAT 2022, Q69
X और Y दो पात्र हैं। X में 100 ml दूध है और Y में 100 ml पानी है। X में से 20 ml दूध निकालकर Y में डाला जाता है। इन्हें अच्छी तरह मिलाकर, Y का 20 ml मिश्रण निकालकर वापस X में मिलाया जाता है। यदि X में दूध का अनुपात m से निर्दिष्ट होता है और Y में जल का अनुपात n से निर्दिष्ट होता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Question 69 of 79 · CSAT 2022, Q70
कोई वृत्तारेख किसी गृहस्थी में पाँच भिन्न मदों A, B, C, D और E पर हुआ व्यय बताता है। यदि B, C, D और E क्रमशः 90°, 50°, 45° तथा 75° के संगत हों, तो मद A पर व्यय का प्रतिशत कितना है?
Question 70 of 79 · CSAT 2022, Q71
Passage · परिच्छेद—1 · read it, then answer
अनुसंधान को प्रोत्साहित करना किसी विश्वविद्यालय के कार्यों में से एक है। समकालीन विश्वविद्यालयों ने अनुसंधान को प्रोत्साहित किया है, न केवल उन मामलों में जहाँ अनुसंधान आवश्यक है, बल्कि सभी प्रकार के पूर्ण अलाभकर विषयों में भी। वैज्ञानिक अनुसंधान संभवतः कभी भी पूरी तरह मूल्यहीन नहीं होता। यह जितना भी मूर्खतापूर्ण और महत्त्वहीन लगे, अनुसंधानकर्ताओं का श्रम जितना भी यांत्रिक और अबौद्धिक हो, एक ऐसा मौका हमेशा ही रहता है कि प्रतिभा के अन्वेषक के लिए उसके परिणाम महत्त्व के हों, जो प्रेरणाहीन किन्तु मेहनती अनुसंधानकर्ताओं द्वारा अपने लिए एकत्रित तथ्यों को किसी सारभूत सामान्यीकरण के आधार के रूप में इस्तेमाल कर सके। किन्तु, जहाँ अनुसंधान मौलिक नहीं है, और सिर्फ विद्यमान सामग्रियों को फिर से व्यवस्थित करने के रूप में बना है, जहाँ इसका उद्देश्य वैज्ञानिक न होकर साहित्यिक या ऐतिहासिक है, तो यह आशंका है कि यह पूरा कार्य निरर्थक बन कर रह जाए।
वैज्ञानिक अनुसंधान के बारे में लेखक की पूर्वधारणा यह है कि
Question 71 of 79 · CSAT 2022, Q72
Passage · परिच्छेद—1 · read it, then answer
अनुसंधान को प्रोत्साहित करना किसी विश्वविद्यालय के कार्यों में से एक है। समकालीन विश्वविद्यालयों ने अनुसंधान को प्रोत्साहित किया है, न केवल उन मामलों में जहाँ अनुसंधान आवश्यक है, बल्कि सभी प्रकार के पूर्ण अलाभकर विषयों में भी। वैज्ञानिक अनुसंधान संभवतः कभी भी पूरी तरह मूल्यहीन नहीं होता। यह जितना भी मूर्खतापूर्ण और महत्त्वहीन लगे, अनुसंधानकर्ताओं का श्रम जितना भी यांत्रिक और अबौद्धिक हो, एक ऐसा मौका हमेशा ही रहता है कि प्रतिभा के अन्वेषक के लिए उसके परिणाम महत्त्व के हों, जो प्रेरणाहीन किन्तु मेहनती अनुसंधानकर्ताओं द्वारा अपने लिए एकत्रित तथ्यों को किसी सारभूत सामान्यीकरण के आधार के रूप में इस्तेमाल कर सके। किन्तु, जहाँ अनुसंधान मौलिक नहीं है, और सिर्फ विद्यमान सामग्रियों को फिर से व्यवस्थित करने के रूप में बना है, जहाँ इसका उद्देश्य वैज्ञानिक न होकर साहित्यिक या ऐतिहासिक है, तो यह आशंका है कि यह पूरा कार्य निरर्थक बन कर रह जाए।
लेखक के अनुसार
Question 72 of 79 · CSAT 2022, Q73
Passage · परिच्छेद—2 · read it, then answer
बाढ़ और सूखे की समस्याओं का सबसे अच्छा समाधान कैसे किया जा सकता है कि नुकसान कम-से-कम हों और तंत्र लचीला बन जाए? इस प्रसंग में एक महत्त्वपूर्ण बिन्दु, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए, वह यह है कि भारत में 120 दिनों (जून से सितम्बर तक) के दौरान ‘अत्यधिक’ (वार्षिक वर्षा का 75%) जल प्राप्त होता है, और शेष 245 दिनों के दौरान ‘अत्यल्प’ जल प्राप्त होता है। जल-उपलब्धता की इस विषम स्थिति को इस तरह प्रबंधित और विनियमित किया जाना है, ताकि वर्ष भर जल का उपभोग बना रहे।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक व्यावहारिक, तर्कसंगत और टिकाऊ समाधान को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिम्बित करता है?
Question 73 of 79 · CSAT 2022, Q74
यदि
15 × 14 × 13 × ··· × 3 × 2 × 1 = 3ᵐ × n
जहाँ m और n धनात्मक पूर्णांक हैं, तो m का महत्तम मान क्या है?
Question 74 of 79 · CSAT 2022, Q75
अनुक्रम 2, 12, 36, 80, 150, X में X का मान क्या है?
Question 75 of 79 · CSAT 2022, Q76
एक शून्येतर अंक, अंग्रेजी वर्णमाला से एक स्वर और एक व्यंजन (कैपिटल में) पासवर्ड बनाने में इस तरह प्रयुक्त किए जाने हैं कि हर पासवर्ड स्वर से शुरू हो और व्यंजन पर समाप्त हो। ऐसे कितने पासवर्ड बनाए जा सकते हैं?
Question 76 of 79 · CSAT 2022, Q77
किसी मेज पर 9 प्याले इस तरह सजाकर रखे हैं कि उनकी पंक्तियों और कॉलमों की संख्या समान है। इनमें से 6 प्यालों में कॉफी और 3 प्यालों में चाय है। इन्हें कितनी प्रकार से इस तरह रखा जा सकता है कि प्रत्येक पंक्ति में कम-से-कम एक कॉफी का प्याला हो?
Question 77 of 79 · CSAT 2022, Q78
तीन क्रमागत पूर्णांकों का योग उनके गुणनफल के बराबर हो, ऐसी कितनी संभावनाएँ हो सकती हैं?
Question 78 of 79 · CSAT 2022, Q79
0·XY रूप की कितनी संख्याएँ हैं, जहाँ X और Y भिन्न शून्येतर अंक हैं?
Question 79 of 79 · CSAT 2022, Q80
A, B, C का औसत भार 40 kg है; B, D, E का औसत भार 42 kg है और F का भार B के भार के बराबर है। A, B, C, D, E और F का औसत भार क्या है?
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.