80 questions in UPSC's order, 2 hours, negative marking — your score as soon as you submit.
Pick up where you left off
80
questions
2 hours
as in the exam
200
maximum marks
How it works
1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 2 hours timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and a step-by-step solution.
Marking, as in the exam: +2.5 for a correct answer, −0.83 for a wrong one, 0 if you leave it. CSAT is qualifying: 33%.
What's in this test
Topic
Questions
Easy
Medium
Hard
Reading comprehension
27
6
18
3
Arithmetic: percentage, ratio, averages, time & work
16
10
6
0
Number system
10
5
5
0
Puzzles, arrangements & general mental ability
10
4
6
0
Logical & analytical reasoning
7
5
2
0
Data interpretation & sufficiency
5
4
1
0
Counting, permutations & probability
3
2
1
0
Geometry & mensuration
2
1
1
0
26 passages in this set; each comes with all its questions, one after another.
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's CSAT (GS Paper II): 2.5 marks for each correct answer and a third of that (0.83) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 200.
How long do I get?
Two hours, the same as the real paper. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and a step-by-step solution.
शोधकर्ताओं ने मटर के कीड़ों (पी-ऐफ़िड) और रस चूसने वाले कीड़ों से युक्त कृत्रिम तृण-भूखंडों को रात में स्ट्रीट लाइट के अनुरूप आलोकित किया । इन्हें दो अलग-अलग प्रकार के प्रकाश में रखा गया — नवीनतर वाणिज्यिक LED प्रकाश के सदृश श्वेत प्रकाश और सोडियम स्ट्रीट लैंपों के सदृश एंबर प्रकाश । मटर कुल के जंगली पौधे — जो कि तृणभूमि में मटर के कीड़ों के लिए खाद्य के स्रोत हैं — इन पौधों पर निम्न तीव्रतायुक्त एंबर प्रकाश डालने पर यह देखा गया कि इससे पुष्पण प्रेरित होने की बजाय, बाधित होता है । प्रकाश के प्रभाव के अंतर्गत, सीमित मात्रा में खाद्य उपलब्ध होने के कारण कीड़ों (ऐफ़िड) की संख्या में भी उल्लेखनीय कमी आई ।
उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर प्रतिपादित, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वाधिक निर्णायक निष्कर्ष को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है ?
Question 2 of 80 · CSAT 2021, Q2
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
सभी पुष्पधारी पौधों की जातियों में से लगभग 80 प्रतिशत में परागण प्राणियों द्वारा होता है, जिसमें पक्षी और स्तनधारी प्राणी शामिल हैं, किंतु कीट मुख्य परागणकारी हैं । परागण हमें पौधों से उत्पन्न कई औषधियों के साथ-साथ विविध प्रकार के खाद्य उपलब्ध कराने के लिए उत्तरदायी है । विश्व की कम-से-कम एक-तिहाई कृषि फ़सलें परागण पर निर्भर हैं । परागण के लिए मक्षिका सर्वाधिक प्रभावी वर्ग हैं और ये चार सौ से भी अधिक फ़सलों के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं । परागण एक ऐसी अनिवार्य व्यवस्था है जो पौधों और प्राणियों के बीच जटिल संबंधों का परिणाम है, और इनमें से किसी की भी कमी या ह्रास होने से दोनों का अस्तित्व प्रभावित होता है । प्रभावी परागण के लिए मूल प्राकृतिक वनस्पति के आश्रय जैसे संसाधनों की आवश्यकता है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1.परागणकारी प्राणियों की विविधता के बिना भारत के अनाज खाद्यान्न का संधारणीय उत्पादन संभव नहीं है ।
2.उद्यान फ़सलों की एकधान्य कृषि, कीटों के अस्तित्व के लिए बाधक है ।
3.प्राकृतिक वनस्पति से विहीन कृषि क्षेत्रों में परागणकारियों की अत्यधिक कमी हो जाती है ।
4.कीटों में विविधता, पौधों में विविधता लाती है ।
उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ मान्य है/हैं ?
Question 3 of 80 · CSAT 2021, Q3
Passage · परिच्छेद – 3 · read it, then answer
तमिलनाडु की कावेरी नदी-घाटी पर क्षेत्रीय जलवायु मॉडलों का उपयोग करते हुए जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर किए गए अध्ययन में अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में वृद्धि की प्रवृत्ति और वर्षा के दिनों की संख्या में कमी देखी गई । इन जलवायवी परिवर्तनों का इस क्षेत्र के जलीय चक्रों पर प्रभाव पड़ेगा, परिणामस्वरूप अधिक मात्रा में जल बह जाएगा और जल के पुनर्भरण (रीचार्ज) में कमी आएगी, तथा भौमजल-स्तर प्रभावित होंगे । इसके अतिरिक्त, राज्य में सूखा पड़ने की बारंबारता में वृद्धि हुई है । इसके कारण, फ़सलें बचाने के लिए भौमजल संसाधनों पर किसानों की निर्भरता बढ़ी है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के मूल भाव को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है ?
Question 4 of 80 · CSAT 2021, Q4
Passage · परिच्छेद – 4 · read it, then answer
शोधकर्ता पर्यावरणीय प्रदूषक बिस्फीनॉल A (BPA) के तंत्रिआविषी (न्यूरोटॉक्सिक) प्रभावों का पता लगाने के लिए स्टेम कोशिकाओं का उपयोग करने में सफल रहे । उन्होंने मानव में हृदय रोग, मधुमेह और परिवर्धन अपसामान्यताओं के लिए ज़िम्मेदार माने जाने वाले यौगिक BPA के अनुप्रयोग के द्वारा मूषक की भ्रूणीय स्टेम कोशिकाओं के विभेदन के दौरान जीन अभिव्यक्ति प्रोफाइल की जाँच के लिए जैव-रासायनिक और कोशिका-आधारित आमापन के संयोजन का उपयोग किया । वे अंतःत्वचा और बाह्यत्वचा जैसे प्राथमिक जनन स्तरों (जर्म लेयर) के सही विनिर्देशन के लिए BPA आविषालुता (टॉक्सिसिटी) का पता लगाने और आमापन करने, तथा तंत्रिका प्रजनक कोशिकाएँ सृजित करने में सफल रहे ।
उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1.BPA, जीवों में (इन वीवो) भ्रूणीय विकास को परिवर्तित कर सकता है ।
2.प्रदूषण से होने वाले रोगों के उपचारों की खोज करने में जैव-रासायनिक और कोशिका-आधारित आमापन उपयोगी हैं ।
3.पर्यावरणीय प्रदूषकों के शरीर-क्रियात्मक प्रभावों का मूल्यांकन करने के लिए भ्रूणीय स्टेम कोशिकाएँ मॉडल के रूप में कार्य कर सकती हैं ।
उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ मान्य हैं ?
Question 5 of 80 · CSAT 2021, Q5
यदि 3²⁰¹⁹ को 10 से विभाजित किया जाए, तो क्या शेष रहेगा ?
Question 6 of 80 · CSAT 2021, Q6
संख्या 3798125P369 अंक 7 से भाज्य है । अंक P का मान क्या है ?
Question 7 of 80 · CSAT 2021, Q7
1 जनवरी, 2021 से वर्ष के mवें दिन पेट्रोल का मूल्य (रुपए प्रति लीटर में) 80 + 0·1m है, जहाँ m = 1, 2, 3, ..., 100 है और तत्पश्चात अचर रहता है । वहीं दूसरी ओर, वर्ष 2021 के nवें दिन डीज़ल का मूल्य (रुपए प्रति लीटर में), n के किसी भी मान के लिए 69 + 0·15n है । वर्ष 2021 की किस तिथि को इन दोनों ईंधनों का मूल्य एकसमान होगा ?
Question 8 of 80 · CSAT 2021, Q8
एक हाई स्कूल की जीवविज्ञान की कक्षा ने पूर्वानुमान लगाया कि पशुओं की स्थानीय आबादी प्रत्येक 12 वर्ष में दुगुनी हो जाएगी । किए गए आकलन के अनुसार वर्ष 2021 के आरंभ में पशुओं की आबादी 50 होगी । यदि n वर्षों के पश्चात की आबादी को P से निरूपित किया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण, कक्षा द्वारा बनाए गए आबादी के मॉडल को निरूपित करता है ?
Question 9 of 80 · CSAT 2021, Q9
एक कक्षा में, 60% विद्यार्थी भारत से हैं और विद्यार्थियों का 50% लड़कियाँ हैं । यदि भारतीय विद्यार्थियों में 30% लड़कियाँ हैं, तो विदेशी विद्यार्थियों में कितने प्रतिशत लड़के हैं ?
Question 10 of 80 · CSAT 2021, Q10
एक कथन नीचे दिया गया है, जिसके उपरांत निष्कर्ष-I और निष्कर्ष-II दिए गए हैं । आपको इस कथन को सही मानते हुए प्रश्नों का उत्तर देना है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों की दृष्टि से संगत प्रतीत न हो । सभी निष्कर्षों को पढ़ें और तत्पश्चात निर्णय करें कि कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष दिए गए कथन के अनुसार तर्कसंगत है/हैं, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों की दृष्टि से संगत न हों ।
कथन.कुछ रेडियो, मोबाइल हैं । सभी मोबाइल, कंप्यूटर हैं । कुछ कंप्यूटर, घड़ी हैं ।
निष्कर्ष-I:कुछ रेडियो निश्चित रूप से घड़ी हैं ।
निष्कर्ष-II:कुछ मोबाइल निश्चित रूप से घड़ी हैं ।
निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 11 of 80 · CSAT 2021, Q11
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
अंजीर (जीनस फाइकस) के वृक्षों को भारत, पूर्वी एशिया और अफ्रीका में पवित्र माना जाता है और ये कृषि और शहरी क्षेत्रों में सामान्य रूप से पाए जाते हैं, जहाँ अन्य बड़े वृक्ष नहीं होते हैं । प्राकृतिक वनों में, जब अन्य संसाधनों की कमी होती है, अंजीर के वृक्ष वन्य प्राणियों के लिए भोजन उपलब्ध कराते हैं, और विविध प्रकार के फलभक्षियों (फल खाने वाले प्राणियों) की घनी आबादी को सहारा देते हैं । यदि फलभक्षी पक्षी और चमगादड़ अत्यधिक मानवीय हस्तक्षेप वाले स्थानों पर लगे अंजीर के वृक्षों पर निरंतर रूप से जाते रहें, तो पवित्र अंजीर वृक्ष प्रचुर संख्या में फलभक्षियों को बढ़ावा दे सकते हैं । अनुकूल सूक्ष्म-जलवायु में, अंजीर वृक्षों के आस-पास अन्य जातियों के वृक्षों के असंख्य पौध उग सकते हैं ।
उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1.प्राकृतिक वनों में, अंजीर के वृक्ष प्रायः आधारिक जातियाँ (की-स्टोन स्पीशीज़) हो सकती हैं ।
2.अंजीर के वृक्ष वहाँ भी उग सकते हैं, जहाँ अन्य बड़े काष्ठीय वृक्ष की जातियाँ नहीं उग सकती हैं ।
3.जैव-विविधता के संरक्षण में पवित्र वृक्षों की भूमिका हो सकती है ।
4.अन्य वृक्ष जातियों के बीजों के प्रकीर्णन में अंजीर वृक्षों की भूमिका है ।
उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ मान्य है/हैं ?
Question 12 of 80 · CSAT 2021, Q12
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
कृषि पारिस्थितिकी के मूल में यह अवधारणा है कि कृषि पारिस्थितिक तंत्रों को प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्रों के जैव-विविधता स्तरों और कार्य-प्रणाली का अनुकरण करना चाहिए । ऐसी कृषि अनुकृतियाँ (मिमिक्स), अपने प्राकृतिक मॉडलों की तरह उत्पादक, पीड़क-प्रतिरोधी, पोषक-संरक्षक, तथा प्रघात और तनाव के प्रति समुत्थानशील (रिज़िलिअंट) हो सकती हैं । पारिस्थितिक तंत्रों में कुछ भी ‘व्यर्थ’ नहीं जाता है, और पोषक तत्त्वों का अनंत काल तक पुनः चक्रण होता है । कृषि पारिस्थितिकी का उद्देश्य पोषक लूपों को बंद करना है, अर्थात्, मिट्टी से निकल चुके सभी पोषक तत्त्वों को फार्मयार्ड खाद के अनुप्रयोग जैसे तरीकों के द्वारा मिट्टी में पुनः वापस पहुँचाना है । इसके अंतर्गत, प्राकृतिक प्रक्रियाओं का उपयोग पीड़क नियंत्रण के लिए तथा अंतर-सस्य कृषि (इंटर-क्रॉपिंग) के द्वारा मृदा को उर्वर बनाने के लिए भी किया जाता है । कृषि पारिस्थितिकी पद्धतियों में पशुधन और फ़सलों के साथ वृक्षों का एकीकरण शामिल है ।
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.भूमि-संरक्षण-सस्य (कवर क्रॉप्स)
2.उर्वरक-सिंचाई (फर्टिगेशन)
3.जल संवर्धन
4.मिश्रित कृषि
5.बहु-सस्यन (पॉलीकल्चर)
6.ऊर्ध्वाधर कृषि (वर्टिकल फार्मिंग)
परिच्छेद के अनुसार, उपर्युक्त में से कौन-सी कृषि पद्धतियाँ कृषि पारिस्थितिकी के अनुकूल हो सकती हैं ?
Question 13 of 80 · CSAT 2021, Q13
Passage · परिच्छेद – 3 · read it, then answer
न केवल क्रेडिट कार्ड के विवरण और डाटाबेस जैसे अमूर्त डाटा के साथ कंप्यूटरों का संबंध उत्तरोत्तर बढ़ता जा रहा है, बल्कि भौतिक वस्तुओं की वास्तविक दुनिया और संवेदनशील मानव शरीर के साथ भी यह संबंध बढ़ रहा है । एक आधुनिक कार, पहियों पर एक कंप्यूटर है; एक विमान, पंखों पर एक कंप्यूटर है । “इंटरनेट ऑफ थिंग्स” के आगमन से सड़क चिह्नों और एम.आर.आई. स्कैनरों से लेकर कृत्रिम अंगों (प्रॉस्थैटिक्स) और इंसुलिन पंपों तक प्रत्येक वस्तु में कंप्यूटर शामिल हो जाएगा । इस बात का प्रमाण नगण्य है कि ये उपकरण (गैजेट), इनके डेस्कटॉप समकक्षों की तुलना में अधिक विश्वासयोग्य होंगे । हैकर पहले ही यह प्रमाणित कर चुके हैं कि वे इंटरनेट से जुड़ी कारों और पेसमेकरों का दूरस्थ नियंत्रण (रिमोट कंट्रोल) कर सकते हैं ।
उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर प्रतिपादित, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वाधिक निर्णायक निष्कर्ष को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है ?
Question 14 of 80 · CSAT 2021, Q14
Passage · परिच्छेद – 4 · read it, then answer
ग़रीबी, असमानता, अस्वास्थ्यकर और अस्वच्छता की दशाओं से जूझता सामाजिक और भौतिक वातावरण संक्रामक रोगों का ख़तरा उत्पन्न करता है । स्वास्थ्य-विधि (हाइजीन) के भिन्न-भिन्न स्तर हैं : व्यक्तिगत, घरेलू और सामुदायिक स्वास्थ्य-विधि । इसमें कोई संदेह नहीं है कि व्यक्तिगत सफाई रखने से संक्रामक रोगों की दर में कमी आती है । किंतु इस क्षेत्र में बाज़ार के प्रवेश ने सुरक्षा की झूठी भावना को जन्म दिया है, जो विज्ञापनों के आक्रामक प्रभाव द्वारा अनुकूलित होती है और प्रबल होती है । पश्चिम यूरोप का अनुभव यह दर्शाता है कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य-विधि के साथ-साथ वातावरणीय दशाओं में सामान्य सुधार तथा स्वच्छ जल, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा जैसे घटकों से शिशु/बाल मृत्यु/संक्रमण की दरों में पर्याप्त कमी आई है । हाथों को स्वच्छ रखने के प्रति जुनून व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर बाज़ार के निरंतर प्रभाव को भी लाता है, जिससे पारिस्थितिकी पर इसके नकारात्मक प्रभाव की अवहेलना होती है अथवा उसे हाशिए पर डाल दिया जाता है और इससे प्रतिरोधी रोगाणुओं का प्रादुर्भाव होता है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1.ऐसे लोग जिनमें व्यक्तिगत स्वास्थ्य-विधि का जुनून होता है, वे सामुदायिक स्वास्थ्य-विधि पर ध्यान नहीं देते हैं ।
2.व्यक्तिगत स्वच्छता से बहु-औषधि प्रतिरोधी रोगाणुओं के प्रादुर्भाव का निवारण किया जा सकता है ।
3.स्वास्थ्य-विधि के क्षेत्र में बाज़ार के प्रवेश से संक्रामक रोगों का ख़तरा बढ़ा है ।
4.संक्रामक रोगों के बोझ को कम करने के लिए वैज्ञानिक और सूक्ष्म-स्तरीय हस्तक्षेप पर्याप्त नहीं हैं ।
5.यह जन स्वास्थ्य उपायों के माध्यम से कार्यान्वित सामुदायिक स्वास्थ्य-विधि है, जो संक्रामक रोगों के विरुद्ध लड़ाई में वास्तव में कारगर है ।
उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ मान्य हैं ?
Question 15 of 80 · CSAT 2021, Q15
एक कथन नीचे दिया गया है, जिसके उपरांत निष्कर्ष-I और निष्कर्ष-II दिए गए हैं । आपको इस कथन को सही मानते हुए प्रश्नों का उत्तर देना है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों की दृष्टि से संगत प्रतीत न हो । सभी निष्कर्षों को पढ़ें और तत्पश्चात निर्णय करें कि कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष दिए गए कथन के अनुसार तर्कसंगत है/हैं, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों की दृष्टि से संगत न हों ।
कथन.कुछ बिल्लियाँ अलमारी हैं । कुछ अलमारियाँ कुर्सी हैं । सभी कुर्सियाँ मेज़ हैं ।
निष्कर्ष-I:कुछ अलमारियाँ निश्चित रूप से मेज़ हैं ।
निष्कर्ष-II:कुछ बिल्लियाँ कुर्सी नहीं भी हो सकती हैं ।
निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 16 of 80 · CSAT 2021, Q16
एक बालक गेंद से खेल रहा है और वह गेंद को 1·5 m की ऊँचाई से गिराता है । प्रत्येक बार जब भी गेंद ज़मीन से टकराती है, तो वह पूर्ववर्ती ऊँचाई की 4/5 ऊँचाई तक उछाल लेती है । यदि पूर्ववर्ती ऊँचाई 50 cm से कम है, तो गेंद नहीं उछलती है । गेंद की उछाल रुकने से पूर्व, गेंद कितनी बार ज़मीन से टकराती है ?
Question 17 of 80 · CSAT 2021, Q17
एक दर्पण में अंग्रेज़ी वर्णमाला (बड़े अक्षरों में) के व्यंजनों के प्रतिबिंबों का अवलोकन किया जाता है । इनमें से उन प्रतिबिंबों की संख्या कितनी है जो अपनी मूल आकृति के समान दिखाई नहीं देते हैं ?
Question 18 of 80 · CSAT 2021, Q18
एक बैंक कर्मचारी अपने घर से दक्षिण की ओर 10 km गाड़ी चलाती है, फिर वह अपने बायीं ओर मुड़ती है और 20 km गाड़ी चलाती है । वह पुनः अपने बायीं ओर मुड़ती है और 40 km गाड़ी चलाती है, फिर वह अपने दायीं ओर मुड़ती है और 5 km गाड़ी चलाती है । वह पुनः अपने दायीं ओर मुड़ती है और 30 km गाड़ी चलाकर अपने बैंक पहुँचती है, जहाँ वह कार्यरत है । उसके बैंक और उसके घर के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है ?
Question 19 of 80 · CSAT 2021, Q19
700 से 1000 तक के पूर्णांकों को सूचीबद्ध किया गया है । इनमें से कितने पूर्णांकों में, अंकों का योगफल 10 है ?
Question 20 of 80 · CSAT 2021, Q20
एक महिला उत्तर की ओर 12 km दौड़ती है, फिर वह दक्षिण की ओर 6 km तथा उसके पश्चात पूर्व की ओर 8 km दौड़ती है । अपने प्रस्थान बिंदु से वह किस दिशा में है ?
Question 21 of 80 · CSAT 2021, Q21
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
ऊर्जा और जलवायु संबंधी नीति-निर्माण के क्षेत्र में भारत चुनौतीपूर्ण आसन्न भविष्य का सामना कर रहा है । समस्याएँ कई हैं : जीवाश्मी ईंधन की उत्पादन क्षमताओं में अस्थिरता; सबसे ग़रीब लोगों के लिए बिजली और खाना पकाने के आधुनिक ईंधन की सीमित पहुँच; अस्थिर वैश्विक ऊर्जा के संदर्भ में ईंधन के आयात में वृद्धि; बिजली के निरंतर मूल्य निर्धारण और शासन की चुनौतियों के फलस्वरूप बिजली की अत्यधिक कमी अथवा अतिरिक्त आपूर्ति; केवल यही नहीं, भूमि, जल तथा वायु पर बढ़ता हुआ पर्यावरणीय विवाद । किंतु यह सब इतना निराशाजनक भी नहीं है : बढ़ते हुए ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम; एकीकृत शहरीकरण और परिवहन नीति पर चर्चा; ऊर्जा तक पहुँच और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास; और नवीकरणीय ऊर्जा हेतु साहसिक पहल, भले ही इनकी पूरी संकल्पना तैयार नहीं है, तथापि ये परिवर्तन की आशा की ओर संकेत करते हैं ।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक निर्णायक संदेश प्रस्तुत करता है ?
Question 22 of 80 · CSAT 2021, Q22
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
ऐसी रिपोर्ट आईं हैं कि बाज़ार में बेची जाने वाली कुछ प्रतिजैविक औषधियाँ (ऐन्टिबायोटिक्स) वृद्धिकारक (ग्रोथ प्रोमोटर) के रूप में कुक्कुट (पोल्ट्री) और अन्य पशुधन को खिलाई जाती हैं । इन औषधियों के अति-प्रयोग से ऐसे सुपरबग और रोगाणु उत्पन्न हो सकते हैं, जो बहु-औषधियों के लिए प्रतिरोधी हों और जो मनुष्यों में भी प्रवेश कर सकते हैं । इससे सचेत होकर, कुछ कुक्कुट-पालन कंपनियों ने कुक्कुटों का तेज़ी से वज़न बढ़ाने के लिए औषधियों का प्रयोग बंद कर दिया है । 1990 के दशक से जब डेनमार्क ने प्रतिजैविक वृद्धिकारक (ग्रोथ प्रोमोटर ऐन्टिबायोटिक) के प्रयोग पर रोक लगाई है, प्रमुख शूकर-मांस निर्यातक का कहना है कि अधिक संख्या में शूकर पैदा हो रहे हैं — और पशुओं में भी रोग कम हो रहे हैं ।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक निर्णायक संदेश प्रस्तुत करता है ?
Question 23 of 80 · CSAT 2021, Q23
Passage · परिच्छेद – 3 · read it, then answer
नीति-निर्माताओं और जन-संचार माध्यमों (मीडिया) ने खाद्य पदार्थों की आसमान छूती कीमतों के लिए कई कारकों को दोषी ठहराया है, जिसमें ईंधन की उच्च कीमतें, प्रमुख खाद्य-उत्पादक देशों में खराब मौसम और खाद्येतर पदार्थों के उत्पादन के लिए भूमि का उपयोग शामिल है । फिर भी, सर्वाधिक आबादी वाली उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं से खाद्य पदार्थों की माँग में वृद्धि पर अधिक बल दिया गया है । इससे इस बात की बहुत अधिक संभावना बनती है कि इन देशों में अत्यधिक खपत से खाद्य संकट उत्पन्न हो सकता है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1.खाद्य पदार्थों के उच्च मूल्यों का एक कारण तेल उत्पादक देश हैं ।
2.यदि निकट भविष्य में, विश्व में खाद्य संकट उत्पन्न होता है, तो वह उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में होगा ।
उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ मान्य है/हैं ?
Question 24 of 80 · CSAT 2021, Q24
Passage · परिच्छेद – 4 · read it, then answer
आधुनिक विकास अर्थशास्त्र का मुख्य संदेश आय में वृद्धि को महत्त्व देना है, जिसका आशय सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में वृद्धि से है । सिद्धांततः, बढ़ती हुई जी.डी.पी., रोज़गार और निवेश के अवसर सृजित करती है । जब किसी ऐसे देश की आय में वृद्धि होती है, जिसकी जी.डी.पी. का स्तर कभी निम्न था, तब परिवार, समुदाय और सरकार अच्छे जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन हेतु कुछ निधि को अलग रखने में उत्तरोत्तर समर्थ होते हैं । आज विकास शब्दावली (डेवलपमेंट लेक्सिकॉन) में, जी.डी.पी. ऐसे महत्त्वपूर्ण स्थान पर आ गया है कि यदि कोई “आर्थिक वृद्धि” का उल्लेख करता है, तो हम जान जाते हैं कि उनका आशय जी.डी.पी. में वृद्धि से है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1.बढ़ती हुई जी.डी.पी. किसी देश को विकसित देश बनने के लिए अनिवार्य है ।
2.बढ़ती हुई जी.डी.पी. सभी परिवारों में आय का समुचित वितरण सुनिश्चित करती है ।
उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ मान्य है/हैं ?
Question 25 of 80 · CSAT 2021, Q25
सात पुस्तकें P, Q, R, S, T, U और V साथ-साथ रखी हैं । R, Q और T के आवरण नीले हैं और अन्य पुस्तकों के आवरण लाल रंग के हैं । केवल S और U नई पुस्तकें हैं और शेष पुस्तकें पुरानी हैं । P, R और S विधि रिपोर्ट हैं; शेष गज़ेटियर हैं । नीले आवरण वाले पुराने गज़ेटियर कौन-से हैं ?
Question 26 of 80 · CSAT 2021, Q26
एक दिए गए अनुक्रम
3, 2, 7, 4, 13, 10, 21, 18, 31, 28, 43, 40 में,
ग़लत पद को सही पद से बदलें, जहाँ विषम पद और सम पद समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं ।
Question 27 of 80 · CSAT 2021, Q27
कुछ प्रविष्टियों का आव्यूह नीचे दिया गया है । प्रविष्टियाँ पंक्तिवार एक निश्चित प्रवृत्ति का अनुसरण करती हैं । तदनुसार अप्राप्त प्रविष्टि (?) का चयन कीजिए ।
7B
10A
3C
3C
9B
6A
10A
13C
?
Question 28 of 80 · CSAT 2021, Q28
नीचे दो पंक्तियों में दो सर्वसम अनुक्रम दिए गए हैं :
अनुक्रम-I :
8
4
6
15
52·5
236·25
अनुक्रम-II :
5
A
B
C
D
E
अनुक्रम-II के लिए C के स्थान पर क्या प्रविष्टि है ?
Question 29 of 80 · CSAT 2021, Q29
एक व्यक्ति X, स्थान A से तथा एक अन्य व्यक्ति Y, स्थान B से एक ही समय पर एक-दूसरे की ओर चलना आरंभ करते हैं । दोनों स्थानों के बीच की दूरी 15 km है ।
X, 1·5 km/hr की एकसमान चाल से चलता है और Y पहले घंटे में 1 km/hr की एकसमान चाल से, दूसरे घंटे में 1·25 km/hr की एकसमान चाल से तथा तीसरे घंटे में 1·5 km/hr की एकसमान चाल से चलता है और इसी प्रकार आगे भी चलना जारी रखता है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
1.उन दोनों को मिलने में 5 घंटे का समय लगेगा ।
2.वे दोनों A तथा B स्थानों के बीचों-बीच मिलेंगे ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 30 of 80 · CSAT 2021, Q30
एक विद्यार्थी परीक्षा के 6 प्रश्न-पत्रों में बैठता है । प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए अधिकतम अंक एकसमान हैं । इन प्रश्न-पत्रों में उसके प्राप्तांक 5 : 6 : 7 : 8 : 9 : 10 के अनुपात में हैं । कुल मिलाकर उसने 60% अंक प्राप्त किए । उसने कितने प्रश्न-पत्रों में अधिकतम अंकों के 60% से कम अंक प्राप्त किए ?
Question 31 of 80 · CSAT 2021, Q31
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
तथाकथित धार्मिक संप्रदायों के संबंध में, यदि प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म का आकलन करने के लिए कहा जाए, तो धर्म के रूप में ऐसी कोई बात नहीं होगी जो ग़लत हो; किंतु यदि वे एक-दूसरे के धर्म का आकलन करते हैं, तो धर्म के रूप में ऐसी कोई बात नहीं होगी जो सही हो, और इसलिए धर्म के संदर्भ में, संपूर्ण विश्व सही है या संपूर्ण विश्व ग़लत है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, सर्वाधिक तर्कसंगत पूर्वधारणा कौन-सी हो सकती है ?
Question 32 of 80 · CSAT 2021, Q32
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
यह निश्चित है कि राजद्रोह, युद्ध, और विधि (लॉ) की अवहेलना अथवा उल्लंघन को प्रजा की अनैतिकता पर उतना नहीं मढ़ा जा सकता, जितना कि उस अधिराज्य (डोमिनियन) की बुरी स्थिति पर । क्योंकि, मनुष्य जन्मजात रूप से नागरिकता के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं, अपितु उन्हें नागरिकता के लिए उपयुक्त बनाया जाना चाहिए । इसके अतिरिक्त, मनुष्य में नैसर्गिक मनोभाव सर्वत्र समान होते हैं; और यदि अनैतिकता अधिक प्रबल होती है, और किसी राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) में, दूसरे राष्ट्रमंडल की तुलना में अधिक अपराध होते हैं, तो यह निश्चित है कि पूर्ववर्ती राष्ट्रमंडल ने एकता के लक्ष्य के लिए पर्याप्त रूप से न तो प्रयास किया है, और न ही पूर्व-विचार करके अपनी विधि बनाई है; और इसीलिए, वह राष्ट्रमंडल के रूप में अपने अधिकार को बेहतर बनाने में विफल रहा है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है ?
Question 33 of 80 · CSAT 2021, Q33
Passage · परिच्छेद – 3 · read it, then answer
असमानता इस मूल लोकतांत्रिक प्रतिमानक का उल्लंघन करती है कि सभी नागरिक समान हैं । समानता वह संबंध है, जो कुछेक मूलभूत विशेषताओं के संबंध में व्यक्तियों के बीच होती है, जिसे वे सामान्य रूप से साझा करते हैं । नैतिकता की दृष्टि से कहें तो समानता एक स्वतः निर्धारित सिद्धांत है । इसलिए प्रजाति, जाति, लिंग, संजातीयता, निःशक्तता, या वर्ग जैसे आधारों पर व्यक्तियों के बीच भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए । मानवीय स्थिति की ये विशेषताएँ नैतिक दृष्टि से संगत नहीं हैं । यह विचार कि व्यक्तियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए, न केवल इस कारण से कि इनमें से कुछेक व्यक्तियों के पास कुछ असाधारण विशेषताएँ अथवा प्रतिभा होती है, जैसे, इनमें से कुछेक व्यक्ति कुशल क्रिकेट खिलाड़ी, प्रतिभाशाली संगीतकार, अथवा विख्यात साहित्यकार होते हैं, बल्कि इसलिए भी कि वे सभी मनुष्य हैं, अब सामान्यबुद्धि-नीति का अंग बन गया है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1.समानता, लोगों के लिए समाज के बहुविध व्यवहारों में आत्मविश्वास के साथ भाग लेने की एक पूर्वपेक्षा है ।
2.असमानता का होना लोकतंत्र के अस्तित्व के लिए हानिकारक है ।
3.सभी नागरिकों के समान होने का विचार ऐसा है, जिसे किसी लोकतंत्र में भी वास्तव में कार्यान्वित नहीं किया जा सकता है ।
4.समानता के अधिकार को हमारे मूल्यों और दिन-प्रतिदिन की राजनीतिक शब्दावली में समाविष्ट किया जाना चाहिए ।
उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ मान्य हैं ?
Question 34 of 80 · CSAT 2021, Q34
Passage · परिच्छेद – 4 · read it, then answer
अभिजातीय शासन स्वयं को उस दायरे में अत्यधिक रूप से सीमाबद्ध करके विनष्ट कर लेता है, जिस दायरे में सत्ता सीमित होती है; अल्पतंत्रीय शासन तात्कालिक धन प्राप्ति के लिए असावधानीपूर्वक संघर्ष कर स्वयं को विनष्ट करता है । यहाँ तक कि, लोकतंत्र के अतिरेक से लोकतंत्र भी स्वयं को विनष्ट करता है । इसका मूलभूत सिद्धांत यह है कि पद धारण करने और लोक नीति निर्धारण करने का सबको समान अधिकार है । प्रथम दृष्टि में, यह एक सुखद व्यवस्था है; किंतु यह विनाशकारी बन जाता है, क्योंकि लोग समुचित रूप से शिक्षित नहीं होते हैं कि वे उत्तम शासकों और सर्वाधिक विवेकपूर्ण मार्ग का चयन कर सकें । लोगों में समझ नहीं होती है और वे केवल वही दोहराते हैं जो उनके शासक उन्हें कहना पसंद करते हैं । ऐसा लोकतंत्र, निरंकुश शासन या स्वेच्छाचारी शासन होता है ।
— प्लेटो
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है ?
Question 35 of 80 · CSAT 2021, Q35
120 व्यक्तियों के समूह में, 80 भारतीय हैं और शेष विदेशी हैं । इसके अतिरिक्त, इस समूह में 70 व्यक्ति अंग्रेज़ी बोल सकते हैं । ऐसे भारतीयों की संख्या कितनी है जो अंग्रेज़ी बोल सकते हैं ?
Question 36 of 80 · CSAT 2021, Q36
तीन शून्येतर (नॉन-ज़ीरो) अंकों के प्रयोग (अंकों की पुनरावृत्ति के बिना) से प्राप्त 3 अंकों वाली सभी संख्याओं पर विचार कीजिए जो 3 के गुणज हैं । मान लीजिए इन संख्याओं का योगफल S है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
1.S सदैव 74 से भाज्य है ।
2.S सदैव 9 से भाज्य है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 37 of 80 · CSAT 2021, Q37
दो कक्षाओं A और B में क्रमशः 25 और 30 विद्यार्थी हैं । कक्षा-A में अधिकतम प्राप्तांक 21 है तथा न्यूनतम प्राप्तांक 17 है । कक्षा-B में अधिकतम प्राप्तांक 30 है तथा न्यूनतम प्राप्तांक 22 है । कक्षा-A से 4 विद्यार्थी कक्षा-B में स्थानांतरित किए जाते हैं ।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.कक्षा-B का औसत प्राप्तांक निश्चित रूप से घटेगा ।
2.कक्षा-A का औसत प्राप्तांक निश्चित रूप से बढ़ेगा ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 38 of 80 · CSAT 2021, Q38
दो कथनों और एक प्रश्न पर विचार कीजिए :
कथन-1:प्रिया, सीमा से 4 स्थान नीचे है और सबसे निचले स्थान से 31वें स्थान पर है ।
कथन-2:ईना, सीमा से 2 स्थान ऊपर है और सबसे निचले स्थान से 37वें स्थान पर है ।
प्रश्न:40 विद्यार्थियों की कक्षा में, शीर्ष स्थान से सीमा का कौन-सा स्थान है ?
कथनों और प्रश्न के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 39 of 80 · CSAT 2021, Q39
दो कथनों और एक प्रश्न पर विचार कीजिए :
कथन-1:A और D में से प्रत्येक, B, E और F में प्रत्येक से अधिक भारी है, किंतु उनमें से कोई भी सबसे अधिक भारी नहीं है ।
कथन-2:A, D से अधिक भारी है, किंतु C से हल्का है ।
प्रश्न:A, B, C, D और E में सबसे अधिक भारी कौन है ?
कथनों और प्रश्न के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 40 of 80 · CSAT 2021, Q40
अंग्रेज़ी वर्णमाला में, प्रारंभिक 4 अक्षर विपरीत क्रम में लिखे जाते हैं; और अगले 4 अक्षर विपरीत क्रम में लिखे जाते हैं और आगे भी इसी तरह लिखा जाता है; और अंत में Y और Z को परस्पर बदल दिया जाता है । 13वें अक्षर के दायीं ओर से चौथा अक्षर कौन-सा होगा ?
Question 41 of 80 · CSAT 2021, Q41
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
नैसर्गिक राज्य में ऐसा कुछ भी विद्यमान नहीं हो सकता, जिसे सामान्य सहमति से अच्छा या बुरा कहा जा सके, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति जो नैसर्गिक राज्य में रहता है, वह केवल अपने ही लाभ का ध्यान रखता है, और अपनी पसंद के अनुसार तथा जहाँ तक कि उसके अपने लाभ का संबंध है, अच्छे या बुरे का निर्णय करता है, और स्वयं को किसी भी विधि (लॉ) के अंतर्गत अपने सिवा अन्य किसी के प्रति उत्तरदायी नहीं मानता है; और इसलिए, नैसर्गिक राज्य में अपराध की कल्पना नहीं की जा सकती, केवल सिविल राज्य में ही ऐसा संभव है, जहाँ सामान्य सहमति से अच्छे या बुरे का निर्णय किया जाता है, और प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को राज्य के प्रति उत्तरदायी मानता है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के मूल विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है ?
Question 42 of 80 · CSAT 2021, Q42
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
आसन्न भविष्य में, हम कई नई प्रौद्योगिकियाँ — कृत्रिम बुद्धि (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एवं रोबोटविज्ञान (रोबोटिक्स), 3D विनिर्माण, ग्राहकों की माँग के अनुसार निर्मित जैविक एवं औषधीय उत्पादों, घातक स्वचालित शस्त्रों एवं चालकरहित कारों का बढ़ता पण्यकरण (कमोडिफिकेशन) देखेंगे । इससे विकट समस्याएँ उत्पन्न होंगी । इस नैतिक प्रश्न पर प्रायः विचार किया गया है कि चालकरहित कार नियम न मानने वाले पदातिक (जेवॉकर) को टक्कर मारने एवं अचानक एक ओर मुड़कर कार को क्षतिग्रस्त करने के बीच में निर्णय कैसे लेगी । इसका उत्तर दोनों है, सरल — मानव-जीवन को बचाना, और जटिल भी । कितने कोण पर कार को मुड़ना चाहिए — क्या केवल उस नियम को न मानने वाले पदातिक को बचाने भर या उससे अधिक ? यदि चालकरहित कार डबलिन में होगी, तो निर्णय कौन करेगा ? उसका निर्णय आइरिश सरकार करेगी, या कैलिफोर्निया में मौजूद कार का मूल कूटलेखक करेगा, या फिर हैदराबाद में मौजूद वह सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर करेगा, जिसे कार का अनुरक्षण कार्य सौंपा गया है ? यदि भिन्न-भिन्न राष्ट्रीय क्षेत्राधिकारों में मानव-जीवन को प्राथमिकता देने के बारे में भिन्न-भिन्न सूक्ष्म नियम (फाइन प्रिंट) होंगे, तो यह पारराष्ट्रीय (ट्रांसनेशनल) निर्णयों सहित बीमा एवं निवेश संबंधी निर्णयों को किस तरह प्रभावित करेगा ?
उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-से कथन विवेकपूर्ण, युक्तियुक्त एवं व्यावहारिक निहितार्थों को बेहतर दर्शाते हैं ?
1.अत्यधिक वैश्वीकरण किसी भी देश के सर्वोत्तम हित में नहीं है ।
2.आधुनिक प्रौद्योगिकियाँ आर्थिक सीमाओं को तेज़ी से मिटा रही हैं ।
3.नवाचार और पूँजी ने राज्य के अधिकार-क्षेत्र पर अतिक्रमण कर लिया है ।
4.प्रत्येक देश की सार्वजनिक नीति अपनी निजी आपूर्ति शृंखलाओं (सप्लाई चेन) के विकास पर केंद्रित होनी चाहिए ।
5.भू-राजनीति को कई अस्पष्टताओं और अनिश्चितताओं का निराकरण करना होगा ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 43 of 80 · CSAT 2021, Q43
Passage · परिच्छेद – 3 · read it, then answer
दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (कोड) के अनुसार भारतीय बैंकों के दिवालिया मामलों का समाधान किया जाए, तो वह अनर्जक परिसंपत्ति (एन.पी.ए.) स्थिति को कुछ सीमा तक नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है । राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण द्वारा किए जाने वाले समाधानों की गति धीमी होने के बावजूद, यह संहिता भावी ऋण-चक्रों में बैंक बहियों को शोधित (क्लीन अप) करने में सहायक हो सकती है । सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का पुनः पूँजीकरण भी बैंकों के गुंजाइश पूँजी (कैपिटल कुशन) को बढ़ाने और उन्हें अधिक ऋण देने और आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करने में सहायक हो सकता है । किंतु, अशोध्य कर्ज़ का समाधान और पुनः पूँजीकरण, इस समाधान का एक अंगमात्र ही हैं, क्योंकि वे उस अनियंत्रित ऋण को रोकने में बहुत कम ही सहायक हो सकते हैं, जिसने भारतीय बैंकिंग प्रणाली को उसकी वर्तमान दयनीय अवस्था में ला खड़ा किया है । जब तक अधारणीय ऋण की समस्या के समाधान के लिए प्रणालीगत सुधार नहीं किए जाते हैं, तब तक भावी ऋण-चक्र बैंकिंग प्रणाली पर दबाव डालते रहेंगे ।
उपर्युक्त परिच्छेद के अनुसार, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव को बेहतर दर्शाता है ?
Question 44 of 80 · CSAT 2021, Q44
Passage · परिच्छेद – 4 · read it, then answer
भारत में, समष्टि आर्थिक नीति का उद्देश्य लोगों के आर्थिक कल्याण को बढ़ाना है, और ऐसी समष्टि आर्थिक नीति की किसी भी शाखा (विंग), मौद्रिक हो या राजकोषीय, दूसरी शाखा के सक्रिय समर्थन के बिना, स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर सकती ।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, उपर्युक्त परिच्छेद के उप-सिद्धांत को बेहतर दर्शाता है ?
Question 45 of 80 · CSAT 2021, Q45
निम्नलिखित सारणी पर विचार कीजिए :
खिलाड़ी
पहली पारी में बनाए गए रन
पहली पारी में खेली गई गेंदें
दूसरी पारी में बनाए गए रन
दूसरी पारी में खेली गई गेंदें
A
61
99
14
76
B
05
12
50
85
C
15
75
20
50
D
13
55
12
50
इस टेस्ट मैच में, सबसे तेज़ रन बनाने वाला कौन है ?
Question 46 of 80 · CSAT 2021, Q46
एक ग्राम में आधे ग्रामवासियों के अपने घर हैं । 1/5 ग्रामवासी धान की खेती करते हैं । 1/3 ग्रामवासी साक्षर हैं । 4/5 ग्रामवासियों की आयु 25 वर्ष से कम है । निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा निश्चित रूप से सही है ?
Question 47 of 80 · CSAT 2021, Q47
दो कथनों और एक प्रश्न पर विचार कीजिए :
कथन-1:किसी माह का अंतिम दिन बुधवार है ।
कथन-2:इस माह का तृतीय शनिवार उसका 17वाँ दिन है ।
प्रश्न:इस माह के 14वें दिन कौन-सा वार है ?
कथनों और प्रश्न के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 48 of 80 · CSAT 2021, Q48
10 अक्टूबर, 2027 कौन-सा वार होगा ?
Question 49 of 80 · CSAT 2021, Q49
नीचे दिए गए दो कथनों और चार निष्कर्षों पर विचार कीजिए । आपको इन कथनों को सही मानते हुए प्रश्नों का उत्तर देना है, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों की दृष्टि से संगत प्रतीत न हों । सभी निष्कर्षों को पढ़ें और तत्पश्चात निर्णय करें कि कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष दिए गए कथनों के अनुसार तर्कसंगत है/हैं, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों की दृष्टि से संगत न हों ।
कथन-1:कुछ हरे नीले हैं ।
कथन-2:कुछ नीले काले हैं ।
निष्कर्ष-1:कुछ हरे काले हैं ।
निष्कर्ष-2:कोई भी हरा काला नहीं है ।
निष्कर्ष-3:सभी हरे काले हैं ।
निष्कर्ष-4:सभी काले हरे हैं ।
निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 50 of 80 · CSAT 2021, Q50
अनुक्रम 2, 7, 22, 67, 202, X, 1822 में ‘X’ का मान क्या है ?
Question 51 of 80 · CSAT 2021, Q51
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
हार्वर्ड और एम.आई.टी. जैसे सर्वोत्तम विश्वविद्यालय, उनके वेतन-पत्रक (पे-रोल) पर वास्तव में कुछ उत्कृष्ट अध्यापकों की सुविधा होने के बावजूद, “फ्लिप कक्षा” (Flipped classroom) प्रारूप को तेज़ी से अपना रहे हैं, जहाँ विद्यार्थी घर बैठे वीडियो व्याख्यान सुनते हैं, और कक्षा के समय में अपने ज्ञान का अनुप्रयोग, समस्याओं का समाधान, उदाहरणों पर चर्चा, इत्यादि करते हैं । प्रोफेसर उस चर्चा को संचालित करते हैं और आवश्यकतानुसार अपने विचार देते हैं, उन अंशों को स्पष्ट करते हैं, जो विद्यार्थियों को अस्पष्ट प्रतीत होते हैं और उन्हें ऐसे उन्नत विचारों से अवगत कराते हैं जो प्रासंगिक हों । इन विश्वविद्यालयों ने अपने वीडियो व्याख्यानों को पूरे विश्व में सबके लिए निःशुल्क उपलब्ध किया है । वे संपूर्ण विश्व के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को एकीकृत करके अपने अध्यापन में शामिल करने, अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त खंडों को लेकर उसके आधार पर पैकेज तैयार करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं ।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के केंद्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है ?
Question 52 of 80 · CSAT 2021, Q52
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
हमारे नगर, जनसंख्या के अधिक संकेन्द्रण और अपर्याप्त आधारिक संरचनाओं के कारण जलवायु परिवर्तन के प्रति अत्यधिक सुभेद्य हैं । इसके अतिरिक्त, उनमें जनसंख्या घनत्व बढ़ रहा है, किंतु हमने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के निराकरण के लिए अभी तक कोई प्रणाली विकसित नहीं की है । जी.डी.पी. में, हमारे नगरों का योगदान 65% है, किंतु उनमें जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त सुविधाएँ नहीं हैं । वायु की गुणता, परिवहन, आदि, से संबंधित समस्याओं पर ध्यान देना महत्त्वपूर्ण है, जो कि संधारणीय समाधान ढूँढ़ने के लिए अत्यावश्यक हैं । हमें नगर योजना बनाने के कार्य में नागरिकों को सम्मिलित करने की आवश्यकता है और ऐसे पारिस्थितिक तंत्र का सृजन करना होगा जो लोगों की आवश्यकताओं को पूरा कर सके ।
उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर प्रतिपादित, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष हो सकता है ?
Question 53 of 80 · CSAT 2021, Q53
जय तथा विजय ने एक ही दुकान से एक ही प्रकार के कुछ पेन और विशेष पेंसिलें खरीदने के लिए समान धनराशि खर्च की । यदि जय ने 3 पेन और 5 पेंसिलें खरीदीं, और विजय ने 2 पेन और 7 पेंसिलें खरीदीं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
Question 54 of 80 · CSAT 2021, Q54
एक परीक्षा में P ने Q से 40 अंक अधिक प्राप्त किए । यदि Q ने P से 10% कम अंक प्राप्त किए, तो Q ने कितने अंक प्राप्त किए ?
Question 55 of 80 · CSAT 2021, Q55
एक व्यक्ति P ने अपने तीन मित्रों में से एक मित्र X से पूछा कि उसके पास कितना धन है । X ने उत्तर दिया, “यदि Y मुझे ₹ 40 देता है, तो Y के पास Z से आधा धन होगा, किंतु यदि Z मुझे ₹ 40 देता है, तो हम तीनों के पास बराबर धन होगा ।” X, Y और Z के पास कुल कितना धन है ?
Question 56 of 80 · CSAT 2021, Q56
एक कूट-भाषा में ‘MATHEMATICS’ को ‘LBSIDNZUHDR’ के रूप में लिखा जाता है । उस कूट-भाषा में ‘CHEMISTRY’ को कैसे लिखा जाएगा ?
Question 57 of 80 · CSAT 2021, Q57
निम्नलिखित में से किस समय, किसी घड़ी के घंटे की सुई तथा मिनट की सुई आपस में 180° का कोण बनाएँगी ?
Question 58 of 80 · CSAT 2021, Q58
90 प्रश्न वाली एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा में, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक निर्धारित किए गए हैं और प्रत्येक ग़लत उत्तर के लिए 2 अंक घटाए जाते हैं । सभी 90 प्रश्नों का उत्तर देने पर, एक विद्यार्थी को कुल 387 अंक प्राप्त हुए । ग़लत उत्तरों की संख्या कितनी है ?
Question 59 of 80 · CSAT 2021, Q59
निम्नलिखित जोड़ (एडिशन) के प्रश्न पर विचार कीजिए :
3P + 4P + PP + PP = RQ2; जहाँ P, Q तथा R भिन्न अंक हैं ।
इन सभी संभाव्य योगफलों का समांतर माध्य क्या है ?
Question 60 of 80 · CSAT 2021, Q60
निम्नलिखित गुणन (मल्टिप्लिकेशन) के प्रश्न पर विचार कीजिए :
(PQ) × 3 = RQQ, जहाँ P, Q और R भिन्न अंक हैं और R ≠ 0 है ।
(P + R) ÷ Q का मान क्या है ?
Question 61 of 80 · CSAT 2021, Q61
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
क्या कोई लोकतंत्र दीर्घ समय तक कल्याणकारी राज्य होने से बच सकता है ? जन कल्याण को पूर्ण रूप से बाज़ार पर क्यों नहीं छोड़ा जा सकता है ? बाज़ार और लोकतंत्र के बीच अंतर्निहित तनाव विद्यमान है । बाज़ार एक-व्यक्ति-एक-मत (वोट) के सिद्धांत पर कार्य नहीं करते हैं, जैसा कि लोकतंत्र में होता है । कोई व्यक्ति बाज़ार से क्या ले पाता है, यह उसकी प्रतिभा, कौशल, क्रय-शक्ति तथा माँग और आपूर्ति की क्षमता पर निर्भर करता है । बाज़ार व्यक्ति के प्रयासों और कौशल का प्रतिफल देते हैं, और बहुत से लोगों को समाज के निचले पायदान से ऊपर भी उठा सकते हैं, किंतु कुछ लोगों को ऐसे कौशलों के विकास के लिए कभी अवसर ही नहीं मिल पाता है, बाज़ार में जिनकी माँग है; ऐसे लोग सामान्यतः बहुत ग़रीब होते हैं और बहुत अक्षम होते हैं; अथवा इनमें कौशल विकसित करने में काफी समय लगता है । बाज़ार नौकरियाँ सृजित करके अकुशल लोगों की भी सहायता कर सकते हैं, किंतु पूँजीवाद हमेशा से बेरोज़गारी-विस्फोट का साक्षी रहा है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1.आधुनिक लोकतंत्र बाज़ार की शक्तियों पर निर्भर करते हैं ताकि वे कल्याणकारी राज्य बन सकें ।
2.लोकतंत्रों को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक पर्याप्त आर्थिक वृद्धि को बाज़ार सुनिश्चित करते हैं ।
3.आर्थिक विकास में पीछे छूट गए लोगों के लिए सरकारी कार्यक्रमों की आवश्यकता है ।
उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ मान्य है/हैं ?
Question 62 of 80 · CSAT 2021, Q62
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
हमारे विद्यालयों में, हम अपने बच्चों को भौतिकी, गणित और इतिहास तथा हमारे पास जो कुछ ज्ञान है, उनके बारे में सब कुछ पढ़ाते हैं जिन्हें जानने की आवश्यकता है । किंतु क्या हम उन्हें देश में महामारी की तरह फैले जातिभेद की कड़वाहट के बारे में, हमारी भूमि के बहुत बड़े हिस्से को ग्रसित करने वाले सूखे के दुष्परिणामों के बारे में, महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता (जेंडर सेंसिटिविटी) के बारे में, विकल्प के रूप में निरीश्वरवाद की संभावना, आदि के बारे में शिक्षा देते हैं ? यह भी उतना ही महत्त्वपूर्ण है कि क्या हम उन्हें प्रश्न पूछने की शिक्षा देते हैं, अथवा उन्हें केवल निष्क्रिय रहकर हमारे प्रज्ञान ग्रहण करने की शिक्षा देते हैं ? विद्यालय की संवृत (कोकून्ड) दुनिया से निकलकर, अचानक ही, किशोर/किशोरी स्वयं को विश्वविद्यालय की उन्मुक्त दुनिया में पाता/पाती है । यहाँ वह विचारों, प्रभावों और विचारधाराओं के द्वंद्व में बह जाता/जाती है । यह संक्रमण उसके लिए कष्टदायी हो सकता है, जिसे प्रश्न पूछने और राय कायम करने के लिए हतोत्साहित किया गया है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के केंद्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है ?
Question 63 of 80 · CSAT 2021, Q63
तीन बिंदु P, Q तथा R एक सरल रेखा पर इस प्रकार स्थित हैं कि PQ : QR = 3 : 5 है । यदि PQ : PR के संभाव्य मानों की संख्या n है, तो n किसके बराबर है ?
Question 64 of 80 · CSAT 2021, Q64
एक बिसात (शतरंज बोर्ड) पर एक सीधे पथ की लंबाई में विकर्णों पर 6 क्रमागत वर्गों को कितने विभिन्न प्रकार से चयनित किया जा सकता है ?
Question 65 of 80 · CSAT 2021, Q65
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से एक विकल्प का उपयोग करते हुए श्रेणी _b_a_ba_b_abab_aab में विद्यमान छह रिक्त स्थानों ( _ ) को इस तरह भरें ताकि यह श्रेणी, एक विशिष्ट क्रम का अनुसरण करे ।
Question 66 of 80 · CSAT 2021, Q66
अंकों के रूप में 2, 2, 3, 3, 3 का प्रयोग करते हुए, 30000 से बड़ी कितनी भिन्न संख्याएँ बन सकती हैं ?
Question 67 of 80 · CSAT 2021, Q67
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.5 क्रमागत पूर्णांकों का योगफल 100 हो सकता है ।
2.तीन क्रमागत धन-पूर्णांकों का गुणनफल उनके योगफल के बराबर हो सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 68 of 80 · CSAT 2021, Q68
1 m भुजा वाला एक घनीय पात्र जल से पूरा भरा हुआ है । उसमें कितने मिलिलीटर जल है (पात्र की मोटाई को नगण्य मानें) ?
Question 69 of 80 · CSAT 2021, Q69
एक पंक्ति में 6 व्यक्ति हैं । एक अन्य व्यक्ति को उनमें से 3 व्यक्तियों से इस प्रकार हाथ मिलाना है कि वह दो क्रमागत व्यक्तियों से हाथ नहीं मिलाएगा । ऐसे कितने भिन्न संभाव्य संयोजनों में हाथ मिलाए जा सकते हैं ?
Question 70 of 80 · CSAT 2021, Q70
कुछ धनराशि A, B और C के बीच में p : q : r के अनुपात में वितरित की गई ।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यदि p, (q + r) से अधिक हो, तो A को अधिकतम अंश मिलेगा ।
2.यदि r, (p + q) से कम हो, तो C को न्यूनतम अंश मिलेगा ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 71 of 80 · CSAT 2021, Q71
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
मध्ययुगीन व्यापारी चीन के बाज़ारों तक पहुँचने के लिए रेशम मार्ग (सिल्क रोड) के ख़तरों का जोखिम उठाते थे; 15वीं शताब्दी में, हल्के पाल वाले पुर्तगाली जहाज़ों ने ज्ञान की अपेक्षा स्वर्ण और मसालों की खोज में परिचित विश्व की सीमाओं से परे यात्रा की । ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो हमेशा संसाधनों की खोज ही सरहदों की खोज करने के लिए प्रेरक रहा है । विज्ञान और जिज्ञासा कमज़ोर प्रेरक हैं । चाहे सौर मंडल हो अथवा अंतरातारकीय अंतरिक्ष, आर्थिक इंजन का निर्माण ही अंतरिक्ष को उन्मुक्त करने का एकमात्र साधन है — और संसाधनों का निष्कर्षण ही वह इंजन है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वोत्तम सार है ?
Question 72 of 80 · CSAT 2021, Q72
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
“....... अधिकांश लोग सहमत होंगे कि शायद ऐसी कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर, जहाँ सत्य बोलने से अधिक हानि होगी, जान-बूझकर असत्य बोलना ग़लत है । यहाँ तक कि सर्वाधिक सत्यवादी लोग संभवतः बहुत सारे असत्य बोलते हैं, जिन्हें अर्थ-विषयक (सिमेंटिक) असत्य माना जा सकता है; उनके शब्द-प्रयोग में कुछ मात्रा में असत्य होता है, जो कमोबेश सोचा-समझा होता है ।”
इस परिच्छेद के प्रथम अंश में, किस विचार का उल्लेख किया गया है ?
Question 73 of 80 · CSAT 2021, Q73
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
“....... अधिकांश लोग सहमत होंगे कि शायद ऐसी कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर, जहाँ सत्य बोलने से अधिक हानि होगी, जान-बूझकर असत्य बोलना ग़लत है । यहाँ तक कि सर्वाधिक सत्यवादी लोग संभवतः बहुत सारे असत्य बोलते हैं, जिन्हें अर्थ-विषयक (सिमेंटिक) असत्य माना जा सकता है; उनके शब्द-प्रयोग में कुछ मात्रा में असत्य होता है, जो कमोबेश सोचा-समझा होता है ।”
निम्नलिखित में से कौन-सी आदत अच्छे लोगों में बहुधा पाई जाती है ?
Question 74 of 80 · CSAT 2021, Q74
एक वृत्तारेख (पाई आरेख), मानव शरीर में प्रोटीन, जल तथा अन्य शुष्क तत्त्वों के प्रतिशतता वितरण को दर्शाता है । यह दिया गया है कि प्रोटीन 16% है तथा जल 70% है । यदि प्रोटीन तथा अन्य शुष्क तत्त्व — दोनों को मिलाकर p% है, तो वृत्तारेख में p को निरूपित करने वाले त्रिज्यखंड (सेक्टर) का केंद्रीय कोण कितना है ?
Question 75 of 80 · CSAT 2021, Q75
जोसेफ क्लब में प्रत्येक 5वें दिन जाता है, हर्ष प्रत्येक 24वें दिन जाता है, जबकि सुमित प्रत्येक 9वें दिन जाता है । यदि सभी तीनों किसी रविवार को क्लब में मिलें, तो वे तीनों पुनः क्लब में किस दिन मिलेंगे ?
Question 76 of 80 · CSAT 2021, Q76
एक 2-अंकों वाली संख्या तथा इन अंकों के स्थानों को परस्पर बदल कर प्राप्त होने वाली संख्या का अंतर 54 है ।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इस संख्या के दोनों अंकों का योगफल केवल तभी निकाला जा सकता है जब दोनों अंकों का गुणनफल ज्ञात हो ।
2.इस संख्या के दोनों अंकों के बीच के अंतर को निकाला जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 77 of 80 · CSAT 2021, Q77
X ने Y से कहा, “आपके जन्म के समय मेरी आयु आपकी वर्तमान आयु की दुगुनी थी ।” यदि X की वर्तमान आयु 42 वर्ष है, तो निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.8 वर्ष पहले, X की आयु, Y की आयु की पाँच गुणा थी ।
2.14 वर्ष बाद, X की आयु, Y की आयु की दुगुनी होगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 78 of 80 · CSAT 2021, Q78
यदि किसी वस्तु के मूल्य में 20% ह्रास होता है और फिर नए मूल्य में 25% वृद्धि होती है, तो मूल्य में नेट परिवर्तन कितना हुआ है ?
Question 79 of 80 · CSAT 2021, Q79
जब किसी निश्चित संख्या को 7 से गुणा किया जाए, तो गुणनफल में पूर्ण रूप से केवल एक का अंक (1111...) ही समाविष्ट होता है । ऐसी लघुतम संख्या कौन-सी है ?
Question 80 of 80 · CSAT 2021, Q80
एक व्यक्ति किसी कार्य के 7/8 अंश को 21 दिन में पूरा करता है । यदि कार्य की मात्रा में 50% की और वृद्धि हो जाए, तो उसे उस कार्य को समाप्त करने में कितने दिन और लगेंगे ?
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.