80 questions in UPSC's order, 2 hours, negative marking — your score as soon as you submit.
Pick up where you left off
80
questions
2 hours
as in the exam
200
maximum marks
How it works
1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 2 hours timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and a step-by-step solution.
Marking, as in the exam: +2.5 for a correct answer, −0.83 for a wrong one, 0 if you leave it. CSAT is qualifying: 33%.
Questions from the latest paper are scored against UPSC's provisional answer key (the final key comes out after the final result).
What's in this test
Topic
Questions
Easy
Medium
Hard
Reading comprehension
23
7
15
1
Arithmetic: percentage, ratio, averages, time & work
16
10
5
1
Number system
12
6
6
0
Puzzles, arrangements & general mental ability
8
4
2
2
Data interpretation & sufficiency
6
2
4
0
Logical & analytical reasoning
6
4
2
0
Decision making & interpersonal skills
6
3
3
0
Counting, permutations & probability
3
1
2
0
11 passages in this set; each comes with all its questions, one after another.
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's CSAT (GS Paper II): 2.5 marks for each correct answer and a third of that (0.83) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 200.
How long do I get?
Two hours, the same as the real paper. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and a step-by-step solution.
निम्नलिखित 5 (पाँच) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : इस खंड में प्रत्येक प्रश्नांश में एक प्रश्न है जिसके बाद दो कथन दिए गए हैं। निम्नलिखित अनुदेशों का उपयोग कर प्रत्येक प्रश्नांश का उत्तर दीजिए और तदनुसार अपने प्रत्युत्तर उत्तर-पत्र पर अंकित कीजिए।
प्रश्न : X को विभिन्न मूल्यवर्ग : 1, 2, 5, 10 और 20 के तीन सिक्के प्राप्त होते हैं। यदि X को मिली कुल धनराशि m है, तो क्या X को 5 मूल्यवर्ग का सिक्का प्राप्त हुआ है?
कथन I:m एक अभाज्य संख्या नहीं है।
कथन II:m के अंकों का योग 5 से अधिक है।
Question 2 of 80 · CSAT 2026, Q2
निम्नलिखित 5 (पाँच) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : इस खंड में प्रत्येक प्रश्नांश में एक प्रश्न है जिसके बाद दो कथन दिए गए हैं। निम्नलिखित अनुदेशों का उपयोग कर प्रत्येक प्रश्नांश का उत्तर दीजिए और तदनुसार अपने प्रत्युत्तर उत्तर-पत्र पर अंकित कीजिए।
प्रश्न : दो भिन्न वास्तविक संख्याओं x और y के लिए इनमें से कौन-सी बड़ी है?
कथन I:x² < y < 1
कथन II:y < √x < 1
Question 3 of 80 · CSAT 2026, Q3
निम्नलिखित 5 (पाँच) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : इस खंड में प्रत्येक प्रश्नांश में एक प्रश्न है जिसके बाद दो कथन दिए गए हैं। निम्नलिखित अनुदेशों का उपयोग कर प्रत्येक प्रश्नांश का उत्तर दीजिए और तदनुसार अपने प्रत्युत्तर उत्तर-पत्र पर अंकित कीजिए।
प्रश्न : यदि x और y पूर्णांक हैं, तो क्या x सम है?
कथन I:x²y² सम है।
कथन II:1 + x² + y² विषम है।
Question 4 of 80 · CSAT 2026, Q4
निम्नलिखित 5 (पाँच) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : इस खंड में प्रत्येक प्रश्नांश में एक प्रश्न है जिसके बाद दो कथन दिए गए हैं। निम्नलिखित अनुदेशों का उपयोग कर प्रत्येक प्रश्नांश का उत्तर दीजिए और तदनुसार अपने प्रत्युत्तर उत्तर-पत्र पर अंकित कीजिए।
प्रश्न : X कतिपय विषम संख्याओं का संचय है जबकि Y कतिपय सम संख्याओं का संचय है। T में जो संख्याएँ हैं, वे सभी या तो X में से हैं या Y में से हैं। क्या T की प्रत्येक संख्या Y में से है?
कथन I:T में सम्मिलित किन्हीं दो संख्याओं का योग सम है।
कथन II:यदि p और q दोनों को T से लिया गया है, तो (p − 1)q सम है।
Question 5 of 80 · CSAT 2026, Q5
निम्नलिखित 5 (पाँच) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : इस खंड में प्रत्येक प्रश्नांश में एक प्रश्न है जिसके बाद दो कथन दिए गए हैं। निम्नलिखित अनुदेशों का उपयोग कर प्रत्येक प्रश्नांश का उत्तर दीजिए और तदनुसार अपने प्रत्युत्तर उत्तर-पत्र पर अंकित कीजिए।
प्रश्न : यदि x, y और z पूर्णांक हैं, जिनमें से प्रत्येक 1 से बड़ा है, तो क्या x एक अभाज्य संख्या है?
कथन I:xy² = 116
कथन II:xz = 261
Question 6 of 80 · CSAT 2026, Q6
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
महाकुम्भ मेले में स्थापित किए गए सांस्कृतिक गाँव ‘कलाग्राम’ को भारत के विविधतापूर्ण अंचलों की एक पच्चीकारी (मोजैक) के रूप में प्रतिबिम्बित किया गया, जिनमें से प्रत्येक का प्रतिनिधित्व सजगता से गढ़े गए सात ‘संस्कृति आँगनों’ के द्वारा किया गया। भव्य प्रवेशद्वार में कदम रखते ही लगता था, मानो किसी दूसरे लोक में प्रवेश कर रहे हों। दक्षिणेश्वर काली मंदिर और ब्रह्मा मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों से प्रेरित ये कथ्य-परक क्षेत्र (थिमैटिक जोन) आंचलिक कला-कौशल के बहुमूल्य खजाने थे। बंगाल की पट्टचित्र चित्रकारी, असम का बाँस शिल्प, तमिलनाडु की तंजावुर चित्रकारी, और मध्य प्रदेश की जनजातीय मूर्तिकला—ये सभी उन जीवंत दीर्घाओं में प्रदर्शित किए गए, जहाँ 230 उत्कृष्ट शिल्पकारों ने प्राचीन तकनीकों के प्रयोग से इनमें प्राण डाल दिए। उनके हाथों ने भारत के प्राचीन इतिहास को दर्शनीय रचनाओं में रूपांतरित किया।
निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष वैध हैं?
1.भारत के विभिन्न अंचलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात संस्कृति आँगनों को कलाग्राम में प्रदर्शित किया गया।
2.प्रसिद्ध मंदिरों से ली गई प्रेरणा के माध्यम से आंचलिक कला-कौशल को पहचान मिली।
3.230 शिल्पकारों की समकालीन शिल्पकारी द्वारा भारत के प्राचीन इतिहास को दर्शनीय रचनाओं में रूपांतरित किया गया।
4.भारत के सभी अंचलों के कलारूप इन जीवंत दीर्घाओं में प्रदर्शित किए गए।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 7 of 80 · CSAT 2026, Q7
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
महाकुम्भ मेले में स्थापित किए गए सांस्कृतिक गाँव ‘कलाग्राम’ को भारत के विविधतापूर्ण अंचलों की एक पच्चीकारी (मोजैक) के रूप में प्रतिबिम्बित किया गया, जिनमें से प्रत्येक का प्रतिनिधित्व सजगता से गढ़े गए सात ‘संस्कृति आँगनों’ के द्वारा किया गया। भव्य प्रवेशद्वार में कदम रखते ही लगता था, मानो किसी दूसरे लोक में प्रवेश कर रहे हों। दक्षिणेश्वर काली मंदिर और ब्रह्मा मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों से प्रेरित ये कथ्य-परक क्षेत्र (थिमैटिक जोन) आंचलिक कला-कौशल के बहुमूल्य खजाने थे। बंगाल की पट्टचित्र चित्रकारी, असम का बाँस शिल्प, तमिलनाडु की तंजावुर चित्रकारी, और मध्य प्रदेश की जनजातीय मूर्तिकला—ये सभी उन जीवंत दीर्घाओं में प्रदर्शित किए गए, जहाँ 230 उत्कृष्ट शिल्पकारों ने प्राचीन तकनीकों के प्रयोग से इनमें प्राण डाल दिए। उनके हाथों ने भारत के प्राचीन इतिहास को दर्शनीय रचनाओं में रूपांतरित किया।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
Question 8 of 80 · CSAT 2026, Q8
X के भार को, kg में, X द्वारा दर्शाया जाता है। A, B, C, D, P, Q, R और S के भार मापे जाते हैं। दिया गया है :
A + B + C + D = 17
A + C = 6
P + Q + S + D = 15
P + Q + R + B = 17
P = R और Q = S
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Question 9 of 80 · CSAT 2026, Q9
QUEUE शब्द के वर्णों का स्थान अदल-बदल कर कितने शब्द बनाए जा सकते हैं, यदि Q के बाद सदैव U आता है? इस प्रकार बने शब्द का कोई अर्थ होना आवश्यक नहीं है।
Question 10 of 80 · CSAT 2026, Q10
X, Y और Z आगे की ओर क्रमशः 4′, 6′ और 5′ की छलाँग लगाते हैं। 8 AM पर वे सभी 199′ के निशान पर पहुँचते हैं। यदि वे सभी 9 AM तक 1000′ के निशान को पार करते हैं, तो वे सभी निशान 195′ और 1000′ के बीच एक ही निशान पर कितनी बार पहुँचेंगे (एक ही क्षण पर पहुँचना आवश्यक नहीं है)?
Question 11 of 80 · CSAT 2026, Q11
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
खेल (स्पोर्ट) का उद्देश्य पदक जीतना या खेल-कोटा के माध्यम से नौकरी प्राप्त करना भर नहीं है। आज की पीढ़ी अवसाद और दुश्चिंता जैसी समस्याओं से जूझ रही है। माता-पिता प्रायः कहते हैं कि उनके बच्चे निष्क्रिय रहते हैं और कभी-कभार ही घर से बाहर निकलते हैं। खेल इन समस्याओं से निपटने में सहायक हो सकता है। खेल से आप समय-प्रबंधन, स्वस्थता, सामूहिक कार्य (टीम-वर्क), समन्वय, और बहुत कुछ सीख सकते हैं। हमें ऐसी संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता है जिसमें खेल को एक जीवनशैली के रूप में देखा जाए—एक ऐसा पथ, जो अधिक स्वस्थ और अधिक सुखी समाज के निर्माण की ओर ले जाए।
निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष वैध हैं?
1.खेल केवल क्रीड़ा (गेम) मात्र से भी अधिक कुछ है; यह एक जीवनशैली है।
2.खेल युवाओं के बीच अलगाव की समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकता है।
3.खेल में प्रतिष्ठा अर्जित करने से, किसी व्यक्ति को नियत कोटे के आधार पर नौकरी पाने में सहायता मिल सकती है।
4.खेल के माध्यम से, निगमित क्षेत्र (कॉर्पोरेट सेक्टर) के मानक कौशल नहीं सीखे जा सकते।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 12 of 80 · CSAT 2026, Q12
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
खेल (स्पोर्ट) का उद्देश्य पदक जीतना या खेल-कोटा के माध्यम से नौकरी प्राप्त करना भर नहीं है। आज की पीढ़ी अवसाद और दुश्चिंता जैसी समस्याओं से जूझ रही है। माता-पिता प्रायः कहते हैं कि उनके बच्चे निष्क्रिय रहते हैं और कभी-कभार ही घर से बाहर निकलते हैं। खेल इन समस्याओं से निपटने में सहायक हो सकता है। खेल से आप समय-प्रबंधन, स्वस्थता, सामूहिक कार्य (टीम-वर्क), समन्वय, और बहुत कुछ सीख सकते हैं। हमें ऐसी संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता है जिसमें खेल को एक जीवनशैली के रूप में देखा जाए—एक ऐसा पथ, जो अधिक स्वस्थ और अधिक सुखी समाज के निर्माण की ओर ले जाए।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1.जब बच्चों के खेल में भाग लेने की बात आती है, तो माता-पिता उन्हें पर्याप्त रूप से प्रोत्साहित नहीं करते हैं।
2.खेल गतिविधियों में भागीदारी से जीवन-कौशलों को विकसित करने में सहायता मिल सकती है।
3.जीवनशैली के रूप में खेल समाज के मूल स्वरूप को विकसित करने में सहायता कर सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 13 of 80 · CSAT 2026, Q13
एक खिलौना T आगे या पीछे की ओर छलाँग लगाता है। आगे की ओर की प्रत्येक छलाँग में, वह 5′ आगे जाता है जबकि पीछे की ओर की प्रत्येक छलाँग में, वह 2′ पीछे जाता है। यदि 31 छलाँगों में, T सटीक रूप से 15′ आगे जाता है, तो आगे की ओर तथा पीछे की ओर लगाई गई छलाँगों की संख्या का अंतर क्या है?
Question 14 of 80 · CSAT 2026, Q14
आठ व्यक्ति P, Q, R, S, T, U, V और W एक गोल मेज़ के चारों ओर रखी हुई आठ भिन्न कुर्सियों पर बैठे हैं, जहाँ किन्हीं दो क्रमागत कुर्सियों के बीच की दूरी समान है। P और R दोनों, Q के आसन्न हैं। T और R दोनों, S के आसन्न हैं। U और W दोनों, V के आसन्न हैं। S और W एक-दूसरे के सम्मुख कुर्सियों पर बैठे हैं। यदि कोई P से प्रारंभ करके मेज के चारों ओर दक्षिणावर्त चले, वह T से पहले R से मिलता है, तो Q, मेज़ के चारों ओर दक्षिणावर्त चलते हुए W से मिलने से पहले कितने व्यक्तियों को पार करेगा?
Question 15 of 80 · CSAT 2026, Q15
एक मेज़ का ऊपरी पृष्ठ (top of a table) आयताकार है और उसके आयाम 6′ × 10′ हैं। मेज़ के ऊपरी पृष्ठ के दो आयताकार भागों को नीले रंग से रंगा गया है; इन दोनों भागों के आयाम 2·5′ × 8′ हैं और उनमें से प्रत्येक की सटीक दो भुजाएँ, मेज़ के ऊपरी पृष्ठ के दो किनारों के उभयनिष्ठ हैं। यदि मेज़ को ज़मीन पर स्थिर रखा जाता है और मेज़ के ऊपरी पृष्ठ के शेष भाग को सफ़ेद रंग से रंगा जाता है, तो ऊपर से देखने पर कितने भिन्न प्रतिरूप (पैटर्न) संभव हैं?
Question 16 of 80 · CSAT 2026, Q16
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
अवस्फीति (डिफ्लेशन) कैसे की जाती है? अधिकांश देश ‘दोहरी अवस्फीति’ नामक एक पद्धति का प्रयोग करते हैं, जहाँ आगत (इन्पुट) और निर्गत (आउटपुट) कीमतें अलग-अलग अवस्फीत की जाती हैं। मान लीजिए कोई निर्माता उत्पादन में उपयोग के लिए तेल का आयात कर रहा है। यदि तेल की कीमतें गिरती हैं, निर्गत कीमतें नहीं गिरतीं, और मात्राएँ अपरिवर्तित रहती हैं, तो वर्धित वास्तविक मूल्य परिवर्तित नहीं होना चाहिए। किन्तु यदि उसी अवस्फीति-कारक को आगतों और निर्गतों के लिए प्रयोग किया जाए, जैसा कि भारत में होता है, तो ऐसा प्रतीत होगा, जैसे कि उस निर्माता की उत्पादकता और अधिक बढ़ गई।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1.तेल की गिरती हुई कीमतों के साथ स्थिर निर्गत लागत और अपरिवर्तित मात्राओं की स्थिति में वास्तविक मूल्य परिवर्तित नहीं होना चाहिए।
2.आगतों और निर्गतों के लिए अवस्फीति-कारकों का अलग-अलग प्रयोग किया जाना है, और यही पद्धति सार्वभौमिक रूप से सभी अर्थव्यवस्थाओं द्वारा अपनाई जाती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 17 of 80 · CSAT 2026, Q17
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
अवस्फीति (डिफ्लेशन) कैसे की जाती है? अधिकांश देश ‘दोहरी अवस्फीति’ नामक एक पद्धति का प्रयोग करते हैं, जहाँ आगत (इन्पुट) और निर्गत (आउटपुट) कीमतें अलग-अलग अवस्फीत की जाती हैं। मान लीजिए कोई निर्माता उत्पादन में उपयोग के लिए तेल का आयात कर रहा है। यदि तेल की कीमतें गिरती हैं, निर्गत कीमतें नहीं गिरतीं, और मात्राएँ अपरिवर्तित रहती हैं, तो वर्धित वास्तविक मूल्य परिवर्तित नहीं होना चाहिए। किन्तु यदि उसी अवस्फीति-कारक को आगतों और निर्गतों के लिए प्रयोग किया जाए, जैसा कि भारत में होता है, तो ऐसा प्रतीत होगा, जैसे कि उस निर्माता की उत्पादकता और अधिक बढ़ गई।
निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
1.अवस्फीति कार्यनीतियों (strategies) का उपयोग निर्माताओं के प्रदर्शन को उससे बेहतर दर्शाने के लिए किया जा सकता है, जो वे वास्तव में कर रहे हैं।
2.जब एकल आगत कीमत के लिए आगत और निर्गत दोनों कीमतों को अवस्फीत किया जाता है, तब इसे ‘दोहरी अवस्फीति’ कहा जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 18 of 80 · CSAT 2026, Q18
दो अक्षर (character) a और b द्वारा बने एक प्रतिरूप (pattern) की नीचे दी गई पंक्ति में एक से अधिक बार पुनरावृत्ति की गई है :
× b × a × a × × a × a × bab
उपर्युक्त पंक्ति में बाईं ओर से 7वें और 8वें स्थान पर × × क्या है?
Question 19 of 80 · CSAT 2026, Q19
यदि 10ᵐ × 1000 × n = 75²⁵ × 25³² × 32⁷⁵ है, जहाँ n, 10 से विभाज्य नहीं है, तो m का मान क्या है?
Question 20 of 80 · CSAT 2026, Q20
किसी रेलगाड़ी T की चाल 100 km प्रति घंटा है और एक व्यक्ति P की चाल 4 km प्रति घंटा है। यदि P, T की गति की दिशा में चलता है, तो T, P को 15 सेकंड में पार करती है। यदि P, T की विपरीत दिशा में चलता है, तो T, P को लगभग कितने सेकंड में पार करेगी?
Question 21 of 80 · CSAT 2026, Q21
1/3 < x < y < 2 के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सदैव सही है/हैं?
I.x + 1/x < y + 1/y
II.√(1 + y²)/y < √(1 + x²)/x
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 22 of 80 · CSAT 2026, Q22
यदि मापक सिलिंडरों की धारिताएँ 1 लीटर, 6 लीटर, 25 लीटर और 100 लीटर हैं, तो किसी टंकी से 298 लीटर पानी निकालने के लिए किसी को कम-से-कम कितनी बार मापने की आवश्यकता होगी?
Question 23 of 80 · CSAT 2026, Q23
चार प्रकार के बाट (weights) हैं, नामतः 1 kg, 2 kg, 5 kg और 10 kg. यदि मापते समय, कम-से-कम आठ, किन्तु ग्यारह से अनधिक 1 kg के बाटों का उपयोग किया जाना है, तो 20 kg के वज़न को अधिकतम कितने भिन्न प्रकार से मापा जा सकता है?
Question 24 of 80 · CSAT 2026, Q24
किसी ठोस वस्तु पर एक काट (cut) उसे दो भागों में विभाजित कर देता है, जहाँ इस प्रकार बनने वाले नए पृष्ठ समतल हैं। वहीं दूसरी ओर, एकल काट से एक ही समय में एक से अधिक वस्तुओं को काटा जा सकता है। एक प्रयोग में, n काटों से बने हुए खंडों की कुल संख्या को xₙ द्वारा निरूपित किया जाता है। इस प्रयोग को किसी ठोस घन पर निष्पादित किया जाता है, जहाँ प्रत्येक काट के बाद खंड अचल (unmoved) रहे। इस प्रयोग में, यदि तीसरी काट के बाद, खंडें सर्वसम (identical) हैं, तो x₄ के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा संभाव्य मान नहीं है?
Question 25 of 80 · CSAT 2026, Q25
किसी परीक्षा में किसी विद्यार्थी के अंक में संशोधन किए जाने पर कक्षा के औसत अंक x में 4 की वृद्धि होती है; इस विद्यार्थी को 0 के स्थान पर संशोधित अंक 100 मिलते हैं। बाद में, यह पता चलता है कि दूसरे विद्यार्थी के अंक 56 के स्थान पर 81 दर्ज हुए हैं। यदि और कोई संशोधन नहीं होता है तथा अंतिम संशोधित औसत y है, तो y − x क्या है?
Question 26 of 80 · CSAT 2026, Q26
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
जब 2019 में SARS-CoV-2 का पहली बार पता चला, यह विश्व के लिए वस्तुतः एक विलक्षण विषाणु था। उस समय तक विश्व का कोई भी व्यक्ति SARS-CoV-2 के प्रभाव में नहीं आया था अथवा न ही किसी में इस विषाणु के विरुद्ध कोई विशिष्ट प्रतिरक्षा क्षमता थी। इसके विपरीत, संपूर्ण विश्व के लोग दशकों से HMPV से प्रभावित हो चुके हैं और इस विषाणु पर बहुत अधिक अध्ययन हो चुका है। HMPV और SARS-CoV-2 मूलतः विभिन्न लाक्षणिक विशेषताओं और जानपदिकरोग-विज्ञान से संबद्ध दो अत्यधिक भिन्न विषाणु कुलों के हैं, तथा SARS-CoV-2 के विपरीत, HMPV में प्रबल ऋतु विशिष्टता दिखाई देती है। दोनों ही विषाणु, विशेष रूप से दीर्घ अवधि में, भिन्न लक्षणगत गंभीरताएँ उत्पन्न करते हैं, और जनसंख्या के प्रभावित अंश पूर्णतः अतिव्याप्त नहीं होते। सामान्यतः, HMPV के कारण मंद रोगदशा उत्पन्न होती है, जिसमें मृत्यु बहुत विरल होती है और विषाणु-ग्रस्तता के परवर्ती लक्षण दीर्घ अवधि तक नहीं बने रहते।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष वैध है/हैं?
1.यद्यपि SARS-CoV-2 और HMPV, कुछ सीमा तक भिन्न जानपदिकरोग-विज्ञान वाले, सदृश विषाणु हैं, पूर्ववर्ती (SARS-CoV-2) एक विश्वमारी बन गया, क्योंकि यह विलक्षण था और अतीत में लोग इसके प्रभाव में नहीं आए थे।
2.मानव आबादी पर इन दो विषाणुओं का मूल रूप से भिन्न प्रभाव पड़ता है और इसलिए इनसे एक-समान रीति से नहीं निपटना चाहिए।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 27 of 80 · CSAT 2026, Q27
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
जब 2019 में SARS-CoV-2 का पहली बार पता चला, यह विश्व के लिए वस्तुतः एक विलक्षण विषाणु था। उस समय तक विश्व का कोई भी व्यक्ति SARS-CoV-2 के प्रभाव में नहीं आया था अथवा न ही किसी में इस विषाणु के विरुद्ध कोई विशिष्ट प्रतिरक्षा क्षमता थी। इसके विपरीत, संपूर्ण विश्व के लोग दशकों से HMPV से प्रभावित हो चुके हैं और इस विषाणु पर बहुत अधिक अध्ययन हो चुका है। HMPV और SARS-CoV-2 मूलतः विभिन्न लाक्षणिक विशेषताओं और जानपदिकरोग-विज्ञान से संबद्ध दो अत्यधिक भिन्न विषाणु कुलों के हैं, तथा SARS-CoV-2 के विपरीत, HMPV में प्रबल ऋतु विशिष्टता दिखाई देती है। दोनों ही विषाणु, विशेष रूप से दीर्घ अवधि में, भिन्न लक्षणगत गंभीरताएँ उत्पन्न करते हैं, और जनसंख्या के प्रभावित अंश पूर्णतः अतिव्याप्त नहीं होते। सामान्यतः, HMPV के कारण मंद रोगदशा उत्पन्न होती है, जिसमें मृत्यु बहुत विरल होती है और विषाणु-ग्रस्तता के परवर्ती लक्षण दीर्घ अवधि तक नहीं बने रहते।
उपर्युक्त परिच्छेद में, लेखक के आशय को निम्नलिखित में से कौन-से प्रतिबिम्बित करते हैं?
1.इन दोनों विषाणुओं के वस्तुनिष्ठ विश्लेषण के लिए कार्यविधियाँ विकसित करना
2.इन दोनों विषाणुओं के बीच जानपदिकरोग-विज्ञानीय समानताएँ और भिन्नताएँ स्थापित करना
3.जब SARS-CoV-2 के साथ विश्लेषण किया जाए, तो HMPV के उपचारों की एक बेहतर समझ प्रस्तुत करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 28 of 80 · CSAT 2026, Q28
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
जब 2019 में SARS-CoV-2 का पहली बार पता चला, यह विश्व के लिए वस्तुतः एक विलक्षण विषाणु था। उस समय तक विश्व का कोई भी व्यक्ति SARS-CoV-2 के प्रभाव में नहीं आया था अथवा न ही किसी में इस विषाणु के विरुद्ध कोई विशिष्ट प्रतिरक्षा क्षमता थी। इसके विपरीत, संपूर्ण विश्व के लोग दशकों से HMPV से प्रभावित हो चुके हैं और इस विषाणु पर बहुत अधिक अध्ययन हो चुका है। HMPV और SARS-CoV-2 मूलतः विभिन्न लाक्षणिक विशेषताओं और जानपदिकरोग-विज्ञान से संबद्ध दो अत्यधिक भिन्न विषाणु कुलों के हैं, तथा SARS-CoV-2 के विपरीत, HMPV में प्रबल ऋतु विशिष्टता दिखाई देती है। दोनों ही विषाणु, विशेष रूप से दीर्घ अवधि में, भिन्न लक्षणगत गंभीरताएँ उत्पन्न करते हैं, और जनसंख्या के प्रभावित अंश पूर्णतः अतिव्याप्त नहीं होते। सामान्यतः, HMPV के कारण मंद रोगदशा उत्पन्न होती है, जिसमें मृत्यु बहुत विरल होती है और विषाणु-ग्रस्तता के परवर्ती लक्षण दीर्घ अवधि तक नहीं बने रहते।
निम्नलिखित में से कौन-से कथन, उन तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्षों को प्रतिबिम्बित करते हैं, जो इस परिच्छेद से निकाले जा सकते हैं?
1.ऐतिहासिक दृष्टि से, SARS-CoV-2 की तुलना में, HMPV के अध्ययनों का दीर्घ प्रलेखन उपलब्ध है।
2.ये दोनों विषाणु एक-दूसरे से भिन्न हैं और इसके फलस्वरूप इनसे प्रभावित व्यक्तियों में सुस्पष्ट रूप से भिन्न परिणाम होते हैं।
3.इन दोनों विषाणुओं के दीर्घकालिक प्रभाव असमान होते हैं और यह उनके बीच एक महत्त्वपूर्ण विभेदक है।
4.ऋतु विशिष्टता इन दो विषाणुओं के बीच एक उभयनिष्ठ कारक है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 29 of 80 · CSAT 2026, Q29
x, y और z तीन चर हैं, जो 2, 3, 4 या 5 के इस प्रकार मान प्राप्त करते हैं कि उनका मान सदा भिन्न रहे। यदि {(x × y) + z} व्यंजक के लिए M और N क्रमशः बृहत्तम संभाव्य मान तथा लघुतम संभाव्य मान को निरूपित करते हैं, तो M − N है
Question 30 of 80 · CSAT 2026, Q30
मान लीजिए x, y और z चर हैं, जो अपने संभाव्य मानों के रूप में धनात्मक वास्तविक संख्याएँ प्राप्त करते हैं। यह दिया गया है कि y, x² के अनुक्रमानुपाती है और x, z के व्युत्क्रमानुपाती है। z = 7/25 के लिए x और y के मान क्रमशः 5 और 50 हैं। यदि y = 98 है, तो z किसके बराबर है?
Question 31 of 80 · CSAT 2026, Q31
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
भारत में, मौसम पूर्वानुमान, पीड़क (पेस्ट) का पता लगाना और नियंत्रण, तथा फसल पैदावार का इष्टतमीकरण जैसे महत्त्वपूर्ण उपयोग के मामलों में कृत्रिम मेधा (AI) का परिनियोजन प्रारंभ किया जा रहा है। यद्यपि, इसका विस्तार प्रौद्योगिकी-कुशल किसानों के एक अत्यंत छोटे वर्ग तक ही सीमित है। अमेरिका और यूरोप में, प्रजनक कृत्रिम मेधा साधनों (generative AI tools) ने बड़े पैमाने पर सटीक कृषि (precision farming) को प्रस्तावित करना आरंभ किया है, जिसमें तत्काल (real-time) सस्य-वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए बृहत् डेटा-समुच्चयों का एकीकरण सम्मिलित है। भारत में, बड़े पैमाने पर कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) के एकीकरण और पहुँच के लिए लघु जोतधारक किसानों हेतु भारतीय भाषाएँ आधारित कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) को विकसित करना, वहनीय कृत्रिम मेधा (AI) समाधान सृजित करने के लिए कृषि प्रौद्योगिकीविदों (AgTechs) के साथ भागीदारी, तथा सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से कृत्रिम मेधा (AI) आधारित परामर्शदात्री सेवाओं को प्रसारित करना सहायक होंगे।
निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
1.कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) को अपनाने से बड़े पैमाने पर होने वाली मितव्ययिता के कारण पश्चिमी देशों में कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई है।
2.स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध किए गए वहनीय कृत्रिम मेधा साधन (AI tools), अधिक-से-अधिक छोटे किसानों तक कृत्रिम मेधा (AI) आधारित समाधानों को पहुँचाने में सहायता कर सकते हैं।
3.यद्यपि अब तक इसका विस्तार कम है, कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) का उपयोग करने वाले महत्त्वपूर्ण अनुप्रयोग क्षेत्र भारत में पहले से ही प्रयोग में हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 32 of 80 · CSAT 2026, Q32
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
भारत में, मौसम पूर्वानुमान, पीड़क (पेस्ट) का पता लगाना और नियंत्रण, तथा फसल पैदावार का इष्टतमीकरण जैसे महत्त्वपूर्ण उपयोग के मामलों में कृत्रिम मेधा (AI) का परिनियोजन प्रारंभ किया जा रहा है। यद्यपि, इसका विस्तार प्रौद्योगिकी-कुशल किसानों के एक अत्यंत छोटे वर्ग तक ही सीमित है। अमेरिका और यूरोप में, प्रजनक कृत्रिम मेधा साधनों (generative AI tools) ने बड़े पैमाने पर सटीक कृषि (precision farming) को प्रस्तावित करना आरंभ किया है, जिसमें तत्काल (real-time) सस्य-वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए बृहत् डेटा-समुच्चयों का एकीकरण सम्मिलित है। भारत में, बड़े पैमाने पर कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) के एकीकरण और पहुँच के लिए लघु जोतधारक किसानों हेतु भारतीय भाषाएँ आधारित कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) को विकसित करना, वहनीय कृत्रिम मेधा (AI) समाधान सृजित करने के लिए कृषि प्रौद्योगिकीविदों (AgTechs) के साथ भागीदारी, तथा सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से कृत्रिम मेधा (AI) आधारित परामर्शदात्री सेवाओं को प्रसारित करना सहायक होंगे।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही नहीं है/हैं?
1.प्रौद्योगिकी-कुशल किसान भविष्य की कृषि प्रौद्योगिकी (AgTech) कंपनियों का संचालन करेंगे।
2.कृषि में कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) के उपयोग के लिए सरकारी कार्यक्रमों द्वारा परामर्शदात्री सेवाओं का विकास सहायक होगा।
3.अमेरिका और यूरोप में कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) ने पारम्परिक कृषि पद्धतियों को प्रतिस्थापित कर दिया है।
4.तत्काल (real-time) सस्य-वैज्ञानिक विश्लेषण में प्रयोग के लिए बृहत् डेटा-समुच्चयों का एकीकरण पहले से ही एक वास्तविकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 33 of 80 · CSAT 2026, Q33
P, Q, R, S और T को 1 से 5 तक कोटिबद्ध किया गया है (इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है)। P की कोटि 4 है, Q की कोटि 5 नहीं है, R की कोटि 1 है, S की कोटि 2 नहीं है, T की कोटि 3 नहीं है। तब निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
I.यदि S की कोटि 3 है, तब T की कोटि 2 है।
II.यदि Q की कोटि 3 है, तब T की कोटि 5 है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 34 of 80 · CSAT 2026, Q34
दो सर्वसम सीधे दंडों को पाँच भिन्न रंगों में इस प्रकार रंगा गया है कि प्रत्येक दंड पूरी लंबाई में पाँच बराबर भागों में विभाजित होता है। उनमें से एक में, भागों को P1, P2, P3, P4 और P5 चिह्नित किया गया है (इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है) जबकि दूसरे में, उन्हें Q1, Q2, Q3, Q4 और Q5 चिह्नित किया गया है (इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है)। जब दंडों को एक-दूसरे के पास-पास समानांतर रखा जाता है, तो P1 और Q3 सुमेलित होते हैं; P4, Q1 या Q2 से सुमेलित है और Q4, P3 या P5 से सुमेलित है। यदि Q3 और Q5 संलग्न हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से संभव है/हैं?
I.सीधे दंड के मध्य भाग पर Q3 चिह्नित किया गया है।
II.सीधे दंड के सिरे वाले भागों में से किसी एक पर P2 चिह्नित किया गया है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 35 of 80 · CSAT 2026, Q35
सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G, तीन गाड़ियों X, Y, Z से यात्रा करते हैं। A और अन्य दो व्यक्ति X से यात्रा करते हैं। केवल E, G के साथ यात्रा करता है। C, Z से यात्रा करता है परन्तु B, Y से यात्रा नहीं करता है। इसके अतिरिक्त, A और B एक ही गाड़ी से यात्रा नहीं करते हैं। तब निम्नलिखित में से कौन-से सही हैं?
I.कोई भी अकेले यात्रा नहीं करता है।
II.केवल D, F के साथ यात्रा करता है।
III.केवल C, B के साथ यात्रा करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 36 of 80 · CSAT 2026, Q36
चार कथन X, Y, Z और W हैं। उनके संबंधों का वर्णन निम्नलिखित है :
यदि X गलत है, तो Z भी गलत है; यदि Y गलत है, तो W सही है; यदि W सही है, तो X गलत है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
I.यदि X सही है, तो Y भी सही है।
II.यदि Z सही है, तो यह आवश्यक नहीं है कि Y सही है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 37 of 80 · CSAT 2026, Q37
X और Y दो धावक हैं, जो एक ही वृत्ताकार पथ पर समान समयावधि के लिए दौड़ते हैं। वे एकसमान चाल से एक ही दिशा में एक ही समय दौड़ना आरंभ करते हैं। जब X के 7 चक्कर पूरे हो गए, तब Y के ठीक 5 चक्कर पूरे हुए। 5 चक्कर पूरे हो जाने के बाद, Y ने अपनी दिशा बदल ली और अपनी पहले से दुगुनी चाल से विपरीत दिशा में दौड़ना आरंभ कर दिया। दूसरी ओर, X ने उसी चाल से दौड़ना जारी रखा। जब X के ठीक 21 चक्कर पूरे हो गए, तब उन दोनों ने दौड़ना बंद कर दिया। X और Y दौड़ना आरंभ करने के बाद और अंततः दौड़ना बंद करने तक कितनी बार मिले?
Question 38 of 80 · CSAT 2026, Q38
एक वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न-पत्र में, सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाते हैं और गलत उत्तर के लिए 2 अंक घटा दिए जाते हैं। एक विद्यार्थी ने सभी प्रश्नों के उत्तर दिए और उसे 69 अंक मिले। यदि उसे एक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते और एक गलत उत्तर के लिए 1 अंक घटा दिया जाता, तो उसे 84 अंक मिलते। प्रश्न-पत्र में कितने प्रश्न थे?
Question 39 of 80 · CSAT 2026, Q39
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, या जे॰ जे॰ अधिनियम, 2015, 16 वर्ष से अधिक आयु के किशोरों के लिए, यदि वे जघन्य अपराध करने के अभियुक्त होते हैं, वयस्क के रूप में विचारण किए जाने की संभावना की गुंजाइश रखता है। जघन्य अपराध वह है, जिसके लिए न्यूनतम सात वर्ष का दंड है। आपराधिक मानव वध और उपेक्षा से मृत्यु कारित करने जैसे अपराध, जो सामान्य रूप से मत्त होकर वाहन चलाने की दशाओं में होते हैं, जघन्य अपराध नहीं हैं, क्योंकि उनमें विहित न्यूनतम दंड नहीं है। 2021 में संशोधित जे॰ जे॰ अधिनियम, अब किसी अपराध को, जिसमें कोई न्यूनतम दंडादेश नहीं है, किन्तु उसका अधिकतम दंडादेश सात वर्ष या उससे अधिक है, गंभीर अपराध के रूप में प्रवर्गीकृत करता है; तथापि, सक्रियतावादियों की राय में, ऐसे मामले को वयस्क आपराधिक न्याय प्रणाली को अंतरित करने में कोई गुणागुण नहीं है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष वैध है/हैं?
1.संशोधित जे॰ जे॰ अधिनियम द्वारा प्रवर्गीकृत कोई गंभीर अपराध ही, किसी मामले को वयस्क न्याय प्रणाली को अंतरित किए जाने को न्यायोचित ठहराता है।
2.जे॰ जे॰ अधिनियम, 2021, किसी अपराध को गंभीर अपराध के रूप में, उसके अधिकतम दंडादेश न कि न्यूनतम दंडादेश, के आधार पर प्रवर्गीकृत करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 40 of 80 · CSAT 2026, Q40
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, या जे॰ जे॰ अधिनियम, 2015, 16 वर्ष से अधिक आयु के किशोरों के लिए, यदि वे जघन्य अपराध करने के अभियुक्त होते हैं, वयस्क के रूप में विचारण किए जाने की संभावना की गुंजाइश रखता है। जघन्य अपराध वह है, जिसके लिए न्यूनतम सात वर्ष का दंड है। आपराधिक मानव वध और उपेक्षा से मृत्यु कारित करने जैसे अपराध, जो सामान्य रूप से मत्त होकर वाहन चलाने की दशाओं में होते हैं, जघन्य अपराध नहीं हैं, क्योंकि उनमें विहित न्यूनतम दंड नहीं है। 2021 में संशोधित जे॰ जे॰ अधिनियम, अब किसी अपराध को, जिसमें कोई न्यूनतम दंडादेश नहीं है, किन्तु उसका अधिकतम दंडादेश सात वर्ष या उससे अधिक है, गंभीर अपराध के रूप में प्रवर्गीकृत करता है; तथापि, सक्रियतावादियों की राय में, ऐसे मामले को वयस्क आपराधिक न्याय प्रणाली को अंतरित करने में कोई गुणागुण नहीं है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1.यदि किसी अपराध के लिए कोई न्यूनतम दंड विहित नहीं है, तो इसे जे॰ जे॰ अधिनियम, 2015 के अनुसार जघन्य नहीं माना जा सकता।
2.जे॰ जे॰ अधिनियम, 2021 के अनुसार, कोई अपराध, जिसके लिए अधिकतम दंडादेश सात वर्ष या उससे अधिक होने का प्रावधान है परंतु उसके लिए कोई न्यूनतम दंडादेश नहीं है, उसे गंभीर अपराध माना जाएगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 41 of 80 · CSAT 2026, Q41
किसी सैन्य शिविर से कुछ दूरी पर एक विस्फोट होता है। शिविर में लगा संवेदक (सेंसर) जैसे ही विस्फोट की ध्वनि को ग्रहण करता है, एक ड्रोन विस्फोट स्थल की ओर उड़ान भरता है। ड्रोन उस स्थल की तस्वीर लेता है और शिविर को उसी क्षण वह तस्वीर मिल जाती है। तत्काल एक अन्य ड्रोन उस स्थल के लिए उड़ान भरता है और वह भी उस स्थल पर पहुँचते ही तस्वीर भेजता है। ये दो तस्वीरें क्रमशः 5:02 PM और 5:05 PM पर मिली थीं। यदि ड्रोनों की चाल 30 m/s है, तो विस्फोट कितने बजे हुआ था? मान लीजिए कि ध्वनि की चाल 300 m/s है।
Question 42 of 80 · CSAT 2026, Q42
6¹²⁹ × 7³⁰⁷ संख्या के इकाई स्थान (unit place) में क्या अंक है?
Question 43 of 80 · CSAT 2026, Q43
एक व्यक्ति प्रत्येक महीने अपने वेतन के 10% की बचत करता है। यदि उसके वेतन में 12% की वृद्धि होती है और उसका व्यय 10% बढ़ जाता है, तो उसकी प्रति माह होने वाली बचत में क्या परिवर्तन होगा?
Question 44 of 80 · CSAT 2026, Q44
P का एक पुत्र और एक पुत्री है। S, T की माँ है। S, R का/की पति/पत्नी (spouse) है। Q और R, P की संतानें हैं। तब Q का S से क्या संबंध है?
Question 45 of 80 · CSAT 2026, Q45
कितनी तीन-अंकीय संख्याओं को 2 के पूर्णांकीय घात के रूप में अभिव्यक्त किया जा सकता है?
Question 46 of 80 · CSAT 2026, Q46
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
स्वच्छ आकाश और साफ फुफ्फुसों के लिए लड़ाई का मूल स्रोत वह ईंधन है, जिसे हम घरेलू चूल्हों से लेकर ताप विद्युत् संयंत्रों में जलाते हैं। अधिकांश मामलों में, यह जैव मात्रा (बायोमास) या कोयला होता है। उच्चतम न्यायालय ने पेट कोक के उपयोग पर पाबंदी लगा दी, जो ऐसे ईंधनों में सबसे अस्वच्छ है। दिल्ली सरकार ने कोयले के उपयोग पर पाबंदी लगाई, जो बाद में संपूर्ण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पर लागू की गई। इस बात पर भी सहमति हुई कि ताप विद्युत् संयंत्र प्रदूषण न फैलाएँ या उन्हें बंद कर दिया जाए। संक्षेप में कहें कि इस पर की गई कार्रवाई अनियमित रही है। CNG में संक्रमण से यह सीख मिलती है कि इस पाबंदी के प्रभावकारी होने के लिए लोगों को विकल्प की आवश्यकता है। जब डीजल बसों को बंद कर दिया गया, तो CNG की आपूर्ति सुनिश्चित करनी थी। लागत के संदर्भ में भी इसे व्यवहार्य होना था। उच्चतम न्यायालय इस बात से सहमत था कि स्वच्छ ईंधन को अस्वच्छ ईंधन की अपेक्षा सस्ता रखने के लिए राजकोषीय उपाय आवश्यक हैं। अब जबकि कोयले पर पाबंदी है, प्राकृतिक गैस की कीमत उद्योग को अप्रतिस्पर्धी बनाती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष सही है/हैं?
1.हमारे उपभोग की ऊर्जा का स्रोत, अधिक स्वच्छ वायु के लिए होने वाली लड़ाई का मूल है।
2.जहाँ इच्छाशक्ति मजबूत हो और लोग सहमत हों कि ऐसी पाबंदियाँ समाज के व्यापक कल्याण के लिए हैं, वहाँ पाबंदियाँ प्रभावी होती हैं।
3.ऐसी नीति के लिए न्यायिक अनुमोदन दिया गया है, जो वित्तीय रूप से हस्तक्षेप कर अधिक स्वच्छ ईंधन के लिए हितकारी कीमत-निर्धारण को सुकर बनाए।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 47 of 80 · CSAT 2026, Q47
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
स्वच्छ आकाश और साफ फुफ्फुसों के लिए लड़ाई का मूल स्रोत वह ईंधन है, जिसे हम घरेलू चूल्हों से लेकर ताप विद्युत् संयंत्रों में जलाते हैं। अधिकांश मामलों में, यह जैव मात्रा (बायोमास) या कोयला होता है। उच्चतम न्यायालय ने पेट कोक के उपयोग पर पाबंदी लगा दी, जो ऐसे ईंधनों में सबसे अस्वच्छ है। दिल्ली सरकार ने कोयले के उपयोग पर पाबंदी लगाई, जो बाद में संपूर्ण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पर लागू की गई। इस बात पर भी सहमति हुई कि ताप विद्युत् संयंत्र प्रदूषण न फैलाएँ या उन्हें बंद कर दिया जाए। संक्षेप में कहें कि इस पर की गई कार्रवाई अनियमित रही है। CNG में संक्रमण से यह सीख मिलती है कि इस पाबंदी के प्रभावकारी होने के लिए लोगों को विकल्प की आवश्यकता है। जब डीजल बसों को बंद कर दिया गया, तो CNG की आपूर्ति सुनिश्चित करनी थी। लागत के संदर्भ में भी इसे व्यवहार्य होना था। उच्चतम न्यायालय इस बात से सहमत था कि स्वच्छ ईंधन को अस्वच्छ ईंधन की अपेक्षा सस्ता रखने के लिए राजकोषीय उपाय आवश्यक हैं। अब जबकि कोयले पर पाबंदी है, प्राकृतिक गैस की कीमत उद्योग को अप्रतिस्पर्धी बनाती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1.दिल्ली के ताप विद्युत् स्टेशनों का सरसरी तौर पर बंद किया जाना अपेक्षित था।
2.जब डीजल वाहनों का चलना निषिद्ध कर दिया गया, तो CNG की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी आवश्यक थी।
3.उच्चतम न्यायालय ने संपूर्ण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोयले के उपयोग पर पाबंदी लगा दी।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 48 of 80 · CSAT 2026, Q48
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
प्रत्येक लाल, नीला है। प्रत्येक नीला, हरा है। प्रत्येक हरा, पीला है।
P, Q और R द्वारा निरूपित निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
P.प्रत्येक नीला, पीला है।
Q.प्रत्येक लाल, हरा है।
R.प्रत्येक लाल, पीला है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 49 of 80 · CSAT 2026, Q49
सभी द्वि-अंकीय धनात्मक पूर्णांकों में 5 कितनी बार आता है?
Question 50 of 80 · CSAT 2026, Q50
X एक साइकिल पर प्रथम 1 km, अगले 2 km और शेष 3 km के दौरान क्रमशः 5 km प्रति घंटा, 10 km प्रति घंटा और 4 km प्रति घंटा की औसत चाल से 6 km की यात्रा करता है। Y वही दूरियाँ क्रमशः 4 km प्रति घंटा, 10 km प्रति घंटा और 5 km प्रति घंटा की औसत चाल से तय करता है। यदि X और Y दोनों एक ही समय पर यात्रा आरंभ करते हैं, तो Y कितने मिनट पहले यात्रा पूरी कर लेगा?
Question 51 of 80 · CSAT 2026, Q51
आकार में सात घन सर्वसम हैं। इनमें से छह घनों में से प्रत्येक का भार बराबर है और शेष घन का भार किसी भी अन्य घन के भार से कम है। सबसे हलके घन का पता लगाने के लिए तराजू का प्रयोग किया जाता है। विषम घन को निश्चित रूप से पहचानने के लिए न्यूनतम कितने प्रयास आवश्यक हैं?
Question 52 of 80 · CSAT 2026, Q52
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
ग्राहक-सेवा प्रौद्योगिकी की पिछली लहरों ने, जिसमें ईमेल और परेशान करने वाले वॉइस मेनू सम्मिलित हैं, नौकरियाँ खोने की चिंताओं को बढ़ाया है, किन्तु ऐसा कार्यान्वित नहीं हुआ। तथापि कृत्रिम मेधा (AI) कुछ अलग कर सकती है। और यदि ऐसा होता है, तो इसके प्रभाव हितकारी हो सकते हैं। मानव अभिकर्ताओं को उत्पादों और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिसूचना (फीडबैक) का उपयोग करने जैसे सृजनात्मक और लाभप्रद कार्यों पर अधिक समय व्यतीत करने के लिए सुलभ करवाया जा सकता है—और इस प्रकार क्षुब्ध ग्राहकों को सुनने में कम समय व्यतीत होगा !
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, दिए गए परिच्छेद के दृष्टिकोण को सर्वाधिक उपयुक्त रूप से प्रतिबिम्बित करता है?
Question 53 of 80 · CSAT 2026, Q53
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
ग्राहक-सेवा प्रौद्योगिकी की पिछली लहरों ने, जिसमें ईमेल और परेशान करने वाले वॉइस मेनू सम्मिलित हैं, नौकरियाँ खोने की चिंताओं को बढ़ाया है, किन्तु ऐसा कार्यान्वित नहीं हुआ। तथापि कृत्रिम मेधा (AI) कुछ अलग कर सकती है। और यदि ऐसा होता है, तो इसके प्रभाव हितकारी हो सकते हैं। मानव अभिकर्ताओं को उत्पादों और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिसूचना (फीडबैक) का उपयोग करने जैसे सृजनात्मक और लाभप्रद कार्यों पर अधिक समय व्यतीत करने के लिए सुलभ करवाया जा सकता है—और इस प्रकार क्षुब्ध ग्राहकों को सुनने में कम समय व्यतीत होगा !
दिए गए परिच्छेद के आधार पर निकाले गए निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष सही है/हैं?
1.नई ग्राहक-सेवा प्रौद्योगिकी के आगमन से निरपवाद रूप से नौकरी खोने का भय उत्पन्न हुआ था।
2.प्रायः यह पाया जाता है कि जब कतिपय कार्यों को प्रौद्योगिकी से प्रतिस्थापित किया जाता है, तो नौकरी जाने की बजाय कर्मचारी नियोजन के वैकल्पिक माध्यमों (channels) का पता चलता है।
3.प्रौद्योगिकी का आगमन अपरिहार्य रूप से तनाव भरे परिणामों की ओर ले जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 54 of 80 · CSAT 2026, Q54
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
आसपास के गाँवों की गउएँ साझी ज़मीन पर चरने आई थीं, और अब भी वहाँ हवा में कुछ ठंडक भरी ताज़गी थी। होरी ने कई गहरी साँसें लीं और उसके जी में आया कि कुछ देर वहीं बैठ जाए, क्योंकि दिन के बाकी समय में उसे लू-लपट से मरना ही है। कई किसान ज़मीन के इस टुकड़े का पट्टा लिखाने को तैयार थे और अच्छी रकम की पेशकश कर चुके थे, पर ईश्वर भला करे राय साहब का कि उन्होंने साफ़ कह दिया कि यह ज़मीन चराई के लिए छोड़ दी गई है और किसी दाम पर भी उठाई नहीं जाएगी। यदि वह स्वार्थी ज़मींदारों जैसा होता, तो कहता गउएँ जाएँ भाड़ में, हमें रुपए मिलते हैं, तो क्यों छोड़ें। पर राय साहब अभी तक पुरानी मर्यादा निभाते आए हैं, और मानते हैं कि जो ज़मींदार अपनी प्रजाओं को न पाले, वह भी कोई आदमी है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष सही है/हैं?
1.सभी ज़मींदारों में कुछ अच्छाई अवश्य बची हुई है।
2.गाँव के साझे चारागाह उस गाँव की गउओं के उपयोग के लिए नियत हैं।
3.जो ज़मींदार परंपरा में विश्वास रखते हैं, वे अपनी प्रजाओं के प्रति अधिक चिंतित रहते हैं।
4.सुबह की गर्म हवा के बाद, दिन के परवर्ती समय की हवा अधिक ठंडी होती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 55 of 80 · CSAT 2026, Q55
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
आसपास के गाँवों की गउएँ साझी ज़मीन पर चरने आई थीं, और अब भी वहाँ हवा में कुछ ठंडक भरी ताज़गी थी। होरी ने कई गहरी साँसें लीं और उसके जी में आया कि कुछ देर वहीं बैठ जाए, क्योंकि दिन के बाकी समय में उसे लू-लपट से मरना ही है। कई किसान ज़मीन के इस टुकड़े का पट्टा लिखाने को तैयार थे और अच्छी रकम की पेशकश कर चुके थे, पर ईश्वर भला करे राय साहब का कि उन्होंने साफ़ कह दिया कि यह ज़मीन चराई के लिए छोड़ दी गई है और किसी दाम पर भी उठाई नहीं जाएगी। यदि वह स्वार्थी ज़मींदारों जैसा होता, तो कहता गउएँ जाएँ भाड़ में, हमें रुपए मिलते हैं, तो क्यों छोड़ें। पर राय साहब अभी तक पुरानी मर्यादा निभाते आए हैं, और मानते हैं कि जो ज़मींदार अपनी प्रजाओं को न पाले, वह भी कोई आदमी है।
निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही नहीं हैं?
1.राय साहब की जोत की ज़मीन आजकल खेती के लिए उपयोग में नहीं लाई जा रही थी।
2.स्वभाव से, राय साहब दूसरे ज़मींदारों के जितना ही लालची थे।
3.इसका पता नहीं लगाया जा सकता है कि राय साहब चराई की ज़मीन पट्टे पर देकर कुछ पैसे बना सकते थे।
4.यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि राय साहब अपनी प्रजाओं को महत्त्व देते थे और उनकी जीविका की रक्षा करना चाहते थे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 56 of 80 · CSAT 2026, Q56
पूर्व दिशा की ओर अभिमुखित एक व्यक्ति 4 km सीधा चलता है और उसके बाद दाईं ओर मुड़ता है तथा 3 km चलता है, फिर बाईं ओर मुड़ता है और 2 km चलता है और अंत में, बाईं ओर मुड़ता है और 3 km चलता है। अंतिम स्थान और आरंभिक स्थान के बीच की न्यूनतम दूरी, तथा अंतिम स्थान पर जिस दिशा की ओर व्यक्ति अभिमुखित है, वे क्रमशः हैं
Question 57 of 80 · CSAT 2026, Q57
संख्याओं के एक अनुक्रम में, पहली दो संख्याओं को छोड़कर, प्रत्येक संख्या अपनी ठीक दो पूर्ववर्ती संख्याओं का योग है। यदि इस अनुक्रम में पहली दो संख्याएँ 4 और 7 हैं, तो छठवीं संख्या क्या है?
Question 58 of 80 · CSAT 2026, Q58
दो कंपनियों A और B में पुरुष कामगारों का महिला कामगारों से अनुपात क्रमशः 13 : 10 और 7 : 5 है। यदि दोनों कंपनियों में महिला कामगारों की संख्या एकसमान है, तो A में कामगारों की कुल संख्या का B में कामगारों की कुल संख्या से क्या अनुपात है?
Question 59 of 80 · CSAT 2026, Q59
यदि दो भिन्न संख्याओं के HCF और LCM का गुणनफल, उनमें से एक संख्या का घन है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
I.संख्याओं के बीच का अंतर एक सम संख्या है।
II.संख्याओं में से एक संख्या एक पूर्ण वर्ग है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 60 of 80 · CSAT 2026, Q60
यदि x और y दो अंक हैं और 4x5y790 संख्या, 11 से विभाज्य है, तो x + y को 11 से विभाजित करने पर शेषफल क्या होगा?
Question 61 of 80 · CSAT 2026, Q61
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
क्या यह धूप-छाँव भरा परिवेश था, स्ट्रॉबेरी और क्रीम थी, सेंटर कोर्ट में सर्बिया के नोवाक जोकोविच के विरुद्ध फ्लेवियो कोबोली की अप्रत्याशित गलती की कुंठा थी, या नितांत लोक जीवन के तीसरे पड़ाव में किसी 64-वर्षीय व्यक्ति होने का असहनीय बोझ मात्र था? जो भी कारण रहा हो, अभिनेता ह्यू ग्रांट समानुभूति के पात्र हैं। विम्बलडन के रॉयल बॉक्स में वे बैठे थे, उनके बगल में ब्रिटेन के सुसज्जित और पर्याप्त रूप से विश्रांत दर्शक थे, जो पुरुष-एकल क्वार्टर-फाइनल देख रहे थे, तभी अभिनेता ने शांत भाव से जो कुछ किया वह पराकाष्ठा थी : सिर एक ओर झुका हुआ, आँखें बंद, सर्वथा निश्चिन्त, उन्होंने झपकी ली। एक अप्रत्याशित ऐस (ace) सर्व करने के लिए ग्रांट की प्रशंसा की जानी चाहिए। उस छोटे, सुखद क्षण में, उन्होंने केवल झपकी भर नहीं ली, बल्कि उन्होंने समर्पण का एक सुरुचिपूर्ण उदाहरण रख दिया। आलस्य के प्रति नहीं, किन्तु सीमाओं के प्रति। समाज के कठोर प्रदर्शन-मानदंड के ऊपर, शरीर के निश्चल विवेक के प्रति। विम्बलडन का टेनिस तो चल ही रहा था। निरंतर रूप से निद्रा-वंचित ने खोज निकाला एक प्रमुख अभिनेता को, ऐक्शन का नहीं, बल्कि विश्राम का।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1.इस पराकाष्ठापूर्ण कृत्य के लिए सौम्य समर्पण को भी उत्तरदायी माना जा सकता है, जहाँ व्यक्ति सामाजिक अपेक्षाओं के विरुद्ध कार्य करता है।
2.उम्र और अन्य कारकों के चलते अपनी सीमाओं के प्रति आत्मसमर्पण करने को आलस्य के साथ सम्मिश्रित नहीं किया जाना चाहिए।
3.‘प्रमुख अभिनेता’ सामान्यतः उसे कहते हैं, जो किसी चलचित्र में मुख्य भूमिका निभाता है; इस उदाहरण का निहितार्थ यह है कि ह्यू ग्रांट किसी ऐक्शन हीरो की भूमिका अदा नहीं कर रहे हैं, बल्कि किसी विश्राम लेते हुए व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं !
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 62 of 80 · CSAT 2026, Q62
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
क्या यह धूप-छाँव भरा परिवेश था, स्ट्रॉबेरी और क्रीम थी, सेंटर कोर्ट में सर्बिया के नोवाक जोकोविच के विरुद्ध फ्लेवियो कोबोली की अप्रत्याशित गलती की कुंठा थी, या नितांत लोक जीवन के तीसरे पड़ाव में किसी 64-वर्षीय व्यक्ति होने का असहनीय बोझ मात्र था? जो भी कारण रहा हो, अभिनेता ह्यू ग्रांट समानुभूति के पात्र हैं। विम्बलडन के रॉयल बॉक्स में वे बैठे थे, उनके बगल में ब्रिटेन के सुसज्जित और पर्याप्त रूप से विश्रांत दर्शक थे, जो पुरुष-एकल क्वार्टर-फाइनल देख रहे थे, तभी अभिनेता ने शांत भाव से जो कुछ किया वह पराकाष्ठा थी : सिर एक ओर झुका हुआ, आँखें बंद, सर्वथा निश्चिन्त, उन्होंने झपकी ली। एक अप्रत्याशित ऐस (ace) सर्व करने के लिए ग्रांट की प्रशंसा की जानी चाहिए। उस छोटे, सुखद क्षण में, उन्होंने केवल झपकी भर नहीं ली, बल्कि उन्होंने समर्पण का एक सुरुचिपूर्ण उदाहरण रख दिया। आलस्य के प्रति नहीं, किन्तु सीमाओं के प्रति। समाज के कठोर प्रदर्शन-मानदंड के ऊपर, शरीर के निश्चल विवेक के प्रति। विम्बलडन का टेनिस तो चल ही रहा था। निरंतर रूप से निद्रा-वंचित ने खोज निकाला एक प्रमुख अभिनेता को, ऐक्शन का नहीं, बल्कि विश्राम का।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1.रॉयल बॉक्स में बैठे ह्यू ग्रांट, सेंटर कोर्ट में फ्लेवियो कोबोली और नोवाक जोकोविच के बीच चल रहे पुरुष सेमी-फाइनल मैच देख रहे थे।
2.इस प्रसंग में टेनिस के खेल से लिए गए पदयुक्त वाक्यांश ‘अप्रत्याशित ऐस’ का प्रयोग ह्यू ग्रांट की ‘झपकी’ लेने के अस्वाभाविक कृत्य को प्रमुखता से दिखाने हेतु किया गया है; एक ऐसे कृत्य जिसे अपकीर्ति के रूप में देखा जाता है।
3.ग्रांट ने समाज की माँगों को अपने शरीर के विवेक के अधीन कर दिया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 63 of 80 · CSAT 2026, Q63
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
वह प्रक्रिया, जिसके द्वारा देश अपने श्रम-उत्पादकता अंतराल को प्रौद्योगिकी-अग्रणी देश (technology leader) से पाटते हैं, अभिसरण सिद्धांत पर आधारित होती है। अभिसरण मॉडल आर्थिक युगों को तीन चरणों में विभाजित करता है : विचलन (breakaway), बराबरी करना (catch-up) और बेहतर सामंजस्य (fine-tuning) के चरण। यह आर्थिक इकाइयों को भी दो श्रेणियों में विभाजित करता है : प्रौद्योगिकी-अग्रणी देश (technology leaders) और प्रौद्योगिकी-अनुयायी देश (technology followers)। यह प्रक्रिया एक नई प्रौद्योगिकी के विकास के साथ प्रारंभ होती है, जैसे कि तीन मिलियन वर्ष पहले अपमार्जन (scavenging), एक मिलियन वर्ष पहले आखेट (hunting), 12 हज़ार वर्ष पहले कृषि (farming) और 200 वर्ष से कुछ अधिक समय पहले औद्योगिक प्रौद्योगिकी का उदय। विचलन के चरण में प्रौद्योगिकी-अग्रणी देशों (उदाहरण के लिए औद्योगिक युग में पश्चिमी यूरोप और उत्तरी अमेरिका) की प्रति व्यक्ति आय बढ़ती है, किन्तु प्रौद्योगिकी-अनुयायी देशों के लिए अपरिवर्तित रहती है। बराबरी करने के चरण में, अनुयायी देश नई प्रौद्योगिकी को अपनाते हैं और प्रौद्योगिकी-अग्रणी देशों के साथ अपने प्रति व्यक्ति आय अंतराल को पाटते हैं। बेहतर सामंजस्य के चरण में, जहाँ प्रतिभागी देश वर्धमान रूप से निःशेष होती प्रौद्योगिकी से अवशिष्ट लाभों के दोहन का प्रयास करते हैं, अग्रणी देशों और अनुयायी देशों में प्रति व्यक्ति आय समान रहती है।
निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष सही हैं?
1.विचलन के चरण में प्रौद्योगिकी-अनुयायी देशों के लिए आर्थिक प्रगति धीमी रहती है।
2.बराबरी करने के चरण में अग्रणी देशों की गति रुक जाती है और इसलिए अनुयायी देश अपने और अग्रणी देशों के बीच के अंतराल को पाटते हैं।
3.बेहतर सामंजस्य के चरण में, प्रौद्योगिकी निःशेष हो जाती है, जैसे कि यह थी, और अग्रणी देश एवं अनुयायी देश दोनों अवशिष्ट लाभों का दोहन करने का प्रयास करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रति व्यक्ति आय स्तर न्यूनाधिक समान होते हैं।
4.औद्योगिक प्रौद्योगिकी, अपमार्जन चरण के बाद आई, जो आखेट के चरण से पूर्व थी, जिसके बाद कृषि का आगमन हुआ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 64 of 80 · CSAT 2026, Q64
Passage · परिच्छेद · read it, then answer
वह प्रक्रिया, जिसके द्वारा देश अपने श्रम-उत्पादकता अंतराल को प्रौद्योगिकी-अग्रणी देश (technology leader) से पाटते हैं, अभिसरण सिद्धांत पर आधारित होती है। अभिसरण मॉडल आर्थिक युगों को तीन चरणों में विभाजित करता है : विचलन (breakaway), बराबरी करना (catch-up) और बेहतर सामंजस्य (fine-tuning) के चरण। यह आर्थिक इकाइयों को भी दो श्रेणियों में विभाजित करता है : प्रौद्योगिकी-अग्रणी देश (technology leaders) और प्रौद्योगिकी-अनुयायी देश (technology followers)। यह प्रक्रिया एक नई प्रौद्योगिकी के विकास के साथ प्रारंभ होती है, जैसे कि तीन मिलियन वर्ष पहले अपमार्जन (scavenging), एक मिलियन वर्ष पहले आखेट (hunting), 12 हज़ार वर्ष पहले कृषि (farming) और 200 वर्ष से कुछ अधिक समय पहले औद्योगिक प्रौद्योगिकी का उदय। विचलन के चरण में प्रौद्योगिकी-अग्रणी देशों (उदाहरण के लिए औद्योगिक युग में पश्चिमी यूरोप और उत्तरी अमेरिका) की प्रति व्यक्ति आय बढ़ती है, किन्तु प्रौद्योगिकी-अनुयायी देशों के लिए अपरिवर्तित रहती है। बराबरी करने के चरण में, अनुयायी देश नई प्रौद्योगिकी को अपनाते हैं और प्रौद्योगिकी-अग्रणी देशों के साथ अपने प्रति व्यक्ति आय अंतराल को पाटते हैं। बेहतर सामंजस्य के चरण में, जहाँ प्रतिभागी देश वर्धमान रूप से निःशेष होती प्रौद्योगिकी से अवशिष्ट लाभों के दोहन का प्रयास करते हैं, अग्रणी देशों और अनुयायी देशों में प्रति व्यक्ति आय समान रहती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1.अभिसरण मॉडल राष्ट्रों को आर्थिक प्रगति के तीन चरणों में विभाजित करता है।
2.अभिसरण सिद्धांत के केन्द्र में श्रम और उत्पादकता के बीच अंतराल को पाटना सम्मिलित है।
3.प्रौद्योगिकी-अग्रणी देश विभिन्न आर्थिक युगों में प्रायः पहले पहुँचे हैं।
4.यहाँ प्रस्तुत अभिसरण सिद्धांत द्वारा तय की गई कालावधि का विस्तार, यथा वर्णित, 4012200 वर्ष का है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 65 of 80 · CSAT 2026, Q65
एक मिश्रधातु P में भार के अनुसार 20% ताँबा और 80% जस्ता है। एक अन्य मिश्रधातु Q में भार के अनुसार 60% ताँबा और 40% जस्ता है। P और Q से एक तीसरी मिश्रधातु R को इस प्रकार तैयार किया जाना है कि उसमें ताँबा और जस्ता की मात्रा बराबर हो। R को प्राप्त करने के लिए P और Q की मात्रा को किस अनुपात में मिलाया जाए?
Question 66 of 80 · CSAT 2026, Q66
A एक 2-अंकीय संख्या है, जिसके भिन्न अंक हैं। B भी एक 2-अंकीय संख्या है, जो A के अंकों को उलट (reverse) देने पर प्राप्त होती है। यदि A – B, 27 का एक गुणज है, जहाँ A > B है, तब ऐसे कितने भिन्न A संभव हैं?
Question 67 of 80 · CSAT 2026, Q67
यदि ZERO को ADSN के रूप में कूटबद्ध किया गया है, तो STOP को आप कैसे कूटबद्ध करेंगे?
Question 68 of 80 · CSAT 2026, Q68
तीन प्रकार की आयताकार टाइलें हैं : 3′ × 3′, 3′ × 7′ और 3′ × 11′. इन टाइलों का उपयोग, इन्हें तोड़े बिना 3′ × 100′ आयाम के आयताकार क्षेत्र पर बिछाने के लिए किया जाना है। यदि x और y क्रमशः विभिन्न आकार की टाइलों की अधिकतम और न्यूनतम संख्याएँ हैं, जिनका उपयोग उस क्षेत्र पर पूर्णतया बिछाने के लिए किया जा सकता है, तो x – y है
Question 69 of 80 · CSAT 2026, Q69
एक रेलगाड़ी को 800 km की दूरी तय करनी है। यदि उसकी मामूली दुर्घटना होती है, तो उसकी चाल, विद्यमान चाल से आधी रह जाती है। यदि कोई यांत्रिक त्रुटि होती है, तो उसकी चाल, विद्यमान चाल की एक-चौथाई रह जाती है। अपने यात्रा मार्ग में, 200 km के बाद रेलगाड़ी की एक मामूली दुर्घटना होती है; और उसके 400 km के बाद उसमें यांत्रिक त्रुटि आ जाती है। यदि रेलगाड़ी में 200 km के बाद यांत्रिक त्रुटि आई होती और उसके 400 km के बाद उसकी मामूली दुर्घटना हुई होती, तो उसे अपने गंतव्य पर पहुँचने में 4 घंटे और लग जाते। रेलगाड़ी की प्रारंभिक चाल km प्रति घंटा क्या थी?
Question 70 of 80 · CSAT 2026, Q70
एक भर्ती प्रक्रिया में, अभ्यर्थियों का चयन तीन घटकों में उनके प्रदर्शन पर आधारित है। घटक 1, 2 और 3 के भारांक (weightages) क्रमशः 0·2, 0·3 और 0·5 हैं। नीचे दिए गए आँकड़ों का उपयोग कीजिए और यदि सटीक रूप से तीन अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है, तो विच्छेदक (कट-ऑफ) अंक ज्ञात कीजिए :
अभ्यर्थी
घटक 1 में अंक
घटक 2 में अंक
घटक 3 में अंक
1
5
4
6
2
4
6
5
3
3
2
8
4
9
4
3
5
8
8
2
Question 71 of 80 · CSAT 2026, Q71
निम्नलिखित तीन कथनों, नामतः S1, S2 और S3 पर विचार कीजिए :
S1. जलवायु-परिवर्तन पर पर्यावरणीय निम्नीकरण के प्रभाव को देखते हुए मानव के लिए पर्यावरण का संरक्षण करना एक अस्तित्वपरक अत्यावश्यकता है।
S2. जलवायु-परिवर्तन में मानव-हस्तक्षेप के योगदान की सीमा के संबंध में वैज्ञानिक सर्वसम्मति नहीं हो पाई है।
S3. पर्यावरणीय सक्रियतावाद में जलवायु-संबंधी भय का प्रसार करना (climate alarmism) और अन्य अतिवादी दृष्टिकोण सम्मिलित हैं, जो प्रायः जलवायु-परिवर्तन को नकारने वाले लोगों का केन्द्रबिन्दु बनते हैं।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से संबंध सही है/हैं?
1.S3, S1 का खंडन (counterpoint) है
2.S3, S1 और S2 से असंबद्ध है
3.S2, S3 के लिए कारण हो सकता है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 72 of 80 · CSAT 2026, Q72
सूची–I को सूची–II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची–I [ संबंध श्रेणी ]
सूची–II [ संवाद (communication) का प्रकार ]
A.
क्रिकेट कप्तान और टीम के सदस्यों के बीच
B.
न्यायालय में न्यायाधीश और वकीलों के बीच
C.
कुलपति और उपकुलसचिव के बीच
D.
समकक्षों और सहकर्मियों के बीच
1.
अनौपचारिक और दृढ़
2.
अनौपचारिक और अबाध
3.
औपचारिक और अबाध
4.
औपचारिक और दृढ़
सूची–I [ संबंध श्रेणी ]
सूची–II [ संवाद (communication) का प्रकार ]
A. क्रिकेट कप्तान और टीम के सदस्यों के बीच
1. अनौपचारिक और दृढ़
B. न्यायालय में न्यायाधीश और वकीलों के बीच
2. अनौपचारिक और अबाध
C. कुलपति और उपकुलसचिव के बीच
3. औपचारिक और अबाध
D. समकक्षों और सहकर्मियों के बीच
4. औपचारिक और दृढ़
कूट :
Question 73 of 80 · CSAT 2026, Q73
सूची–I को सूची–II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची–I [ पत्र-व्यवहार (communication) का साधन ]
सूची–II [ प्रयोजन ]
A.
ज्ञापन
B.
फ्लायर (Flyer)
C.
बीसीसी (Bcc)
D.
कार्यवृत्त
1.
निर्णयों को अभिलिखित करना
2.
गोपनीय रूप से सूचना देना
3.
किसी निर्देश को सूचित करना
4.
अलक्ष्यित सूचना को प्रसारित करना
सूची–I [ पत्र-व्यवहार (communication) का साधन ]
सूची–II [ प्रयोजन ]
A. ज्ञापन
1. निर्णयों को अभिलिखित करना
B. फ्लायर (Flyer)
2. गोपनीय रूप से सूचना देना
C. बीसीसी (Bcc)
3. किसी निर्देश को सूचित करना
D. कार्यवृत्त
4. अलक्ष्यित सूचना को प्रसारित करना
कूट :
Question 74 of 80 · CSAT 2026, Q74
सांस्कृतिक रूप से विविधतायुक्त कार्मिक वाले किसी कार्यालय में अंतर्वैयक्तिक विवाद को सुलझाने के लिए निम्नलिखित कार्रवाइयों में से कौन-सी सर्वाधिक उपयुक्त निदेश होगी/होंगी?
1.कार्मिकों को उन गतिविधियों को करने का निदेश देना, जो विविध समूहों की सांस्कृतिक पहचान (markers) हैं
2.नेतृत्व का एक उपयुक्त दृष्टांत स्थापित करने के लिए विवादों को समय के साथ स्वाभाविक रूप से सुलझने देना
3.एक-दूसरे के दृष्टिकोणों का पता लगाने के लिए कार्मिकों को प्रोत्साहित करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 75 of 80 · CSAT 2026, Q75
सूची–I को सूची–II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची–I (संप्रेषण में अवरोधक)
सूची–II (उदाहरण)
A.
अर्थगत
B.
संज्ञानात्मक
C.
संगठनात्मक
D.
भावात्मक
1.
प्रतिसूचना (फीडबैक) का अभाव
2.
किसी शब्द का अन्यार्थग्रहण
3.
सामाजिक लांछन का भय
4.
सूचना का आधिक्य
सूची–I (संप्रेषण में अवरोधक)
सूची–II (उदाहरण)
A. अर्थगत
1. प्रतिसूचना (फीडबैक) का अभाव
B. संज्ञानात्मक
2. किसी शब्द का अन्यार्थग्रहण
C. संगठनात्मक
3. सामाजिक लांछन का भय
D. भावात्मक
4. सूचना का आधिक्य
कूट :
Question 76 of 80 · CSAT 2026, Q76
एक प्रतिवेदन (report) लिखते समय आपको निम्नलिखित उद्देश्य पर आधारित एक ‘प्रश्नावली’ तैयार करनी है, जिसे पर्यटकों (visitors) द्वारा मौके पर भरा जाएगा :
“पहाड़ों में किसी झील वाले गंतव्य-स्थल के निकट एक परिवारोन्मुख अवकाश रेसॉर्ट (resort) स्थापित करने की व्यावहारिकता का निर्धारण करना”
अपने प्रयोजनों के लिए इसे सर्वाधिक उपयुक्त बनाने हेतु प्रश्नावली में आप निम्नलिखित में से किन शीर्षों को सम्मिलित करेंगे?
1.परिवार का आकार
2.बजट
3.परिवार में उपार्जकों की संख्या
4.खाद्य ऐलर्जियों और आहार-संबंधी प्रतिबंध
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 77 of 80 · CSAT 2026, Q77
‘परिपत्रों (सर्कुलर लेटर)’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1.परिपत्र प्रायः लोगों के एक समूह को संबोधित किए जाते हैं।
2.अमानक और अनुकूलित अंतर्वस्तु परिपत्रों की विशेषता है।
3.संगठनों के अंतर्गत सम्मिलित कर्मचारियों को मूल्यांकन और वेतन वृद्धि से अवगत कराने के लिए परिपत्रों का प्रयोग किया जाता है।
4.परिपत्र, व्यक्तिगत और विशिष्ट प्राप्तकर्ता-निदेशित पत्रों की अपेक्षा कम लागत-प्रभावी हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
Question 78 of 80 · CSAT 2026, Q78
तीन भागीदारों A, B और C ने एक व्यवसाय आरंभ किया। A ने एक-तिहाई अवधि के लिए पूँजी का एक-तिहाई निवेश किया। B ने एक-चौथाई अवधि के लिए पूँजी का एक-चौथाई निवेश किया। C ने संपूर्ण अवधि के लिए शेष पूँजी का निवेश किया। ₹ 17,000 के लाभ में से C को कितना लाभ मिलेगा?
Question 79 of 80 · CSAT 2026, Q79
दो रसायन हैं, जो एक-दूसरे से अभिक्रिया नहीं करते हैं। एक पात्र में 10 लीटर रसायन A है। इसमें से इस रसायन का एक लीटर निकाल लिया जाता है और उसमें एक लीटर रसायन B डाल दिया जाता है। इसके बाद पात्र में से इस मिश्रण का एक लीटर निकाल लिया जाता है और उसमें रसायन B का एक लीटर डाल दिया जाता है। यदि मिश्रण के एक लीटर को रसायन B के एक लीटर से प्रतिस्थापित करने की प्रक्रिया एक बार पुनः की जाती है, तो पात्र में रसायन B का आयतन लगभग कितना होगा (प्रतिशत में)?
Question 80 of 80 · CSAT 2026, Q80
एक दुकानदार एक सुपुर्दगी करने वाले कर्मी को नियोजित करता है और उसे घर-घर जाकर सुपुर्दगी के लिए एक मोटरसाइकिल देता है। प्रत्येक सुपुर्दगी के लिए उस कर्मी को ₹ 5 दिए जाते हैं। दिन की समाप्ति पर, दिनभर में उसके द्वारा तय की गई दूरी के लिए उसे प्रति किलोमीटर ₹ 2 भी दिए जाते हैं। वह कर्मी एक दिन में ₹ 500 से अधिक धनराशि उपार्जित करना चाहता है, किन्तु वह 100 km से अधिक की यात्रा नहीं करना चाहता है। सुपुर्दगियों की निम्नलिखित में से कितनी संख्या निश्चित रूप से उसके लक्ष्य को पूरा करेगी?
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.