80 questions in UPSC's order, 2 hours, negative marking — your score as soon as you submit.
Pick up where you left off
80
questions
2 hours
as in the exam
200
maximum marks
How it works
1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 2 hours timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and a step-by-step solution.
Marking, as in the exam: +2.5 for a correct answer, −0.83 for a wrong one, 0 if you leave it. CSAT is qualifying: 33%.
What's in this test
Topic
Questions
Easy
Medium
Hard
Reading comprehension
29
13
14
2
Number system
22
12
8
2
Arithmetic: percentage, ratio, averages, time & work
9
2
7
0
Puzzles, arrangements & general mental ability
8
5
2
1
Logical & analytical reasoning
7
4
3
0
Data interpretation & sufficiency
5
2
2
1
16 passages in this set; each comes with all its questions, one after another.
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's CSAT (GS Paper II): 2.5 marks for each correct answer and a third of that (0.83) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 200.
How long do I get?
Two hours, the same as the real paper. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and a step-by-step solution.
किसी पारिस्थितिकी तंत्र का, जैव-विविधता के संरक्षण भर के लिए, अनुरक्षण करने से इसकी वाणिज्यिक संभाव्यता, साथ ही इस पारिस्थितिकी तंत्र पर निर्भर आजीविकाएँ प्रभावित होंगी । किसी पारिस्थितिकी तंत्र का उपयोग केवल आजीविकाओं के लिए हो, या वाणिज्यिक दोहन के लिए हो, या अनिवार्यतः संरक्षण के लिए ही हो, इनके बीच भी परस्पर-विरोध है । वाणिज्यिक दोहन के परिणामस्वरूप होने वाले वनोन्मूलन से वनों पर निर्भर आजीविकाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के अतिरिक्त, बाढ़, गाद बनने की समस्याएँ और सूक्ष्म-जलवायवी अस्थिरता जैसी अप्रत्यक्ष हानियाँ होंगी । विकासशील देशों में, जहाँ पारिस्थितिकी तंत्र पर लोगों की निर्भरता महत्त्वपूर्ण है, और वाणिज्यिक दोहन से राष्ट्रीय आय में अति वृद्धि आने की संभाव्यता है, ये परस्पर-विरोधी स्थितियाँ ख़ास तौर पर विकट हैं ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त अति महत्त्वपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
Question 2 of 80 · CSAT 2025, Q2
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer

उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
I.किसी भी देश को, राष्ट्रीय आय में अति वृद्धि लाने के लिए, पारिस्थितिकी तंत्रों पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं है ।
II.संसाधनों से समृद्ध देशों को, अपर्याप्त संसाधनों वाले देशों के साथ अपने संसाधन बाँटने चाहिए, ताकि पारिस्थितिकी तंत्रों के निम्नीकरण को रोका जा सके ।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
Question 3 of 80 · CSAT 2025, Q3
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
नवीकरणीय ऊर्जा के इतिहास से यह सूचित होता है, कि सीखने का एक अति-प्रवण वक्र है, अर्थात्, जितना अधिक उत्पादन होता है, बड़े पैमाने की किफायतों और कार्यकलाप से सीखने के फलस्वरूप लागत उतनी तेज़ी से गिरती है । प्रतिष्ठानों का हरित नवप्रवर्तन मार्ग-आश्रित है : कोई प्रतिष्ठान इसे जितना अधिक करता है, उसके भविष्य में करने की संभावना उतनी ही अधिक होती जाती है । इसका सबसे प्रबल साक्ष्य है सौर ऊर्जा की कीमतों में भारी गिरावट, जो 2010 के दशक में, पूर्वानुमानों को बारंबार झुठलाते हुए, लगभग 90% सस्ती हो गईं । शीघ्र प्रारंभ कर, क्रमिक रूप से चलने से, अर्थव्यवस्थाओं को व्यवस्थित होने के लिए अधिक समय मिल जाता है, जिससे उन्हें अधिक विघटन का सामना किए बिना, मार्ग-आश्रित हरित निवेश के लाभों को उठाने का अवसर मिलता है । विलंब से किया जाने वाला, अधिक अव्यवस्थित अंतरण और ज्यादा महँगा पड़ता है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
Question 4 of 80 · CSAT 2025, Q4
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
नवीकरणीय ऊर्जा के इतिहास से यह सूचित होता है, कि सीखने का एक अति-प्रवण वक्र है, अर्थात्, जितना अधिक उत्पादन होता है, बड़े पैमाने की किफायतों और कार्यकलाप से सीखने के फलस्वरूप लागत उतनी तेज़ी से गिरती है । प्रतिष्ठानों का हरित नवप्रवर्तन मार्ग-आश्रित है : कोई प्रतिष्ठान इसे जितना अधिक करता है, उसके भविष्य में करने की संभावना उतनी ही अधिक होती जाती है । इसका सबसे प्रबल साक्ष्य है सौर ऊर्जा की कीमतों में भारी गिरावट, जो 2010 के दशक में, पूर्वानुमानों को बारंबार झुठलाते हुए, लगभग 90% सस्ती हो गईं । शीघ्र प्रारंभ कर, क्रमिक रूप से चलने से, अर्थव्यवस्थाओं को व्यवस्थित होने के लिए अधिक समय मिल जाता है, जिससे उन्हें अधिक विघटन का सामना किए बिना, मार्ग-आश्रित हरित निवेश के लाभों को उठाने का अवसर मिलता है । विलंब से किया जाने वाला, अधिक अव्यवस्थित अंतरण और ज्यादा महँगा पड़ता है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
I.भारत जैसे देश में मार्ग-आश्रित हरित निवेश अंततः सर्वाधिक संभावित रूप से संवृद्धि को, और साथ ही लोक वित्त को, लाभ पहुँचाएँगे ।
II.यदि अन्य हरित प्रौद्योगिकियाँ उसी प्रतिरूप का अनुसरण करें, जिस प्रतिरूप का अनुसरण सौर ऊर्जा के मामले में हुआ, तो सर्वाधिक संभावना है कि हरित अंतरण सरल होगा ।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
Question 5 of 80 · CSAT 2025, Q5
कोई धनपूर्ण संख्या N इस प्रकार है, कि इसे N = p + q + r के रूप में, जहाँ p, q और r, N के भिन्न गुणनखंड हैं, व्यक्त किया जा सकता है । 50 से कम की कितनी संख्याओं में यह गुण है ?
Question 6 of 80 · CSAT 2025, Q6
तीन अभाज्य संख्याएँ p, q और r, प्रत्येक 20 से कम, इस प्रकार हैं कि p − q = q − r है । (p + q + r) के लिए कितने भिन्न संभव मान मिल सकते हैं ?
Question 7 of 80 · CSAT 2025, Q7
(p + q + r) के कितने संभव मान हैं, जो 1/p + 1/q + 1/r = 1 को, जहाँ p, q और r धनपूर्ण संख्याएँ हैं, संतुष्ट करते हैं (उनका भिन्न होना आवश्यक नहीं है) ?
Question 8 of 80 · CSAT 2025, Q8
निम्नलिखित अनुक्रम में क्रमशः X और Y के स्थान पर क्या आता है ?
जनवरी, जनवरी, दिसंबर, अक्टूबर, X, मार्च, अक्टूबर, Y, सितंबर
Question 9 of 80 · CSAT 2025, Q9
टीम X ने 20 ओवर में कुल N रन बनाए । टीम Y ने 10% कम ओवर में बराबर स्कोर बनाया । यदि टीम Y की औसत रन दर (रन प्रति ओवर) 50% अधिक होती, तो यह स्कोर 12 ओवर में बराबर हो गया होता । टीम X द्वारा कितने रन बनाए गए ?
Question 10 of 80 · CSAT 2025, Q10
किसी वस्तु की कीमत (p) पहले k% बढ़ाई गई; फिर k% घटाई गई; फिर से k% बढ़ाई गई; और फिर k% घटाई गई । यदि नई कीमत q है, तो p और q के बीच क्या संबंध है ?
Question 11 of 80 · CSAT 2025, Q11
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
भारत में प्रत्येक राज्य तापन के प्रभाव को लेकर सुभिन्न चुनौतियों के समूह का सामना करता है, किन्तु उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रत्येक राज्य के पास अपने-अपने सुयोग हैं, जो उसके अपने प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं । उदाहरण के लिए, तटवर्ती राज्यों को अपने तटों को समुद्र स्तर में बढ़ोतरी से संरक्षित करने हेतु कार्रवाई करने की आवश्यकता है, अपेक्षाकृत सूखे जिलों को परिवर्ती मानसून वर्षा के लिए तैयारी करने की आवश्यकता है । हिमालयी क्षेत्रों की अपनी अनन्य चुनौतियाँ हैं, और प्रायद्वीपीय भारत और अपतट क्षेत्रों के चुनिंदा भागों में पवन शक्ति को काम में लाने के लिए बड़े सुयोग उपलब्ध हैं । इन विभिन्न परिप्रेक्ष्यों पर भविष्य के लिए स्पष्ट और सतत लक्ष्य विकसित करने हेतु विचार किए जाने की आवश्यकता है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
Question 12 of 80 · CSAT 2025, Q12
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
भारत में प्रत्येक राज्य तापन के प्रभाव को लेकर सुभिन्न चुनौतियों के समूह का सामना करता है, किन्तु उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रत्येक राज्य के पास अपने-अपने सुयोग हैं, जो उसके अपने प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं । उदाहरण के लिए, तटवर्ती राज्यों को अपने तटों को समुद्र स्तर में बढ़ोतरी से संरक्षित करने हेतु कार्रवाई करने की आवश्यकता है, अपेक्षाकृत सूखे जिलों को परिवर्ती मानसून वर्षा के लिए तैयारी करने की आवश्यकता है । हिमालयी क्षेत्रों की अपनी अनन्य चुनौतियाँ हैं, और प्रायद्वीपीय भारत और अपतट क्षेत्रों के चुनिंदा भागों में पवन शक्ति को काम में लाने के लिए बड़े सुयोग उपलब्ध हैं । इन विभिन्न परिप्रेक्ष्यों पर भविष्य के लिए स्पष्ट और सतत लक्ष्य विकसित करने हेतु विचार किए जाने की आवश्यकता है ।
इस परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
I.हरित ऊर्जा उत्पादन को, जलवायु परिवर्तन न्यूनीकरण और अनुकूलन कार्य-नीतियों के साथ सहबद्ध/संघटित किया जा सकता है ।
II.जलवायु परिवर्तन के प्रभाव तटवर्ती और पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं अधिक गंभीर हैं ।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
Question 13 of 80 · CSAT 2025, Q13
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
यदि सामाजिक असमानता भारत में तीव्रतम रूप से महसूस की गई सामाजिक समस्या है, तो असुरक्षा, गरीबी से भी अधिक, तीव्रतम रूप से महसूस की गई आर्थिक समस्या है । जो लोग शासकीय गरीबी रेखा के नीचे हैं, और उनके अतिरिक्त वे भी, जो गरीबी रेखा के ठीक-ठीक ऊपर हैं, अनेक प्रकार की (संपत्ति और/अथवा स्वास्थ्य जोखिमों, बाज़ार में घट-बढ़, रोज़गार-संबंधी अनिश्चितताओं के कारण) विभिन्न आर्थिक असुरक्षाओं से प्रभावित हैं । अनेक सरकारी नीतियों का लक्ष्य वास्तव में इन असुरक्षाओं का न्यूनीकरण है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद द्वारा व्यक्त अति महत्त्वपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
Question 14 of 80 · CSAT 2025, Q14
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
यदि सामाजिक असमानता भारत में तीव्रतम रूप से महसूस की गई सामाजिक समस्या है, तो असुरक्षा, गरीबी से भी अधिक, तीव्रतम रूप से महसूस की गई आर्थिक समस्या है । जो लोग शासकीय गरीबी रेखा के नीचे हैं, और उनके अतिरिक्त वे भी, जो गरीबी रेखा के ठीक-ठीक ऊपर हैं, अनेक प्रकार की (संपत्ति और/अथवा स्वास्थ्य जोखिमों, बाज़ार में घट-बढ़, रोज़गार-संबंधी अनिश्चितताओं के कारण) विभिन्न आर्थिक असुरक्षाओं से प्रभावित हैं । अनेक सरकारी नीतियों का लक्ष्य वास्तव में इन असुरक्षाओं का न्यूनीकरण है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
I.गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों की भी आर्थिक असुरक्षा के बारे में चिंताग्रस्त होने की प्रवृत्ति होती है ।
II.गरीबी के उन्मूलन के परिणामस्वरूप देश में सामाजिक समानता और शान्ति हो सकती है ।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
Question 15 of 80 · CSAT 2025, Q15
एक ठोस घन के सभी फलकों को पीले रंग से रंगा गया है । तब इस घन को 60 छोटे किन्तु बराबर टुकड़ों में इस प्रकार काटा गया है कि कम-से-कम बार काटा जाए । निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
I.इस घन को न्यूनतम 9 बार काटा गया है ।
II.उन छोटे टुकड़ों की, जिनका कोई भी फलक रंगा नहीं है, संख्या 6 है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 16 of 80 · CSAT 2025, Q16
यदि 7 24 = 25 और 12 16 = 20 है, तो 16 * 63 किसके बराबर है ?
Question 17 of 80 · CSAT 2025, Q17
कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि होने के कारण पेट्रोल की कीमतें 10% बढ़ गईं । कीमत-वृद्धि से पहले पेट्रोल की कीमत ₹ 90 प्रति लीटर थी । कोई व्यक्ति प्रति माह 2200 km की यात्रा करता है और उसकी कार 16 km प्रति लीटर माइलेज देती है । यदि वह अपना खर्च पिछले स्तर पर बनाए रखना चाहता है, तो उसे अपनी यात्रा में कितने km की कमी करनी चाहिए ?
Question 18 of 80 · CSAT 2025, Q18
कोई 4-अंकों की संख्या N इस प्रकार है कि उसे 3, 5, 6, 9 से भाग देने पर क्रमशः 1, 3, 4, 7 शेषफल रहता है । N का लघुतम मान क्या है ?
Question 19 of 80 · CSAT 2025, Q19
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I.यदि A ≤ B > C < D > E > F ≥ G = H; तो B सदा E से बड़ा है ।
II.यदि P > Q = R ≥ S = T ≤ U = V > W; तो S सदा V से कम है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 20 of 80 · CSAT 2025, Q20
1 × 3 × 5 × 7 × 9 × ... × 999 के गुणन में इकाई अंक क्या है ?
Question 21 of 80 · CSAT 2025, Q21
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
स्वतंत्र भारत में कृषि क्षेत्र की निराशाजनक वास्तविकताओं में से एक यह रही है, कि इसमें कभी भी उच्च-संवृद्धि की स्थिति नहीं आई, जैसा कि ग़ैर-कृषि अर्थव्यवस्था में हुआ । कृषि के लिए उच्चतम दशकीय संवृद्धि (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर या CAGR) 1980 के दशक में मात्र 3·5% रही है । यद्यपि 1980 के दशक के दौरान दशकीय संवृद्धि में एक उछाल आया, तथापि उसके उपरान्त कृषि संवृद्धि में अपेक्षाकृत गतिरोध ही बना रहा । यहाँ ग़ैर-कृषि संवृद्धि के, जो कि 1980 से 2000 तक के दशकों में लगातार बढ़ती रही है, ठीक विपरीत एक सुस्पष्ट विषमता दिखाई देती है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, उपर्युक्त परिच्छेद के उपनिगमन को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
Question 22 of 80 · CSAT 2025, Q22
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
स्वतंत्र भारत में कृषि क्षेत्र की निराशाजनक वास्तविकताओं में से एक यह रही है, कि इसमें कभी भी उच्च-संवृद्धि की स्थिति नहीं आई, जैसा कि ग़ैर-कृषि अर्थव्यवस्था में हुआ । कृषि के लिए उच्चतम दशकीय संवृद्धि (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर या CAGR) 1980 के दशक में मात्र 3·5% रही है । यद्यपि 1980 के दशक के दौरान दशकीय संवृद्धि में एक उछाल आया, तथापि उसके उपरान्त कृषि संवृद्धि में अपेक्षाकृत गतिरोध ही बना रहा । यहाँ ग़ैर-कृषि संवृद्धि के, जो कि 1980 से 2000 तक के दशकों में लगातार बढ़ती रही है, ठीक विपरीत एक सुस्पष्ट विषमता दिखाई देती है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
भारत में कृषि और ग़ैर-कृषि अर्थव्यवस्था के बीच बढ़ते हुए अंतर को निम्नलिखित में से किसके/किनके द्वारा रोका/कम किया जा सकता था ?
I.बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक फ़सलों की कृषि और लाभप्रद निगम कृषि (कॉर्पोरेट फार्मिंग) को अनुकूलित करना ।
II.सभी फ़सलों के लिए निःशुल्क बीमा उपलब्ध कराना और बीजों, उर्वरकों, बिजली और कृषि मशीनों में विकसित देशों के समान भारी उपदान (सब्सिडी) प्रदान करना ।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
Question 23 of 80 · CSAT 2025, Q23
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
हमारे देश में, हथकरघों को परंपराओं का सातत्य सुनिश्चित करने वाली संस्कृति से समीकृत किया जाता है । यह विचार लोक नीति-निर्माण का भाग बन गया है और राज्य को इस क्षेत्र को बल प्रदान करने के लिए एक वैध आधार प्रदान करता है । किन्तु आज एकल, रैखिक सत्व के रूप में परंपरा की इस धारणा का पुरजोर विरोध किया जा रहा है । संस्कृति/परंपरा को एक ख़ास तरीके से परिभाषित करने में प्रभावी आख्यानों को इस रूप में देखा जा रहा है, कि इनसे बड़े वर्गों की पहचान और इतिहास निर्गमित हुए हैं । कम की गई और कभी-कभी बलात् दबाई गई पहचानें इतिहास में अपने उचित स्थान के लिए संघर्ष कर रही हैं । इस पृष्ठपट के सम्मुख, जब हथकरघे को पारंपरिक उद्योग के रूप में प्रोत्साहित किया जाता है, यह आश्चर्यजनक नहीं है कि जनसंख्या का एक बड़ा वर्ग इसकी उपेक्षा करना पसंद करता है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
Question 24 of 80 · CSAT 2025, Q24
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
हमारे देश में, हथकरघों को परंपराओं का सातत्य सुनिश्चित करने वाली संस्कृति से समीकृत किया जाता है । यह विचार लोक नीति-निर्माण का भाग बन गया है और राज्य को इस क्षेत्र को बल प्रदान करने के लिए एक वैध आधार प्रदान करता है । किन्तु आज एकल, रैखिक सत्व के रूप में परंपरा की इस धारणा का पुरजोर विरोध किया जा रहा है । संस्कृति/परंपरा को एक ख़ास तरीके से परिभाषित करने में प्रभावी आख्यानों को इस रूप में देखा जा रहा है, कि इनसे बड़े वर्गों की पहचान और इतिहास निर्गमित हुए हैं । कम की गई और कभी-कभी बलात् दबाई गई पहचानें इतिहास में अपने उचित स्थान के लिए संघर्ष कर रही हैं । इस पृष्ठपट के सम्मुख, जब हथकरघे को पारंपरिक उद्योग के रूप में प्रोत्साहित किया जाता है, यह आश्चर्यजनक नहीं है कि जनसंख्या का एक बड़ा वर्ग इसकी उपेक्षा करना पसंद करता है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
I.हथकरघा क्षेत्र में राज्य को किसी भी रूप में अंतर्ग्रस्त होने की कोई आवश्यकता नहीं है ।
II.तेज़ी से बदलते हुए आधुनिक विश्व में हथकरघा उत्पाद अब पसंदीदा और आकर्षक नहीं रह गए हैं ।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
Question 25 of 80 · CSAT 2025, Q25
प्रथम 100 धनपूर्ण संख्याओं पर विचार कीजिए । उनमें से कितनी 2, 3, 5, 7 और 9 में किसी भी एक से विभाज्य नहीं हैं ?
Question 26 of 80 · CSAT 2025, Q26
यदि 4 ≤ x ≤ 8 और 2 ≤ y ≤ 7, तो (x + y) के महत्तम मान का (x − y) के न्यूनतम मान से अनुपात क्या है ?
Question 27 of 80 · CSAT 2025, Q27
मान लीजिए p और k दोनों अभाज्य संख्याएँ इस प्रकार हैं कि (p² + k) भी एक अभाज्य संख्या है जो 30 से कम है । k के संभव मानों की संख्या क्या है ?
Question 28 of 80 · CSAT 2025, Q28
संख्याओं के n समुच्चय हैं जिनमें प्रत्येक में केवल तीन धन पूर्णांक हैं जिनका LCM, 1001 के बराबर है और HCF, 1 के बराबर है । n का मान क्या है ?
Question 29 of 80 · CSAT 2025, Q29
मान लीजिए PQR कोई 3-अंकों वाली संख्या है, PPT कोई 3-अंकों वाली संख्या है और PS कोई 2-अंकों वाली संख्या है, जहाँ P, Q, R, S, T भिन्न शून्येतर अंक हैं । इसके अतिरिक्त, PQR − PS = PPT है । यदि Q = 3 और T < 6, तो (R, S) के संभव मानों की संख्या क्या है ?
Question 30 of 80 · CSAT 2025, Q30
अनुक्रम AB_CC_A_BCCC_BBC_C पर विचार कीजिए, जो एक विशेष प्रतिरूप का अनुसरण करता है । निम्नलिखित में से कौन-सा एक यह अनुक्रम पूरा करता है ?
Question 31 of 80 · CSAT 2025, Q31
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
दुर्भाग्यवश हमारे देश में परीक्षाओं के लिए शिक्षण और शिक्षा-प्राप्ति ही हमारी विशिष्टता हो गई है । किन्तु, समाज की नई माँगों और भविष्य के कार्यक्षेत्र के लिए समीक्षात्मक और स्वतंत्र चिंतन, कार्यकलाप से सीखने, उसी मुद्दे पर बहु-विद्या परिप्रेक्ष्यों से प्रश्न पूछने, तर्क निर्माण के लिए साक्ष्यों का उपयोग करने, और चिंतन और सुव्यक्तता की अपेक्षा है । उच्च शिक्षा को “या तो सरकारी नीतियों का मात्र अनुचर या लोक मनःस्थिति का निष्क्रिय उत्तरदाता” नहीं होना चाहिए । उच्च शिक्षा-प्राप्ति पूरी तौर पर यह है, कि कैसे चिंतन किया जाए, न कि क्या चिंतन किया जाए । शिक्षण का पुनराविष्कार आवश्यक है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद में व्यक्त केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
Question 32 of 80 · CSAT 2025, Q32
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
दुर्भाग्यवश हमारे देश में परीक्षाओं के लिए शिक्षण और शिक्षा-प्राप्ति ही हमारी विशिष्टता हो गई है । किन्तु, समाज की नई माँगों और भविष्य के कार्यक्षेत्र के लिए समीक्षात्मक और स्वतंत्र चिंतन, कार्यकलाप से सीखने, उसी मुद्दे पर बहु-विद्या परिप्रेक्ष्यों से प्रश्न पूछने, तर्क निर्माण के लिए साक्ष्यों का उपयोग करने, और चिंतन और सुव्यक्तता की अपेक्षा है । उच्च शिक्षा को “या तो सरकारी नीतियों का मात्र अनुचर या लोक मनःस्थिति का निष्क्रिय उत्तरदाता” नहीं होना चाहिए । उच्च शिक्षा-प्राप्ति पूरी तौर पर यह है, कि कैसे चिंतन किया जाए, न कि क्या चिंतन किया जाए । शिक्षण का पुनराविष्कार आवश्यक है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
I.उच्च शिक्षा सतत विकसित होने वाला विषय है, जिसे समाज के सभी क्षेत्रों में हो रहे नए विकास के साथ पंक्तिबद्ध होने की आवश्यकता है ।
II.हमारे देश में, उच्च शिक्षा के संवर्धन के लिए पर्याप्त निधियों का विनिधान नहीं किया जाता ।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
Question 33 of 80 · CSAT 2025, Q33
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
यदि जनसंख्या वृद्धि के प्रतिरूप में असमानता है, तो खाद्य उत्पादन और उपयोग में उससे भी अधिक असमानता है । जैसे-जैसे समाज अधिक धनी होते जाते हैं, उनका पशु उत्पादों का उपभोग बढ़ता जाता है । इसका अर्थ है, कि दाना और फलियों जैसी मूलभूत खाद्य-सामग्री का बड़ा भाग, जो मनुष्यों का सीधे भरण कर सकता था, वह इसके बजाय कुक्कुट-पालन और बड़े फार्म पशुओं के चारे में बदला जा रहा है । तथापि पादप-आधारित आहार का मनुष्यों के लिए पशु आहार में यह परिवर्तन फलदायी होने से काफी दूर है । हमें कुक्कुटों को खाने से, उन्हें खिलाई गई कैलोरी का केवल 16% भाग ही वापस मिल पाता है । बड़े पशुओं में, जिन्हें पशुवध से पहले उनमें वसा और कुछ प्रोटीन शामिल करने के लिए दाना खिलाया जाता है, यह परिवर्तन दर और कम हो कर पाँच से लेकर सात प्रतिशत तक रह जाती है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
Question 34 of 80 · CSAT 2025, Q34

I.प्रत्येक देश में खाद्य विनिर्माण और प्रसंस्करण उद्योग को अपने उद्देश्यों और पद्धतियों को समाजों की बदलती हुई आवश्यकताओं के अनुसार उससे संगत रूप में रखना चाहिए ।
II.समृद्धतर समाज, अपने कृषि उत्पादों के अप्रत्यक्ष उपयोग के कारण खाद्य सामग्रियों की कैलोरियों में भारी हानि उठाने की ओर प्रवृत्त होते हैं ।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
Question 35 of 80 · CSAT 2025, Q35
n का महत्तम मान क्या होगा, इस प्रकार कि 7 × 343 × 385 × 1000 × 2401 × 77777, 35ⁿ से विभाज्य हो ?
Question 36 of 80 · CSAT 2025, Q36
अनुक्रम 24, X, 12, 18, 36, 90 में, X क्या है ?
Question 37 of 80 · CSAT 2025, Q37
P और Q एक वृत्ताकार पथ पर चलते हैं । उन्होंने 5:00 a.m. पर एक ही बिंदु से एक-दूसरे की विपरीत दिशा में चलना शुरू किया । P, 5 चक्कर प्रति घंटा की औसत चाल से चलता है और Q, 3 चक्कर प्रति घंटा की औसत चाल से चलता है । वे 5:20 a.m. और 7:00 a.m. के बीच कितनी बार एक-दूसरे को पार करेंगे ?
Question 38 of 80 · CSAT 2025, Q38
यदि P = +, Q = −, R = ×, S = ÷ है, तो समीकरण 60_15_3_20_4 = 20 में क्रमिक अंकों के बीच उचित संकेतन प्रविष्ट कीजिए :
Question 39 of 80 · CSAT 2025, Q39
कोई ट्राम, 3 km/hr और 4 km/hr की औसत चाल से एक ही दिशा में चल रहे 2 व्यक्तियों X और Y से आगे निकलती है और उनको क्रमशः 8 सेकण्ड और 9 सेकण्ड में पूरी तरह पार कर जाती है । ट्राम की लंबाई क्या है ?
Question 40 of 80 · CSAT 2025, Q40
यदि N² = 12345678987654321 है, तो संख्या N में कितने अंक हैं ?
Question 41 of 80 · CSAT 2025, Q41
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
अनेक देश यह वायदा कर रहे हैं, कि वे अगले तीस वर्षों में निवल-शून्य कार्बन तक आ जाएँगे, अर्थात् घरेलू उत्सर्जनों को घट कर शून्य के निकट आ जाना होगा । एक अग्रणी जलवायु वैज्ञानिक यह मानते हैं, कि अधिक-से-अधिक, माँग-पक्ष उपायों, जैसे कि व्यक्तियों और परिवारों के व्यवहारपरक परिवर्तनों, के माध्यम से आधा न्यूनीकरण प्राप्त किया जा सकता है । और उसे भी यह अपेक्षा होगी, कि पूर्ति-पक्ष निवेशों के माध्यम से परिवर्तन लाने हेतु कंपनियाँ और सरकारें अधिक प्रोत्साहन प्रदान करें, ताकि न्यून-कार्बन विकल्पों को अपेक्षाकृत अधिक सस्ता और अधिक विस्तृत रूप से उपलब्ध बनाया जा सके ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
Question 42 of 80 · CSAT 2025, Q42
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
अनेक देश यह वायदा कर रहे हैं, कि वे अगले तीस वर्षों में निवल-शून्य कार्बन तक आ जाएँगे, अर्थात् घरेलू उत्सर्जनों को घट कर शून्य के निकट आ जाना होगा । एक अग्रणी जलवायु वैज्ञानिक यह मानते हैं, कि अधिक-से-अधिक, माँग-पक्ष उपायों, जैसे कि व्यक्तियों और परिवारों के व्यवहारपरक परिवर्तनों, के माध्यम से आधा न्यूनीकरण प्राप्त किया जा सकता है । और उसे भी यह अपेक्षा होगी, कि पूर्ति-पक्ष निवेशों के माध्यम से परिवर्तन लाने हेतु कंपनियाँ और सरकारें अधिक प्रोत्साहन प्रदान करें, ताकि न्यून-कार्बन विकल्पों को अपेक्षाकृत अधिक सस्ता और अधिक विस्तृत रूप से उपलब्ध बनाया जा सके ।
उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
I.कंपनियों में पूर्ति-पक्ष निवेश के परिणामस्वरूप लोगों में न्यून-कार्बन व्यवहार आ सकता है ।
II.लोग सरकार और कंपनियों के शामिल हुए बिना न्यून-कार्बन व्यवहार को अनुकूलित करने में समर्थ नहीं हैं ।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
Question 43 of 80 · CSAT 2025, Q43
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
केवल 50 वर्षों में ही, विश्व का कच्चे माल का उपभोग चार गुना के आसपास, 100 बिलियन टन से अधिक हो गया है । इसके 9% से कम भाग को पुनः उपयोग में लाया जाता है । पुराने वाहनों की बैटरियों में लिथियम, कोबाल्ट, मैंगनीज़ और निकेल जैसे द्रव्य होते हैं जो कीमती हैं और जिन्हें प्राप्त करना दुष्कर हो सकता है । पूर्ति श्रृंखलाएँ लंबी और जटिल हैं । पूर्तिकर्ताओं के निकृष्ट वातावरणीय और श्रम मानक उनके खरीददारों के जोखिम को बढ़ा देते हैं । सामग्रियों के पुनः उपयोग करने में समझदारी है । एक बार जब बैटरियाँ अपने जीवन के अंतिम चरण पर पहुँच जाएँ, उन्हें पुनः फैक्टरी में ले जा कर उनके संघटकों को पुनः प्राप्त किया जा सकता है और नई बैटरियों में डाला जा सकता है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद द्वारा व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
Question 44 of 80 · CSAT 2025, Q44
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
केवल 50 वर्षों में ही, विश्व का कच्चे माल का उपभोग चार गुना के आसपास, 100 बिलियन टन से अधिक हो गया है । इसके 9% से कम भाग को पुनः उपयोग में लाया जाता है । पुराने वाहनों की बैटरियों में लिथियम, कोबाल्ट, मैंगनीज़ और निकेल जैसे द्रव्य होते हैं जो कीमती हैं और जिन्हें प्राप्त करना दुष्कर हो सकता है । पूर्ति श्रृंखलाएँ लंबी और जटिल हैं । पूर्तिकर्ताओं के निकृष्ट वातावरणीय और श्रम मानक उनके खरीददारों के जोखिम को बढ़ा देते हैं । सामग्रियों के पुनः उपयोग करने में समझदारी है । एक बार जब बैटरियाँ अपने जीवन के अंतिम चरण पर पहुँच जाएँ, उन्हें पुनः फैक्टरी में ले जा कर उनके संघटकों को पुनः प्राप्त किया जा सकता है और नई बैटरियों में डाला जा सकता है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
I.वाहन फैक्टरियाँ चक्रीय अर्थव्यवस्था के उदाहरण हैं ।
II.आर्थिक संवृद्धि खनिज संसाधनों के चक्रीय उपयोग से सुसंगत होती है ।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
Question 45 of 80 · CSAT 2025, Q45
20 नलों का समुच्चय (X) किसी टंकी के 70% भाग को 14 मिनट में भर सकता है । 10 नलों का दूसरा समुच्चय (Y) टंकी के 3/8वें भाग को 6 मिनट में भर सकता है । 16 नलों का एक तीसरा समुच्चय (Z) उस टंकी के आधे भाग को 20 मिनट में खाली कर सकता है । यदि समुच्चय X के आधे नल बंद हैं और समुच्चय Y के केवल आधे नल खुले हैं, और समुच्चय (Z) के सभी नल खुले हैं, तो उस टंकी के 50% भाग को भरने में कितना समय लगेगा ?
Question 46 of 80 · CSAT 2025, Q46
यदि n धनपूर्ण संख्या है, तो (1ⁿ + 2ⁿ) को 4 से भाग देने पर उसके भिन्न शेषफलों की संख्या क्या है ?
Question 47 of 80 · CSAT 2025, Q47
मान लीजिए P = QQQ कोई 3-अंकों की संख्या है । P और 481 का महत्तम समापवर्तक (HCF) क्या है ?
Question 48 of 80 · CSAT 2025, Q48
संख्या 123456789101112 . . . में 489वाँ अंक क्या है ?
Question 49 of 80 · CSAT 2025, Q49
एक मोबाइल फोन चोरी हो गया है । P, Q और R, 3 संदिग्ध व्यक्ति हैं । यह जानते हुए, कि उनमें से कोई एक ही व्यक्ति दोषी है, उनसे पूछताछ की गई । उनके उत्तर निम्नलिखित हैं :
P.मैंने नहीं चुराया । उसे Q ने चुराया है ।
Q.R ने नहीं चुराया है । मैंने नहीं चुराया है ।
R.मैंने नहीं चुराया है । किसने चुराया है, मैं नहीं जानता ।
मोबाइल फोन किसने चुराया है ?
Question 50 of 80 · CSAT 2025, Q50
तीन टीमों P, Q, R ने किसी टूर्नामेंट में भाग लिया, जिसमें ये टीमें ठीक एक बार एक-दूसरे के साथ खेलती हैं । किसी टीम को एक जीत के 2 अंक और एक ड्रा (बराबरी) का 1 अंक मिलता है । हार पर टीम को कोई अंक नहीं मिलता । टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम ने ठीक-ठीक एक गोल किया । टीम P को 3 अंक मिले, Q को 2 अंक मिले और R को 1 अंक मिला । निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
I.P और Q के बीच मैच का परिणाम 0 – 0 की बराबरी पर हुआ ।
II.R द्वारा Q के विरुद्ध किए गए गोल की संख्या 1 है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 51 of 80 · CSAT 2025, Q51
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
इसका पूर्वानुमान लगाना कठिन है कि जलवायु और वायुमंडलीय रसायन में होने वाले परिवर्तन कृषि रोगों की व्यापकता और सांघातिकता को किस प्रकार प्रभावित करेंगे । लेकिन एक खतरा यह है, कि ऐसे परिवर्तन कुछ पादप संक्रमणों को सभी जलवायु क्षेत्रों में, संभवतः इस प्रकार एक अनर्थकर रूप में, अधिक आम बना देंगे । इस समस्या का एक भाग यह है, कि शताब्दियों से अपनाए गए चयनात्मक प्रजनन से उच्च-मूल्य वाली फ़सलों के वंश-सूत्र (जीनोम) परिष्कृत हुए हैं । वे आज की दशाओं में उपजने में शानदार हैं, किन्तु जो जननिक रूपांतरण उनके लिए तुरंत उपयोगी नहीं हैं, वे प्रजनन से बाहर हो गए हैं । यह उपज के लिए उत्तम है, किन्तु परिवर्तनों का सामना करने के लिए निकृष्ट है । एक साधारण बीमारी या कोई अज्ञात बीमारी भी आनुवंशिकतः संशोधित (जेनेटिकली होण्ड) फ़सलों को तुरंत तहस-नहस कर सकती है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
Question 52 of 80 · CSAT 2025, Q52
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
इसका पूर्वानुमान लगाना कठिन है कि जलवायु और वायुमंडलीय रसायन में होने वाले परिवर्तन कृषि रोगों की व्यापकता और सांघातिकता को किस प्रकार प्रभावित करेंगे । लेकिन एक खतरा यह है, कि ऐसे परिवर्तन कुछ पादप संक्रमणों को सभी जलवायु क्षेत्रों में, संभवतः इस प्रकार एक अनर्थकर रूप में, अधिक आम बना देंगे । इस समस्या का एक भाग यह है, कि शताब्दियों से अपनाए गए चयनात्मक प्रजनन से उच्च-मूल्य वाली फ़सलों के वंश-सूत्र (जीनोम) परिष्कृत हुए हैं । वे आज की दशाओं में उपजने में शानदार हैं, किन्तु जो जननिक रूपांतरण उनके लिए तुरंत उपयोगी नहीं हैं, वे प्रजनन से बाहर हो गए हैं । यह उपज के लिए उत्तम है, किन्तु परिवर्तनों का सामना करने के लिए निकृष्ट है । एक साधारण बीमारी या कोई अज्ञात बीमारी भी आनुवंशिकतः संशोधित (जेनेटिकली होण्ड) फ़सलों को तुरंत तहस-नहस कर सकती है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
I.भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप अनेक पादप रोग नए क्षेत्रों में स्थानान्तरण कर सकते हैं ।
II.हमारी वर्तमान फ़सलों के जंगली संबंधियों को वैज्ञानिक रूप से समझना हमें खाद्य सुरक्षा को सशक्त बनाने में सहायक होगा ।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
Question 53 of 80 · CSAT 2025, Q53
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
“एक अच्छा राजनीतिज्ञ, किसी भी अन्य समझदार मनुष्य की तरह, अपने उत्साही समर्थकों की अपेक्षा अपने विरोधियों से अधिक सीखता है । क्योंकि जब तक उसके विरोधी उसे न दिखाएँ कि ख़तरा कहाँ है, उसके समर्थक उसे संकट की ओर धकेल देंगे । अतः यदि वह बुद्धिमान है, तो वह अक्सर प्रार्थना करेगा, कि उसे अपने मित्रों से मुक्ति मिले, क्योंकि वे उसे विनष्ट कर देंगे । किन्तु, भले ही यह बात आघात पहुँचाती है, उसे यह प्रार्थना करनी चाहिए कि वह कभी विरोधियों से रहित न हो; क्योंकि वे उसे तर्क और सुबुद्धि के मार्ग पर बनाए रखते हैं । स्वतंत्र व्यक्तियों की राष्ट्रीय एकता, प्रशासन के स्वेच्छाचारी होने तथा विरोधी पक्ष के क्रांतिपूर्ण विचार वाले और परस्पर-विरोधी होने को दुष्कर बनाने के लिए, राजनीतिक शक्ति के पर्याप्त रूप से सम-संतुलन के ऊपर निर्भर करती है ।”
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त अति महत्त्वपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
Question 54 of 80 · CSAT 2025, Q54

I.लोकतंत्र में, एक मजबूत विरोधपक्ष तभी आवश्यक है जब शासनाध्यक्ष उदासीन हो ।
II.लोकतंत्र में, विरोधपक्ष जितना आक्रामक होगा, शासन उतना ही बेहतर होगा ।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
Question 55 of 80 · CSAT 2025, Q55
P, Q और R का भाई है । S, R की माता है । T, P का पिता है । निम्नलिखित में से कितने कथन निश्चित रूप से सत्य हैं ?
I.S और T दंपति हैं ।
II.Q, T का पुत्र है ।
III.T, Q का पिता है ।
IV.S, P की माता है ।
V.R, T की पुत्री है ।
VI.P, S का पुत्र है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 56 of 80 · CSAT 2025, Q56
यदि NO को 210 के रूप में कूटबद्ध किया गया है, NOT को 4200 के रूप में कूटबद्ध किया गया है और NOTE को 21000 के रूप में कूटबद्ध किया गया है, तो NOTES को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा ?
Question 57 of 80 · CSAT 2025, Q57
यदि FRANCE को 654321 के रूप में कूटबद्ध किया गया है और GERMANY को 9158437 के रूप में कूटबद्ध किया गया है, तो YEMEN को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा ?
Question 58 of 80 · CSAT 2025, Q58
5-अंकों की संख्या PQRST (सभी अंक भिन्न हैं) इस प्रकार है कि T≠0 है । P, T का तीन गुना है । S, Q से 4 बड़ा है जबकि Q, R से 3 बड़ा है । 5-अंकों की ऐसी कितनी संख्याएँ संभव हैं ?
Question 59 of 80 · CSAT 2025, Q59
X किसी काम का एक-तिहाई भाग 6 दिनों में पूरा कर सकता है, Y उसी काम का एक-तिहाई भाग 8 दिनों में, और Z उसी काम का तीन-चौथाई भाग 12 दिनों में पूरा कर सकता है । वे सभी एक साथ मिल कर n दिनों तक काम करते हैं, तब X और Z काम छोड़ देते हैं, और अकेला Y शेष काम को 8 2/3 दिनों में पूरा कर लेता है । तो n किसके बराबर है ?
Question 60 of 80 · CSAT 2025, Q60
अनुक्रम 1, 3, 6, 11, 18, X, 42 में X क्या है ?
Question 61 of 80 · CSAT 2025, Q61
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
ऐसा कोई लोकतंत्र नहीं हुआ जो निगमित पूँजीवाद के बिना आर्थिक रूप से संवृद्ध हुआ हो । यह अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण में और ग्रामीण से शहरी, और कृषि से उद्योग और सेवाओं में अंतरण को, जो कि संवृद्धि के लिए अपरिहार्य है, सुकर बनाने में सहायक होता है । इससे रोज़गार सृजित होते हैं — तथा ग़ैर-सरकारी व्यवसाय में और अधिक संवेग लाए बिना देश की बेरोज़गारी की चुनौती का सामना करने का और कोई रास्ता नहीं है । बड़ी कंपनियाँ बड़े पैमाने पर प्रचालन कर सकती हैं और देश और विदेश दोनों में प्रतियोगी-क्षमता प्राप्त कर सकती हैं । एक जीवंत निगम पूँजीवादी आधार, राज्य के लिए अतिरिक्त राजस्व प्राप्त करवाता है — जो आगे, वंचितों के बृहतर कल्याण के लिए, तथा अवसरों के रूप में अधिक एक समान धरातल प्रदान करने हेतु उपयोग किया जा सकता है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त अति महत्त्वपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
Question 62 of 80 · CSAT 2025, Q62
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
ऐसा कोई लोकतंत्र नहीं हुआ जो निगमित पूँजीवाद के बिना आर्थिक रूप से संवृद्ध हुआ हो । यह अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण में और ग्रामीण से शहरी, और कृषि से उद्योग और सेवाओं में अंतरण को, जो कि संवृद्धि के लिए अपरिहार्य है, सुकर बनाने में सहायक होता है । इससे रोज़गार सृजित होते हैं — तथा ग़ैर-सरकारी व्यवसाय में और अधिक संवेग लाए बिना देश की बेरोज़गारी की चुनौती का सामना करने का और कोई रास्ता नहीं है । बड़ी कंपनियाँ बड़े पैमाने पर प्रचालन कर सकती हैं और देश और विदेश दोनों में प्रतियोगी-क्षमता प्राप्त कर सकती हैं । एक जीवंत निगम पूँजीवादी आधार, राज्य के लिए अतिरिक्त राजस्व प्राप्त करवाता है — जो आगे, वंचितों के बृहतर कल्याण के लिए, तथा अवसरों के रूप में अधिक एक समान धरातल प्रदान करने हेतु उपयोग किया जा सकता है ।
उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
I.निगमित पूँजीवाद श्रमिक बल की वृद्धि करता है और रोज़गार के अधिक अवसर प्रदान करता है ।
II.जनसंख्या के निर्धन लोग और वे लोग जो हाशिये पर हैं, अधोमुखी धन-स्राव प्रभाव (ट्रिकल-डाउन इफेक्ट) के कारण निगमित पूँजीवाद द्वारा लाभान्वित होते हैं ।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
Question 63 of 80 · CSAT 2025, Q63
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
“स्वैच्छिक संघों का अंतर्जाल (नेटवर्क) अपेक्षाकृत शक्तिहीन व्यक्ति और संभाव्य रूप से शक्तिशाली राज्य के बीच ‘बफ़र’ के रूप में स्थित होता है ।”
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन उपर्युक्त परिच्छेद की सर्वोत्तम व्याख्या को प्रतिबिंबित करता है ?
Question 64 of 80 · CSAT 2025, Q64
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I.एक धनपूर्ण संख्या है, जिसको 50% बढ़ा देने पर, उसके गुणनखण्डों की संख्या अपरिवर्तित रह सकती है ।
II.एक धनपूर्ण संख्या है, जिसको 150% बढ़ा देने पर, उसके गुणनखण्डों की संख्या अपरिवर्तित रह सकती है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 65 of 80 · CSAT 2025, Q65
विभिन्न मार्गों AB, AC, CD, DE, BF, EG और FG से जुड़े किसी शहर में 7 स्थान A, B, C, D, E, F और G हैं । A, B से 6 km दक्षिण में है । A, C से 10 km पश्चिम में है । D, E से 5 km पूर्व में है । C, D से 6 km उत्तर में है । F, B से 9 km पश्चिम में है । F, G से 12 km उत्तर में है । कोई व्यक्ति इन मार्गों से चल कर D से F तक पहुँचता है । उस व्यक्ति ने कितनी दूरी तय की ?
Question 66 of 80 · CSAT 2025, Q66
यदि किसी विशेष कूट (कोड) में 64 को 343 के रूप में लिखा गया है और 216 को 729 के रूप में लिखा गया है, तो उस कूट में 512 को किस रूप में लिखा जाएगा ?
Question 67 of 80 · CSAT 2025, Q67
9³ + 9⁴ + 9⁵ + 9⁶ + . . . + 9¹⁰⁰ को 6 से भाग देने पर शेषफल क्या है ?
Question 68 of 80 · CSAT 2025, Q68
एक प्रश्न दिया गया है, जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं । उस प्रश्न और उन कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प को चिह्नित कीजिए ।
प्रश्न :
ऐसी 1-अंक की लघुतम संख्या क्या है, जिसमें ठीक-ठीक 4 गुणनखंड हैं ?
कथन I:इनमें से एक गुणनखंड 2 है ।
कथन II:इनमें से एक गुणनखंड 3 है ।
उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
Question 69 of 80 · CSAT 2025, Q69
एक प्रश्न दिया गया है, जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं । उस प्रश्न और उन कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प को चिह्नित कीजिए ।
प्रश्न :
मान लीजिए, P, Q, R, S भिन्न शून्येतर अंक हैं । यदि PP × PQ = RRSS, जहाँ P ≤ 3 और Q ≤ 4, तो Q किसके बराबर है ?
कथन I:R = 1.
कथन II:S = 2.
उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
Question 70 of 80 · CSAT 2025, Q70
एक प्रश्न दिया गया है, जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं । उस प्रश्न और उन कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प को चिह्नित कीजिए ।
प्रश्न :
Q, P से किस प्रकार संबंधित है ?
कथन I:P की दो बहनें, R और S हैं ।
कथन II:R का पिता, Q का भाई है ।
उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
Question 71 of 80 · CSAT 2025, Q71
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
मुद्रास्फीति की एकल संख्या, विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं सभी के लिए एक समष्टि होती है — उपभोग की विभिन्न मदों के लिए कीमत-वृद्धि अलग-अलग होती है । अतः, यह एकल संख्या विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं को भारित मान निर्दिष्ट करने से मिलती है । WPI के लिए, उत्पादन के भारित मानों का उपयोग किया जाता है; CPI के लिए, उपभोग टोकरी (कंज़म्प्शन बास्केट) का उपयोग किया जाता है । किन्तु व्यक्ति समरूप नहीं होते । उपभोग टोकरी गरीब, मध्यवर्ग, और धनी व्यक्तियों के लिए अत्यधिक रूप से अलग-अलग होती है ।
अतः, CPI इन वर्गों में से प्रत्येक के लिए अलग-अलग होती है और एक सम्मिश्र सूचकांक निकालने के लिए इन टोकरियों के औसत का परिकलन अपेक्षित होता है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद में व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और निर्णायक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
Question 72 of 80 · CSAT 2025, Q72
Passage · परिच्छेद – 2 · read it, then answer
विश्वास को आमतौर पर अन्य लोगों के प्रति सुभेद्य होने के रूप में परिभाषित किया जाता है । उद्यमवृत्ति में अन्य लोगों का विश्वास करने और स्वयं धोखे का विषय बनने में तत्पर होना निहित होता है । विशेषज्ञ प्रणालियों में विश्वास, वैश्विक व्यवहार का सार है; विश्वास स्वयं सामाजिक बाज़ार में परम वस्तु के रूप में उभर कर आता है, और वैश्विक बाज़ार में वस्तुओं और सेवाओं की विशिष्टताओं को परिभाषित करता है । विश्वास करने के आचरण का यह भी अर्थ है, कि अन्य लोगों को समुचित आदर का स्थान देना, और कतिपय पहलुओं में आशापूर्ण दृष्टि से देखना कि वे सक्षम हैं, अथवा सक्षम होंगे ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
Question 73 of 80 · CSAT 2025, Q73
एक प्रश्न दिया गया है, जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं । उस प्रश्न और उन कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प को चिह्नित कीजिए ।
प्रश्न :
एक फुटबाल मैच में, जब 10 मिनट शेष बचे थे; टीम P, टीम Q के विरुद्ध खेलते हुए 3 गोल से पीछे थी । क्या टीम P मैच जीत गई ?
कथन I:टीम P ने अंतिम 10 मिनटों में 4 गोल किए ।
कथन II:टीम Q ने मैच में कुल 4 गोल किए ।
उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
Question 74 of 80 · CSAT 2025, Q74
एक प्रश्न दिया गया है, जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं । उस प्रश्न और उन कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प को चिह्नित कीजिए ।
प्रश्न :
क्या (p + q)² − 4 pq, जहाँ p, q धनपूर्ण संख्याएँ हैं, धनात्मक है ?
कथन I:p < q.
कथन II:p > q.
उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
Question 75 of 80 · CSAT 2025, Q75
एक T20 क्रिकेट मैच में, तीन खिलाड़ियों X, Y और Z ने कुल 37 रन बनाए । X द्वारा बनाए गए रनों की संख्या का Y द्वारा बनाए गए रनों की संख्या से अनुपात, Y द्वारा बनाए गए रनों की संख्या का Z द्वारा बनाए गए रनों की संख्या से अनुपात के बराबर है ।
मात्रा-I:X द्वारा बनाए गए रन
मात्रा-II:Y द्वारा बनाए गए रन
मात्रा-III:Z द्वारा बनाए गए रन
निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
Question 76 of 80 · CSAT 2025, Q76
मान लीजिए p + q = 10, जहाँ p, q पूर्णांक हैं ।
मात्रा-I:p × q का महत्तम मान जब p, q धनात्मक पूर्णांक हैं ।
मात्रा-II:p × q का महत्तम मान जब p ≥ – 6, q ≥ – 4.
निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
Question 77 of 80 · CSAT 2025, Q77
11 संख्याओं के एक समुच्चय पर विचार कीजिए :
मात्रा-I:समुच्चय की संख्याओं के औसत का न्यूनतम मान जब वे क्रमागत पूर्णांक ≥ – 5 हैं ।
मात्रा-II:समुच्चय की संख्याओं के गुणनफल का न्यूनतम मान जब वे क्रमागत ऋणेतर पूर्णांक हैं ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
Question 78 of 80 · CSAT 2025, Q78
तीन संख्याओं p, q और r का औसत k है । p औसत से उतना अधिक है, जितना q औसत से कम है । r का मान क्या है ?
Question 79 of 80 · CSAT 2025, Q79
मान लीजिए x, 0 और 1 के बीच की कोई वास्तविक संख्या है । निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
I.x² > x³.
II.x > √x.
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 80 of 80 · CSAT 2025, Q80
किन्हीं दो धनपूर्ण संख्याओं के बीच अंतर 10 है । इन दो संख्याओं के बीच, 5 से विभाज्य धनपूर्ण संख्याओं के बारे में क्या कहा जा सकता है ?
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.