Minimalist IAS
CSAT 2018 paper

UPSC CSE CSAT 2018 · Paper II (CSAT) · Question 29 · Reading comprehension

‘मरुभवन’ के संदर्भ में, जैसा कि परिच्छेद में वर्णन किया गया है, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई…

UPSC Civil Services (Preliminary) Examination 2018, General Studies Paper II (CSAT), Question 29 — Reading comprehension.

निम्नलिखित 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : नीचे दिए गए चार परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए।

परिच्छेद—1

‘मरुभवन (डेज़र्टिफिकेशन)’ किसी पारितंत्र की जैव उत्पादकता के ह्रास की उस प्रक्रिया की व्याख्या करने वाला शब्द है, जिसके परिणामस्वरूप उत्पादकता की संपूर्ण हानि हो जाती है। यद्यपि यह घटना प्रायः शुष्क, अर्धशुष्क और अल्पार्द्र पारितंत्रों से जुड़ी हुई है, तथापि आर्द्र उष्णकटिबंधों में भी इसका प्रभाव अत्यंत नाटकीय हो सकता है। मानव-प्रभावित स्थलीय पारितंत्रों का दरिद्रण (इंपोवरिशमेंट) विविध रूपों में दिख सकता है : त्वरित अपरदन, जैसा कि देश के पर्वतीय क्षेत्रों में है; भूमि का लवणीभवन, जैसा कि देश के अर्धशुष्क और शुष्क ‘हरितक्रांति’ क्षेत्रों, उदाहरणार्थ हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है और स्थल गुणता ह्रास, जो कि भारत के सभी मैदानों पर वनस्पति-आच्छादन के व्यापक ह्रास और धान/गेहूँ की एकरस एकधान्य कृषि के कारण होने वाली एक आम घटना है। वनोन्मूलन का एक प्रमुख दुष्परिणाम जलविज्ञान में प्रतिकूल परिवर्तनों और संबंधित मृदा और पोषकों की हानियों से संबंधित है। वनोन्मूलन के दुष्परिणाम निरपवाद रूप से अपरदनकारी हानियों के माध्यम से होने वाले स्थल अवक्रमण के कारण उत्पन्न होते हैं। उष्णकटिबंधीय एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में अपरदन उच्चतम स्तर पर हैं। उष्णकटिबंधों पर पहले से ही इसकी उच्च दरें वनोन्मूलन के, और वनों के नष्ट हो जाने के उपरांत किए जाने वाले बेमेल भूमि-प्रबंधन प्रणालियों के कारण चिंताजनक दर से बढ़ रही हैं (उदाहरणार्थ, भारतीय संदर्भ में प्रमुख नदीतंत्रों—गंगा और ब्रह्मपुत्र के माध्यम से)। पर्वत के संदर्भ में, पर्वतीय मृदा का कम होता जा रहा आर्द्रता-धारण, हिमालयी क्षेत्र में अंतर्भौम झरनों और अपेक्षाकृत छोटी नदियों के सूखते जाने का श्रेय वन-आच्छादन में आए उग्र परिवर्तनों को दिया जा सकता है। एक अप्रत्यक्ष परिणाम, जल के माध्यम से होने वाले उच्चभूमि-निम्नभूमि की अन्योन्यक्रिया में आया उग्र बदलाव है। असम के चायरोपण करने वालों की तात्कालिक चिंता ब्रह्मपुत्र के कछारों के साथ आने वाले बारम्बार आप्लावन के कारण चाय-बागानों को होने वाली क्षति के बारे में है, एवं चाय-बागान की क्षति और परिणामस्वरूप होने वाली चाय उत्पादकता की हानि, नदीतंत्र के बदलते मार्ग और गाद-भराई (सिल्टेशन) के कारण नदी-तल के बढ़ते जाते स्तर के कारण हैं। स्थल मरुभवन के अंतिम परिणाम हैं : मृदा निम्नीकरण, उपलब्ध जल और उसकी गुणता में परिवर्तन, और इसके परिणामस्वरूप, ग्रामीण समुदाय के आर्थिक कल्याण के लिए आवश्यक खाद्य, चारा और ईंधन-काष्ठ उत्पादन में होने वाला ह्रास।

CSAT 2018 · Q29

Reading comprehension X-Ray · Core #1 Medium

‘मरुभवन’ के संदर्भ में, जैसा कि परिच्छेद में वर्णन किया गया है, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :

  1. 1.मरुभवन, केवल उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की एक घटना है।
  2. 2.बाढ़ और मरुभवन, वनोन्मूलन के अनिवार्य परिणाम हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

Read this question in English

With reference to ‘desertification’, as described in the passage, the following assumptions have been made:

1. Desertification is a phenomenon in tropical areas only.

2. Deforestation invariably leads to floods and desertification.

Which of the above assumptions is/are valid?

(a) 1 only · (b) 2 only · (c) Both 1 and 2 · (d) Neither 1 nor 2

उत्तर और व्याख्या · explanation in English

Answer: (d) न तो 1 और न ही 2

Desertification is 'often linked to the arid, semi-arid and sub-humid ecosystems', and the humid tropics are added with 'even', so it is not a tropical phenomenon only. The passage's 'invariably' describes how deforestation's consequences arise, not a rule that every deforestation ends in floods and desertification.

  • ✗ 1. Arid, semi-arid and sub-humid ecosystems come first; the tropics are mentioned with 'even', as an addition, not the only setting.
  • ✗ 2. 'Invariably' in the passage refers to consequences arising 'out of site degradation through erosive losses'. Floods appear only in the Brahmaputra example, so the statement stretches the passage into a universal rule.

Remember · Check where the passage's 'invariably' or 'only' actually applies; an option that moves such a word to a new claim is usually wrong.

Question and answer: UPSC's official GS Paper II (2018, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). ·

Cite this question: UPSC CSE CSAT 2018, Q29 — minimalistias.com/pyqs/csat/2018/q29

In the UPSC syllabus: Reading comprehension › Inference & assumptions See it and tick it covered →

Timed · 30 minutes Take CSAT Reading comprehension · Set 9 as a test This question is in it — with UPSC's marking and an instant score. Start the set

More on Reading comprehension

All Reading comprehension questions →