Minimalist IAS
CSAT 2017 paper

UPSC CSE CSAT 2017 · Paper II (CSAT) · Question 48 · Reading comprehension

जैव कीटनाशकों के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

UPSC Civil Services (Preliminary) Examination 2017, General Studies Paper II (CSAT), Question 48 — Reading comprehension.

परिच्छेद—7

अनेक किसान फसल को हानि पहुँचाने वाले कीटों को मारने के लिए संश्लेषित कीटनाशकों का उपयोग करते हैं। कुछ विकसित देशों में तो कीटनाशकों की खपत 3000 ग्राम प्रति हेक्टेयर तक पहुँच रही है। दुर्भाग्यवश, ऐसी कई रिपोर्ट हैं कि ऐसे यौगिकों में अन्तर्निहित विषाक्तता होती है जो खेती करने वालों के, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और पर्यावरण को खतरे में डालती है। संश्लेषित कीटनाशक सामान्यतः पर्यावरण में लगातार बने रहते हैं। खाद्य-शृंखला में प्रवेश कर वे सूक्ष्मजैविक विविधता को नष्ट कर पारिस्थितिक (इकोलॉजिकल) असंतुलन उत्पन्न करते हैं। इनके अंधाधुंध उपयोग के परिणामस्वरूप कीटों में कीटनाशकों के विरुद्ध प्रतिरोध विकसित हुआ है, प्राकृतिक संतुलन में गड़बड़ी हुई है और जिन समष्टियों का उपचार किया जा चुका है वे फिर से बढ़ गई हैं। वानस्पतिक कीटनाशक का उपयोग कर प्राकृतिक पीड़क नियंत्रण करना इनके उपयोगकर्ताओं एवं पर्यावरण के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित होता है, क्योंकि वे सूर्य के प्रकाश की मौजूदगी में कुछ घंटों अथवा दिनों में ही हानिरहित यौगिकों में टूट जाते हैं। कीटनाशी विशेषताओं से युक्त पौधे लाखों वर्षों से, पारिस्थितिक तंत्र पर कोई खराब या प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, प्रकृति में मौजूद हैं। अधिकांश मृदाओं में आमतौर पर पाए जाने वाले अनेक सूक्ष्मजीव इन्हें सरलता से विघटित कर देते हैं। वे परभक्षियों की जैविक विविधता को बनाए रखने और पर्यावरणीय संदूषण तथा मनुष्यों के स्वास्थ्य संकटों को कम करने में सहायक हैं। पौधों से बनाए गए वानस्पतिक कीटनाशक जैव निम्नीकरणीय (बायोडीग्रेडेबल) होते हैं और फसल सुरक्षा में उनका उपयोग करना व्यावहारिक रूप से एक धारणीय विकल्प है।

जैव कीटनाशकों के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. 1.वे मानवीय स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं हैं।
  2. 2.वे पर्यावरण में लगातार बने रहते हैं।
  3. 3.वे किसी भी पारिस्थितिक तंत्र की जैव विविधता बनाए रखने के लिए अनिवार्य हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Read this question in English

Which of the following statements is/are correct regarding biopesticides?

1. They are not hazardous to human health.

2. They are persistent in environment.

3. They are essential to maintain the biodiversity of any ecosystem.

Select the correct answer using the code given below.

(a) 1 only · (b) 1 and 2 only · (c) 1 and 3 only · (d) 1, 2 and 3

उत्तर और व्याख्या · explanation in English

Answer: (a) केवल 1

Botanical pesticides are described as safer to the user, breaking down into harmless compounds and reducing human health hazards, so statement 1 fits. They break down within hours or days, so they are not persistent, and the passage never calls them essential for biodiversity.

  • ✓ 1. They are 'safer to the user', break down into 'harmless compounds' and reduce 'human health hazards'.
  • ✗ 2. The reverse: they break down within hours or days; it is synthetic pesticides that are persistent.
  • ✗ 3. They 'help in the maintenance' of the diversity of predators; 'essential' for 'any ecosystem' is far stronger than the passage.

Remember · Watch for statements that transfer a property of one of the two things compared to the other — persistence belongs to synthetics here.

Question and answer: UPSC's official GS Paper II (2017, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). ·

Cite this question: UPSC CSE CSAT 2017, Q48 — minimalistias.com/pyqs/csat/2017/q48

In the UPSC syllabus: Reading comprehension › Facts & details from the passage See it and tick it covered →

Timed · 30 minutes Take CSAT Reading comprehension · Set 9 as a test This question is in it — with UPSC's marking and an instant score. Start the set

More on Reading comprehension

All Reading comprehension questions →