Minimalist IAS
CSAT 2018 paper

UPSC CSE CSAT 2018 · Paper II (CSAT) · Question 20 · Reading comprehension

इस परिच्छेद में सारभूत संदेश क्या है?

UPSC Civil Services (Preliminary) Examination 2018, General Studies Paper II (CSAT), Question 20 — Reading comprehension.

निम्नलिखित 4 (चार) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले चार प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होने चाहिए।

परिच्छेद

अब शिक्षा की सार्वभौम पहुँच प्रदान करने की मात्र बात करना हमारे लिए पर्याप्त नहीं है। विद्यालयी सुविधाएँ उपलब्ध कराना एक आवश्यक पूर्वापेक्षा तो है, किन्तु यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी बच्चे विद्यालय जाएँ और सीखने की प्रक्रिया में भाग लें, यह अपर्याप्त है। संभव है कि विद्यालय हो, किन्तु बच्चे न जाएँ या कुछ माह बाद विद्यालय छोड़ दें। विद्यालय और सामाजिक सुव्यवस्था (सोशल मैपिंग) द्वारा, हमें व्यापक सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और अवश्य ही भाषाई और शैक्षिक मुद्दों को तथा उन कारकों को, जो कमजोर वर्गों और सुविधा-वंचित समूहों के बच्चों को, लड़कियों को भी, नियमित विद्यालय जाने और प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने से रोकते हैं, सुलझाना चाहिए। हमारा ध्यान निर्धनतम और सबसे असुरक्षित वर्ग पर केन्द्रित होना चाहिए क्योंकि ये सर्वाधिक अशक्त हैं और इन्हीं को अपने शिक्षा के अधिकार का अतिक्रमण होने या उससे वंचित होने का सबसे अधिक जोखिम है।

शिक्षा के अधिकार का दायरा निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा से कहीं आगे तक है और इसमें सभी के लिए गुणतापूर्ण शिक्षा शामिल है। गुणता शिक्षा के अधिकार का अभिन्न अंग है। यदि शिक्षा प्रक्रिया में गुणता का अभाव है, तो बच्चों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। बच्चों का निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम यह अधिकथित करता है कि पाठ्यक्रम में कार्यकलाप, अन्वेषण और खोज के माध्यम से शिक्षा प्राप्ति का प्रावधान होना चाहिए। इससे हम पर यह बाध्यता आती है कि बच्चों को विद्या के निष्क्रिय प्राप्तकर्ता के रूप में देखने का नजरिया बदला जाए और परीक्षाओं के आधार के रूप में पाठ्यपुस्तकों के उपयोग की परिपाटी से आगे बढ़ा जाए। शिक्षण और शिक्षा-ग्रहण प्रणाली को तनावमुक्त होना ही चाहिए और शिक्षार्थी-अनुकूली अधिगम प्रणाली की व्यवस्था के लिए पाठ्यक्रम सुधार का एक व्यापक कार्यक्रम शुरू किया जाना चाहिए जो अधिकाधिक संगत और सशक्तीकारक हो। शिक्षक उत्तरदायित्व प्रणालियों और प्रक्रियाओं से यह अवश्य सुनिश्चित होना चाहिए कि बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और शिक्षार्थी-अनुकूली वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने के उनके अधिकार का उल्लंघन नहीं हो रहा है। परीक्षण और मूल्यांकन प्रणालियों की पुनर्परीक्षा कर उन्हें इस रूप में पुनः अभिकल्पित किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो कि बच्चे विद्यालय और अनुशिक्षण (ट्यूशन) केन्द्रों के बीच संघर्ष करते-करते अपने बचपन से वंचित रह जाने को बाध्य न हों।

इस परिच्छेद में सारभूत संदेश क्या है?

Read this question in English

What is the essential message in this passage?

(a) The Right to Education now is a Fundamental Right. · (b) The Right to Education enables the children of poor and weaker sections of the society to attend schools. · (c) The Right to Free and Compulsory Education should include quality education for all. · (d) The Government as well as parents should ensure that all children attend schools.

उत्तर और व्याख्या · explanation in English

Answer: (c) निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार में सभी के लिए गुणतापूर्ण शिक्षा शामिल होना चाहिए।

The passage opens by saying access is no longer enough and builds to its thesis: 'The right to education goes beyond free and compulsory education to include quality education for all.' The essential message is quality, not mere enrolment.

  • ✗ (a) A fact from outside the passage; the constitutional status of the right is never discussed.
  • ✗ (b) The passage stresses that children of weaker sections may still stay away even where schools exist — which is why more than access is needed.
  • ✓ (c) Quality is 'an integral part of the right to education', and without it children 'are being denied their right'.
  • ✗ (d) Attendance is one point in the first paragraph, and the passage never assigns this duty to the Government and parents.

Remember · The essential message is the claim the whole passage builds towards — often a 'not just X but also Y' idea, here quality beyond access.

Question and answer: UPSC's official GS Paper II (2018, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). ·

Cite this question: UPSC CSE CSAT 2018, Q20 — minimalistias.com/pyqs/csat/2018/q20

In the UPSC syllabus: Reading comprehension › Main idea, theme & conclusion See it and tick it covered →

Timed · 30 minutes Take CSAT Reading comprehension · Set 8 as a test This question is in it — with UPSC's marking and an instant score. Start the set

More on Reading comprehension

All Reading comprehension questions →