Minimalist IAS
CSAT 2016 paper

UPSC CSE CSAT 2016 · Paper II (CSAT) · Question 70 · Reading comprehension

उपर्युक्त परिच्छेद के अनुसार, विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में भूख और भुखमरी घटाने में, निम्नलिखित में…

UPSC Civil Services (Preliminary) Examination 2016, General Studies Paper II (CSAT), Question 70 — Reading comprehension.

परिच्छेद-5

ऐतिहासिक रूप से, विश्व-कृषि के सामने, खाद्य की मांग और पूर्ति के बीच संतुलन प्राप्त करना सबसे बड़ी चुनौती रही है। वैयक्तिक देशों के स्तर पर, मांग-पूर्ति संतुलन बंद अर्थव्यवस्था के लिए एक निर्णायक नीतिगत मुद्दा हो सकता है, विशेषकर, यदि वह एक जनसंख्याबहुल अर्थव्यवस्था है और उसकी घरेलू कृषि, स्थायी आधार पर पर्याप्त खाद्य पूर्ति नहीं कर पा रही है। यह उस मुक्त और बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के लिए, जिसके पास विदेशों से खाद्य क्रय करने हेतु पर्याप्त विनिमय अधिशेष है, उतनी बड़ी, और न ही सदैव होने वाली, बाध्यता है। विश्व के लिए समग्र रूप से, मांग-पूर्ति संतुलन, भूख तथा भुखमरी से बचाव हेतु, सदैव ही एक अपरिहार्य पूर्व-शर्त है। तथापि, पर्याप्त पूर्ति की विश्वव्यापी उपलब्धता का आवश्यक रूप से यह मतलब नहीं है कि खाद्य स्वतः अधिशेष वाले देशों से उन अभावग्रस्त देशों की ओर, जिनके पास क्रय-शक्ति का अभाव है, चला जाएगा। अतः विश्व स्तर पर भूख, भुखमरी, न्यून पोषण या कुपोषण आदि का असमान वितरण, खाली जेबों वाले भूखे लोगों की मौजूदगी की वजह से है, जो वृहद रूप में अविकसित अर्थव्यवस्थाओं तक सीमित हैं। जहाँ तक आधारभूत मानवीय अस्तित्व के लिए “दो वक्त का भरपेट भोजन” का प्राथमिक महत्व है, उसमें खाद्य की विश्वव्यापी पूर्ति के मुद्दे को, हाल के वर्षों में, महत्व मिलता रहा है, क्योंकि मांग की मात्रा और संरचना दोनों में बड़े परिवर्तन हो रहे हैं, और क्योंकि हाल के वर्षों में अलग-अलग देशों की खाद्य-पूर्तियों की अबाधित शृंखला निर्मित करने की क्षमताओं में कमी आई है। खाद्य-उत्पादन, विपणन और कीमतें, विशेषकर विकासशील विश्व में गरीबों द्वारा कीमत वहन करने की क्षमता, विश्वव्यापी मुद्दे बन गए हैं, जिनका विश्वव्यापी चिंतन और विश्वव्यापी समाधान आवश्यक है।

CSAT 2016 · Q70

Reading comprehension X-Ray · Core #3 Medium

उपर्युक्त परिच्छेद के अनुसार, विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में भूख और भुखमरी घटाने में, निम्नलिखित में से किससे/किनसे सहायता मिलती है ?

  1. 1.खाद्य की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन करना
  2. 2.खाद्य आयात में वृद्धि करना
  3. 3.निर्धनों की क्रयशक्ति में वृद्धि करना
  4. 4.खाद्य उपभोग प्रतिमानों और प्रयासों में बदलाव लाना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :

Read this question in English

According to the above passage, which of the following helps/help in reducing hunger and starvation in the developing economies?

1. Balancing demand and supply of food

2. Increasing imports of food

3. Increasing purchasing power of the poor

4. Changing the food consumption patterns and practices

Select the correct answer using the code given below:

(a) 1 only · (b) 2, 3 and 4 only · (c) 1 and 3 only · (d) 1, 2, 3 and 4

उत्तर और व्याख्या · explanation in English

Answer: (c) केवल 1 और 3

Supply-demand balance is called an 'inescapable prerequisite for warding off hunger and starvation', and hunger persists where the poor lack purchasing power. So balancing supply and demand and raising the purchasing power of the poor both help; imports and changes in diet are not offered as remedies.

  • ✓ 1. Supply-demand balance is 'an inescapable prerequisite for warding off hunger and starvation'.
  • ✗ 2. Buying food abroad is mentioned only for open economies with 'adequate exchange surpluses', not as a remedy for poor economies.
  • ✓ 3. Food does not move to deficit countries 'if the latter lack in purchasing power'; hunger comes from 'empty-pocket hungry mouths'.
  • ✗ 4. The changing 'composition of demand' is a reason the issue has grown, not a remedy.

Remember · Separate what the passage gives as a cause of the problem from what it gives as a remedy; only remedies count here.

Question and answer: UPSC's official GS Paper II (2016, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). ·

Cite this question: UPSC CSE CSAT 2016, Q70 — minimalistias.com/pyqs/csat/2016/q70

In the UPSC syllabus: Reading comprehension › Facts & details from the passage See it and tick it covered →

Timed · 35 minutes Take CSAT Reading comprehension · Set 7 as a test This question is in it — with UPSC's marking and an instant score. Start the set

More on Reading comprehension

All Reading comprehension questions →