Minimalist IAS
CSAT 2016 paper

UPSC CSE CSAT 2016 · Paper II (CSAT) · Question 68 · Reading comprehension

उपर्युक्त परिच्छेद के अनुसार, विश्व खाद्य सुरक्षा के लिए निम्नलिखित में कौन से मूलभूत हल है ?

UPSC Civil Services (Preliminary) Examination 2016, General Studies Paper II (CSAT), Question 68 — Reading comprehension.

परिच्छेद-5

ऐतिहासिक रूप से, विश्व-कृषि के सामने, खाद्य की मांग और पूर्ति के बीच संतुलन प्राप्त करना सबसे बड़ी चुनौती रही है। वैयक्तिक देशों के स्तर पर, मांग-पूर्ति संतुलन बंद अर्थव्यवस्था के लिए एक निर्णायक नीतिगत मुद्दा हो सकता है, विशेषकर, यदि वह एक जनसंख्याबहुल अर्थव्यवस्था है और उसकी घरेलू कृषि, स्थायी आधार पर पर्याप्त खाद्य पूर्ति नहीं कर पा रही है। यह उस मुक्त और बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के लिए, जिसके पास विदेशों से खाद्य क्रय करने हेतु पर्याप्त विनिमय अधिशेष है, उतनी बड़ी, और न ही सदैव होने वाली, बाध्यता है। विश्व के लिए समग्र रूप से, मांग-पूर्ति संतुलन, भूख तथा भुखमरी से बचाव हेतु, सदैव ही एक अपरिहार्य पूर्व-शर्त है। तथापि, पर्याप्त पूर्ति की विश्वव्यापी उपलब्धता का आवश्यक रूप से यह मतलब नहीं है कि खाद्य स्वतः अधिशेष वाले देशों से उन अभावग्रस्त देशों की ओर, जिनके पास क्रय-शक्ति का अभाव है, चला जाएगा। अतः विश्व स्तर पर भूख, भुखमरी, न्यून पोषण या कुपोषण आदि का असमान वितरण, खाली जेबों वाले भूखे लोगों की मौजूदगी की वजह से है, जो वृहद रूप में अविकसित अर्थव्यवस्थाओं तक सीमित हैं। जहाँ तक आधारभूत मानवीय अस्तित्व के लिए “दो वक्त का भरपेट भोजन” का प्राथमिक महत्व है, उसमें खाद्य की विश्वव्यापी पूर्ति के मुद्दे को, हाल के वर्षों में, महत्व मिलता रहा है, क्योंकि मांग की मात्रा और संरचना दोनों में बड़े परिवर्तन हो रहे हैं, और क्योंकि हाल के वर्षों में अलग-अलग देशों की खाद्य-पूर्तियों की अबाधित शृंखला निर्मित करने की क्षमताओं में कमी आई है। खाद्य-उत्पादन, विपणन और कीमतें, विशेषकर विकासशील विश्व में गरीबों द्वारा कीमत वहन करने की क्षमता, विश्वव्यापी मुद्दे बन गए हैं, जिनका विश्वव्यापी चिंतन और विश्वव्यापी समाधान आवश्यक है।

CSAT 2016 · Q68

Reading comprehension X-Ray · Core #3 Medium

उपर्युक्त परिच्छेद के अनुसार, विश्व खाद्य सुरक्षा के लिए निम्नलिखित में कौन से मूलभूत हल है ?

  1. 1.अपेक्षाकृत अधिक कृषि-आधारित उद्योग स्थापित करना
  2. 2.गरीबों द्वारा कीमत वहन करने की क्षमता को सुधारना
  3. 3.विपणन की दशाओं का नियमन करना
  4. 4.हर एक को खाद्य सहायिकी प्रदान करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :

Read this question in English

According to the above passage, which of the following are the fundamental solutions for the world food security problem?

1. Setting up more agro-based industries

2. Improving the price affordability by the poor

3. Regulating the conditions of marketing

4. Providing food subsidy to one and all

Select the correct answer using the code given below:

(a) 1 and 2 only · (b) 2 and 3 only · (c) 1, 3 and 4 only · (d) 1, 2, 3 and 4

उत्तर और व्याख्या · explanation in English

Answer: (b) केवल 2 और 3

The passage ends by naming 'food production, marketing and prices, especially price-affordability by the poor' as the global issues needing global solutions. Improving affordability for the poor and regulating marketing follow from this; agro-based industries and subsidies for everyone are never proposed.

  • ✗ 1. Agro-based industries are not mentioned.
  • ✓ 2. 'Especially price-affordability by the poor' — hunger comes from 'empty-pocket hungry mouths'.
  • ✓ 3. 'Food production, marketing and prices' are named as global issues needing global solutions.
  • ✗ 4. A subsidy 'to one and all' is not suggested; the concern is the poor who lack purchasing power.

Remember · For 'solutions according to the passage', use the issues it names in its conclusion; drop remedies it never proposes, especially sweeping ones.

Question and answer: UPSC's official GS Paper II (2016, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). ·

Cite this question: UPSC CSE CSAT 2016, Q68 — minimalistias.com/pyqs/csat/2016/q68

In the UPSC syllabus: Reading comprehension › Facts & details from the passage See it and tick it covered →

Timed · 35 minutes Take CSAT Reading comprehension · Set 7 as a test This question is in it — with UPSC's marking and an instant score. Start the set

More on Reading comprehension

All Reading comprehension questions →