Question 1 of 19 · CSAT 2025, Q11
Passage · परिच्छेद – 1 · read it, then answer
भारत में प्रत्येक राज्य तापन के प्रभाव को लेकर सुभिन्न चुनौतियों के समूह का सामना करता है, किन्तु उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रत्येक राज्य के पास अपने-अपने सुयोग हैं, जो उसके अपने प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं । उदाहरण के लिए, तटवर्ती राज्यों को अपने तटों को समुद्र स्तर में बढ़ोतरी से संरक्षित करने हेतु कार्रवाई करने की आवश्यकता है, अपेक्षाकृत सूखे जिलों को परिवर्ती मानसून वर्षा के लिए तैयारी करने की आवश्यकता है । हिमालयी क्षेत्रों की अपनी अनन्य चुनौतियाँ हैं, और प्रायद्वीपीय भारत और अपतट क्षेत्रों के चुनिंदा भागों में पवन शक्ति को काम में लाने के लिए बड़े सुयोग उपलब्ध हैं । इन विभिन्न परिप्रेक्ष्यों पर भविष्य के लिए स्पष्ट और सतत लक्ष्य विकसित करने हेतु विचार किए जाने की आवश्यकता है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?