Minimalist IAS
CSAT 2022 paper

UPSC CSE CSAT 2022 · Paper II (CSAT) · Question 23 · Reading comprehension

उपर्युक्त परिच्छेद पर आधारित, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :

UPSC Civil Services (Preliminary) Examination 2022, General Studies Paper II (CSAT), Question 23 — Reading comprehension.

निम्नलिखित 3 (तीन) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होने चाहिए।

परिच्छेद

विश्व में कुछ जगहों पर चावल और गेहूँ जैसे प्रमुख खाद्यान्नों की उत्पादकता स्थिरता की सीमा तक पहुँच गई है। उपज को न तो नई किस्में और न ही अनोखे कृषि-रसायन बढ़ा रहे हैं। न ही अब ऐसी काफी जमीनें बची हैं जिन पर खेती न हुई हो और उन पर कृषि करना उपयुक्त हो। यदि वैश्विक तापमान का बढ़ना जारी रहा, तो कुछ स्थान कृषि के लिए अनुपयुक्त हो जाएँगे। प्रौद्योगिकी का उपयोग इन समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकता है। कृषि प्रौद्योगिकी बहुत तेजी से बदल रही है। बहुत-सा यह परिवर्तन पश्चिमी जगत्/अमरीका के संपन्न किसानों द्वारा लाया जा रहा है। पश्चिम में विकसित तकनीकें कुछ स्थानों पर उष्णकटिबंधीय फसलों को अधिक उत्पादक बनाने के लिए अपनाई जा रही हैं। प्रौद्योगिकी का कोई उपयोग नहीं, अगर वह लागू न की जाए। विकासशील विश्व में यह वर्तमान कृषि तकनीकों पर उतना ही लागू है जितना यह आनुवंशिक रूपांतरण में आई नवीनतम तरक्की पर लागू है। आज की श्रेष्ठतम कृषि प्रणालियों को अफ्रीका और एशिया के कम जोत वाले और निर्वाह के लिए कृषि करने वाले कृषकों तक, ऐसे सरल मामलों में भी कि कितना और कब उर्वरक प्रयुक्त करना चाहिए, पहुँचाया जाए, तो इससे मानवता के लिए अत्यधिक खाद्यान्न-उपलब्धता हो सकेगी। इसी तरह बेहतर सड़कें और भंडारण सुविधाएँ जैसी चीजें भी बढ़ेंगी, जिससे अधिशेष खाद्यान्न की बाजारों तक ढुलाई की जा सके और उनकी बर्बादी को कम किया जा सके।

उपर्युक्त परिच्छेद पर आधारित, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :

  1. 1.भावी पीढ़ियों के लिए पर्याप्त खाद्यान्न उपजाना चुनौतीपूर्ण कार्य होगा।
  2. 2.कॉर्पोरेट कृषि, गरीब देशों में खाद्यान्न सुरक्षा के लिए लाभप्रद विकल्प है।

उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सा/से वैध है/हैं?

Read this question in English

Based on the above passage, the following assumptions have been made:

1. Growing enough food for future generations will be a challenge.

2. Corporate farming is a viable option for food security in poor countries.

Which of the above assumptions is/are valid?

(a) 1 only · (b) 2 only · (c) Both 1 and 2 · (d) Neither 1 nor 2

उत्तर और व्याख्या · explanation in English

Answer: (a) केवल 1

The passage opens with plateauing yields, little unfarmed land left and rising temperatures — the author assumes that feeding people in future will be hard. Corporate farming is never mentioned; the focus is on smallholders and subsistence farmers.

  • ✓ 1. Yields have “reached a plateau”, there is not “much unfarmed land left”, and some places “will become unsuitable for farming” — the case for technology rests on food supply becoming a challenge.
  • ✗ 2. The passage speaks of extending best practices to “smallholders and subsistence farmers”; corporate farming lies outside the passage.

Remember · Reject any assumption that brings in a new solution (here corporate farming) the author never discusses.

Question and answer: UPSC's official GS Paper II (2022, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). ·

Cite this question: UPSC CSE CSAT 2022, Q23 — minimalistias.com/pyqs/csat/2022/q23

In the UPSC syllabus: Reading comprehension › Inference & assumptions See it and tick it covered →

Timed · 30 minutes Take CSAT Reading comprehension · Set 6 as a test This question is in it — with UPSC's marking and an instant score. Start the set

More on Reading comprehension

All Reading comprehension questions →