Minimalist IAS
CSAT 2019 paper

UPSC CSE CSAT 2019 · Paper II (CSAT) · Question 62 · Reading comprehension

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : आजकल की वैश्विक अर्थव्यवस्था…

UPSC Civil Services (Preliminary) Examination 2019, General Studies Paper II (CSAT), Question 62 — Reading comprehension.

आगे आने वाले 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित पाँच परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए ।

परिच्छेद—1

भारत का आर्थिक पद्छाप (फुटप्रिंट), इसकी जनसंख्या को देखते हुए, अभी भी US, यूरोपीय संघ या चीन की तुलना में कम है । अन्य अर्थव्यवस्थाओं से सीखने के लिए इसके पास काफी कुछ है, तथापि इसे उन समाधानों को ही कार्यान्वित करना चाहिए जो इसकी अनूठी परिस्थितियों के अनुरूप हैं । भारत को वर्तमान अधोगामी उपागम की बजाय एक सहयोग आधारित प्रभावी दीर्घकालिक नियामक व्यवस्था की खास तौर पर आवश्यकता है । विनियम वांछित परिणाम लाने का प्रयास करते हैं, तथापि ये किसी न किसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक उपकरण के रूप में बार-बार इस्तेमाल किए जाते हैं । प्रायः विनियम रोज़गार और आर्थिक संवृद्धि पर पड़ने वाले असर — या कम प्रतिबंधी विकल्पों — का विचार करने में असफल रह जाते हैं । विनियमों का इस्तेमाल भविष्य में और अधिक व्यापक रूप से साझी होने वाली समृद्धि की कीमत पर स्थानीय बाज़ारों को बचाने में किया जा सकता है । इसके अतिरिक्त, विनियमों के अनिवार्य रूप से अनेक अनैच्छिक परिणाम होते हैं । आज की अति प्रतियोगी वैश्विक अर्थव्यवस्था में विनियमों को ऐसे “हथियारों” के रूप में देखा जाना चाहिए जो अधिकांश नागरिकों के आर्थिक कल्याण को समुन्नत करते हुए लागत के औचित्य के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय लाभ लाने का प्रयास करें ।

CSAT 2019 · Q62

Reading comprehension X-Ray · Core #1 Medium

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :

आजकल की वैश्विक अर्थव्यवस्था में,

  1. 1.विनियमों का प्रभावी इस्तेमाल स्थानीय बाज़ारों को बचाने के लिए नहीं किया गया है ।
  2. 2.विनियमों का कार्यान्वयन करते समय सामाजिक एवं पर्यावरणीय सरोकारों की पूरे विश्व में सरकारों द्वारा आमतौर पर उपेक्षा की जाती है ।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं ?

Read this question in English

On the basis of the above passage, the following assumptions have been made:

In today’s global economy,

1. regulations are not effectively used to protect local markets.

2. social and environmental concerns are generally ignored by the governments across the world while implementing the regulations.

Which of the above assumptions is/are valid?

(a) 1 only · (b) 2 only · (c) Both 1 and 2 · (d) Neither 1 nor 2

उत्तर और व्याख्या · explanation in English

Answer: (d) न तो 1, और न ही 2

The passage says regulations 'may be used to protect local markets', so it does not assume they fail at that. It wants regulations that seek social and environmental benefits, but never says governments across the world generally ignore these concerns.

  • ✗ 1. The author's worry is the opposite: regulations may protect local markets at the cost of wider prosperity. Nothing says they are ineffective at it.
  • ✗ 2. 'Generally ignored … across the world' is sweeping; the passage only says regulations often overlook impacts on jobs, growth and less restrictive alternatives.

Remember · Test each statement against the exact concern named; a reversed or globalised version of the author's worry is not an assumption.

Question and answer: UPSC's official GS Paper II (2019, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). ·

Cite this question: UPSC CSE CSAT 2019, Q62 — minimalistias.com/pyqs/csat/2019/q62

In the UPSC syllabus: Reading comprehension › Inference & assumptions See it and tick it covered →

Timed · 30 minutes Take CSAT Reading comprehension · Set 11 as a test This question is in it — with UPSC's marking and an instant score. Start the set

More on Reading comprehension

All Reading comprehension questions →