Minimalist IAS
CSAT 2019 paper

UPSC CSE CSAT 2019 · Paper II (CSAT) · Question 2 · Reading comprehension

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :

UPSC Civil Services (Preliminary) Examination 2019, General Studies Paper II (CSAT), Question 2 — Reading comprehension.

आगे आने वाले 8 (आठ) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित सात परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए । इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए ।

परिच्छेद—1

इसमें कोई संदेह नहीं कि राजनीतिक सिद्धांतकारों को अन्याय, जैसे कि अस्पृश्यता, के इतिहास को गंभीरता से लेना चाहिए । ऐतिहासिक अन्याय की अवधारणा में अनेक प्रकार के ऐतिहासिक अपकारों को विचार में लिया गया है, जो किसी न किसी रूप में वर्तमान में भी हो रहे हैं, और उनकी प्रवृत्ति ही ऐसी है कि उनमें सुधार न हो पाए । सुधार न होने देने के पीछे दो कारण कहे जा सकते हैं । एक तो यह, कि केवल इतना ही नहीं कि अन्याय की जड़ें इतिहास में गहरी जमी हुई हैं, बल्कि अन्याय स्वयं भी शोषण की आर्थिक संरचनाओं, भेदभाव की विचारधाराओं और प्रतिनिधित्व की रीतियों को संरचित करता है । दूसरा यह, कि ऐतिहासिक अन्याय की कोटि आम तौर पर बहुत से अपकारों, जैसे कि आर्थिक वंचन, सामाजिक भेदभाव और मान्यता के अभाव, के आर-पार फैली होती है । यह कोटि जटिल होती है, केवल इसलिए नहीं कि इसमें बहुत से अपकारों के बीच कोई स्पष्ट सीमा-रेखा नहीं होती, बल्कि इसलिए कि किसी न किसी अपकार की, आम तौर पर भेदभाव की, प्रवृत्ति दूसरे अपकारों से आंशिक रूप में स्वायत्तता हासिल कर लेने की होती है । यह भारत में सुधार के इतिहास से सिद्ध हुआ है ।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :

  1. 1.आर्थिक भेदभाव मिटा देने से सामाजिक भेदभाव मिटता है ।
  2. 2.लोकतांत्रिक राज्यव्यवस्था ऐतिहासिक अपकारों के सुधार का सबसे अच्छा मार्ग है ।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं ?

Read this question in English

On the basis of the above passage, the following assumptions have been made:

1. Removal of economic discrimination leads to removal of social discrimination.

2. Democratic polity is the best way to repair historical wrongs.

Which of the above assumptions is/are valid?

(a) 1 only · (b) 2 only · (c) Both 1 and 2 · (d) Neither 1 nor 2

उत्तर और व्याख्या · explanation in English

Answer: (d) न तो 1, और न ही 2

The passage says discrimination 'tends to acquire partial autonomy' from the other wrongs, which works against assumption 1. It says nothing about forms of government, so assumption 2 has no footing in it.

  • ✗ 1. Because discrimination becomes partly autonomous of other wrongs, ending the economic wrong need not end the social one; the passage points the opposite way.
  • ✗ 2. Democracy or any political system is not mentioned; 'the best way' is an outside judgement.

Remember · A statement that contradicts the passage, or brings in a subject the passage never touches, cannot be a valid assumption.

Question and answer: UPSC's official GS Paper II (2019, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). ·

Cite this question: UPSC CSE CSAT 2019, Q2 — minimalistias.com/pyqs/csat/2019/q2

In the UPSC syllabus: Reading comprehension › Inference & assumptions See it and tick it covered →

Timed · 35 minutes Take CSAT Reading comprehension · Set 2 as a test This question is in it — with UPSC's marking and an instant score. Start the set

More on Reading comprehension

All Reading comprehension questions →