Minimalist IAS
CSAT 2016 paper

UPSC CSE CSAT 2016 · Paper II (CSAT) · Question 23 · Reading comprehension

जैवमात्रा के उपयोग के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में कौनसी/कौन-कौनसी, जैव-ईंधन के धारणीय उत्पादन की…

UPSC Civil Services (Preliminary) Examination 2016, General Studies Paper II (CSAT), Question 23 — Reading comprehension.

आगे आने वाले 5 (पांच) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित दो परिच्छेदों को पढ़िये तथा प्रत्येक परिच्छेद के पश्चात् आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर परिच्छेदों पर आधारित ही होने चाहिए।

परिच्छेद-1

शक्ति, ऊष्मा और परिवहन के ईंधन के रूप में जैवमात्रा (बायोमास) की न्यूनीकरण समर्थता सभी नवीकरणीय स्रोतों से अधिक है। यह कृषि और वन अवशिष्टों, साथ ही ऊर्जा-फसलों से प्राप्त होती है। जैवमात्रा अवशिष्टों का उपयोग करने में सबसे बड़ी चुनौती शक्ति-संयंत्रों में उचित लागत पर की जानेवाली उनकी विश्वसनीय दीर्घावधि पूर्ति ही है, मुख्य समस्याएं सुप्रचालनिक (लॉजिस्टिकल) अवरोध और ईंधन-संग्रहण की लागत हैं। यदि ऊर्जा-फसलों का उचित रीति से प्रबंधन न हो तो, वे अन्न उत्पादन के साथ प्रतिस्पर्धा करती हैं और अन्न की कीमतों पर उनका अवांछित असर पड़ सकता है। जैवमात्रा का उत्पादन परिवर्तनशील जलवायु के भौतिक प्रभावों के प्रति भी संवेदनशील होता है।

जब तक नव-प्रौद्योगिकियाँ उत्पादकता को सारभूत रूप में न बढ़ाएं, तब तक धारणीय जैवमात्रा पूर्ति की सीमाओं को देखते हुए, जैवमात्रा की भावी भूमिका का संभवतः वास्तविकता से अधिक अनुमान लगाया गया है। जलवायु-ऊर्जा प्रतिरूप यह प्रकल्पित करते हैं कि 2050 में बायोमास का उपयोग लगभग चारगुना बढ़ कर 150 – 200 एक्साजूल हो सकता है जो कि विश्व की प्राथमिक ऊर्जा या लगभग एक-चौथाई है। परन्तु खाद्य एवं वन्य संसाधनों का कोई विनाश किए बिना, 2050 तक प्रतिवर्ष बायोमास संसाधनों की अधिकतम धारणीय तकनीकी क्षमता (अवशिष्ट और ऊर्जा फसल दोनों) 80 – 170 एक्साजूल के परिसर में होगी और इसका सिर्फ एक अंश वास्तविक और आर्थिक रूप से साध्य होगा। इसके अतिरिक्त, कुछ जलवायु प्रतिरूप ऋणात्मक उत्सर्जन प्राप्त करने और शताब्दी के पूर्वार्ध में कुछ मुहलत जुटाने के लिए बायोमास आधारित कार्बन प्रग्रहण एवं संचयन पर, जो कि एक अप्रमाणित प्रौद्योगिकी है, आश्रित है।

कुछ द्रव्य जैवईंधन जैसे मकई आधारित इथेनोल, प्रमुख रूप से परिवहन हेतु, जीवन चक्र आधार पर कार्बन उत्सर्जनों में सुधार लाने की जगह उन्हें और बदतर कर सकते हैं। लिग्नो-सेलुलोसिक चारा आधारित दूसरी पीढ़ी के कुछ जैवईंधन जैसे कि पुआल, खोई, घास और काष्ठ ऐसे धारणीय उत्पादन की सम्भाव्यता रखते हैं जो उच्च उत्पादकता वाले हों तथा ग्रीनहाउस गैस के निम्न स्तर का उत्सर्जन करें, किन्तु वे अभी तक अनुसंधान और विश्लेषण के चरण में हैं।

CSAT 2016 · Q23

Reading comprehension X-Ray · Core #3 Medium

जैवमात्रा के उपयोग के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में कौनसी/कौन-कौनसी, जैव-ईंधन के धारणीय उत्पादन की विशेषता/विशेषताएं है/हैं ?

  1. 1.2050 तक, शक्ति-जनन के ईंधन के रूप में जैवमात्रा से विश्व की सभी प्राथमिक ऊर्जा-आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकती है
  2. 2.शक्ति-जनन के ईंधन के रूप में जैवमात्रा से, खाद्य एवं वन संसाधनों का आवश्यक रूप से विनाश नहीं होता है
  3. 3.कुछ उदीयमान प्रौद्योगिकियों की मान लें तो शक्ति-जनन के ईंधन के रूप में जैवमात्रा, ऋणात्मक उत्सर्जन प्राप्त करने में सहायक हो सकती है

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

Read this question in English

In the context of using biomass, which of the following is/are the characteristic/characteristics of the sustainable production of biofuel?

1. Biomass as a fuel for power generation could meet all the primary energy requirements of the world by 2050

2. Biomass as a fuel for power generation does not necessarily disrupt food and forest resources

3. Biomass as a fuel for power generation could help in achieving negative emissions, given certain nascent technologies

Select the correct answer using the code given below:

(a) 1 and 2 only · (b) 3 only · (c) 2 and 3 only · (d) 1, 2 and 3

उत्तर और व्याख्या · explanation in English

Answer: (c) केवल 2 और 3

The passage sets a sustainable potential of 80 – 170 exajoules a year obtainable without disrupting food and forest resources, and notes that nascent biomass-based carbon capture and storage could give negative emissions. But even the high projection is only about a quarter of world primary energy, not all of it.

  • ✗ 1. Even the high projection is 'almost a quarter of world primary energy in 2050'.
  • ✓ 2. There is a 'maximum sustainable technical potential ... without disruption of food and forest resources'.
  • ✓ 3. Some models rely on 'biomass-based carbon capture and storage, an unproven technology, to achieve negative emissions'.

Remember · Numbers in the passage are the test: 'almost a quarter' can never become 'all'.

Question and answer: UPSC's official GS Paper II (2016, Series A) — paper ↗ · answer key ↗. Explanation: Minimalist IAS, checked 30 Sept 2026 (how we verify). ·

Cite this question: UPSC CSE CSAT 2016, Q23 — minimalistias.com/pyqs/csat/2016/q23

In the UPSC syllabus: Reading comprehension › Facts & details from the passage See it and tick it covered →

Timed · 35 minutes Take CSAT Reading comprehension · Set 4 as a test This question is in it — with UPSC's marking and an instant score. Start the set

More on Reading comprehension

All Reading comprehension questions →