25 questions UPSC asked between 2016 and 2026, 30 minutes, negative marking — your score as soon as you submit.
Pick up where you left off
25
questions
30 min
at the exam's pace
50
maximum marks
Polity & governance has 6 sets of about 25 questions — together, every question UPSC has asked on it since 2016. This is set 1; when you finish, the next one is a tap away.
1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 30 min timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and our explanation.
Marking, as in the exam: +2 for a correct answer, −0.66 for a wrong one, 0 if you leave it.
Questions from the latest paper are scored against UPSC's provisional answer key (the final key comes out after the final result).
What's in this test
Topic
Questions
Easy
Medium
Hard
Parliament & the Union executive
5
2
3
0
Making of the Constitution, Preamble & features
4
2
2
0
Federalism, states & centre–state relations
4
2
2
0
Fundamental Rights, DPSP & Duties
4
3
1
0
Constitutional, statutory & regulatory bodies
3
1
1
1
Elections, rights issues & governance
2
0
2
0
Judiciary
2
0
2
0
Panchayati Raj & local government
1
0
1
0
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's GS Paper I: 2 marks for each correct answer and a third of that (0.66) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 50.
How long do I get?
30 minutes — the exam's pace (100 questions in 2 hours) for 25 questions. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
How are the sets made?
Every question UPSC has asked on Polity & governance since 2016 is in one of the 6 sets of about 25, each mixing topics and years. Questions UPSC dropped from evaluation are left out. Take them in any order; the sets page shows which you've done.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and an explanation.
सुश्री X, एक मध्यम-स्तरीय सिविल सेवा अधिकारी हैं, जो एक प्रमुख नगर के शहरी विकास विभाग में कार्यरत हैं। हाल ही में, वे एक सार्वजनिक अवसंरचना परियोजना — नए सामुदायिक उद्यान हेतु संविदा की अनुमोदन प्रक्रिया में सम्मिलित थीं। अनुमोदन प्रक्रिया के दौरान, उन्हें एक गोपनीय सूचना प्राप्त होती है, जिसमें इसका उल्लेख है कि चयनित सूची में सम्मिलित एक संविदाकार के अन्य नगरों में घटिया कार्य-शैली और भ्रष्टाचार के आरोपों का पूर्ववृत्त रहा है, यद्यपि विधि द्वारा कुछ भी प्रमाणित नहीं हुआ है। विभागाध्यक्ष श्री Y, उन्हें इस सूचना को परियोजना समिति अथवा जनता के समक्ष प्रकट न करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे परियोजना में विलंब हो सकता है और नगर की प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है। हालाँकि, सुश्री X का मानना है कि ऐसी सूचना को रोकना, पारदर्शिता और जनता के विश्वास से समझौता करना होगा।
अब, सुश्री X को निम्नलिखित में से क्या करना चाहिए ?
1.परियोजना समिति और जनता के समक्ष तत्काल सूचना को प्रकट करना चाहिए
2.परियोजना की संपूर्णता (integrity) के संरक्षण के लिए चयनित सूची से संविदाकार को हटाने की अनुशंसा करनी चाहिए
3.कुछ समय के लिए जनता से इस सूचना को गोपनीय रखते हुए, किसी निरीक्षण समिति को एक ‘सीमित प्रकटीकरण’ प्रस्तावित करना चाहिए
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 2 of 25 · Prelims 2026, Q55
भारत के संविधान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जो यह विनिर्दिष्ट करता हो कि भारत के संविधान को आधिकारिक रूप से ‘भारत का संविधान’ कहा जाएगा।
2.भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जो यह विनिर्दिष्ट करता हो कि भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 (इंडियन इंडिपेंडेन्स एक्ट, 1947) और भारत सरकार अधिनियम, 1935, (गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एक्ट, 1935) को निरसित किया गया।
3.भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जिसमें भारत के संविधान के प्रारंभ होने की तारीख के रूप में 26 जनवरी, 1950 का उल्लेख है।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित में से कौन-सा निष्कर्ष सही है ?
Question 3 of 25 · Prelims 2026, Q98
भारत में विभिन्न समितियों के संदर्भ में, निम्नलिखित विवरणों पर विचार कीजिए :
समिति
उद्देश्य
संगठन जिसके अंतर्गत उसे गठित किया गया था
1.
आर.एन. मल्होत्रा समिति
भारत में बीमा क्षेत्र का व्यापक सुधार करना
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
2.
एल.सी. गुप्ता समिति
भारत में व्युत्पन्नी (डेरीवेटिव) व्यापार आरंभ करने के लिए रूपरेखा (रोडमैप) तैयार करना
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
3.
उर्जित आर. पटेल समिति
आवासीय क्षेत्र को बैंक ऋण प्रदान करने में सुधार लाने के लिए रूपरेखा (रोडमैप) तैयार करना
भारतीय रिज़र्व बैंक
4.
वाई.एच. मालेगाम समिति
भारत में सूक्ष्म-वित्त क्षेत्र में सुधार लाने के लिए रूपरेखा (रोडमैप) तैयार करना
भारतीय रिज़र्व बैंक
उपर्युक्त में से किस पंक्ति/किन पंक्तियों में दिए गए सभी विवरण सही सुमेलित है/हैं ?
Question 4 of 25 · Prelims 2025, Q54
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I.भारत के संविधान में स्पष्ट रूप से उल्लिखित है कि कतिपय बातों में किसी राज्य का राज्यपाल अपने विवेकानुसार कार्य करता है।
II.भारत का राष्ट्रपति, अपने-आप, किसी राज्य विधान-मंडल द्वारा पारित विधेयक को भले ही वह संबंधित राज्य के राज्यपाल द्वारा न भेजा गया हो, अपने विचार के लिए आरक्षित कर सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 5 of 25 · Prelims 2025, Q86
भारत के राष्ट्रपति की क्षमा प्रदान करने की शक्ति के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I.राष्ट्रपति द्वारा इस शक्ति का प्रयोग सीमित न्यायिक पुनर्विलोकन के अधीन लाया जा सकता है।
II.राष्ट्रपति इस शक्ति का प्रयोग केन्द्र सरकार की सलाह के बगैर कर सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 6 of 25 · Prelims 2025, Q91
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I.मध्यवर्ती स्तर पर पंचायतें सभी राज्यों में विद्यमान हैं।
II.मध्यवर्ती स्तर पर किसी पंचायत में सदस्य होने हेतु पात्र होने के लिए किसी व्यक्ति को तीस वर्ष की आयु प्राप्त होनी चाहिए।
III.किसी राज्य का मुख्यमंत्री मध्यवर्ती स्तरों पर पंचायतों की वित्तीय दशा के पुनरीक्षण के लिए और राज्य द्वारा उद्ग्रहीत करों और शुल्कों के निवल आगम को मध्यवर्ती स्तर पर राज्य और पंचायतों के बीच वितरित करने हेतु सिफारिशें करने के लिए एक आयोग का गठन करता है।
उपर्युक्त में कौन-कौन से कथन सही नहीं हैं?
Question 7 of 25 · Prelims 2024, Q93
लोक सभा के अध्यक्ष के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
जब लोक सभा के अध्यक्ष को हटाने का कोई संकल्प विचाराधीन है, तब
1.वह पीठासीन नहीं होगा/होगी ।
2.उसे बोलने का अधिकार नहीं होगा ।
3.वह संकल्प पर प्रथमतः मत देने का/की हक़दार नहीं होगा/होगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 8 of 25 · Prelims 2023, Q33
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन किसी देश के ‘संविधान’ के मुख्य प्रयोजन को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?
Question 9 of 25 · Prelims 2023, Q35
भारत के निम्नलिखित संगठनों/निकायों पर विचार कीजिए :
1.राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग
2.राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
3.राष्ट्रीय विधि आयोग
4.राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग
उपर्युक्त में से कितने सांविधानिक निकाय हैं?
Question 10 of 25 · Prelims 2023, Q39
भारत में ‘अनुसूचित क्षेत्र’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.किसी राज्य के भीतर, किसी क्षेत्र की अनुसूचित क्षेत्र के रूप में अधिसूचना राष्ट्रपति के एक आदेश के माध्यम से होती है।
2.अनुसूचित क्षेत्र के रूप में बनने वाली सबसे बड़ी प्रशासकीय इकाई जिला होता है और सबसे छोटी इकाई ब्लॉक में गाँवों का समूह होता है।
3.संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपेक्षित है कि वे राज्यों के अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन के विषय में केन्द्रीय गृह मंत्रालय को वार्षिक प्रतिवेदन दें।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
Question 11 of 25 · Prelims 2023, Q40
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन–I:भारत के उच्चतम न्यायालय ने अपने कतिपय निर्णयों में यह विचारण किया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 16(4) के अधीन बनाई गई आरक्षण नीतियाँ प्रशासन की दक्षता को बनाए रखने के लिए अनुच्छेद 335 द्वारा सीमित होंगी।
कथन–II:भारत के संविधान का अनुच्छेद 335 ‘प्रशासन की दक्षता’ पद को परिभाषित करता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Question 12 of 25 · Prelims 2022, Q14
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत का संविधान मंत्रियों को चार श्रेणियों, अर्थात् कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री, राज्यमंत्री और उपमंत्री, में वर्गीकृत करता है ।
2.संघ सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या, प्रधान मंत्री को मिला कर, लोक सभा के कुल सदस्यों के 15% से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 13 of 25 · Prelims 2021, Q83
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.जब एक कैदी पर्याप्त आधार प्रस्तुत करता है, तो ऐसे कैदी को पैरोल मना नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह उसके अधिकार का मामला बन जाता है।
2.कैदी को पैरोल पर छोड़ने के लिए राज्य सरकारों के अपने नियम हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 14 of 25 · Prelims 2021, Q90
निम्नलिखित में से कौन-सा कारक किसी उदार लोकतंत्र में स्वतंत्रता की सर्वोत्तम सुरक्षा को नियत करता है?
Question 15 of 25 · Prelims 2020, Q5
भारत में, न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण, किससे व्यादेशित है ?
Question 16 of 25 · Prelims 2020, Q11
संसदीय व्यवस्था वाली सरकार वह होती है जिसमें
Question 17 of 25 · Prelims 2020, Q19
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत के संविधान के अनुसार, कोई भी ऐसा व्यक्ति जो मतदान के लिए योग्य है, किसी राज्य में छह माह के लिए मंत्री बनाया जा सकता है तब भी जब कि वह उस राज्य के विधान-मंडल का सदस्य नहीं है ।
2.लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अनुसार, कोई भी ऐसा व्यक्ति जो दांडिक अपराध के अन्तर्गत दोषी पाया गया है और जिसे पाँच वर्ष के लिए कारावास का दंड दिया गया है, चुनाव लड़ने के लिए स्थायी तौर पर निरर्हत हो जाता है भले ही वह कारावास से मुक्त हो चुका हो ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 18 of 25 · Prelims 2019, Q52
भारत के संविधान के संदर्भ में, सामान्य विधियों में अंतर्विष्ट प्रतिषेध अथवा निर्बंधन अथवा उपबंध, अनुच्छेद 142 के अधीन सांविधानिक शक्तियों पर प्रतिषेध अथवा निर्बंधन की तरह कार्य नहीं कर सकते। निम्नलिखित में से कौन-सा एक, इसका अर्थ हो सकता है?
Question 19 of 25 · Prelims 2018, Q23
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 ने खाद्य अपमिश्रण की रोकथाम (प्रिवेंशन ऑफ़ फूड एडल्टरेशन) अधिनियम, 1954 को प्रतिस्थापित किया ।
2.भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (फूड सेफ्टी एण्ड स्टैण्डर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) (एफ.एस.एस.ए.आई.) केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के प्रभार में है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 20 of 25 · Prelims 2018, Q32
भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.प्रत्येक एम.एल.ए. के वोट का मूल्य अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होता है ।
2.लोक सभा के सदस्यों के वोट का मूल्य राज्य सभा के सदस्यों के वोट के मूल्य से अधिक होता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 21 of 25 · Prelims 2018, Q39
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.विधान सभा का/की अध्यक्ष, यदि विधान सभा का/की सदस्य नहीं रहता है/रहती है तो अपना पद रिक्त कर देगा/देगी ।
2.जब कभी विधान सभा का विघटन किया जाता है तो अध्यक्ष अपने पद को तुरंत रिक्त कर देगा/देगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 22 of 25 · Prelims 2018, Q40
विधि और स्वाधीनता के बीच सबसे उपयुक्त संबंध को, निम्नलिखित में से कौन प्रतिबिम्बित करता है ?
Question 23 of 25 · Prelims 2018, Q92
निजता के अधिकार को जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतन्त्रता के अधिकार के अंतर्भूत भाग के रूप में संरक्षित किया जाता है । भारत के संविधान में निम्नलिखित में से किससे उपर्युक्त कथन सही एवं समुचित ढंग से अर्थित होता है ?
Question 24 of 25 · Prelims 2017, Q97
भारत के संविधान में शोषण के विरुद्ध अधिकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-से परिकल्पित हैं ?
1.मानव देह व्यापार और बंधुआ मज़दूरी (बेगारी) का निषेध
2.अस्पृश्यता का उन्मूलन
3.अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा
4.कारख़ानों और खदानों में बच्चों के नियोजन का निषेध
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 25 of 25 · Prelims 2016, Q95
राष्ट्र हित में भारत की संसद् राज्य सूची के किसी भी विषय पर विधिक शक्ति प्राप्त कर लेती है यदि इसके लिए एक संकल्प
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.
Set 2 of 6Next: Polity & governance · Set 2Keep the momentum — new questions on Polity & governance. Every test also moves your dot on The Climb.Start set 2→All Polity & governance sets