1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 30 min timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and our explanation.
Marking, as in the exam: +2 for a correct answer, −0.66 for a wrong one, 0 if you leave it.
Questions from the latest paper are scored against UPSC's provisional answer key (the final key comes out after the final result).
What's in this test
Topic
Questions
Easy
Medium
Hard
Money, banking & monetary policy
6
4
2
0
Capital markets, insurance & financial instruments
4
3
0
1
External sector & international economic bodies
4
3
1
0
Industry, infrastructure & investment
3
2
1
0
Budget, taxation & public finance
3
2
1
0
Poverty, inclusion, demographics & social sector
3
1
2
0
Agriculture economy, MSP & food security
2
0
2
0
National income, growth & inflation
1
1
0
0
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's GS Paper I: 2 marks for each correct answer and a third of that (0.66) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 52.
How long do I get?
30 minutes — the exam's pace (100 questions in 2 hours) for 26 questions. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
How are the sets made?
Every question UPSC has asked on Economy & social development since 2016 is in one of the 7 sets of about 25, each mixing topics and years. Questions UPSC dropped from evaluation are left out. Take them in any order; the sets page shows which you've done.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and an explanation.
विझिनजाम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री पत्तन, भारत के समुद्री व्यापार और संभार तंत्र (लॉजिस्टिक्स) नीति में संरचनात्मक परिवर्तन को किस रूप/किन रूपों में निरूपित करता है ?
1.तटीय पोत परिवहन पर निर्भरता को कम करने और विदेशी सहयोग की आवश्यकता को समाप्त करने के लिए केवल एक घरेलू कार्गो केंद्र के रूप में कार्य करना ।
2.मुख्यतः यात्री क्रूज पर्यटन और विरासत पोत परिवहन पर केंद्रित करते हुए एक समुद्री विरासत गंतव्य के रूप में केरल की पहचान (प्रोफाइल) को बढ़ाना ।
3.अपनी प्राकृतिक गहराई (डीप ड्राफ्ट) और रणनीतिक अवस्थान का लाभ उठाते हुए विदेशी यानांतरण (ट्रांस-शिपमेंट) पत्तनों पर निर्भरता को कम करना, राजस्व बनाए रखने को बढ़ाना, और क्षेत्रीय समुद्री व्यापार में भारत को पुनः स्थापित करना ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 2 of 26 · Prelims 2026, Q93
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के वित्तपोषण में एम 1 एक्सचेंज (M1xchange) की भूमिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1.M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को संपार्श्विक आधारित ऋण (collateral based loans) उपलब्ध करता है ।
2.M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए इनवाइसों (invoices) और विनिमय पत्रों (Bills of exchange) के बट्टा काटने (discounting) को सुकर बनाता है ।
3.M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए एक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी के रूप में कार्य करता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
Question 3 of 26 · Prelims 2025, Q2
निम्नलिखित में कौन-कौन से, भारतीय रिज़र्व बैंक की आय के स्रोत हैं?
I.सरकारी बॉन्डों का क्रय और विक्रय
II.विदेशी मुद्रा का क्रय और विक्रय
III.पेंशन निधि प्रबंधन
IV.निजी कंपनियों को ऋण देना
V.करेंसी नोटों का मुद्रण और वितरण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 4 of 26 · Prelims 2025, Q67
अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I.यह मध्यम आय वाले देशों को ऋण और गारंटी प्रदान करता है।
II.यह गरीबी कम करने में विकासशील देशों की सहायता के लिए अकेले ही कार्य करता है।
III.इसकी स्थापना द्वितीय विश्व-युद्ध के उपरांत यूरोप के पुनर्निर्माण में सहायता हेतु की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?
Question 5 of 26 · Prelims 2024, Q40
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, “संपार्श्विकीकृत उधार लेन-देन संबंधी दायित्व” निम्नलिखित में से किसके लिखत (इंस्ट्रूमेंट) हैं ?
Question 6 of 26 · Prelims 2024, Q50
भारत में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नियमों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.CSR नियम विनिर्दिष्ट करते हैं कि सीधे कंपनी अथवा इसके कर्मचारियों को लाभ पहुँचाने वाले व्यय को CSR कार्यकलापों के रूप में नहीं माना जाएगा ।
2.CSR नियम CSR कार्यकलापों पर होने वाले न्यूनतम व्यय को विनिर्दिष्ट नहीं करते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 7 of 26 · Prelims 2024, Q85
केंद्रीय बजट (यूनियन बजट) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.प्रधानमंत्री की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री संसद के दोनों सदनों के समक्ष वार्षिक वित्तीय विवरण रखते हैं ।
2.केंद्रीय (यूनियन) स्तर पर, भारत के राष्ट्रपति की अनुशंसा के बिना अनुदानों की माँग नहीं की जा सकती ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
Question 8 of 26 · Prelims 2023, Q72
केन्द्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यू॰ एस॰ डॉलर या एस॰ डब्ल्यू॰ आइ॰ एफ॰ टी॰ प्रणाली का प्रयोग किए बिना डिजिटल मुद्रा में भुगतान करना संभव है।
2.कोई डिजिटल मुद्रा इसके अंदर प्रोग्रामित प्रतिबंध, जैसे कि इसके व्यय के समय-ढाँचे, के साथ वितरित की जा सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 9 of 26 · Prelims 2023, Q73
वित्त के संदर्भ में, शब्द ‘बीटा’ किसे निर्दिष्ट करता है?
Question 10 of 26 · Prelims 2023, Q75
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन–I:भारत की सार्वजनिक क्षेत्रक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली सीमित निरोधक, वर्धक और पुनःस्थापक देखभाल के साथ मुख्यतः रोगनाशक व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित करती है।
कथन–II:भारत के स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के विकेन्द्रीकृत उपागम के अंतर्गत, राज्य प्राथमिक रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को जुटाने के लिए उत्तरदायी हैं।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Question 11 of 26 · Prelims 2021, Q8
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
किसी मुद्रा के अवमूल्यन का प्रभाव यह है कि वह अनिवार्य रूप से
1.विदेशी बाजारों में घरेलू निर्यातों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाता है
2.घरेलू मुद्रा के विदेशी मूल्य को बढ़ाता है
3.व्यापार संतुलन में सुधार लाता है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Question 12 of 26 · Prelims 2021, Q10
निम्नलिखित में से कौन-सा अपने प्रभाव में सर्वाधिक मुद्रास्फीतिकारक हो सकता है?
Question 13 of 26 · Prelims 2021, Q12
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, माँग-प्रेरित मुद्रास्फीति या उसमें वृद्धि निम्नलिखित किन कारणों से होती है?
यदि आप अपने बैंक के माँग जमा खाते (Demand Deposit Account) से ₹ 1,00,000 की नकद राशि निकालते हैं, तो अर्थव्यवस्था में तात्कालिक रूप से मुद्रा की समग्र पूर्ति पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा ?
Question 15 of 26 · Prelims 2020, Q69
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.सभी अनाजों, दालों एवं तिलहनों का ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ (MSP) पर प्रापण (खरीद) भारत के किसी भी राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश (यू.टी.) में असीमित होता है ।
2.अनाजों एवं दालों का MSP किसी भी राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश में उस स्तर पर निर्धारित किया जाता है जिस स्तर पर बाज़ार मूल्य कभी नहीं पहुँच पाते ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 16 of 26 · Prelims 2020, Q70
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.‘वाणिज्यिक पत्र (Commercial Paper)’ अल्पकालीन प्रतिभूति-रहित वचन-पत्र है ।
2.‘जमा प्रमाण-पत्र (Certificate of Deposit)’ भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किसी निगम को निर्गत किया जाने वाला दीर्घकालीन प्रपत्र है ।
3.‘शीघ्रावधि द्रव्य (Call Money)’ अन्तरबैंक लेन-देनों के लिए प्रयुक्त अल्प अवधि का वित्त है ।
4.‘शून्य-कूपन बॉण्ड (Zero-Coupon Bonds)’ अनुसूचित व्यापारिक बैंकों द्वारा निगमों को निर्गत किए जाने वाले ब्याज सहित अल्पकालीन बॉण्ड हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 17 of 26 · Prelims 2019, Q65
भारत के संदर्भ में, मुद्रा संकट के जोखिम को कम करने में निम्नलिखित में से किस/किन कारक/कारकों का योगदान है?
1.भारत के IT सेक्टर के विदेशी मुद्रा अर्जन का
2.सरकारी व्यय के बढ़ने का
3.विदेशस्थ भारतीयों द्वारा भेजे गए धन का
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 18 of 26 · Prelims 2019, Q73
सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों के अध्यक्षों का चयन कौन करता है?
Question 19 of 26 · Prelims 2018, Q10
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.पिछले पाँच वर्षों में आयातित खाद्य तेलों की मात्रा, खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन से अधिक रही है ।
2.सरकार विशेष स्थिति के तौर पर सभी आयातित खाद्य तेलों पर किसी प्रकार का सीमा शुल्क नहीं लगाती ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 20 of 26 · Prelims 2018, Q21
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.शिक्षा का अधिकार (आर.टी.ई.) अधिनियम के अनुसार किसी राज्य में शिक्षक के रूप में नियुक्त होने हेतु अर्ह होने के लिए किसी व्यक्ति में संबंधित राज्य अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता का होना आवश्यक है ।
2.आर.टी.ई. अधिनियम के अनुसार प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षण हेतु किसी अभ्यर्थी के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिए गए अध्यापक अर्हता परीक्षण में उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।
3.भारत में 90% से अधिक अध्यापक शिक्षा संस्थान प्रत्यक्ष रूप से राज्य सरकारों के अधीन हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 21 of 26 · Prelims 2018, Q46
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन वैध मुद्रा (लीगल टेंडर मनी) के अर्थ को सही वर्णित करता है ?
Question 22 of 26 · Prelims 2017, Q32
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.मोटर वाहनों के टायरों और ट्यूबों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का मानक चिह्न अनिवार्य है ।
2.AGMARK, खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी एक गुणता प्रमाणन चिह्न है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 23 of 26 · Prelims 2017, Q81
‘वस्तु एवं सेवा कर (गुड्स ऐंड सर्विसेज़ टैक्स/GST)’ के क्रियान्वित किए जाने का/के सर्वाधिक संभावित लाभ क्या है/हैं ?
1.यह भारत में बहु-प्राधिकरणों द्वारा वसूल किए जा रहे बहुल करों का स्थान लेगा और इस प्रकार एकल बाज़ार स्थापित करेगा ।
2.यह भारत के ‘चालू खाता घाटे’ को प्रबलता से कम कर उसके विदेशी मुद्रा भण्डार को बढ़ाने हेतु उसे सक्षम बनाएगा ।
3.यह भारत की अर्थव्यवस्था की संवृद्धि और आकार को बृहद् रूप से बढ़ाएगा और उसे निकट भविष्य में चीन से आगे निकल जाने योग्य बनाएगा ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 24 of 26 · Prelims 2016, Q4
भारत में वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से ‘भुगतान बैंकों (पेमेंट बैंक्स)’ की स्थापना की जा रही है। इस दृष्टि से निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.जिन मोबाइल टेलीफोन कंपनियों और सुपर-बाज़ार शृंखलाओं का स्वामित्व एवं नियंत्रण भारतीय व्यक्तियों के पास है, वे भुगतान बैंकों के प्रवर्तक होने के योग्य हैं।
2.भुगतान बैंक क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड दोनों जारी कर सकते हैं।
3.भुगतान बैंक ऋण देने के कार्यकलाप नहीं कर सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 25 of 26 · Prelims 2016, Q11
निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में कभी-कभी समाचारों में ‘ऐम्बर बॉक्स, ब्लू बॉक्स और ग्रीन बॉक्स’ शब्द देखने को मिलते हैं?
Question 26 of 26 · Prelims 2016, Q76
‘अटल पेंशन योजना’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.यह एक न्यूनतम गारंटित पेंशन योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लक्ष्य बनाती है।
2.परिवार का केवल एक ही व्यक्ति इस योजना में शामिल हो सकता है।
3.अभिदाता (सब्स्क्राइबर) की मृत्यु के पश्चात् जीवनसाथी को आजीवन पेंशन की समान राशि गारंटित रहती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.