100 questions in UPSC's order, 2 hours, negative marking — your score as soon as you submit.
Pick up where you left off
100
questions
2 hours
as in the exam
200
maximum marks
How it works
1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 2 hours timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and our explanation.
Marking, as in the exam: +2 for a correct answer, −0.66 for a wrong one, 0 if you leave it.
What's in this test
Subject
Questions
Easy
Medium
Hard
Economy & social development
21
9
9
3
Environment & ecology
18
5
11
2
Science & technology
14
7
5
2
Polity & governance
13
3
10
0
Geography
12
6
6
0
International relations & current affairs
6
5
1
0
Modern India & the freedom struggle
5
2
3
0
Ancient India
5
2
1
2
Medieval India
3
0
3
0
Art & culture
3
2
1
0
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's GS Paper I: 2 marks for each correct answer and a third of that (0.66) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 200.
How long do I get?
Two hours, the same as the real paper. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and an explanation.
मुग़ल भारत के संदर्भ में, जागीरदार और जमींदार के बीच क्या अंतर है/हैं?
1.जागीरदारों के पास न्यायिक और पुलिस दायित्वों के एवज में भूमि आबंटनों का अधिकार होता था, जबकि जमींदारों के पास राजस्व अधिकार होते थे तथा उन पर राजस्व उगाही को छोड़कर अन्य कोई दायित्व पूरा करने की बाध्यता नहीं होती थी।
2.जागीरदारों को किए गए भूमि आबंटन वंशानुगत होते थे और जमींदारों के राजस्व अधिकार वंशानुगत नहीं होते थे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 2 of 100 · Prelims 2019, Q2
स्वतंत्र भारत में भूमि सुधारों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Question 3 of 100 · Prelims 2019, Q3
वैश्विक प्रतियोगित्व रिपोर्ट (ग्लोबल कम्पिटिटिवनेस रिपोर्ट) कौन प्रकाशित करता है?
Question 4 of 100 · Prelims 2019, Q4
‘चार्टर ऐक्ट, 1813’ के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इसने भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी के व्यापार एकाधिपत्य को, चाय का व्यापार तथा चीन के साथ व्यापार को छोड़कर, समाप्त कर दिया।
2.इसने कम्पनी द्वारा अधिकार में लिए गए भारतीय राज्यक्षेत्रों पर ब्रिटिश राज (क्राउन) की सम्प्रभुता को सुदृढ़ कर दिया।
3.भारत का राजस्व अब ब्रिटिश संसद के नियंत्रण में आ गया था।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Question 5 of 100 · Prelims 2019, Q5
स्वदेशी आंदोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इसने देशी शिल्पकारों के कौशल तथा उद्योगों को पुनर्जीवित करने में योगदान किया।
2.स्वदेशी आंदोलन के एक अवयव के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा परिषद् की स्थापना हुई थी।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 6 of 100 · Prelims 2019, Q6
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
आंदोलन/संगठन
नायक (लीडर)
1.
अखिल भारतीय अस्पृश्यता विरोधी लीग
महात्मा गाँधी
2.
अखिल भारतीय किसान सभा
स्वामी सहजानंद सरस्वती
3.
आत्मसम्मान आंदोलन
ई॰ वी॰ रामास्वामी नायकर
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
Question 7 of 100 · Prelims 2019, Q7
निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पा स्थल नहीं है?
Question 8 of 100 · Prelims 2019, Q8
निम्नलिखित में से किस उभारदार मूर्तिशिल्प (रिलीफ स्कल्प्चर) शिलालेख में अशोक के प्रस्तर रूपचित्र के साथ ‘राण्यो अशोक’ (राजा अशोक) उल्लिखित है?
Question 9 of 100 · Prelims 2019, Q9
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.बुद्ध में देवत्वारोपण
2.बोधिसत्त्व के पथ पर चलना
3.मूर्ति उपासना तथा अनुष्ठान
उपर्युक्त में से कौन-सी विशेषता/विशेषताएँ महायान बौद्धमत की है/हैं?
Question 10 of 100 · Prelims 2019, Q10
गुप्त काल के दौरान भारत में बलात् श्रम (विष्टि) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Question 11 of 100 · Prelims 2019, Q11
किसके राज्य में ‘कल्याण मंडप’ की रचना मंदिर-निर्माण का एक विशिष्ट अभिलक्षण था?
Question 12 of 100 · Prelims 2019, Q12
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.दिल्ली सल्तनत के राजस्व प्रशासन में राजस्व वसूली के प्रभारी को ‘आमिल’ कहा जाता था।
2.दिल्ली के सुल्तानों की इक्ता प्रणाली एक प्राचीन देशी संस्था थी।
3.‘मीर बख्शी’ का पद दिल्ली के ख़लजी सुल्तानों के शासनकाल में अस्तित्व में आया।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 13 of 100 · Prelims 2019, Q13
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.संत निम्बार्क, अकबर के समकालीन थे।
2.संत क़बीर, शेख अहमद सरहिंदी से अत्यधिक प्रभावित थे।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 14 of 100 · Prelims 2019, Q14
भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.महात्मा गाँधी ‘गिरमिटिया (इंडेंचर्ड लेबर)’ प्रणाली के उन्मूलन में सहायक थे।
2.लॉर्ड चेम्सफोर्ड की ‘वॉर कॉन्फरेन्स’ में महात्मा गाँधी ने विश्व युद्ध के लिए भारतीयों की भरती से संबंधित प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया था।
3.भारत के लोगों द्वारा नमक कानून तोड़े जाने के परिणामस्वरूप, औपनिवेशिक शासकों द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस को अवैध घोषित कर दिया गया था।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Question 15 of 100 · Prelims 2019, Q15
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
व्यक्ति
धारित पद
1.
सर तेज बहादुर सप्रू
अध्यक्ष, अखिल भारतीय उदार संघ
2.
के॰ सी॰ नियोगी
सदस्य, संविधान सभा
3.
पी॰ सी॰ जोशी
महासचिव, भारतीय साम्यवादी दल
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
Question 16 of 100 · Prelims 2019, Q16
मियाँ तानसेन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
Question 17 of 100 · Prelims 2019, Q17
इनमें से किस मुग़ल सम्राट ने सचित्र पांडुलिपियों से ध्यान हटाकर चित्राधार (एलबम) और वैयक्तिक रूपचित्रों पर अधिक जोर दिया?
Question 18 of 100 · Prelims 2019, Q18
निम्नलिखित में से कौन-सा नैशनल पार्क पूर्णतया शीतोष्ण अल्पाइन कटिबंध में स्थित है?
Question 19 of 100 · Prelims 2019, Q19
अटल नवप्रवर्तन (इनोवेशन) मिशन किसके अधीन स्थापित किया गया है?
Question 20 of 100 · Prelims 2019, Q20
जून की 21वीं तारीख को सूर्य
Question 21 of 100 · Prelims 2019, Q21
निम्नलिखित में से कौन-सा एक पादप-समूह ‘नवीन विश्व (न्यू वर्ल्ड)’ में कृषि-योग्य बनाया गया तथा इसका ‘प्राचीन विश्व (ओल्ड वर्ल्ड)’ में प्रचलन शुरू किया गया?
Question 22 of 100 · Prelims 2019, Q22
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.एशियाई शेर प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।
2.दो-कूबड़ वाला ऊँट प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।
3.एक-सींग वाला गैंडा प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 23 of 100 · Prelims 2019, Q23
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
प्रसिद्ध स्थान
नदी
1.
पंढरपुर
चंद्रभागा
2.
तिरुचिरापल्ली
कावेरी
3.
हंपी
मालप्रभा
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?
Question 24 of 100 · Prelims 2019, Q24
किसी दिए गए वर्ष में भारत में कुछ राज्यों में आधिकारिक गरीबी रेखाएँ अन्य राज्यों की तुलना में उच्चतर हैं, क्योंकि
Question 25 of 100 · Prelims 2019, Q25
निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में, कुछ वैज्ञानिक पक्षाभ मेघ विरलन तकनीक तथा समतापमंडल में सल्फेट वायुविलय अंतःक्षेपण के उपयोग का सुझाव देते हैं?
Question 26 of 100 · Prelims 2019, Q26
निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में, ‘ताप-अपघटन और प्लाज़्मा गैसीकरण’ शब्दों का उल्लेख किया गया है?
Question 27 of 100 · Prelims 2019, Q27
निम्नलिखित में से कौन-से अगस्त्यमाला जीवमंडल रिज़र्व में आते हैं?
Question 28 of 100 · Prelims 2019, Q28
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.समुद्री कच्छपों की कुछ जातियाँ शाकभक्षी होती हैं।
2.मछली की कुछ जातियाँ शाकभक्षी होती हैं।
3.समुद्री स्तनपायियों की कुछ जातियाँ शाकभक्षी होती हैं।
4.साँपों की कुछ जातियाँ सजीवप्रजक होती हैं।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Question 29 of 100 · Prelims 2019, Q29
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
वन्य प्राणी
प्राकृतिक रूप से कहाँ पाए जाते हैं
1.
नीले मीनपक्ष वाली महाशीर
कावेरी नदी
2.
इरावदी डॉल्फिन
चंबल नदी
3.
मोरचाभ (रस्टी)-चित्तीदार बिल्ली
पूर्वी घाट
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?
Question 30 of 100 · Prelims 2019, Q30
पर्यावरण में निर्मुक्त हो जाने वाली ‘सूक्ष्ममणिकाओं (माइक्रोबीड्स)’ के विषय में अत्यधिक चिंता क्यों है?
Question 31 of 100 · Prelims 2019, Q31
हाल ही में हमारे देश में हिमालयी बिच्छू-बूटी (जिरार्डीनिया डाइवर्सीफोलिया) के महत्त्व के बारे में बढ़ती हुई जागरूकता थी, क्योंकि यह पाया गया है कि
Question 32 of 100 · Prelims 2019, Q32
निम्नलिखित में से किसका/किनका मापन/आकलन करने के लिए उपग्रह चित्रों/सुदूर संवेदी आँकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है?
1.किसी विशेष स्थान की वनस्पति में पर्णहरित का अंश
2.किसी विशेष स्थान के धान के खेतों से ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन
3.किसी विशेष स्थान का भूपृष्ठ तापमान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 33 of 100 · Prelims 2019, Q33
निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए :
1.छत्तीसगढ़
2.मध्य प्रदेश
3.महाराष्ट्र
4.ओडिशा
उपर्युक्त राज्यों के संदर्भ में, राज्य के कुल क्षेत्रफल की तुलना में वन आच्छादन की प्रतिशतता के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा सही आरोही अनुक्रम है?
Question 34 of 100 · Prelims 2019, Q34
‘मेथैन हाइड्रेट’ के निक्षेपों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1.भूमंडलीय तापन के कारण इन निक्षेपों से मेथैन गैस का निर्मुक्त होना प्रेरित हो सकता है।
2.‘मेथैन हाइड्रेट’ के विशाल निक्षेप उत्तरध्रुवीय टुंड्रा में तथा समुद्र अधस्तल के नीचे पाए जाते हैं।
3.वायुमंडल के अंदर मेथैन एक या दो दशक के बाद कार्बन डाइऑक्साइड में ऑक्सीकृत हो जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 35 of 100 · Prelims 2019, Q35
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.कार्बन मोनोक्साइड
2.मेथैन
3.ओज़ोन
4.सल्फर डाइऑक्साइड
फसल/जैव मात्रा के अवशेषों के दहन के कारण वायुमंडल में उपर्युक्त में से कौन-से निर्मुक्त होते हैं?
Question 36 of 100 · Prelims 2019, Q36
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
सागर
सागर से लगा हुआ देश
1.
ऐड्रिऐटिक सागर
अल्बानिया
2.
काला सागर
क्रोएशिया
3.
कैस्पियन सागर
कज़ाकिस्तान
4.
भूमध्य सागर
मोरक्को
5.
लाल सागर
सीरिया
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?
Question 37 of 100 · Prelims 2019, Q37
निम्नलिखित में से कौन-सा देश पिछले पाँच वर्षों के दौरान विश्व में चावल का सबसे बड़ा निर्यातक रहा है?
Question 38 of 100 · Prelims 2019, Q38
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
हिमनद
नदी
1.
बंदरपूँछ
यमुना
2.
बारा शिग्री
चेनाब
3.
मिलाम
मंदाकिनी
4.
सियाचिन
नुब्रा
5.
जेमू
मानस
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?
Question 39 of 100 · Prelims 2019, Q39
भारत में कार्बोफ्यूरेन, मेथिल पैराथियॉन, फोरेट और ट्राइऐजोफॉस के इस्तेमाल को आशंका से देखा जाता है। ये रसायन किस रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं?
Question 40 of 100 · Prelims 2019, Q40
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.रामसर सम्मेलन के अनुसार, भारत के राज्यक्षेत्र में सभी आर्द्र भूमियों को बचाना और संरक्षित रखना भारत सरकार के लिए अधिदेशात्मक है।
2.आर्द्र भूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2010, भारत सरकार ने रामसर सम्मेलन की संस्तुतियों के आधार पर बनाए थे।
3.आर्द्र भूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2010, आर्द्र भूमियों के अपवाह क्षेत्र या जलग्रहण क्षेत्रों को भी सम्मिलित करते हैं, जैसा कि प्राधिकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 41 of 100 · Prelims 2019, Q41
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.कृषि मृदाएँ पर्यावरण में नाइट्रोजन के ऑक्साइड निर्मुक्त करती हैं।
2.मवेशी पर्यावरण में अमोनिया निर्मुक्त करते हैं।
3.कुक्कुट उद्योग पर्यावरण में अभिक्रियाशील नाइट्रोजन यौगिक निर्मुक्त करते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 42 of 100 · Prelims 2019, Q42
अलियार, इसापुर और कंम्साबती जैसे ज्ञात स्थानों में क्या समानता है?
Question 43 of 100 · Prelims 2019, Q43
सार्वजनिक परिवहन में बसों के लिए ईंधन के रूप में हाइड्रोजन संवर्धित CNG (H-CNG) का इस्तेमाल करने के प्रस्तावों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.H-CNG के इस्तेमाल का मुख्य लाभ कार्बन मोनोक्साइड के उत्सर्जनों का विलोपन है।
2.ईंधन के रूप में H-CNG कार्बन डाइऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन उत्सर्जनों को कम करती है।
3.बसों के लिए ईंधन के रूप में CNG के साथ हाइड्रोजन को आयतन के आधार पर पाँचवें हिस्से तक मिलाया जा सकता है।
4.CNG की अपेक्षा H-CNG ईंधन को कम खर्चीला बनाती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 44 of 100 · Prelims 2019, Q44
मेघाच्छादित रात में ओस की बूँदें क्यों नहीं बनतीं?
Question 45 of 100 · Prelims 2019, Q45
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत के संविधान के 44वें संशोधन द्वारा लाए गए एक अनुच्छेद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन को न्यायिक पुनर्विलोकन के परे कर दिया।
2.भारत के संविधान के 99वें संशोधन को भारत के उच्चतम न्यायालय ने अभिखंडित कर दिया क्योंकि यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करता था।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 46 of 100 · Prelims 2019, Q46
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.न्यायाधीश (जाँच) अधिनियम, 1968 के अनुसार, भारत के उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा अस्वीकार नहीं किया जा सकता।
2.भारत का संविधान यह परिभाषित करता है और ब्यौरे देता है कि क्या-क्या भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की ‘अक्षमता और सिद्ध कदाचार’ को गठित करते हैं।
3.भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के महाभियोग की प्रक्रिया के ब्यौरे न्यायाधीश (जाँच) अधिनियम, 1968 में दिए गए हैं।
4.यदि किसी न्यायाधीश के महाभियोग के प्रस्ताव को मतदान हेतु लिया जाता है, तो विधि द्वारा अपेक्षित है कि यह प्रस्ताव संसद के प्रत्येक सदन द्वारा समर्थित हो और उस सदन की कुल सदस्य संख्या के बहुमत द्वारा तथा संसद के उस सदन के कुल उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के कम-से-कम दो-तिहाई द्वारा समर्थित हो।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 47 of 100 · Prelims 2019, Q47
किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान भारत के संविधान में नौवीं अनुसूची को पुरःस्थापित किया गया था?
Question 48 of 100 · Prelims 2019, Q48
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत सरकार द्वारा कोयला क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण इंदिरा गाँधी के कार्यकाल में किया गया था।
2.वर्तमान में, कोयला खंडों का आबंटन लॉटरी के आधार पर किया जाता है।
3.भारत हाल के समय तक घरेलू आपूर्ति की कमी को पूरा करने के लिए कोयले का आयात करता था, किन्तु अब भारत कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भर है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 49 of 100 · Prelims 2019, Q49
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.संसद (निरर्हता निवारण) अधिनियम, 1959 कई पदों को ‘लाभ का पद’ के आधार पर निरर्हता से छूट देता है।
2.उपर्युक्त अधिनियम पाँच बार संशोधित किया गया था।
3.शब्द ‘लाभ का पद’ भारत के संविधान में भली-भाँति परिभाषित किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 50 of 100 · Prelims 2019, Q50
भारत के संविधान की किस अनुसूची के अधीन जनजातीय भूमि का, खनन के लिए निजी पक्षकारों को अंतरण अकृत और शून्य घोषित किया जा सकता है?
Question 51 of 100 · Prelims 2019, Q51
भारत में विशिष्टतः असुरक्षित जनजातीय समूहों [पर्टिकुलरली वल्नरेबल ट्राइबल ग्रुप्स (PVTGs)] के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.PVTGs देश के 18 राज्यों तथा एक संघ राज्यक्षेत्र में निवास करते हैं।
2.स्थिर या कम होती जनसंख्या, PVTG स्थिति के निर्धारण के मानदंडों में से एक है।
3.देश में अब तक 95 PVTGs आधिकारिक रूप से अधिसूचित हैं।
4.PVTGs की सूची में ईरूलार और कोंडा रेड्डी जनजातियाँ शामिल की गई हैं।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Question 52 of 100 · Prelims 2019, Q52
भारत के संविधान के संदर्भ में, सामान्य विधियों में अंतर्विष्ट प्रतिषेध अथवा निर्बंधन अथवा उपबंध, अनुच्छेद 142 के अधीन सांविधानिक शक्तियों पर प्रतिषेध अथवा निर्बंधन की तरह कार्य नहीं कर सकते। निम्नलिखित में से कौन-सा एक, इसका अर्थ हो सकता है?
Question 53 of 100 · Prelims 2019, Q53
भारत के किसी राज्य की विधान सभा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.वर्ष के प्रथम सत्र के प्रारंभ में राज्यपाल सदन के सदस्यों के लिए रूढ़िगत संबोधन करता है।
2.जब किसी विशिष्ट विषय पर राज्य विधानमंडल के पास कोई नियम नहीं होता, तो उस विषय पर वह लोक सभा के नियम का पालन करता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 54 of 100 · Prelims 2019, Q54
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन [यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन अगेंस्ट करप्शन (UNCAC)] का ‘भूमि, समुद्र और वायुमार्ग से प्रवासियों की तस्करी के विरुद्ध एक प्रोटोकॉल’ होता है।
2.UNCAC अब तक का सबसे पहला विधितः बाध्यकारी सार्वभौम भ्रष्टाचार-निरोधी लिखत है।
3.राष्ट्र-पार संगठित अपराध के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन [यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन अगेंस्ट ट्रांसनैशनल ऑर्गेनाइज़्ड क्राइम (UNTOC)] की एक विशिष्टता ऐसे एक विशिष्ट अध्याय का समावेशन है, जिसका लक्ष्य उन संपत्तियों को उनके वैध स्वामियों को लौटाना है जिनसे वे अवैध तरीके से ले ली गई थीं।
4.मादक द्रव्य और अपराध विषयक संयुक्त राष्ट्र कार्यालय [यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स ऐंड क्राइम (UNODC)] संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों द्वारा UNCAC और UNTOC दोनों के कार्यान्वयन में सहयोग करने के लिए अधिदेशित है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Question 55 of 100 · Prelims 2019, Q55
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारतीय वन अधिनियम, 1927 में हाल में हुए संशोधन के अनुसार, वन निवासियों को वनक्षेत्रों में उगने वाले बाँस को काट गिराने का अधिकार है।
2.अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के अनुसार, बाँस एक गौण वनोपज है।
3.अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006, वन निवासियों को गौण वनोपज के स्वामित्व की अनुमति देता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 56 of 100 · Prelims 2019, Q56
भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने के किसी व्यक्ति के अधिकार को संरक्षण देता है?
Question 57 of 100 · Prelims 2019, Q57
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारतीय पेटेंट अधिनियम के अनुसार, किसी बीज को बनाने की जैव प्रक्रिया को भारत में पेटेंट कराया जा सकता है।
2.भारत में कोई बौद्धिक संपदा अपील बोर्ड नहीं है।
3.पादप किस्में भारत में पेटेंट कराए जाने के पात्र नहीं हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 58 of 100 · Prelims 2019, Q58
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 भारत सरकार को सशक्त करता है कि
1.वह पर्यावरणीय संरक्षण की प्रक्रिया में लोक सहभागिता की आवश्यकता का और इसे हासिल करने की प्रक्रिया और रीति का विवरण दे
2.वह विभिन्न स्रोतों से पर्यावरणीय प्रदूषकों के उत्सर्जन या विसर्जन के मानक निर्धारित करे
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 59 of 100 · Prelims 2019, Q59
भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?
Question 60 of 100 · Prelims 2019, Q60
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) केंद्रीय (संशोधन) नियम, 2018 के अनुसार
1.यदि नियत अवधि रोजगार के लिए नियमों को कार्यान्वित किया जाता है, तो फर्म/कंपनियों के लिए कामगारों की छँटनी करना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है
2.अस्थायी कामगारों के मामलों में रोजगार समाप्त करने के लिए कोई नोटिस देना आवश्यक नहीं होगा
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 61 of 100 · Prelims 2019, Q61
सेवा क्षेत्र उपागम किसके कार्यक्षेत्र के अधीन कार्यान्वित किया गया था?
Question 62 of 100 · Prelims 2019, Q62
भारत में गौण खनिज के प्रबंधन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इस देश में विद्यमान विधि के अनुसार रेत एक ‘गौण खनिज’ है।
2.गौण खनिजों के खनन पट्टे प्रदान करने की शक्ति राज्य सरकारों के पास है, किन्तु गौण खनिजों को प्रदान करने से संबंधित नियमों को बनाने के बारे में शक्तियाँ केन्द्र सरकार के पास हैं।
3.गौण खनिजों के अवैध खनन को रोकने के लिए नियम बनाने की शक्ति राज्य सरकारों के पास है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 63 of 100 · Prelims 2019, Q63
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत का अधिकांश विदेशी ऋण सरकारी सत्वों के ऋणी होने के द्वारा है।
2.भारत का सारा विदेशी ऋण US डॉलर के मूल्यवर्ग में है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 64 of 100 · Prelims 2019, Q64
भारत में किसी वाणिज्यिक बैंक की परिसंपत्ति में निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं है?
Question 65 of 100 · Prelims 2019, Q65
भारत के संदर्भ में, मुद्रा संकट के जोखिम को कम करने में निम्नलिखित में से किस/किन कारक/कारकों का योगदान है?
1.भारत के IT सेक्टर के विदेशी मुद्रा अर्जन का
2.सरकारी व्यय के बढ़ने का
3.विदेशस्थ भारतीयों द्वारा भेजे गए धन का
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 66 of 100 · Prelims 2019, Q66
निम्नलिखित में से किस एक का यह सुझाव था कि राज्यपाल को उस राज्य के बाहर का एक प्रतिष्ठित व्यक्ति होना चाहिए और उसे एक ऐसा तटस्थ व्यक्ति होना चाहिए जिसके गहन राजनीतिक जुड़ाव न हों या उसने हाल के पिछले वर्षों में राजनीति में भाग नहीं लिया हो?
Question 67 of 100 · Prelims 2019, Q67
पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा उन विदेशी निवेशकों को, जो स्वयं को सीधे पंजीकृत कराए बिना भारतीय स्टॉक बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं, निम्नलिखित में से क्या जारी किया जाता है?
Question 68 of 100 · Prelims 2019, Q68
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.विधि के अनुसार, प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण, राष्ट्रीय तथा राज्य, दोनों स्तरों पर होते हैं।
2.प्रतिपूरक वनीकरण निधि अधिनियम, 2016 के अधीन चलाए गए प्रतिपूरक वनीकरण कार्यक्रमों में लोगों की सहभागिता अनिवार्य (मैंडेटरी) है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 69 of 100 · Prelims 2019, Q69
भारत में दूरसंचार, बीमा, विद्युत् आदि जैसे क्षेत्रकों में स्वतंत्र नियामकों का पुनरीक्षण निम्नलिखित में से कौन करते/करती हैं?
1.संसद द्वारा गठित तदर्थ समितियाँ
2.संसदीय विभाग संबंधी स्थायी समितियाँ
3.वित्त आयोग
4.वित्तीय क्षेत्र विधायी सुधार आयोग
5.नीति (NITI) आयोग
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 70 of 100 · Prelims 2019, Q70
भारत की पंचवर्षीय योजनाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1.दूसरी पंचवर्षीय योजना से बुनियादी तथा पूँजीगत वस्तु उद्योगों के प्रतिस्थापन की दिशा में निश्चयात्मक जोर दिया गया।
2.चौथी पंचवर्षीय योजना में संपत्ति तथा आर्थिक शक्ति के बढ़ते संकेंद्रण की पूर्व प्रवृत्ति के सुधार का उद्देश्य अपनाया गया।
3.पाँचवीं पंचवर्षीय योजना में, पहली बार, वित्तीय क्षेत्रक को योजना के अभिन्न अंग के रूप में शामिल किया गया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 71 of 100 · Prelims 2019, Q71
एशियाई आधारिक-संरचना निवेश बैंक [एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (AIIB)] के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.AIIB के 80 से अधिक सदस्य राष्ट्र हैं।
2.AIIB में भारत सबसे बड़ा शेयरधारक है।
3.AIIB में एशिया से बाहर का कोई सदस्य नहीं है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 72 of 100 · Prelims 2019, Q72
हाल ही में, भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा अंतर-ऋणदाता करार (इंटर-क्रेडिटर ऐग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर करने का क्या उद्देश्य था?
Question 73 of 100 · Prelims 2019, Q73
सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों के अध्यक्षों का चयन कौन करता है?
Question 74 of 100 · Prelims 2019, Q74
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड [पेट्रोलियम ऐंड नेचुरल गैस रेग्युलेटरि बोर्ड (PNGRB)] भारत सरकार द्वारा स्थापित प्रथम नियामक निकाय है।
2.PNGRB का एक कार्य गैस के लिए प्रतियोगी बाजारों को सुनिश्चित करना है।
3.PNGRB के निर्णयों के विरुद्ध अपील, विद्युत् अपील अधिकरण के समक्ष की जाती है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Question 75 of 100 · Prelims 2019, Q75
संचार प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में, LTE (लॉन्ग-टर्म इवॉल्यूशन) और VoLTE (वॉइस ओवर लॉन्ग-टर्म इवॉल्यूशन) के बीच क्या अंतर है/हैं?
1.LTE को साधारणतः 3G के रूप में विपणित किया जाता है तथा VoLTE को साधारणतः उन्नत 3G के रूप में विपणित किया जाता है।
2.LTE डेटा-ओन्लि तकनीक है और VoLTE वॉइस-ओन्लि तकनीक है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 76 of 100 · Prelims 2019, Q76
मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017 के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1.गर्भवती महिलाएँ, प्रसव-पूर्व तीन महीने और प्रसवोत्तर तीन महीने के लिए सवेतन अवकाश की हकदार हैं।
2.शिशुगृहों वाले प्रतिष्ठानों के लिए माता को प्रतिदिन कम-से-कम छह बार शिशुगृह जाने की अनुमति देना अनिवार्य होगा।
3.दो बच्चों वाली महिलाओं को न्यूनीकृत हक मिलेंगे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 77 of 100 · Prelims 2019, Q77
निम्नलिखित में से कौन-सा एक विश्व बैंक के ‘कारोबार सुगमता सूचकांक (ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स)’ का उप-सूचकांक नहीं है?
Question 78 of 100 · Prelims 2019, Q78
भारत में निम्नलिखित में से किसमें एक महत्त्वपूर्ण विशेषता के रूप में ‘विस्तारित उत्पादक दायित्व’ आरंभ किया गया था?
Question 79 of 100 · Prelims 2019, Q79
भारतीय खाद्य निगम के लिए खाद्यान्नों की आर्थिक लागत में न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों को भुगतान किए गए बोनस (यदि कुछ है) के साथ-साथ और क्या शामिल है/हैं?
Question 80 of 100 · Prelims 2019, Q80
किसी भी देश के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किसे उस देश की सामाजिक पूँजी (सोशल कैपिटल) के भाग के रूप में समझा जाएगा?
Question 81 of 100 · Prelims 2019, Q81
भारत के संविधान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.किसी भी केंद्रीय विधि को सांविधानिक रूप से अवैध घोषित करने की किसी भी उच्च न्यायालय की अधिकारिता नहीं होगी।
2.भारत के संविधान के किसी भी संशोधन पर भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रश्न नहीं उठाया जा सकता।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 82 of 100 · Prelims 2019, Q82
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.क्रय शक्ति समता [परचेज़िंग पावर पैरिटि (PPP)] विनिमय दरों की गणना विभिन्न देशों में एकसमान वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों की तुलना कर की जाती है।
2.PPP डॉलर के संदर्भ में, भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 83 of 100 · Prelims 2019, Q83
भारत में पिछले पाँच वर्षों में खरीफ़ की फसलों की खेती के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.धान की खेती के अंतर्गत क्षेत्र अधिकतम है।
2.ज्वार की खेती के अंतर्गत क्षेत्र, तिलहनों की खेती के अंतर्गत क्षेत्र की तुलना में अधिक है।
3.कपास की खेती का क्षेत्र, गन्ने की खेती के क्षेत्र की तुलना में अधिक है।
4.गन्ने की खेती के अंतर्गत क्षेत्र निरंतर घटा है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Question 84 of 100 · Prelims 2019, Q84
भारत द्वारा आयातित कृषि जिंसों में, पिछले पाँच वर्षों में निम्नलिखित में से किस एक का मूल्य के आधार पर अधिकतम आयात रहा है?
Question 85 of 100 · Prelims 2019, Q85
राज्य-व्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किस एक को आप स्वतंत्रता की सर्वाधिक उपयुक्त व्याख्या के रूप में स्वीकार करेंगे?
Question 86 of 100 · Prelims 2019, Q86
भारतीय रुपए की गिरावट रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक सरकार/भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किया जाने वाला सर्वाधिक संभावित उपाय नहीं है?
Question 87 of 100 · Prelims 2019, Q87
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
‘भुगतान प्रणाली आँकड़ों के भंडारण (स्टोरेज ऑफ पेमेंट सिस्टम डेटा)’ के संबंध में भारतीय रिज़र्व बैंक के हाल का निदेश, जिसे प्रचलित रूप से डेटा डिक्टैट के रूप में जाना जाता है, भुगतान प्रणाली प्रदाताओं (पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर्स) को समादेशित करता है कि
1.वे यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके द्वारा संचालित भुगतान प्रणालियों से संबंधित समग्र आँकड़े एक प्रणाली के अंतर्गत केवल भारत में भंडारित किए जाएँ
2.वे यह सुनिश्चित करेंगे कि इन प्रणालियों का स्वामित्व और संचालन सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम ही करें
3.वे कैलेंडर वर्ष की समाप्ति तक भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक को समेकित प्रणाली लेखापरीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 88 of 100 · Prelims 2019, Q88
निम्नलिखित में से किसने अपने नागरिकों के लिए दत्त संरक्षण (डेटा प्रोटेक्शन) और प्राइवेसी के लिए ‘सामान्य दत्त संरक्षण विनियमन (जेनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन)’ नामक एक कानून अप्रैल 2016 में अपनाया और उसका 25 मई, 2018 से कार्यान्वयन शुरू किया?
Question 89 of 100 · Prelims 2019, Q89
हाल ही में भारत ने निम्नलिखित में से किस देश के साथ ‘नाभिकीय क्षेत्र में सहयोग क्षेत्रों के प्राथमिकीकरण और कार्यान्वयन हेतु कार्य योजना’ नामक सौदे पर हस्ताक्षर किया है?
Question 90 of 100 · Prelims 2019, Q90
किसी अर्थव्यवस्था में मुद्रा गुणक (मनी मल्टिप्लायर) निम्नलिखित में से किस एक के साथ-साथ बढ़ता है?
Question 91 of 100 · Prelims 2019, Q91
मनोरंजन हेतु डिजिटल प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.संवर्धित वास्तविकता [ऑगमेंटेड रिएलिटि (AR)] में एक छद्म वातावरण सृजित हो जाता है और भौतिक संसार पूरी तरह बहिष्कृत हो जाता है।
2.आभासी वास्तविकता [वर्चुअल रिएलिटि (VR)] में कम्प्यूटर द्वारा सृजित प्रतिमाएँ वास्तविक जीवन की वस्तुओं या परिवेशों पर प्रक्षेपित हो जाती हैं।
3.AR व्यक्तियों को संसार में विद्यमान रहने देता है और स्मार्ट-फोन या PC के कैमरे का उपयोग कर अनुभव को उन्नत करता है।
4.VR संसार को पृथक् कर देता है और व्यक्ति को एक अलग धरातल पर ले जाकर उसे पूर्ण निमग्नता का अनुभव प्रदान करता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 92 of 100 · Prelims 2019, Q92
शब्द ‘डेनिसोवन (Denisovan)’ कभी-कभी समाचार माध्यमों में किस संदर्भ में आता है?
Question 93 of 100 · Prelims 2019, Q93
विज्ञान में हुए अभिनव विकासों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
Question 94 of 100 · Prelims 2019, Q94
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
डिजिटल हस्ताक्षर
1.एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख है, जो इसे जारी करने वाले प्रमाणन प्राधिकारी की पहचान करता है
2.इंटरनेट पर सूचना या सर्वर तक पहुँच के लिए किसी व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में प्रयुक्त होता है
3.इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने की एक इलेक्ट्रॉनिक पद्धति है और सुनिश्चित करता है कि मूल अंश अपरिवर्तित है
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Question 95 of 100 · Prelims 2019, Q95
परिधेय प्रौद्योगिकी (विअरेबल टेक्नोलॉजि) के संदर्भ में, परिधेय उपकरणों द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा/से कार्य निष्पन्न किया जा सकता है/किए जा सकते हैं?
1.किसी व्यक्ति का अवस्थान (लोकेशन) निर्धारण
2.किसी व्यक्ति का निद्रा मॉनीटरन
3.श्रवण दोषयुक्त व्यक्ति की सहायता
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 96 of 100 · Prelims 2019, Q96
‘RNA अंतर्क्षेप [RNA इंटरफेरेंस (RNAi)]’ प्रौद्योगिकी ने पिछले कुछ वर्षों में लोकप्रियता हासिल कर ली है। क्यों?
1.यह जीन अनभिव्यक्तिकरण (जीन साइलेंसिंग) रोगोपचारों के विकास में प्रयुक्त होता है।
2.इसे कैंसर की चिकित्सा में रोगोपचार विकसित करने हेतु प्रयुक्त किया जा सकता है।
3.इसे हॉर्मोन प्रतिस्थापन रोगोपचार विकसित करने हेतु प्रयुक्त किया जा सकता है।
4.इसे ऐसी फसल पादपों को उगाने के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है, जो विषाणु रोगजनकों के लिए प्रतिरोधी हो।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 97 of 100 · Prelims 2019, Q97
हाल ही में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से अरबों प्रकाश-वर्ष दूर विशालकाय ‘ब्लैकहोलों’ के विलय का प्रेक्षण किया। इस प्रेक्षण का क्या महत्त्व है?
Question 98 of 100 · Prelims 2019, Q98
निम्नलिखित में से कौन-से, भारत में सूक्ष्मजैविक रोगजनकों में बहु-औषध प्रतिरोध के होने के कारण हैं?
1.कुछ व्यक्तियों में आनुवंशिक पूर्ववृत्ति (जेनेटिक प्रीडिस्पोजीशन) का होना
2.रोगों के उपचार के लिए प्रतिजैविकों (ऐंटिबॉयोटिक्स) की गलत खुराकें लेना
3.पशुधन फार्मिंग में प्रतिजैविकों का इस्तेमाल करना
4.कुछ व्यक्तियों में चिरकालिक रोगों की बहुलता होना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 99 of 100 · Prelims 2019, Q99
प्रायः समाचारों में आने वाला Cas9 प्रोटीन क्या है?
Question 100 of 100 · Prelims 2019, Q100
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.