100 questions in UPSC's order, 2 hours, negative marking — your score as soon as you submit.
Pick up where you left off
100
questions
2 hours
as in the exam
200
maximum marks
How it works
1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 2 hours timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and our explanation.
Marking, as in the exam: +2 for a correct answer, −0.66 for a wrong one, 0 if you leave it.
What's in this test
Subject
Questions
Easy
Medium
Hard
Economy & social development
20
8
11
1
Modern India & the freedom struggle
14
3
10
1
Geography
13
5
7
1
Polity & governance
12
5
7
0
Science & technology
12
6
5
1
Environment & ecology
11
8
2
1
International relations & current affairs
10
7
3
0
Art & culture
5
1
3
1
Ancient India
2
1
1
0
Medieval India
1
0
1
0
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's GS Paper I: 2 marks for each correct answer and a third of that (0.66) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 200.
How long do I get?
Two hours, the same as the real paper. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and an explanation.
1.पहली लोक सभा में विपक्ष में सबसे बड़ा राजनीतिक दल स्वतन्त्र पार्टी था ।
2.लोक सभा में “नेता-प्रतिपक्ष” को सर्वप्रथम 1969 में मान्यता दी गई थी ।
3.लोक सभा में यदि किसी दल के न्यूनतम 75 सदस्य न हों तो उसके नेता को नेता-प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता नहीं मिल सकती है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 2 of 100 · Prelims 2018, Q2
मरुस्थल क्षेत्रों में जल ह्रास को रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से पर्ण रूपांतरण होता है/होते हैं ?
1.कठोर एवं मोमी पर्ण
2.लघु पर्ण
3.पर्ण की जगह काँटे
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 3 of 100 · Prelims 2018, Q3
एन.एस.एस.ओ. के 70वें चक्र द्वारा संचालित “कृषक-कुटुम्बों की स्थिति आकलन सर्वेक्षण” के अनुसार निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.राजस्थान में ग्रामीण कुटुम्बों में कृषि कुटुम्बों का प्रतिशत सर्वाधिक है ।
2.देश के कुल कृषि कुटुम्बों में 60% से कुछ अधिक ओ.बी.सी. के हैं ।
3.केरल में 60% से कुछ अधिक कृषि कुटुम्बों ने यह सूचना दी कि उन्होंने अधिकतम आय ग़ैर कृषि स्रोतों से प्राप्त की है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 4 of 100 · Prelims 2018, Q4
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन.जी.टी.) किस प्रकार केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सी.पी.सी.बी.) से भिन्न है ?
1.एन.जी.टी. का गठन एक अधिनियम द्वारा किया गया है जबकि सी.पी.सी.बी. का गठन सरकार के कार्यपालक आदेश से किया गया है ।
2.एन.जी.टी. पर्यावरणीय न्याय उपलब्ध कराता है और उच्चतर न्यायालयों में मुकदमों के भार को कम करने में सहायता करता है जबकि सी.पी.सी.बी. झरनों और कुँओं की सफाई को प्रोत्साहित करता है, तथा देश में वायु की गुणवत्ता में सुधार लाने का लक्ष्य रखता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 5 of 100 · Prelims 2018, Q5
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत की संसद किसी क़ानून विशेष को भारत के संविधान की नौवीं अनुसूची में डाल सकती है ।
2.नौवीं अनुसूची में डाले गए किसी क़ानून की वैधता का परीक्षण किसी न्यायालय द्वारा नहीं किया जा सकता एवं उसके ऊपर कोई निर्णय भी नहीं किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 6 of 100 · Prelims 2018, Q6
कभी-कभी समाचारों में आने वाले पद “व्यापारी छूट दर” (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) को निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे सही स्पष्ट करता है ?
Question 7 of 100 · Prelims 2018, Q7
किसी देश के ‘नाभिकीय पूर्तिकर्ता समूह’ के सदस्य बनने का/के क्या परिणाम है/हैं ?
1.इसकी पहुँच नवीनतम और सबसे कुशल परमाणु प्रौद्योगिकियों तक हो जाएगी ।
2.यह स्वमेव “नाभिकीय आयुध अप्रसार संधि” (एन.पी.टी.) का सदस्य बन जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 8 of 100 · Prelims 2018, Q8
अप्रवासी सत्त्वों द्वारा दी जा रही ऑनलाइन विज्ञापन सेवाओं पर भारत द्वारा 6% समकरण कर लगाए जाने के निर्णय के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है /हैं ?
1.यह आय कर अधिनियम के भाग के रूप में लागू किया गया है ।
2.भारत में विज्ञापन सेवाएँ देने वाले अप्रवासी सत्त्व अपने गृह देश में “दोहरे कराधान से बचाव समझौते” के अन्तर्गत टैक्स क्रेडिट का दावा कर सकते हैं ।
निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 9 of 100 · Prelims 2018, Q9
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.राजकोषीय दायित्व और बजट प्रबंधन (एफ.आर.बी.एम.) समीक्षा समिति के प्रतिवेदन में सिफारिश की गई है कि वर्ष 2023 तक केन्द्र एवं राज्य सरकारों को मिलाकर ऋण-जी.डी.पी. अनुपात 60% रखा जाए जिसमें केंद्र सरकार के लिए यह 40% तथा राज्य सरकारों के लिए 20% हो ।
2.राज्य सरकारों के जी.डी.पी. के 49% की तुलना में केन्द्र सरकार के लिए जी.डी.पी. का 21% घरेलू देयतायें हैं ।
3.भारत के संविधान के अनुसार यदि किसी राज्य के पास केंद्र सरकार की बकाया देयतायें हैं तो उसे कोई भी ऋण लेने से पहले केंद्र सरकार से सहमति लेना अनिवार्य है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 10 of 100 · Prelims 2018, Q10
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.पिछले पाँच वर्षों में आयातित खाद्य तेलों की मात्रा, खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन से अधिक रही है ।
2.सरकार विशेष स्थिति के तौर पर सभी आयातित खाद्य तेलों पर किसी प्रकार का सीमा शुल्क नहीं लगाती ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 11 of 100 · Prelims 2018, Q11
उन्होंने मैज़िनी, गैरिबॉल्डी, शिवाजी तथा श्रीकृष्ण की जीवनी लिखी; वे अमेरिका में कुछ समय के लिए रहे; तथा वे केन्द्रीय सभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए । वे थे
Question 12 of 100 · Prelims 2018, Q12
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.आधार कार्ड का प्रयोग नागरिकता या अधिवास के प्रमाण के रूप में किया जा सकता है ।
2.एक बार जारी करने के पश्चात् इसे निर्गत करने वाला प्राधिकरण आधार संख्या को निष्क्रिय या लुप्त नहीं कर सकता ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 13 of 100 · Prelims 2018, Q13
निम्नलिखित में से कौन-सा/से मानव क्रियाकलापों के कारण हाल में बहुत अधिक संकुचित हो गया है / सूख गया है ?
1.अराल सागर
2.काला सागर
3.बैकाल झील
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 14 of 100 · Prelims 2018, Q14
“विधि का नियम सूचकांक” (रूल ऑफ़ लॉ इंडेक्स) को निम्नलिखित में से किसके द्वारा जारी किया जाता है ?
Question 15 of 100 · Prelims 2018, Q15
निम्नलिखित में से कौन भारत के सभी ATM को जोड़ता है ?
Question 16 of 100 · Prelims 2018, Q16
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.पूँजी पर्याप्तता अनुपात (सी.ए.आर.) वह राशि है जिसे बैंकों को अपनी निधियों के रूप में रखना होता हैं जिससे वे, यदि खाता-धारकों द्वारा देयताओं का भुगतान नहीं करने से कोई हानि होती है, तो उसका प्रतिकार कर सकें ।
2.सी.ए.आर. का निर्धारण प्रत्येक बैंक द्वारा अलग-अलग किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 17 of 100 · Prelims 2018, Q17
पहचान प्लेटफॉर्म ‘आधार’ खुला (ओपेन) “एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस” (ए.पी.आई.) उपलब्ध कराता है । इसका क्या अभिप्राय है ?
1.इसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ एकीकृत किया जा सकता है ।
2.परितारिका (आईरिस) का प्रयोग कर ऑनलाइन प्रमाणीकरण संभव है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 18 of 100 · Prelims 2018, Q18
बिलकुल हाल में, निम्नलिखित में से किन देशों में लाखों लोग या तो भयंकर अकाल एवं कुपोषण से प्रभावित हुए, या उनकी युद्ध/संजातीय संघर्ष के चलते उत्पन्न भुखमरी के कारण मृत्यु हुई ?
Question 19 of 100 · Prelims 2018, Q19
वुड डिस्पैच के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं ?
1.सहायता अनुदान व्यवस्था (ग्रांट्स-इन-एड) शुरू की गई ।
2.विश्वविद्यालयों की स्थापना की सिफारिश की गई ।
3.शिक्षा के सभी स्तरों पर शिक्षण माध्यम के रूप में अंग्रेज़ी की सिफारिश की गई ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 20 of 100 · Prelims 2018, Q20
भारत की संसद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सी संसदीय समिति इसकी संवीक्षा करती है और सदन को सूचित करती है कि जो विनियम, नियम, उप-नियम, उप-विधि, आदि बनाने की शक्तियाँ संविधान द्वारा प्रदत्त हैं या सदन द्वारा प्रत्यायोजित हैं उनका कार्यपालिका द्वारा इन प्रत्यायोजनों (डेलिगेशन) की परिधि के भीतर उचित प्रयोग हो रहा है ?
Question 21 of 100 · Prelims 2018, Q21
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.शिक्षा का अधिकार (आर.टी.ई.) अधिनियम के अनुसार किसी राज्य में शिक्षक के रूप में नियुक्त होने हेतु अर्ह होने के लिए किसी व्यक्ति में संबंधित राज्य अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता का होना आवश्यक है ।
2.आर.टी.ई. अधिनियम के अनुसार प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षण हेतु किसी अभ्यर्थी के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिए गए अध्यापक अर्हता परीक्षण में उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।
3.भारत में 90% से अधिक अध्यापक शिक्षा संस्थान प्रत्यक्ष रूप से राज्य सरकारों के अधीन हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 22 of 100 · Prelims 2018, Q22
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
परम्परा
राज्य
1.
चपचार कुट त्योहार
मिज़ोरम
2.
खोंगजॉम परबा गाथागीत
मणिपुर
3.
थांग-टा नृत्य
सिक्किम
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
Question 23 of 100 · Prelims 2018, Q23
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 ने खाद्य अपमिश्रण की रोकथाम (प्रिवेंशन ऑफ़ फूड एडल्टरेशन) अधिनियम, 1954 को प्रतिस्थापित किया ।
2.भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (फूड सेफ्टी एण्ड स्टैण्डर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) (एफ.एस.एस.ए.आई.) केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के प्रभार में है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 24 of 100 · Prelims 2018, Q24
कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित पद “टू-स्टेट सोल्यूशन” किसकी गतिविधियों के संदर्भ में आता है ?
Question 25 of 100 · Prelims 2018, Q25
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अधीन बनाए गए उपबंधों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.केवल वे ही परिवार सहायता प्राप्त खाद्यान्न लेने की पात्रता रखते हैं जो “ग़रीबी रेखा से नीचे” (बी.पी.एल.) श्रेणी में आते हैं ।
2.परिवार में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की सबसे अधिक उम्र वाली महिला ही राशन कार्ड निर्गत किए जाने के प्रयोजन से परिवार का मुखिया होगी ।
3.गर्भवती महिलाएँ एवं दुग्ध पिलाने वाली माताएँ गर्भावस्था के दौरान और उसके छः महीने बाद तक प्रतिदिन 1600 कैलोरी वाला राशन घर ले जाने की हक़दार हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 26 of 100 · Prelims 2018, Q26
भारत में माल के भौगोलिक संकेत (रजिस्ट्रेशन और संरक्षण) अधिनियम, 1999 को निम्नलिखित में से किससे संबंधित दायित्वों के अनुपालन के लिए लागू किया गया ?
Question 27 of 100 · Prelims 2018, Q27
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत में राज्य सरकारों को ग़ैर-कोयला खदानों की नीलामी का अधिकार नहीं है ।
2.आँध्र प्रदेश एवं झारखंड में सोने की खदानें नहीं हैं ।
3.राजस्थान में लोह अयस्क की खदानें हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 28 of 100 · Prelims 2018, Q28
डिजिटल भुगतान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भीम (BHIM) ऐप्प उपयोग करने वाले के लिए यह ऐप्प यू.पी.आई. (UPI) सक्षम बैंक खाते से किसी को धन का हस्तांतरण करना संभव बनाता है ।
2.जहाँ एक चिप-पिन डेबिट कार्ड में प्रमाणीकरण के चार घटक होते हैं, भीम ऐप्प में प्रमाणीकरण के सिर्फ़ दो घटक होते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 29 of 100 · Prelims 2018, Q29
निम्नलिखित में से कौन-सा शहर दिल्ली के सबसे समीप के देशान्तर पर स्थित है ?
Question 30 of 100 · Prelims 2018, Q30
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के 138 एवं 182 अभिसमय किससे संबंधित हैं ?
Question 31 of 100 · Prelims 2018, Q31
धन विधेयक के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
Question 32 of 100 · Prelims 2018, Q32
भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.प्रत्येक एम.एल.ए. के वोट का मूल्य अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होता है ।
2.लोक सभा के सदस्यों के वोट का मूल्य राज्य सभा के सदस्यों के वोट के मूल्य से अधिक होता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 33 of 100 · Prelims 2018, Q33
भारत के संदर्भ में ‘अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आई.ए.ई.ए.)’ के ‘अतिरिक्त नयाचार (एडीशनल प्रोटोकॉल)’ का अनुसमर्थन करने का निहितार्थ क्या है ?
Question 34 of 100 · Prelims 2018, Q34
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1.ऑस्ट्रेलिया
2.कनाडा
3.चीन
4.भारत
5.जापान
6.यू.एस.ए.
उपर्युक्त में से कौन-कौन आसियान (ए.एस.इ.ए.एन.) के ‘मुक्त व्यापार भागीदारों’ में से हैं ?
Question 35 of 100 · Prelims 2018, Q35
‘जलवायु-अनुकूली कृषि के लिए वैश्विक सहबन्ध’ (ग्लोबल एलायन्स फॉर क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रीकल्चर) (GACSA) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1.GACSA, 2015 में पेरिस में हुए जलवायु शिखर सम्मेलन का एक परिणाम है ।
2.GACSA में सदस्यता से कोई बन्धनकारी दायित्व उत्पन्न नहीं होता ।
3.GACSA के निर्माण में भारत की साधक भूमिका थी ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 36 of 100 · Prelims 2018, Q36
निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार का/के “डिजिटल इंडिया” योजना का/के उद्देश्य है/हैं ?
1.भारत की अपनी इन्टरनेट कम्पनियों का गठन, जैसा कि चीन ने किया ।
2.एक नीतिगत ढाँचे की स्थापना जिससे बड़े आँकड़े एकत्रित करने वाली समुद्रपारीय बहु-राष्ट्रीय कम्पनियों को प्रोत्साहित किया जा सके कि वे हमारी राष्ट्रीय भौगोलिक सीमाओं के अन्दर अपने बड़े डेटा केन्द्रों की स्थापना करें ।
3.हमारे अनेक गाँवों को इन्टरनेट से जोड़ना तथा हमारे बहुत से विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख पर्यटक केन्द्रों में वाई-फाई (Wi-Fi) लाना ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 37 of 100 · Prelims 2018, Q37
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित शहर
देश
1.
अलेप्पो
सीरिया
2.
किरकूक
यमन
3.
मोसूल
फिलिस्तीन
4.
मज़ार-ए-शरीफ़
अफगानिस्तान
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं ?
Question 38 of 100 · Prelims 2018, Q38
भारतीय शासन अधिनियम, 1935 के द्वारा स्थापित संघ में अवशिष्ट शक्तियाँ किसे दी गई थीं ?
Question 39 of 100 · Prelims 2018, Q39
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.विधान सभा का/की अध्यक्ष, यदि विधान सभा का/की सदस्य नहीं रहता है/रहती है तो अपना पद रिक्त कर देगा/देगी ।
2.जब कभी विधान सभा का विघटन किया जाता है तो अध्यक्ष अपने पद को तुरंत रिक्त कर देगा/देगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 40 of 100 · Prelims 2018, Q40
विधि और स्वाधीनता के बीच सबसे उपयुक्त संबंध को, निम्नलिखित में से कौन प्रतिबिम्बित करता है ?
Question 41 of 100 · Prelims 2018, Q41
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.किसी राज्य के राज्यपाल के विरुद्ध उसकी पदावधि के दौरान किसी न्यायालय में कोई दांडिक कार्यवाही संस्थित नहीं की जाएगी ।
2.किसी राज्य के राज्यपाल की परिलब्धियाँ और भत्ते उसकी पदावधि के दौरान कम नहीं किए जाएँगे ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 42 of 100 · Prelims 2018, Q42
सुप्रसिद्ध चित्र “बणी-ठणी” किस शैली का है ?
Question 43 of 100 · Prelims 2018, Q43
कभी-कभी समाचार में उल्लिखित ‘टर्मिनल हाई ऑल्टिट्यूड एरिया डिफेंस (टी.एच.ए.ए.डी.)’ क्या है ?
Question 44 of 100 · Prelims 2018, Q44
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.त्यागराज की अधिकांश कृतियाँ भगवान कृष्ण की स्तुति के भक्ति गीत हैं ।
2.त्यागराज ने अनेक नए रागों का सृजन किया ।
3.अन्नमाचार्य और त्यागराज समकालीन हैं ।
4.अन्नमाचार्य कीर्तन भगवान वेंकटेश्वर की स्तुति के भक्ति गीत हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
Question 45 of 100 · Prelims 2018, Q45
निम्नलिखित में से किनको “विधि के शासन” के प्रमुख लक्षणों के रूप में माना जाएगा ?
1.शक्तियों का परिसीमन
2.विधि के समक्ष समता
3.सरकार के प्रति जन-उत्तरदायित्व
4.स्वतन्त्रता और नागरिक अधिकार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 46 of 100 · Prelims 2018, Q46
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन वैध मुद्रा (लीगल टेंडर मनी) के अर्थ को सही वर्णित करता है ?
Question 47 of 100 · Prelims 2018, Q47
यदि सरकार द्वारा कोई वस्तु जनता को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, तो
Question 48 of 100 · Prelims 2018, Q48
निरपेक्ष तथा प्रति व्यक्ति वास्तविक GNP की वृद्धि आर्थिक विकास की ऊँची दर का संकेत नहीं करतीं, यदि
Question 49 of 100 · Prelims 2018, Q49
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
एक संकल्पना के रूप में मानव पूँजी निर्माण की बेहतर व्याख्या उस प्रक्रिया के रूप में की जाती है, जिसके द्वारा
1.किसी देश के व्यक्ति अधिक पूँजी का संचय कर पाते हैं ।
2.देश के लोगों के ज्ञान, कौशल स्तरों और क्षमताओं में वृद्धि हो पाती है ।
3.गोचर धन का संचय हो पाता है ।
4.अगोचर धन का संचय हो पाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 50 of 100 · Prelims 2018, Q50
उच्च बचत वाली अर्थव्यवस्था होते हुए भी किस कारण पूँजी निर्माण महत्त्वपूर्ण उत्पादन वृद्धि में परिणामित नहीं हो पाता है ?
Question 51 of 100 · Prelims 2018, Q51
संथाल विद्रोह के शांत हो जाने के बाद, औपनिवेशिक शासन द्वारा कौन-सा/से उपाय किया गया/किए गए ?
1.‘संथाल परगना’ नामक़ राज्यक्षेत्रों का सृजन किया गया ।
2.किसी संथाल का ग़ैर-संथाल को भूमि अंतरण करना ग़ैरकानूनी हो गया ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 52 of 100 · Prelims 2018, Q52
आर्थिक तौर पर, 19वीं शताब्दी में भारत पर अंग्रेज़ी शासन का एक परिणाम था
Question 53 of 100 · Prelims 2018, Q53
यदि भारत का राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 356 के अधीन यथा उपबंधित अपनी शक्तियों का किसी विशेष राज्य के संबंध में प्रयोग करता है, तो
Question 54 of 100 · Prelims 2018, Q54
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
शिल्प
किस राज्य की परंपरा
1.
पुथुक्कुलि शॉल
तमिल नाडु
2.
सुजनी कढ़ाई
महाराष्ट्र
3.
उप्पाडा जामदानी साड़ी
कर्नाटक
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
Question 55 of 100 · Prelims 2018, Q55
GPS तकनीक का उपयोग निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में हो सकता है ?
1.मोबाइल फ़ोन प्रचालन
2.बैंकिंग प्रचालन
3.पॉवर ग्रिडों का नियंत्रण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 56 of 100 · Prelims 2018, Q56
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारतीय रिज़र्व बैंक, भारत सरकार की प्रतिभूतियों का प्रबंधन और प्रयोजन करता है किन्तु किसी राज्य सरकार की प्रतिभूतियों का नहीं ।
2.भारत सरकार कोष-पत्र (ट्रेज़री बिल) जारी करती है और राज्य सरकारें कोई कोष-पत्र जारी नहीं करतीं ।
3.कोष-पत्र ऑफर अपने सममूल्य से बट्टे पर जारी किए जाते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 57 of 100 · Prelims 2018, Q57
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र हर कुछ सौ हजार सालों में उत्क्रमित हुआ है ।
2.पृथ्वी जब 4000 मिलियन वर्षों से भी अधिक पहले बनी, तो ऑक्सीजन 54% थी और कार्बन डाइऑक्साइड नहीं थी ।
3.जब जीवित जीव पैदा हुए, उन्होंने पृथ्वी के आरंभिक वायुमण्डल को बदल दिया ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 58 of 100 · Prelims 2018, Q58
‘वान्नाक्राई, पेट्या और इटर्नलब्लू’ पद जो हाल ही में समाचारों में उल्लिखित थे, निम्नलिखित में से किसके साथ संबंधित हैं ?
Question 59 of 100 · Prelims 2018, Q59
भारतीय कृषि में परिस्थितियों के संदर्भ में, “संरक्षण कृषि” की संकल्पना का महत्त्व बढ़ जाता है । निम्नलिखित में से कौन-कौन से संरक्षण कृषि के अंतर्गत आते हैं ?
1.एकधान्य कृषि पद्धतियों का परिहार
2.न्यूनतम जोत को अपनाना
3.बागानी फ़सलों की खेती का परिहार
4.मृदा धरातल को ढकने के लिए फ़सल अवशिष्ट का उपयोग
5.स्थानिक एवं कालिक फ़सल अनुक्रमण/फ़सल आवर्तनों को अपनाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 60 of 100 · Prelims 2018, Q60
“छठा व्यापक विलोप / छठा विलोप” यह शब्द किसकी विवेचना के संदर्भ में समाचारों में प्रायः उल्लिखित होता है ?
Question 61 of 100 · Prelims 2018, Q61
भारतीय क्षेत्रीय-संचालन उपग्रह प्रणाली (इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम / IRNSS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.IRNSS के तुल्यकाली (जियोस्टेशनरी) कक्षाओं में तीन उपग्रह हैं और भूतुल्यकाली (जियोसिंक्रोनस) कक्षाओं में चार उपग्रह हैं ।
2.IRNSS की व्याप्ति सम्पूर्ण भारत पर और इसकी सीमाओं के लगभग 5500 वर्ग किमी बाहर तक है ।
3.2019 के मध्य तक भारत की, पूर्ण वैश्विक व्याप्ति के साथ अपनी उपग्रह संचालन प्रणाली होगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 62 of 100 · Prelims 2018, Q62
निम्नलिखित परिघटनाओं पर विचार कीजिए :
1.प्रकाश, गुरुत्व द्वारा प्रभावित होता है ।
2.ब्रह्माण्ड लगातार फैल रहा है ।
3.पदार्थ अपने चारों ओर के दिक्काल को विकुंचित (वार्प) करता है ।
उपर्युक्त में से एल्बर्ट आइन्सटाइन के आपेक्षिकता के सामान्य सिद्धान्त का/के भविष्यकथन कौन-सा/से है/हैं, जिसकी/जिनकी प्रायः समाचार माध्यमों में विवेचना होती है ?
Question 63 of 100 · Prelims 2018, Q63
भारत में विकसित आनुवंशिकतः रूपांतरित सरसों (जेनेटिकली मॉडिफाइड सरसों / GM सरसों) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.GM सरसों में मृदा जीवाणु के जीन होते हैं जो पादप को अनेक किस्मों के पीड़कों के विरुद्ध पीड़क-प्रतिरोध का गुण देते हैं ।
2.GM सरसों में वे जीन होते हैं जो पादप में पर-परागण और संकरण को सुकर बनाते हैं ।
3.GM सरसों का विकास IARI और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 64 of 100 · Prelims 2018, Q64
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
कभी-कभी समाचारों में आने वाले शब्द
संदर्भ/विषय
1.
बेल II प्रयोग
कृत्रिम बुद्धि
2.
ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी
डिजिटल/क्रिप्टो मुद्रा
3.
CRISPR – Cas9
कण भौतिकी
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
Question 65 of 100 · Prelims 2018, Q65
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा “कार्बन निषेचन” (कार्बन फर्टिलाइज़ेशन) को सर्वोत्तम वर्णित करता है ?
Question 66 of 100 · Prelims 2018, Q66
जब सुबह आपके स्मार्ट फ़ोन का अलार्म बजता है, तो आप उठ जाते हैं और अलार्म को बंद करने के लिए उसे थपकी देते हैं जिससे आपका गीज़र स्वतः ही चल पड़ता है । आपके स्नानागार में लगा स्मार्ट दर्पण दिन के मौसम को दर्शाता है और आपकी ऊपरी टंकी में पानी के स्तर का भी संकेत देता है । जब आप नाश्ता बनाने के लिए अपने रेफ्रिजरेटर से कुछ किराना-सामान निकाल लेते हैं, यह इसमें भंडारित सामान में आई कमी को जान लेता है और ताजे किराना-सामानों की पूर्ति के लिए क्रयादेश दे देता है । जब आप घर से बाहर कदम रखते हैं और दरवाजे पर ताला लगाते हैं, तब सभी बत्तियाँ, पंखे, गीज़र और ए.सी. मशीनें स्वतः बंद हो जाती हैं । आपके कार्यालय के रास्ते पर, आपकी कार आगे आने वाले यातायात की भीड़ के बारे में आपको चेतावनी देती है और वैकल्पिक रास्ते का सुझाव देती है, और यदि आपको किसी बैठक के लिए देर हो रही है, तो यह उसके अनुसार आपके कार्यालय में संदेश भेज देती है ।
इन आविर्भूत होती हुई संचार प्रौद्योगिकियों के सन्दर्भ में, उपर्युक्त परिदृश्य के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद सबसे उपयुक्त रूप से लागू होता है ?
Question 67 of 100 · Prelims 2018, Q67
भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन के सन्दर्भ में, नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत प्रकाश-वोल्टीय इकाइयों में प्रयोग में आने वाले सिलिकॉन वेफर्स का दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है ।
2.सौर ऊर्जा शुल्क का निर्धारण भारतीय सौर ऊर्जा निगम के द्वारा किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 68 of 100 · Prelims 2018, Q68
18वीं शताब्दी के मध्य इंग्लिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के द्वारा बंगाल से निर्यातित प्रमुख पण्यपदार्थ (स्टेपल कमोडिटीज़) क्या थे ?
Question 69 of 100 · Prelims 2018, Q69
निम्नलिखित में से कौन-सा एक चम्पारण सत्याग्रह का अति महत्त्वपूर्ण पहलू है ?
Question 70 of 100 · Prelims 2018, Q70
निम्नलिखित में से कौन 1948 में स्थापित “हिन्द मज़दूर सभा” के संस्थापक थे ?
Question 71 of 100 · Prelims 2018, Q71
भारत की धार्मिक प्रथाओं के संदर्भ में “स्थानकवासी” सम्प्रदाय का संबंध किससे है ?
Question 72 of 100 · Prelims 2018, Q72
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा तथा खानकाह के निर्माण में सफ़ेद संगमरमर का प्रयोग हुआ था ।
2.लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा के निर्माण में लाल-बलुआ पत्थर और संगमरमर का प्रयोग हुआ था ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 73 of 100 · Prelims 2018, Q73
निम्नलिखित विदेशी यात्रियों में से किसने भारत के हीरों और हीरे की खदानों की विस्तृत रूप से चर्चा की ?
Question 74 of 100 · Prelims 2018, Q74
भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन भावी बुद्ध है, जो संसार की रक्षा हेतु अवतरित होंगे ?
Question 75 of 100 · Prelims 2018, Q75
लॉर्ड वेलेज़ली द्वारा लागू की गई सहायक संधि व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लागू नहीं होता ?
Question 76 of 100 · Prelims 2018, Q76
निम्नलिखित में से किससे/किनसे भारत में अंग्रेज़ी शिक्षा की नींव पड़ी ?
1.1813 का चार्टर ऐक्ट
2.जनरल कमेटी ऑफ़ पब्लिक इंस्ट्रक्शन, 1823
3.प्राच्यविद् एवं आंग्लविद् विवाद
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 77 of 100 · Prelims 2018, Q77
निम्नलिखित में से कौन-सी एक कृत्रिम झील है ?
Question 78 of 100 · Prelims 2018, Q78
प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय की फ्लैगशिप स्कीम है ।
2.यह, अन्य चीज़ों के साथ-साथ, सॉफ्ट स्किल, उद्यमवृत्ति, वित्तीय और डिजिटल साक्षरता में भी प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी ।
3.यह देश के अविनियमित कार्यबल की कार्यकुशलताओं को राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढाँचा (नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के साथ जोड़ेगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 79 of 100 · Prelims 2018, Q79
1920 में, निम्नलिखित में से किसने अपना नाम परिवर्तित कर “स्वराज्य सभा” रख लिया ?
Question 80 of 100 · Prelims 2018, Q80
निम्नलिखित में से कौन-सी घटना सबसे पहले हुई ?
Question 81 of 100 · Prelims 2018, Q81
निम्नलिखित में से कौन-सा/से नदी तल में बहुत अधिक बालू खऩन का/के संभावित परिणाम हो सकता है/सकते हैं ?
1.नदी की लवणता में कमी
2.भौमजल का प्रदूषण
3.भौम जलस्तर का नीचे चले जाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 82 of 100 · Prelims 2018, Q82
कृषि मृदाओं के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.मृदा में कार्बनिक पदार्थ का उच्च अंश इसकी जल धारण क्षमता को प्रबल रूप से कम करता है ।
2.गंधक चक्र में मृदा की कोई भूमिका नहीं होती है ।
3.कुछ समयावधि तक सिंचाई कुछ कृषि भूमियों के लवणीभवन में योगदान कर सकती है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 83 of 100 · Prelims 2018, Q83
हरित अर्थव्यवस्था पर कार्रवाई के लिए भागीदारी (पी.ए.जी.ई.), जो अपेक्षाकृत हरित एवं और अधिक समावेशी अर्थव्यवस्था की ओर देशों के संक्रमण में सहायता देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक क्रियाविधि है, आविर्भूत हुई
Question 84 of 100 · Prelims 2018, Q84
“3D मुद्रण” का निम्नलिखित में से किसमें प्रयोग होता है ?
1.मिष्टान्न की चीज़ें बनाने में
2.जैव-इलेक्ट्रॉनिकी कर्ण के निर्माण में
3.ऑटोमोटिव उद्योग में
4.पुनर्निर्माणकारी शल्यकर्म में
5.दत्त (डेटा) संसाधन प्रौद्योगिकियों में
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 85 of 100 · Prelims 2018, Q85
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.बैरेन द्वीप ज्वालामुखी एक सक्रिय ज्वालामुखी है जो भारतीय राज्य-क्षेत्र में स्थित है ।
2.बैरेन द्वीप, ग्रेट निकोबार के लगभग 140 किमी पूर्व में स्थित है ।
3.पिछली बार बैरेन द्वीप ज्वालामुखी में 1991 में उद्गार हुआ था और तब से यह निष्क्रिय बना हुआ है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 86 of 100 · Prelims 2018, Q86
प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा नामक पादप प्रायः क्यों समाचारों में उल्लिखित होता है ?
Question 87 of 100 · Prelims 2018, Q87
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.विश्व की सर्वाधिक प्रवाल भित्तियाँ उष्णकटिबंधीय सागर जलों में मिलती हैं ।
2.विश्व की एक-तिहाई से अधिक प्रवाल भित्तियाँ ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और फिलीपीन्स के राज्य-क्षेत्रों में स्थित हैं ।
3.उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों की अपेक्षा, प्रवाल भित्तियाँ कहीं अधिक संख्या में जन्तु संघों का परपोषण करती हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 88 of 100 · Prelims 2018, Q88
“मोमेंटम फ़ॉर चेंज : क्लाइमेट न्यूट्रल नाउ” यह पहल किसके द्वारा प्रवर्तित की गई है ?
Question 89 of 100 · Prelims 2018, Q89
भारत में औपनिवेशिक शासन के दौरान शैक्षणिक संस्थाओं के सन्दर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
संस्थान
संस्थापक
1.
बनारस का संस्कृत कॉलेज
विलियम जोन्स
2.
कलकत्ता मदरसा
वॉरेन हेस्टिंग्स
3.
फोर्ट विलियम कॉलेज
आर्थर वेलेज़ली
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
Question 90 of 100 · Prelims 2018, Q90
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
क्षेत्र जो कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित होते हैं
देश
1.
केटालोनिया
स्पेन
2.
क्रीमिया
हंगरी
3.
मिंडानाओ
फिलीपींस
4.
ओरोमिया
नाइजीरिया
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं ?
Question 91 of 100 · Prelims 2018, Q91
निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए :
1.भारत के किसी राज्य में सर्वप्रथम लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई साम्यवादी दल की सरकार ।
2.भारत का उस समय का सबसे बड़ा बैंक ‘इम्पीरियल बैंक ऑफ़ इंडिया’ जिसका नाम बदलकर ‘भारतीय स्टेट बैंक’ रखा गया ।
3.एयर इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और यह राष्ट्रीय वाहक बन गया ।
4.गोवा स्वतंत्र भारत का अंग बन गया ।
निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम है ?
Question 92 of 100 · Prelims 2018, Q92
निजता के अधिकार को जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतन्त्रता के अधिकार के अंतर्भूत भाग के रूप में संरक्षित किया जाता है । भारत के संविधान में निम्नलिखित में से किससे उपर्युक्त कथन सही एवं समुचित ढंग से अर्थित होता है ?
Question 93 of 100 · Prelims 2018, Q93
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.सुपारी
2.जौ
3.कॉफ़ी
4.रागी
5.मूँगफली
6.तिल
7.हल्दी
उपर्युक्त में से किनके न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने की है ?
Question 94 of 100 · Prelims 2018, Q94
निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में पाखुई वन्यजीव अभयारण्य अवस्थित है ?
Question 95 of 100 · Prelims 2018, Q95
भारत के उपग्रह प्रमोचित करने वाले वाहनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.PSLV से वे उपग्रह प्रमोचित किए जाते हैं जो पृथ्वी के संसाधनों के मानीटरन में उपयोगी हैं, जबकि GSLV को मुख्यतः संचार उपग्रहों को प्रमोचित करने के लिए अभिकल्पित किया गया है ।
2.PSLV द्वारा प्रमोचित उपग्रह आकाश में एक ही स्थिति में स्थायी रूप में स्थिर रहते प्रतीत होते हैं जैसा कि पृथ्वी के एक विशिष्ट स्थान से देखा जाता है ।
3.GSLV Mk III, एक चार-स्टेज वाला प्रमोचन वाहन है, जिसमें प्रथम और तृतीय चरणों में ठोस रॉकेट मोटरों का तथा द्वितीय और चतुर्थ चरणों में द्रव रॉकेट इंजनों का प्रयोग होता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 96 of 100 · Prelims 2018, Q96
भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के संचालन के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.पिछले दशक में भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूँजी के अंतर्वेशन में लगातार वृद्धि हुई है ।
2.सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुव्यवस्थित करने के लिए मूल भारतीय स्टेट बैंक के साथ उसके सहयोगी बैंकों का विलय किया गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 97 of 100 · Prelims 2018, Q97
निम्नलिखित मदों पर विचार कीजिए :
1.छिलका उतरे हुए अनाज
2.मुर्गी के अण्डे पकाए हुए
3.संसाधित और डिब्बाबंद मछली
4.विज्ञापन सामग्री युक्त समाचार-पत्र
उपर्युक्त मदों में से कौन-सा/से जी.एस.टी. (वस्तु एवं सेवा कर) के अंतर्गत छूट प्राप्त है/हैं ?
Question 98 of 100 · Prelims 2018, Q98
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.“संकटपूर्ण वन्यजीव पर्यावास” (क्रिटिकल वाइल्डलाइफ हैबिटैट) की परिभाषा वन अधिकार अधिनियम, 2006 में समाविष्ट है ।
2.भारत में पहली बार बैगा (जनजाति) को पर्यावास (हैबिटैट) अधिकार दिए गए हैं ।
3.केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत के किसी भाग में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए पर्यावास अधिकार पर आधिकारिक रूप से निर्णय लेता है और उसकी घोषणा करता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 99 of 100 · Prelims 2018, Q99
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.पक्षी
2.उड़ती धूल
3.वर्षा
4.बहती हवा
उपर्युक्त में से कौन-से पादप रोग फैलाते हैं ?
Question 100 of 100 · Prelims 2018, Q100
भारत में जैविक कृषि के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.‘जैविक उत्पादन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम’ (एन.पी.ओ.पी.) केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के मार्गदर्शन एवं निदेश के अधीन कार्य करता है ।
2.एन.पी.ओ.पी. के क्रियान्वयन के लिए ‘कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण’ (APEDA) सचिवालय के रूप में कार्य करता है ।
3.सिक्किम भारत का पहला पूरी तरह से जैविक राज्य बन गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.