100 questions in UPSC's order, 2 hours, negative marking — your score as soon as you submit.
Pick up where you left off
100
questions
2 hours
as in the exam
200
maximum marks
How it works
1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 2 hours timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and our explanation.
Marking, as in the exam: +2 for a correct answer, −0.66 for a wrong one, 0 if you leave it.
What's in this test
Subject
Questions
Easy
Medium
Hard
Polity & governance
22
15
7
0
Economy & social development
21
13
8
0
International relations & current affairs
13
7
5
1
Environment & ecology
13
7
6
0
Science & technology
9
5
4
0
Geography
8
3
5
0
Modern India & the freedom struggle
7
3
4
0
Art & culture
4
1
3
0
Ancient India
2
0
1
1
Medieval India
1
0
1
0
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's GS Paper I: 2 marks for each correct answer and a third of that (0.66) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 200.
How long do I get?
Two hours, the same as the real paper. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and an explanation.
भारत की संसद् के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.ग़ैर-सरकारी विधेयक ऐसा विधेयक है जो संसद् के ऐसे सदस्य द्वारा प्रस्तुत किया जाता है जो निर्वाचित नहीं है किन्तु भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्दिष्ट है ।
2.हाल ही में, भारत की संसद् के इतिहास में पहली बार एक ग़ैर-सरकारी विधेयक पारित किया गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 2 of 100 · Prelims 2017, Q2
ऋग्वेद-कालीन आर्यों और सिन्धु घाटी के लोगों की संस्कृति के बीच अंतर के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1.ऋग्वेद-कालीन आर्य कवच और शिरस्त्राण (हेलमेट) का उपयोग करते थे जबकि सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों में इनके उपयोग का कोई साक्ष्य नहीं मिलता ।
2.ऋग्वेद-कालीन आर्यों को स्वर्ण, चाँदी और ताम्र का ज्ञान था जबकि सिन्धु घाटी के लोगों को केवल ताम्र और लोह का ज्ञान था ।
3.ऋग्वेद-कालीन आर्यों ने घोड़े को पालतू बना लिया था जबकि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि सिन्धु घाटी के लोग इस पशु को जानते थे ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 3 of 100 · Prelims 2017, Q3
‘पूर्व अधिगम की मान्यता स्कीम (रिकग्निशन ऑफ़ प्रायर लर्निंग स्कीम)’ का कभी-कभी समाचारों में किस सन्दर्भ में उल्लेख किया जाता है ?
Question 4 of 100 · Prelims 2017, Q4
पारिस्थितिक दृष्टिकोण से, पूर्वी घाटों और पश्चिमी घाटों के बीच एक अच्छा संपर्क होने के रूप में निम्नलिखित में से किसका महत्त्व अधिक है ?
Question 5 of 100 · Prelims 2017, Q5
समाज में समानता के होने का एक निहितार्थ यह है कि उसमें
Question 6 of 100 · Prelims 2017, Q6
‘वाणिज्य में प्राणिजात और वनस्पति-जात के व्यापार-संबंधी विश्लेषण (ट्रेड रिलेटेड ऐनालिसिस ऑफ़ फौना ऐंड फ़्लोरा इन कॉमर्स / TRAFFIC)’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.TRAFFIC, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के अंतर्गत एक ब्यूरो है ।
2.TRAFFIC का मिशन यह सुनिश्चित करना है कि वन्य पादपों और जन्तुओं के व्यापार से प्रकृति के संरक्षण को ख़तरा न हो ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 7 of 100 · Prelims 2017, Q7
संविधान के 42वें संशोधन द्वारा, निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों में जोड़ा गया था ?
Question 8 of 100 · Prelims 2017, Q8
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है ?
Question 9 of 100 · Prelims 2017, Q9
निम्नलिखित में से कौन, विश्व के देशों के लिए ‘सार्वभौम लैंगिक अन्तराल सूचकांक (ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स)’ का श्रेणीकरण प्रदान करता है ?
Question 10 of 100 · Prelims 2017, Q10
स्मार्ट इण्डिया हैकथॉन 2017 के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1.यह हमारे देश के प्रत्येक शहर को एक दशक में स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र द्वारा प्रायोजित एक स्कीम है ।
2.यह हमारे देश की अनेक समस्याओं का समाधान करने के लिए नई डिजिटल प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तनों के अभिज्ञान की एक पहल है ।
3.यह एक कार्यक्रम है जिसका लक्ष्य एक दशक में हमारे देश में सभी वित्तीय लेन-देनों को पूरी तरह से डिजिटल करना है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 11 of 100 · Prelims 2017, Q11
मौद्रिक नीति समिति (मोनेटरी पॉलिसी कमिटी / MPC) के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1.यह RBI की मानक (बेंचमार्क) ब्याज दरों का निर्धारण करती है ।
2.यह एक 12-सदस्यीय निकाय है जिसमें RBI का गवर्नर शामिल है तथा प्रत्येक वर्ष इसका पुनर्गठन किया जाता है ।
3.यह केन्द्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कार्य करती है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 12 of 100 · Prelims 2017, Q12
मणिपुरी संकीर्तन के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह गीत और नृत्य का प्रदर्शन है ।
2.केवल करताल (सिम्बॅल) ही वह एकमात्र वाद्ययंत्र है जो इस प्रदर्शन में प्रयुक्त होता है ।
3.यह भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को वर्णित करने के लिए प्रदर्शित किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 13 of 100 · Prelims 2017, Q13
निम्नलिखित में से कौन, ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में रैयतवाड़ी बंदोबस्त के प्रारंभ किए जाने से संबद्ध था/थे ?
1.लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
2.अलेक्ज़ैंडर रीड
3.थॉमस मुनरो
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 14 of 100 · Prelims 2017, Q14
प्रदूषण की समस्याओं का समाधान करने के सन्दर्भ में, जैवोपचारण (बायोरेमीडिएशन) तकनीक के कौन-सा/से लाभ है/हैं ?
1.यह प्रकृति में घटित होने वाली जैवनिम्नीकरण प्रक्रिया का ही संवर्धन कर प्रदूषण को स्वच्छ करने की तकनीक है ।
2.कैडमियम और लेड जैसी भारी धातुओं से युक्त किसी भी संदूषक को सूक्ष्मजीवों के प्रयोग से जैवोपचारण द्वारा सहज ही और पूरी तरह उपचारित किया जा सकता है ।
3.जैवोपचारण के लिए विशेषतः अभिकल्पित सूक्ष्मजीवों को सृजित करने के लिए आनुवंशिक इंजीनियरी (जेनेटिक इंजीनियरिंग) का उपयोग किया जा सकता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 15 of 100 · Prelims 2017, Q15
1929 का व्यापार विवाद अधिनियम (ट्रेड डिस्प्यूट्स ऐक्ट) निम्नलिखित में से किसका उपबंध करता है ?
Question 16 of 100 · Prelims 2017, Q16
स्थानीय स्वशासन की सर्वोत्तम व्याख्या यह की जा सकती है कि यह एक प्रयोग है
Question 17 of 100 · Prelims 2017, Q17
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
भारत के संविधान के सन्दर्भ में, राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
1.विधायिका के कृत्यों पर निर्बन्धन करते हैं ।
2.कार्यपालिका के कृत्यों पर निर्बन्धन करते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 18 of 100 · Prelims 2017, Q18
समाचारों में आने वाला ‘डिजिटल एकल बाज़ार कार्यनीति (डिजिटल सिंगल मार्केट स्ट्रेटेजी)’ पद किसे निर्दिष्ट करता है ?
Question 19 of 100 · Prelims 2017, Q19
भारत में एक ऐसा स्थान है, जहाँ यदि आप समुद्र किनारे खड़े होकर समुद्र का अवलोकन करें, तो आप पाएँगे कि दिन में दो बार समुद्री जल तटीय रेखा से कुछ किलोमीटर पीछे की ओर चला जाता है और फिर तट पर वापस आता है, और जब जल पीछे हटा होता है, तब आप वास्तव में समुद्र तल पर चल सकते हैं । यह अनूठी घटना कहाँ देखी जाती है ?
Question 20 of 100 · Prelims 2017, Q20
‘बेनामी संपत्ति लेन-देन का निषेध अधिनियम, 1988 (PBPT अधिनियम)’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.किसी संपत्ति का लेन-देन बेनामी लेन-देन नहीं समझा जाएगा यदि संपत्ति का मालिक उस लेन-देन के बारे में अवगत नहीं है ।
2.बेनामी पाई गई संपत्तियाँ सरकार द्वारा ज़ब्त किए जाने के लिए दायी होंगी ।
3.यह अधिनियम जाँच के लिए तीन प्राधिकारियों का उपबंध करता है किन्तु यह किसी अपीलीय क्रियाविधि का उपबंध नहीं करता ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 21 of 100 · Prelims 2017, Q21
कुछ कारणों वश, यदि तितलियों की जाति (स्पीशीज़) की संख्या में बड़ी गिरावट होती है, तो इसका/इसके संभावित परिणाम क्या हो सकता/सकते है/हैं ?
1.कुछ पौधों के परागण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है ।
2.कुछ कृष्य पौधों में कवकीय संक्रमण प्रचण्ड रूप से बढ़ सकता है ।
3.इसके कारण बर्रों, मकड़ियों और पक्षियों की कुछ प्रजातियों की समष्टि में गिरावट हो सकती है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 22 of 100 · Prelims 2017, Q22
शैवाल आधारित जैव-ईंधनों का उत्पादन संभव है लेकिन इस उद्योग के संवर्धन में विकासशील देशों की क्या संभावित सीमा/सीमाएँ है/हैं ?
1.शैवाल आधारित जैव-ईंधनों का उत्पादन केवल समुद्रों में ही संभव है, महाद्वीपों पर नहीं ।
2.शैवाल आधारित जैव-ईंधन उत्पादन को स्थापित करने और इंजीनियरी करने हेतु निर्माण पूरा होने तक उच्च स्तरीय विशेषज्ञता/प्रौद्योगिकी की ज़रूरत होती है ।
3.आर्थिक रूप से व्यवहार्य उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर सुविधाओं की स्थापना की आवश्यकता होती है जिससे पारिस्थितिक एवं सामाजिक सरोकार उत्पन्न हो सकते हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 23 of 100 · Prelims 2017, Q23
निम्नलिखित में से कौन-से ‘राष्ट्रीय पोषण मिशन (नेशनल न्यूट्रिशन मिशन)’ के उद्देश्य हैं ?
1.गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण से संबंधी जागरूकता उत्पन्न करना ।
2.छोटे बच्चों, किशोरियों तथा महिलाओं में रक्ताल्पता की घटना को कम करना ।
3.बाजरा, मोटा अनाज तथा अपरिष्कृत चावल के उपभोग को बढ़ाना ।
4.मुर्गी के अंडों के उपभोग को बढ़ाना ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 24 of 100 · Prelims 2017, Q24
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.फैक्टरी ऐक्ट, 1881 औद्योगिक कामगारों की मज़दूरी नियत करने के लिए और कामगारों को मज़दूर संघ बनाने देने की दृष्टि से पारित किया गया था ।
2.एन.एम. लोखंडे ब्रिटिश भारत में मज़दूर आन्दोलन संगठित करने में अग्रगामी थे ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 25 of 100 · Prelims 2017, Q25
कार्बन डाइऑक्साइड के मानवोद्भवी उत्सर्जनों के कारण आसन्न भूमंडलीय तापन के न्यूनीकरण के सन्दर्भ में, कार्बन प्रच्छादन हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा/से संभावित स्थान हो सकता/सकते है/हैं ?
1.परित्यक्त एवं ग़ैर-लाभकारी कोयला संस्तर
2.निःशेष तेल एवं गैस भण्डार
3.भूमिगत गभीर लवणीय शैलसमूह
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 26 of 100 · Prelims 2017, Q26
1927 की बटलर कमेटी का उद्देश्य था
Question 27 of 100 · Prelims 2017, Q27
कभी-कभी समाचारों में दिखाई पड़ने वाले ‘घरेलू अंश आवश्यकता (डोमेस्टिक कन्टेंट रिक्वायरमेंट)’ पद का संबंध किससे है ?
Question 28 of 100 · Prelims 2017, Q28
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.परमाणु सुरक्षा शिखर-सम्मेलन, संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में आवधिक रूप से किए जाते हैं ।
2.विखंडनीय सामग्रियों पर अंतर्राष्ट्रीय पैनल अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण का एक अंग है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 29 of 100 · Prelims 2017, Q29
निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में सम्मिलित हो सकता है ?
Question 30 of 100 · Prelims 2017, Q30
तीस्ता नदी के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.तीस्ता नदी का उद्गम वही है जो ब्रह्मपुत्र का हैं लेकिन यह सिक्किम से होकर बहती है ।
2.रंगीत नदी की उत्पत्ति सिक्किम में होती है और यह तीस्ता नदी की एक सहायक नदी है ।
3.तीस्ता नदी, भारत एवं बांग्लादेश की सीमा पर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 31 of 100 · Prelims 2017, Q31
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में, ज़ीका वाइरस रोग उसी मच्छर द्वारा संचरित होता है जिससे डेंगू संचरित होता है ।
2.ज़ीका वाइरस रोग का लैंगिक संचरण होना संभव है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 32 of 100 · Prelims 2017, Q32
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.मोटर वाहनों के टायरों और ट्यूबों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का मानक चिह्न अनिवार्य है ।
2.AGMARK, खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी एक गुणता प्रमाणन चिह्न है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 33 of 100 · Prelims 2017, Q33
‘राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट)’ स्कीम को क्रियान्वित करने का/के क्या लाभ है/हैं ?
1.यह कृषि वस्तुओं के लिए सर्व-भारतीय इलेक्ट्रॉनिक व्यापार पोर्टल है ।
2.यह कृषकों के लिए राष्ट्रव्यापी बाज़ार सुलभ कराता है जिसमें उनके उत्पाद की गुणता के अनुरूप क़ीमत मिलती है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 34 of 100 · Prelims 2017, Q34
‘राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा अधिकार नीति (नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पॉलिसी)’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह दोहा विकास एजेंडा और TRIPS समझौते के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराता है ।
2.औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग भारत में बौद्धिक सम्पदा अधिकारों के विनियमन के लिए, केन्द्रक अभिकरण (नोडल एजेन्सी) है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 35 of 100 · Prelims 2017, Q35
वन्यजीव (सुरक्षा) अधिनियम, 1972 के अनुसार, किसी व्यक्ति द्वारा, विधि द्वारा किए गए कतिपय उपबंधों के अधीन होने के सिवाय, निम्नलिखित में से कौन-सा/से प्राणी का शिकार नहीं किया जा सकता ?
1.घड़ियाल
2.भारतीय जंगली गधा
3.जंगली भैंस
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 36 of 100 · Prelims 2017, Q36
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से भारतीय नागरिक के मूल कर्तव्यों के विषय में सही है/हैं ?
1.इन कर्तव्यों को प्रवर्तित करने के लिए एक विधायी प्रक्रिया दी गई है ।
2.वे विधिक कर्तव्यों के साथ परस्पर संबंधित हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 37 of 100 · Prelims 2017, Q37
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1.राधाकांत देब — ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष
2.गजुलु लक्ष्मीनरसु चेट्टी — मद्रास महाजन सभा के संस्थापक
3.सुरेन्द्रनाथ बनर्जी — इंडियन एसोसिएशन के संस्थापक
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
Question 38 of 100 · Prelims 2017, Q38
निम्नलिखित उद्देश्यों में से कौन-सा एक भारत के संविधान की उद्देशिका में सन्निविष्ट नहीं है ?
Question 39 of 100 · Prelims 2017, Q39
‘भारतीय गुणता परिषद् (QCI)’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.QCI का गठन, भारत सरकार तथा भारतीय उद्योग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था ।
2.QCI के अध्यक्ष की नियुक्ति, उद्योग द्वारा सरकार को की गई संस्तुतियों पर, प्रधान मंत्री द्वारा की जाती है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 40 of 100 · Prelims 2017, Q40
भारत में लघु वित्त बैंकों (SFBs) को स्थापित करने का क्या प्रयोजन है ?
1.लघु व्यवसाय इकाइयों को ऋण की पूर्ति करना
2.लघु और सीमांत कृषकों को ऋण की पूर्ति करना
3.युवा उद्यमियों को विशेषतः ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 41 of 100 · Prelims 2017, Q41
‘आवास और शहरी विकास पर एशिया पैसिफिक मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (APMCHUD)’, के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.प्रथम APMCHUD भारत में 2006 में संपन्न हुआ, जिसका विषय ‘उभरते शहरी रूप — नीति प्रतिक्रियाएँ और शासन संरचना’ था ।
2.भारत सभी वार्षिक मंत्रिस्तरीय सम्मेलनों की मेज़बानी, ADB, APEC और ASEAN की सहभागिता से करता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 42 of 100 · Prelims 2017, Q42
लोकतंत्र का उत्कृष्ट गुण यह है कि वह क्रियाशील बनाता है
Question 43 of 100 · Prelims 2017, Q43
‘एकीकृत भुगतान अंतरापृष्ठ (यूनिफाइड पेमेंट्स इन्टरफेस/UPI)’ को कार्यान्वित करने से निम्नलिखित में से किसके होने की सर्वाधिक संभाव्यता है ?
Question 44 of 100 · Prelims 2017, Q44
कभी-कभी समाचारों में ‘इवेंट होराइजन’, ‘सिंगुलैरिटी’, ‘स्ट्रिंग थियरी’ और ‘स्टैण्डर्ड मॉडल’ जैसे शब्द, किस सन्दर्भ में आते हैं ?
Question 45 of 100 · Prelims 2017, Q45
भारत में कृषि के संदर्भ में, प्रायः समाचारों में आने वाले ‘जीनोम अनुक्रमण (जीनोम सीक्वेंसिंग)’ की तकनीक का आसन्न भविष्य में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है ?
1.विभिन्न फ़सली पौधों में रोग प्रतिरोध और सूखा सहिष्णुता के लिए आनुवंशिक सूचकों का अभिज्ञान करने के लिए जीनोम अनुक्रमण का उपयोग किया जा सकता है ।
2.यह तकनीक, फ़सली पौधों की नई किस्मों को विकसित करने में लगने वाले आवश्यक समय को घटाने में मदद करती है ।
3.इसका प्रयोग, फ़सलों में पोषी-रोगाणु सम्बन्धों को समझने के लिए किया जा सकता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 46 of 100 · Prelims 2017, Q46
संसदीय स्वरूप के शासन का प्रमुख लाभ यह है कि
Question 47 of 100 · Prelims 2017, Q47
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकारों और कर्तव्यों के बीच सही संबंध है ?
Question 48 of 100 · Prelims 2017, Q48
भारत के संविधान के निर्माताओं का मत निम्नलिखित में से किसमें प्रतिबिंबित होता है ?
Question 49 of 100 · Prelims 2017, Q49
यदि आप कोहिमा से कोट्टयम की यात्रा सड़क मार्ग से करते हैं, तो आपको मूल स्थान और गंतव्य स्थान को मिलाकर भारत के अन्दर कम-से-कम कितने राज्यों में से होकर गुज़रना होगा ?
Question 50 of 100 · Prelims 2017, Q50
भारत की संसद् किसके / किनके द्वारा मंत्रिपरिषद् के कृत्यों के ऊपर नियंत्रण रखती है ?
1.स्थगन प्रस्ताव
2.प्रश्न काल
3.अनुपूरक प्रश्न
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 51 of 100 · Prelims 2017, Q51
निम्नलिखित में से कौन-सा एक काकतीय राज्य में अतिमहत्त्वपूर्ण समुद्र-पत्तन था ?
Question 52 of 100 · Prelims 2017, Q52
‘भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन सन्धि (ग्लोबल क्लाइमेट चेंज एलाएन्स)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1.यह यूरोपीय संघ की पहल है ।
2.यह लक्ष्याधीन विकासशील देशों को उनकी विकास नीतियों और बजटों में जलवायु परिवर्तन के एकीकरण हेतु तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करता है ।
3.इसका समन्वय विश्व संसाधन संस्थान (WRI) और धारणीय विकास हेतु विश्व व्यापार परिषद् (WBCSD) द्वारा किया जाता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 53 of 100 · Prelims 2017, Q53
भारत के धार्मिक इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.सौत्रान्तिक और सम्मितीय जैन मत के सम्प्रदाय थे ।
2.सर्वास्तिवादियों की मान्यता थी कि दृग्विषय (फिनोमिना) के अवयव पूर्णतः क्षणिक नहीं हैं, अपितु अव्यक्त रूप में सदैव विद्यमान रहते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 54 of 100 · Prelims 2017, Q54
भूमध्यसागर, निम्नलिखित में से किन देशों की सीमा है ?
1.जॉर्डन
2.इराक
3.लेबनान
4.सीरिया
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 55 of 100 · Prelims 2017, Q55
‘राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना निधि’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1.यह नीति (NITI) आयोग का एक अंग है ।
2.वर्तमान में इसकी कॉर्पस ₹ 4,00,000 करोड़ है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 56 of 100 · Prelims 2017, Q56
सार्वभौम अवसंरचना सुविधा (ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी)
Question 57 of 100 · Prelims 2017, Q57
लोक सभा के निर्वाचन के लिए नामांकन-पत्र
Question 58 of 100 · Prelims 2017, Q58
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत में, हिमालय केवल पाँच राज्यों में फैला हुआ है ।
2.पश्चिमी घाट केवल पाँच राज्यों में फैले हुए हैं ।
3.पुलिकट झील केवल दो राज्यों में फैली हुई है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 59 of 100 · Prelims 2017, Q59
जैव ऑक्सीजन माँग (BOD) किसके लिए एक मानक मापदंड है ?
Question 60 of 100 · Prelims 2017, Q60
बेहतर नगरीय भविष्य की दिशा में कार्यरत संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र पर्यावास (UN-Habitat) की भूमिका के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं ?
1.संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा संयुक्त राष्ट्र पर्यावास को आज्ञापित किया गया है कि वह सामाजिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से धारणीय ऐसे कस्बों और शहरों को संवर्धित करे जो सभी को पर्याप्त आश्रय प्रदान करते हों ।
2.इसके साझीदार सिर्फ़ सरकारें या स्थानीय नगर प्राधिकरण ही हैं ।
3.संयुक्त राष्ट्र पर्यावास, सुरक्षित पेय जल व आधारभूत स्वच्छता तक पहुँच बढ़ाने और ग़रीबी कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था के समग्र उद्देश्य में योगदान करता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 61 of 100 · Prelims 2017, Q61
‘राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF)’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1.NSQF के अधीन, शिक्षार्थी सक्षमता का प्रमाणपत्र केवल औपचारिक शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त कर सकता है ।
2.NSQF के क्रियान्वयन का एक प्रत्याशित परिणाम व्यावसायिक और सामान्य शिक्षा के मध्य संचरण है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 62 of 100 · Prelims 2017, Q62
भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, ‘द्वैध शासन (डायआर्की)’ सिद्धान्त किसे निर्दिष्ट करता है ?
Question 63 of 100 · Prelims 2017, Q63
‘नेशनल करियर सर्विस’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.नेशनल करियर सर्विस, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार, का एक उपक्रमण है ।
2.नेशनल करियर सर्विस को देश के अशिक्षित युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर के संवर्धन के लिए मिशन के रूप में प्रारंभ किया गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 64 of 100 · Prelims 2017, Q64
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा हाल ही में समाचारों में आए ‘दबावयुक्त परिसम्पत्तियों के धारणीय संरचन पद्धति (स्कीम फ़ॉर सस्टेनेबल स्ट्रक्चरिंग ऑफ़ स्ट्रेस्ड एसेट्स/S4A)’ का सर्वोत्कृष्ट वर्णन करता है ?
Question 65 of 100 · Prelims 2017, Q65
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.अल्पजीवी जलवायु प्रदूषकों को न्यूनीकृत करने हेतु जलवायु एवं स्वच्छ वायु गठबंधन (CCAC), G20 समूह के देशों की एक अनोखी पहल है ।
2.CCAC मेथैन, काला कार्बन एवं हाइड्रोफ्लुओरोकार्बनों पर केंद्रित करता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 66 of 100 · Prelims 2017, Q66
भारतीय मानसून का पूर्वानुमान करते समय कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित ‘इंडियन ओशन डाइपोल (IOD)’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1.IOD परिघटना, उष्णकटिबंधीय पश्चिमी हिंद महासागर एवं उष्णकटिबंधीय पूर्वी प्रशांत महासागर के बीच सागर-पृष्ठ तापमान के अंतर से विशेषित होती है ।
2.IOD परिघटना मानसून पर एल-नीनो के असर को प्रभावित कर सकती है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 67 of 100 · Prelims 2017, Q67
यदि आप घड़ियाल को उनके प्राकृतिक आवास में देखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित में से किस स्थान पर जाना सबसे सही है ?
Question 68 of 100 · Prelims 2017, Q68
हिंद महासागर नौसैनिक परिसंवाद (सिम्पोज़ियम) (IONS) के संबंध में निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1.प्रारंभी (इनॉगुरल) IONS भारत में 2015 में भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में हुआ था ।
2.IONS एक स्वैच्छिक पहल है जो हिंद महासागर क्षेत्र के समुद्रतटवर्ती देशों (स्टेट्स) की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना चाहता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 69 of 100 · Prelims 2017, Q69
बोधिसत्त्व पद्मपाणि का चित्र सर्वाधिक प्रसिद्ध और प्रायःचित्रित चित्रकारी है, जो
Question 70 of 100 · Prelims 2017, Q70
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
परम्पराएँ
समुदाय
1.
चलिहा साहिब उत्सव
सिंधियों का
2.
नन्दा राज जात यात्रा
गोंडों का
3.
वारी-वारकरी
संथालों का
ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
Question 71 of 100 · Prelims 2017, Q71
निम्नलिखित पद्धतियों में से कौन-सी कृषि में जल संरक्षण में सहायता कर सकती है/हैं ?
1.भूमि की कम या शून्य जुताई
2.खेत में सिंचाई के पूर्व जिप्सम का प्रयोग
3.फ़सल अवशेष को खेत में ही रहने देना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 72 of 100 · Prelims 2017, Q72
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
राष्ट्रव्यापी ‘मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्कीम (सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम)’ का उद्देश्य है
1.सिंचित कृषियोग्य क्षेत्र का विस्तार करना ।
2.मृदा गुणवत्ता के आधार पर किसानों को दिए जाने वाले ऋण की मात्रा के आकलन में बैंकों को समर्थ बनाना ।
3.कृषि भूमि में उर्वरकों के अति-उपयोग को रोकना ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 73 of 100 · Prelims 2017, Q73
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
सामान्यतः प्रयुक्त/उपभुक्त पदार्थ
उनमें पाए जाने वाले संभावित अवांछनीय अथवा विवादास्पद रसायन
1.
लिपस्टिक
सीसा
2.
शीतल पेय
ब्रोमीनित वनस्पति तेल
3.
चाइनीज़ फास्ट फूड
मोनोसोडियम ग्लूटामेट
ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
Question 74 of 100 · Prelims 2017, Q74
कार्बनिक प्रकाश उत्सर्जी डायोड (ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड/OLED) का उपयोग बहुत से साधनों में अंकीय प्रदर्श (डिजिटल डिस्प्ले) सर्जित करने के लिए किया जाता है । द्रव क्रिस्टल प्रदर्शों की तुलना में OLED प्रदर्श किस प्रकार लाभकारी हैं ?
1.OLED प्रदर्श नम्य प्लास्टिक अवस्तरों पर संविरचित किए जा सकते हैं ।
2.OLED के प्रयोग से, वस्त्र में अंतःस्थापित उपरिवेल्लनीय प्रदर्श (रोल्ड-अप डिस्प्ले) बनाए जा सकते हैं ।
3.OLED के प्रयोग से, पारदर्शी प्रदर्श संभव हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 75 of 100 · Prelims 2017, Q75
निम्नलिखित में से कौन-सा/से सूर्य मंदिरों के लिए विख्यात है/हैं ?
1.अरसवल्ली
2.अमरकंटक
3.ओंकारेश्वर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 76 of 100 · Prelims 2017, Q76
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.लोक सभा अथवा राज्य की विधान सभा के निर्वाचन में, जीतने वाले उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किए जाने के लिए, किए गए मतदान का कम-से-कम 50 प्रतिशत पाना अनिवार्य है ।
2.भारत के संविधान में अधिकथित उपबंधों के अनुसार, लोक सभा में अध्यक्ष का पद बहुमत वाले दल को जाता है तथा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 77 of 100 · Prelims 2017, Q77
निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत में 1991 में आर्थिक नीतियों के उदारीकरण के बाद घटित हुआ/हुए है/हैं ?
1.GDP में कृषि का अंश बृहत् रूप से बढ़ गया ।
2.विश्व व्यापार में भारत के निर्यात का अंश बढ़ गया ।
3.FDI का अंतर्वाह (इनफ्लो) बढ़ गया ।
4.भारत का विदेशी विनिमय भण्डार बृहत् रूप से बढ़ गया ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 78 of 100 · Prelims 2017, Q78
कायिक कोशिका न्यूक्लीय अंतरण प्रौद्योगिकी (सोमैटिक सेल न्यूक्लियर ट्रान्सफ़र टेक्नोलॉजी) का अनुप्रयोग क्या है ?
Question 79 of 100 · Prelims 2017, Q79
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया/NPCI) देश में वित्तीय समावेशन के संवर्धन में सहायता करता है ।
2.NPCI ने एक कार्ड भुगतान स्कीम RuPay प्रारंभ की है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 80 of 100 · Prelims 2017, Q80
‘M-STrIPES’ शब्द कभी-कभी समाचारों में किस सन्दर्भ में देखा जाता है ?
Question 81 of 100 · Prelims 2017, Q81
‘वस्तु एवं सेवा कर (गुड्स ऐंड सर्विसेज़ टैक्स/GST)’ के क्रियान्वित किए जाने का/के सर्वाधिक संभावित लाभ क्या है/हैं ?
1.यह भारत में बहु-प्राधिकरणों द्वारा वसूल किए जा रहे बहुल करों का स्थान लेगा और इस प्रकार एकल बाज़ार स्थापित करेगा ।
2.यह भारत के ‘चालू खाता घाटे’ को प्रबलता से कम कर उसके विदेशी मुद्रा भण्डार को बढ़ाने हेतु उसे सक्षम बनाएगा ।
3.यह भारत की अर्थव्यवस्था की संवृद्धि और आकार को बृहद् रूप से बढ़ाएगा और उसे निकट भविष्य में चीन से आगे निकल जाने योग्य बनाएगा ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 82 of 100 · Prelims 2017, Q82
‘व्यापक-आधारयुक्त व्यापार और निवेश करार (ब्रॉड-बेस्ड ट्रेड ऐंड इन्वेस्टमेंट ऐग्रीमेंट/BTIA)’ कभी-कभी समाचारों में भारत और निम्नलिखित में से किस एक के बीच बातचीत के सन्दर्भ में दिखाई पड़ता है ?
Question 83 of 100 · Prelims 2017, Q83
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत ने WTO के व्यापार सुकर बनाने के करार (TFA) का अनुसमर्थन किया है ।
2.TFA, WTO के बाली मंत्रिस्तरीय पैकेज 2013 का एक भाग है ।
3.TFA, जनवरी 2016 में प्रवृत्त हुआ ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 84 of 100 · Prelims 2017, Q84
भारत द्वारा चाबहार बंदरगाह विकसित करने का क्या महत्त्व है ?
Question 85 of 100 · Prelims 2017, Q85
भारत में, साइबर सुरक्षा घटनाओं पर रिपोर्ट करना निम्नलिखित में से किसके/किनके लिए विधितः अधिदेशात्मक है/हैं ?
1.सेवा प्रदाता (सर्विस प्रोवाइडर)
2.डेटा सेंटर
3.कॉर्पोरेट निकाय (बॉडी कॉर्पोरेट)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 86 of 100 · Prelims 2017, Q86
भारत में मताधिकार और निर्वाचित होने का अधिकार
Question 87 of 100 · Prelims 2017, Q87
‘विकसित लेज़र व्यतिकरणमापी अंतरिक्ष ऐन्टेना (इवॉल्वड लेज़र इन्टरफेरोमीटर स्पेस ऐन्टेना/eLISA)’ परियोजना का क्या प्रयोजन है ?
Question 88 of 100 · Prelims 2017, Q88
‘विद्यांजलि योजना’ का क्या प्रयोजन है ?
1.प्रसिद्ध विदेशी शिक्षण संस्थाओं को भारत में अपने कैम्पस खोलने में सहायता करना ।
2.निजी क्षेत्र और समुदाय की सहायता लेकर सरकारी विद्यालयों में दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना ।
3.प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की आधारिक संरचना सुविधाओं के संवर्धन के लिए निजी व्यक्तियों और संगठनों से ऐच्छिक वित्तीय योगदान को प्रोत्साहित करना ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 89 of 100 · Prelims 2017, Q89
‘उन्नत भारत अभियान’ कार्यक्रम का ध्येय क्या है ?
Question 90 of 100 · Prelims 2017, Q90
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भारत का निर्वाचन आयोग पाँच-सदस्यीय निकाय है ।
2.संघ का गृह मंत्रालय, आम चुनाव और उप-चुनावों दोनों के लिए चुनाव कार्यक्रम तय करता है ।
3.निर्वाचन आयोग मान्यता-प्राप्त राजनीतिक दलों के विभाजन/विलय से संबंधित विवाद निपटाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 91 of 100 · Prelims 2017, Q91
भारत में, यदि कछुए की एक जाति को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अन्तर्गत संरक्षित घोषित किया गया हो, तो इसका निहितार्थ क्या है ?
Question 92 of 100 · Prelims 2017, Q92
भारत में, न्यायिक पुनरीक्षण का अर्थ है
Question 93 of 100 · Prelims 2017, Q93
भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के संबंध में, निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए :
1.रॉयल इंडियन नेवी में ग़दर
2.भारत छोड़ो आंदोलन का प्रारंभ
3.द्वितीय गोल मेज़ सम्मेलन
उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम क्या है ?
Question 94 of 100 · Prelims 2017, Q94
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.पिछले दशक में भारत के GDP के प्रतिशत के रूप में कर-राजस्व में सतत वृद्धि हुई है ।
2.पिछले दशक में भारत के GDP के प्रतिशत के रूप में राजकोषीय घाटे में सतत वृद्धि हुई है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
Question 95 of 100 · Prelims 2017, Q95
हाल ही में, कुछ शेरों को गुजरात के उनके प्राकृतिक आवास से निम्नलिखित में से किस एक स्थल पर स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव था ?
Question 96 of 100 · Prelims 2017, Q96
किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा के निम्नलिखित में से कौन-से परिणामों का होना आवश्यक नहीं है ?
1.राज्य विधान सभा का विघटन
2.राज्य के मंत्रिपरिषद् का हटाया जाना
3.स्थानीय निकायों का विघटन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 97 of 100 · Prelims 2017, Q97
भारत के संविधान में शोषण के विरुद्ध अधिकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-से परिकल्पित हैं ?
1.मानव देह व्यापार और बंधुआ मज़दूरी (बेगारी) का निषेध
2.अस्पृश्यता का उन्मूलन
3.अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा
4.कारख़ानों और खदानों में बच्चों के नियोजन का निषेध
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Question 98 of 100 · Prelims 2017, Q98
निम्नलिखित में से कौन-सा भौगोलिक रूप से ग्रेट निकोबार के सबसे निकट है ?
Question 99 of 100 · Prelims 2017, Q99
निम्नलिखित कथनों में से उस एक को चुनिए, जो मंत्रिमण्डल स्वरूप की सरकार के अन्तर्निहित सिद्धान्त को अभिव्यक्त करता है :
Question 100 of 100 · Prelims 2017, Q100
निम्नलिखित में से कौन-सी एक भारतीय संघराज्य पद्धति की विशेषता नहीं है ?
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.