100 questions in UPSC's order, 2 hours, negative marking — your score as soon as you submit.
Pick up where you left off
100
questions
2 hours
as in the exam
200
maximum marks
How it works
1Answer in any order: skip, mark for review and come back from the question palette.
2Submit when you're done, or the 2 hours timer submits for you. Close the page and come back any time — your answers are saved in this browser.
3See your score straight away. Sign up free (or log in) for the full report and every question with UPSC's answer and our explanation.
Marking, as in the exam: +2 for a correct answer, −0.66 for a wrong one, 0 if you leave it.
What's in this test
Subject
Questions
Easy
Medium
Hard
International relations & current affairs
23
20
3
0
Economy & social development
17
12
4
1
Environment & ecology
17
9
8
0
Science & technology
10
5
5
0
Geography
10
4
6
0
Polity & governance
7
4
3
0
Modern India & the freedom struggle
6
5
1
0
Medieval India
4
1
3
0
Ancient India
4
2
1
1
Art & culture
2
2
0
0
Difficulty is the Vault's own rating of each question; subjects and topics follow the official syllabus.
The timer starts when you press Start. Your progress is saved in this browser.
You have an attempt in progress
About this test
How is this test marked?
As in UPSC's GS Paper I: 2 marks for each correct answer and a third of that (0.66) deducted for each wrong one. A question you leave scores nothing. The maximum here is 200.
How long do I get?
Two hours, the same as the real paper. When the time runs out, your answers are submitted as they stand.
Is it free?
Yes. Anyone can take the test and see their score straight away. A free sign-up shows the full report and every question with UPSC's answer and an explanation.
1.लोक सभा में लम्बित कोई विधेयक उसके सत्रावसान पर व्यपगत (लैप्स) हो जाता है।
2.राज्य सभा में लम्बित कोई विधेयक, जिसे लोक सभा ने पारित नहीं किया है, लोक सभा के विघटन पर व्यपगत नहीं होगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 2 of 100 · Prelims 2016, Q2
निम्नलिखित में से कौन-सा/से वह/वे सूचक है/हैं, जिसका/जिनका IFPRI द्वारा वैश्विक भुखमरी सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) रिपोर्ट बनाने में उपयोग किया गया है?
1.अल्प-पोषण
2.शिशु वृद्धिरोधन
3.शिशु मृत्यु-दर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 3 of 100 · Prelims 2016, Q3
साल-दर-साल लगातार घाटे का बजट रहा है। घाटे को कम करने के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी कार्वाई/कार्वाइयाँ की जा सकती है/हैं?
1.राजस्व व्यय को घटाना
2.नवीन कल्याणकारी योजनाओं को प्रारम्भ करना
3.सहायिकी (सब्सिडी) को युक्तिसंगत बनाना
4.आयात-शुल्क को कम करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 4 of 100 · Prelims 2016, Q4
भारत में वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से ‘भुगतान बैंकों (पेमेंट बैंक्स)’ की स्थापना की जा रही है। इस दृष्टि से निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.जिन मोबाइल टेलीफोन कंपनियों और सुपर-बाज़ार शृंखलाओं का स्वामित्व एवं नियंत्रण भारतीय व्यक्तियों के पास है, वे भुगतान बैंकों के प्रवर्तक होने के योग्य हैं।
2.भुगतान बैंक क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड दोनों जारी कर सकते हैं।
3.भुगतान बैंक ऋण देने के कार्यकलाप नहीं कर सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 5 of 100 · Prelims 2016, Q5
हाल ही में समाचारों में आने वाले ‘LiFi’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.यह उच्च गति डेटा संचरण के लिए प्रकाश को माध्यम के रूप में प्रयुक्त करता है।
2.यह एक बेतार प्रौद्योगिकी है और ‘WiFi’ से कई गुना तीव्रतर है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 6 of 100 · Prelims 2016, Q6
‘अभीष्ट राष्ट्रीय निर्धारित अंशदान (Intended Nationally Determined Contributions)’ पद को कभी-कभी समाचारों में किस संदर्भ में देखा जाता है?
Question 7 of 100 · Prelims 2016, Q7
निम्नलिखित में से कौन-सा, सरकार की योजना ‘UDAY’ का एक प्रयोजन है?
Question 8 of 100 · Prelims 2016, Q8
कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले ‘आइ॰ एफ॰ सी॰ मसाला बॉन्ड (IFC Masala Bonds)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (इंटरनैशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन), जो इन बॉन्डों को प्रस्तावित करता है, विश्व बैंक की एक शाखा है।
2.ये रुपया अंकित मूल्य वाले बॉन्ड (rupee-denominated bonds) हैं और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रक के ऋण वित्तीयन के स्रोत हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 9 of 100 · Prelims 2016, Q9
विजयनगर के शासक कृष्णदेव की कराधान व्यवस्था से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.भूमि की गुणवत्ता के आधार पर भू-राजस्व की दर नियत होती थी।
2.कारखानों के निजी स्वामी एक औद्योगिक कर देते थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 10 of 100 · Prelims 2016, Q10
प्राचीन भारत की निम्नलिखित पुस्तकों में से किस एक में शुंग राजवंश के संस्थापक के पुत्र की प्रेम कहानी है?
Question 11 of 100 · Prelims 2016, Q11
निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में कभी-कभी समाचारों में ‘ऐम्बर बॉक्स, ब्लू बॉक्स और ग्रीन बॉक्स’ शब्द देखने को मिलते हैं?
Question 12 of 100 · Prelims 2016, Q12
निम्नलिखित में से किसको/किनको भारत सरकार के पूँजी बजट में शामिल किया जाता है?
1.सड़कों, इमारतों, मशीनरी आदि जैसी परिसंपत्तियों के अधिग्रहण पर व्यय
2.विदेशी सरकारों से प्राप्त ऋण
3.राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों को अनुदत्त ऋण और अग्रिम
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 13 of 100 · Prelims 2016, Q13
‘मरुस्थलीकरण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (United Nations Convention to Combat Desertification)’ का/के क्या महत्त्व है/हैं?
1.इसका उद्देश्य नवप्रवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं समर्थक अंतर्राष्ट्रीय भागीदारियों के माध्यम से प्रभावकारी कार्वाई को प्रोत्साहित करना है।
2.यह विशेष/विशिष्ट रूप से दक्षिणी एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रों पर केंद्रित होता है तथा इसका सचिवालय इन क्षेत्रों को वित्तीय संसाधनों के बड़े हिस्से का नियतन सुलभ कराता है।
3.यह मरुस्थलीकरण को रोकने में स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु ऊर्ध्वगामी उपागम (बॉटम-अप अप्रोच) के लिए प्रतिबद्ध है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 14 of 100 · Prelims 2016, Q14
हाल ही में IMF के SDR बास्केट में निम्नलिखित में से किस मुद्रा को जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है?
Question 15 of 100 · Prelims 2016, Q15
अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक एवं वित्तीय समिति [International Monetary and Financial Committee (IMFC)] के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.IMFC विश्व अर्थव्यवस्था से सरोकार रखने वाले विषयों पर चर्चा करता है और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को उसके कार्य की दिशा पर सलाह देता है।
2.IMFC की बैठकों में विश्व बैंक प्रेक्षक की भाँति भाग लेता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 16 of 100 · Prelims 2016, Q16
एक राष्ट्रीय मुहिम ‘राष्ट्रीय गरिमा अभियान’ चलाई गई है
Question 17 of 100 · Prelims 2016, Q17
मध्यकालीन भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.तमिल क्षेत्र के सिद्ध (सित्तर) एकेश्वरवादी थे तथा मूर्तिपूजा की निंदा करते थे।
2.कन्नड़ क्षेत्र के लिंगायत पुनर्जन्म के सिद्धांत पर प्रश्न चिह्न लगाते थे तथा जाति अधिक्रम को अस्वीकार करते थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 18 of 100 · Prelims 2016, Q18
निम्नलिखित में से कौन-सा, कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले पद ‘आयात आवरण (इम्पोर्ट कवर)’ का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
Question 19 of 100 · Prelims 2016, Q19
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
समाचारों में कभी-कभी उल्लिखित समुदाय
किसके मामले में
1.
कुर्द
बांग्लादेश
2.
मधेसी
नेपाल
3.
रोहिंग्या
म्यांमार
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
Question 20 of 100 · Prelims 2016, Q20
‘रासायनिक आयुध निषेध संगठन [Organization for the Prohibition of Chemical Weapons (OPCW)]’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह यूरोपीय संघ का एक संगठन है जिसका NATO तथा WHO से कार्यकारी संबंध है।
2.यह नए शस्त्रों के प्रादुर्भाव को रोकने के लिए रासायनिक उद्योग का अनुवीक्षण करता है।
3.यह राज्यों (पार्टियों) को रासायनिक आयुध के खतरे के विरुद्ध सहायता एवं संरक्षण प्रदान करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 21 of 100 · Prelims 2016, Q21
‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.इस योजना के अंतर्गत कृषकों को वर्ष के किसी भी मौसम में उनके द्वारा किसी भी फसल की खेती करने पर दो प्रतिशत की एकसमान दर से बीमा किश्त का भुगतान करना होगा।
2.यह योजना, चक्रवात एवं गैर-मौसमी वर्षा से होने वाले कटाई-उपरांत घाटे को बीमाकृत करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 22 of 100 · Prelims 2016, Q22
भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से ‘ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल’ के अपने प्राकृतिक आवास में पाए जाने की सबसे अधिक सम्भावना कहाँ है?
Question 23 of 100 · Prelims 2016, Q23
निम्नलिखित में से कौन-सी, ‘राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण [National Ganga River Basin Authority (NGRBA)]’ की प्रमुख विशेषताएँ हैं?
1.नदी बेसिन, योजना एवं प्रबंधन की इकाई है।
2.यह राष्ट्रीय स्तर पर नदी संरक्षण प्रयासों की अगुवाई करता है।
3.NGRBA का अध्यक्ष चक्रानुक्रमिक आधार पर उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से एक होता है, जिनसे होकर गंगा बहती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 24 of 100 · Prelims 2016, Q24
भारत सरकार कृषि में ‘नीम-आलेपित यूरिया (Neem-coated Urea)’ के उपयोग को क्यों प्रोत्साहित करती है?
Question 25 of 100 · Prelims 2016, Q25
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.किसी राज्य में मुख्य सचिव को उस राज्य के राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है।
2.राज्य में मुख्य सचिव का नियत कार्यकाल होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 26 of 100 · Prelims 2016, Q26
‘स्टैंड अप इंडिया स्कीम (Stand Up India Scheme)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.इसका प्रयोजन SC/ST एवं महिला उद्यमियों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
2.यह SIDBI के माध्यम से पुनर्वित्त का प्रावधान करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 27 of 100 · Prelims 2016, Q27
FAO, पारम्परिक कृषि प्रणालियों को ‘सार्वभौम रूप से महत्त्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली [Globally Important Agricultural Heritage System (GIAHS)]’ की हैसियत प्रदान करता है। इस पहल का संपूर्ण लक्ष्य क्या है?
1.अभिनिर्धारित GIAHS के स्थानीय समुदायों को आधुनिक प्रौद्योगिकी, आधुनिक कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना जिससे उनकी कृषि उत्पादकता अत्यधिक बढ़ जाए
2.पारितंत्र-अनुकूली परम्परागत कृषि पद्धतियाँ और उनसे संबंधित परिदृश्य (लैंडस्केप), कृषि जैव विविधता और स्थानीय समुदायों के ज्ञानतंत्र का अभिनिर्धारण एवं संरक्षण करना
3.इस प्रकार अभिनिर्धारित GIAHS के सभी भिन्न-भिन्न कृषि उत्पादों को भौगोलिक सूचक (जिओग्राफिकल इंडिकेशन) की हैसियत प्रदान करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 28 of 100 · Prelims 2016, Q28
निम्नलिखित में से कौन-सी, ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है/नदियाँ हैं?
1.दिबांग
2.कमेंग
3.लोहित
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 29 of 100 · Prelims 2016, Q29
‘कोर बैंकिंग समाधान (Core Banking Solutions)’ पद कभी-कभी समाचारों में देखा जाता है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से इस पद का सही वर्णन करता है/करते हैं?
1.यह बैंक की शाखाओं का वह तंत्र है जो उपभोक्ताओं को अपने खातों का संचालन बैंक की किसी भी शाखा से कर सकने की सुविधा देता है चाहे उन्होंने अपना खाता कहीं भी खोल रखा हो।
2.यह व्यावसायिक बैंकों पर कम्प्यूटरीकरण के माध्यम से RBI का नियंत्रण बढ़ाने का एक प्रयास है।
3.यह एक विस्तृत प्रक्रिया है जिसके द्वारा विशाल अनर्जक (नॉन-परफॉर्मिंग) परिसम्पत्ति वाले बैंक का अधिग्रहण दूसरे बैंक द्वारा कर लिया जाता है।
स्वच्छ विकास क्रियाविधि (क्लीन डेवलपमेंट मेकेनिज्म)
क्योटो प्रोटोकॉल
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
Question 31 of 100 · Prelims 2016, Q31
जैव सूचना-विज्ञान (बायोइंफॉर्मेटिक्स) में घटनाक्रमों/गतिविधि के संदर्भ में समाचारों में कभी-कभी दिखने वाला पद ‘ट्रांसक्रिप्टोम (transcriptome)’ किसे निर्दिष्ट करता है?
Question 32 of 100 · Prelims 2016, Q32
भारत सरकार द्वारा चलाया गया ‘मिशन इंद्रधनुष’ किससे संबंधित है?
Question 33 of 100 · Prelims 2016, Q33
निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार के ‘हरित भारत मिशन (Green India Mission)’ के उद्देश्य को सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है/करते हैं?
1.पर्यावरणीय लाभों एवं लागतों को केंद्र एवं राज्य के बजट में सम्मिलित करते हुए तद्द्वारा ‘हरित लेखाकरण (ग्रीन अकाउंटिंग)’ को अमल में लाना
2.कृषि उत्पाद के संवर्धन हेतु द्वितीय हरित क्रांति आरम्भ करना जिससे भविष्य में सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो
3.वन आच्छादन की पुनर्प्राप्ति और संवर्धन करना तथा अनुकूलन (अडैप्टेशन) एवं न्यूनीकरण (मिटिगेशन) के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 34 of 100 · Prelims 2016, Q34
भारत में, पूर्व-संवेष्टित (प्रीपैकेज्ड) वस्तुओं के संदर्भ में खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग और लेबलिंग) विनियम, 2011 के अनुसार किसी निर्माता को मुख्य लेबल पर निम्नलिखित में से कौन-सी सूचना अंकित करना अनिवार्य है?
1.संघटकों की सूची, जिसमें संयोजी शामिल हैं
2.पोषण-विषयक सूचना
3.चिकित्सा व्यवसाय द्वारा दी गई किसी एलर्जी प्रतिक्रिया की संभावना के संदर्भ में संस्तुतियाँ, यदि कोई हैं
4.शाकाहारी/मांसाहारी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 35 of 100 · Prelims 2016, Q35
कभी-कभी समाचारों में दिखने वाला ‘प्रोजेक्ट लून (Project Loon)’ संबंधित है
Question 36 of 100 · Prelims 2016, Q36
कभी-कभी समाचारों में ‘नेट मीटरिंग (Net metering)’ निम्नलिखित में से किसको प्रोत्साहित करने के संदर्भ में देखा जाता है?
Question 37 of 100 · Prelims 2016, Q37
‘व्यापार करने की सुविधा का सूचकांक (Ease of Doing Business Index)’ में भारत की रैंकिंग समाचार-पत्रों में कभी-कभी दिखती है। निम्नलिखित में से किसने इस रैंकिंग की घोषणा की है?
Question 38 of 100 · Prelims 2016, Q38
भारतीय इतिहास के मध्यकाल में बंजारे सामान्यतः कौन थे?
Question 39 of 100 · Prelims 2016, Q39
सम्राट अशोक के राजादेशों का सबसे पहले विकूटन (डिसाइफर) किसने किया था?
Question 40 of 100 · Prelims 2016, Q40
‘ग्राम न्यायालय अधिनियम’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.इस अधिनियम के अनुसार ग्राम न्यायालय केवल सिविल मामलों की सुनवाई कर सकता है, आपराधिक मामलों की नहीं।
2.यह अधिनियम स्थानीय सामाजिक सक्रियतावादियों को मध्यस्थ/सुलहकर्ता के रूप में स्वीकार करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 41 of 100 · Prelims 2016, Q41
‘ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप (Trans-Pacific Partnership)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह चीन और रूस को छोड़कर प्रशांत महासागर तटीय सभी देशों के मध्य एक समझौता है।
2.यह केवल तटवर्ती सुरक्षा के प्रयोजन से किया गया सामरिक गठबंधन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 42 of 100 · Prelims 2016, Q42
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन (इंडिया-अफ्रीका सम्मिट)
1.जो 2015 में हुआ, तीसरा सम्मेलन था
2.की शुरुआत वास्तव में 1951 में जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई थी
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 43 of 100 · Prelims 2016, Q43
RBI द्वारा घोषित ‘कोषों की सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर [Marginal Cost of Funds based Lending Rate (MCLR)]’ का/के उद्देश्य क्या है/हैं?
1.ये दिशानिर्देश उधारों की ब्याज दरें निर्धारित करने हेतु बैंकों द्वारा अपनाई गई विधि में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद करते हैं।
2.ये दिशानिर्देश बैंक साख की उपलब्धता ऐसी ब्याज दरों पर सुनिश्चित करने में मदद करते हैं जो ऋण लेने वाले एवं बैंक दोनों के लिए न्यायसंगत हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 44 of 100 · Prelims 2016, Q44
भारत में पाई जाने वाली नस्ल, ‘खाराई ऊँट’ के बारे में अनूठा क्या है/हैं?
1.यह समुद्र-जल में तीन किलोमीटर तक तैरने में सक्षम है।
2.यह मैन्ग्रोव (mangroves) की चराई पर जीता है।
3.यह जंगली होता है और पालतू नहीं बनाया जा सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 45 of 100 · Prelims 2016, Q45
हाल ही में हमारे वैज्ञानिकों ने केले के पौधे की एक नई और भिन्न जाति की खोज की है जिसकी ऊँचाई लगभग 11 मीटर तक जाती है और उसके फल का गूदा नारंगी रंग का है। यह भारत के किस भाग में खोजी गई है?
Question 46 of 100 · Prelims 2016, Q46
‘INS अस्त्रधारिणी’ का, जिसका हाल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ था, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वोत्तम वर्णन है?
Question 47 of 100 · Prelims 2016, Q47
‘ग्रीज्ड लाइट्निंग–10 (GL–10)’, जिसका हाल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ, क्या है?
Question 48 of 100 · Prelims 2016, Q48
‘गहन कदन्न संवर्धन के माध्यम से पोषण सुरक्षा हेतु पहल (Initiative for Nutritional Security through Intensive Millets Promotion)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.इस पहल का उद्देश्य उन्नत उत्पादन और कटाई-उपरांत प्रौद्योगिकियों को निदर्शित करना है, एवं समूह उपागम (क्लस्टर अप्रोच) के साथ एकीकृत रीति से मूल्य वर्धन तकनीकों को निदर्शित करना है।
2.इस योजना में निर्धन, लघु, सीमांत एवं जनजातीय किसानों की बड़ी हितधारिता (स्टेक) है।
3.इस योजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य वाणिज्यिक फसलों के किसानों को, पोषकों के अत्यावश्यक निवेशों के और लघु सिंचाई उपकरणों के निःशुल्क किट प्रदान कर, कंदन्न की खेती की ओर प्रोत्साहित करना है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 49 of 100 · Prelims 2016, Q49
‘स्वदेशी’ और ‘बहिष्कार’ पहली बार किस घटना के दौरान संघर्ष की विधि के रूप में अपनाए गए थे?
Question 50 of 100 · Prelims 2016, Q50
भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.बोधिसत्त्व, बौद्धमत के हीनयान सम्प्रदाय की केंद्रीय संकल्पना है।
2.बोधिसत्त्व अपने प्रबोध के मार्ग पर बढ़ता हुआ करुणामय है।
3.बोधिसत्त्व समस्त सचेतन प्राणियों को उनके प्रबोध के मार्ग पर चलने में सहायता करने के लिए स्वयं की निर्वाण प्राप्ति विलम्बित करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 51 of 100 · Prelims 2016, Q51
‘Doctors Without Borders (Medecins Sans Frontieres)’, जो प्रायः समाचारों में आया है, है
Question 52 of 100 · Prelims 2016, Q52
‘पारितंत्र एवं जैव विविधता का अर्थतंत्र [The Economics of Ecosystems and Biodiversity (TEEB)]’ नामक पहल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.यह एक पहल है, जिसकी मेजबानी UNEP, IMF एवं विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) करते हैं।
2.यह एक विश्वव्यापी पहल है, जो जैव विविधता के आर्थिक लाभों के प्रति ध्यान आकर्षित करने पर केंद्रित है।
3.यह ऐसा उपागम प्रस्तुत करता है, जो पारितंत्रों और जैव विविधता के मूल्य की पहचान, निदर्शन और अभिग्रहण में निर्णयकर्ताओं की सहायता कर सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 53 of 100 · Prelims 2016, Q53
समाचारों में कभी-कभी दिखाई देने वाले ‘रेड सैंडर्स (Red Sanders)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह दक्षिण भारत के एक भाग में पाई जाने वाली एक वृक्ष जाति है।
2.यह दक्षिण भारत के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों के अति महत्त्वपूर्ण वृक्षों में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 54 of 100 · Prelims 2016, Q54
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
UN-REDD+ प्रोग्राम की समुचित अभिकल्पना और प्रभावी कार्यान्वयन महत्त्वपूर्ण रूप से योगदान दे सकते हैं
1.जैव विविधता का संरक्षण करने में
2.वन्य पारिस्थितिकी की समुत्थानशीलता में
3.गरीबी कम करने में
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 55 of 100 · Prelims 2016, Q55
‘ग्रीनहाउस गैस प्रोटोकॉल (Greenhouse Gas Protocol)’ क्या है?
Question 56 of 100 · Prelims 2016, Q56
‘वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद् (Financial Stability and Development Council)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह नीति (NITI) आयोग का एक अंग है।
2.संघ का वित्त मंत्री इसका प्रमुख होता है।
3.यह अर्थव्यवस्था के समष्टि सविवेक (मैक्रो-प्रूडेंशियल) पर्यवेक्षण का अनुवीक्षण (मॉनिटरिंग) करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 57 of 100 · Prelims 2016, Q57
समाचारों में कभी-कभी दिखने वाले ‘एजेंडा 21 (Agenda 21)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.यह धारणीय विकास के लिए एक वैश्विक कार्य-योजना है।
2.2002 में जोहानसबर्ग में हुए धारणीय विकास पर विश्व शिखर सम्मेलन (World Summit on Sustainable Development) में इसकी उत्पत्ति हुई।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 58 of 100 · Prelims 2016, Q58
सत्य शोधक समाज ने संगठित किया
Question 59 of 100 · Prelims 2016, Q59
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
विषाणु संक्रमित कर सकते हैं
1.जीवाणुओं को
2.कवकों को
3.पादपों को
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 60 of 100 · Prelims 2016, Q60
समाचारों में कभी-कभी देखे जाने वाले ‘आधार क्षय एवं लाभ स्थानान्तरण (Base Erosion and Profit Shifting)’ पद का क्या संदर्भ है?
Question 61 of 100 · Prelims 2016, Q61
हाल ही में भारत में प्रथम ‘राष्ट्रीय निवेश और विनिर्माण क्षेत्र (National Investment and Manufacturing Zone)’ का गठन कहाँ किए जाने के लिए प्रस्ताव दिया गया था?
Question 62 of 100 · Prelims 2016, Q62
भारत में ‘जिला खनिज प्रतिष्ठान (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन्स)’ का/के उद्देश्य क्या है/हैं?
1.खनिज-सम्पन्न जिलों में खनिज-खोज संबंधी क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करना
2.खनिज-कार्य से प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करना
3.राज्य सरकारों को खनिज-खोज के लिए लाइसेंस निर्गत करने के लिए अधिकृत करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 63 of 100 · Prelims 2016, Q63
भारत सरकार की एक पहल ‘SWAYAM’ का लक्ष्य क्या है?
Question 64 of 100 · Prelims 2016, Q64
मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड प्रस्ताव किससे संबंधित थे?
Question 65 of 100 · Prelims 2016, Q65
अजंता और महाबलीपुरम के रूप में ज्ञात दो ऐतिहासिक स्थानों में कौन-सी बात/बातें समान है/हैं?
1.दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे।
2.दोनों का एक ही धार्मिक सम्प्रदाय से संबंध है।
3.दोनों में शिलाकृत स्मारक हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 66 of 100 · Prelims 2016, Q66
कभी-कभी समाचारों में आने वाले ‘बिटकॉइन्स (Bitcoins)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.बिटकॉइन्स की खोज-खबर देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा रखी जाती है।
2.बिटकॉइन के पते वाला कोई भी व्यक्ति, बिटकॉइन के पते वाले किसी अन्य व्यक्ति को बिटकॉइन्स भेज सकता है या उससे प्राप्त कर सकता है।
3.ऑनलाइन अदायगी, दोनों तरफ में से किसी भी तरफ की पहचान जाने बिना, की जा सकती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 67 of 100 · Prelims 2016, Q67
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना ए॰ पी॰ ई॰ सी॰ (APEC) द्वारा की गई है।
2.न्यू डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय शंघाई में है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 68 of 100 · Prelims 2016, Q68
कभी-कभी समाचारों में आने वाली ‘गाडगिल समिति रिपोर्ट’ और ‘कस्तूरीरंगन समिति रिपोर्ट’ संबंधित हैं
केशव चन्द्र सेन का संबंध उपर्युक्त में से किसकी/किनकी स्थापना से है?
Question 70 of 100 · Prelims 2016, Q70
निम्नलिखित में से कौन ‘खाड़ी सहयोग परिषद् (गल्फ कोऑपरेशन काउन्सिल)’ का सदस्य नहीं है?
Question 71 of 100 · Prelims 2016, Q71
सरकार की ‘सम्प्रभु स्वर्ण बॉन्ड योजना (Sovereign Gold Bond Scheme)’ एवं ‘स्वर्ण मुद्रीकरण योजना (Gold Monetization Scheme)’ का/के उद्देश्य क्या है/हैं?
1.भारतीय गृहस्थों के पास निष्क्रिय पड़े स्वर्ण को अर्थव्यवस्था में लाना
2.स्वर्ण एवं आभूषण के क्षेत्र में एफ॰ डी॰ आइ॰ (FDI) को प्रोत्साहित करना
3.स्वर्ण-आयात पर भारत की निर्भरता में कमी लाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 72 of 100 · Prelims 2016, Q72
कभी-कभी समाचारों में आने वाला ‘बेल्ट ऐन्ड रोड इनिशिएटिव (Belt and Road Initiative)’ किसके मामलों के संदर्भ में आता है?
Question 73 of 100 · Prelims 2016, Q73
प्रधानमंत्री MUDRA योजना का लक्ष्य क्या है?
Question 74 of 100 · Prelims 2016, Q74
भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसमें/किनमें शेल गैस के संसाधन पाए जाते हैं?
1.कैम्बे बेसिन
2.कावेरी बेसिन
3.कृष्णा-गोदावरी बेसिन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 75 of 100 · Prelims 2016, Q75
‘वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Global Financial Stability Report)’ किसके द्वारा तैयार की जाती है?
Question 76 of 100 · Prelims 2016, Q76
‘अटल पेंशन योजना’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.यह एक न्यूनतम गारंटित पेंशन योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लक्ष्य बनाती है।
2.परिवार का केवल एक ही व्यक्ति इस योजना में शामिल हो सकता है।
3.अभिदाता (सब्स्क्राइबर) की मृत्यु के पश्चात् जीवनसाथी को आजीवन पेंशन की समान राशि गारंटित रहती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 77 of 100 · Prelims 2016, Q77
‘रीजनल कॉम्प्रिहेन्सिव इकॉनॉमिक पार्टनरशिप (Regional Comprehensive Economic Partnership)’ पद प्रायः समाचारों में देशों के एक समूह के मामलों के संदर्भ में आता है। देशों के उस समूह को क्या कहा जाता है?
Question 78 of 100 · Prelims 2016, Q78
निम्नलिखित में से किसमें आप ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) का स्टार लेबल पाते हैं?
भारत ‘अंतर्राष्ट्रीय ताप-नाभिकीय प्रायोगिक रिएक्टर (International Thermonuclear Experimental Reactor)’ का एक महत्त्वपूर्ण सदस्य है। यदि यह प्रयोग सफल हो जाता है, तो भारत का तात्कालिक लाभ क्या है?
Question 80 of 100 · Prelims 2016, Q80
भारत के इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
शब्द
विवरण
1.
एरिपत्ति
भूमि, जिससे मिलने वाला राजस्व अलग से ग्राम जलाशय के रख-रखाव के लिए निर्धारित कर दिया जाता था
2.
तनियूर
एक अकेले ब्राह्मण अथवा एक ब्राह्मण-समूह को दान में दिए गए ग्राम
3.
घटिका
प्रायः मंदिरों के साथ संबद्ध विद्यालय
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
Question 81 of 100 · Prelims 2016, Q81
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) को 2015 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में प्रारम्भ किया गया था।
2.इस गठबंधन में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश सम्मिलित हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 82 of 100 · Prelims 2016, Q82
समाचारों में कभी-कभी देखे जाने वाला ‘यूरोपीय स्थिरता तंत्र (European Stability Mechanism)’ क्या है?
Question 83 of 100 · Prelims 2016, Q83
निम्नलिखित में से कौन-सा/से ड्रप्स (ड्रिप) सिंचाई पद्धति के प्रयोग का/के लाभ है/हैं?
1.खर-पतवार में कमी
2.मृदा लवणता में कमी
3.मृदा अपरदन में कमी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 84 of 100 · Prelims 2016, Q84
कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले ‘डिजिलॉकर (DigiLocker)’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.यह डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक डिजिटल लॉकर सिस्टम है।
2.यह आपके ई-दस्तावेजों तक आपकी पहुँच को संभव बनाता है, चाहे भौतिक रूप से आपकी उपस्थिति कहीं भी हो।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 85 of 100 · Prelims 2016, Q85
हाल ही में निम्नलिखित नदियों में से किनको जोड़ने का कार्य किया गया था?
Question 86 of 100 · Prelims 2016, Q86
हमारे देश के शहरों में वायु गुणता सूचकांक (Air Quality Index) का परिकलन करने में साधारणतया निम्नलिखित वायुमंडलीय गैसों में से किनको विचार में लिया जाता है?
1.कार्बन डाइऑक्साइड
2.कार्बन मोनोक्साइड
3.नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
4.सल्फर डाइऑक्साइड
5.मेथैन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 87 of 100 · Prelims 2016, Q87
भारत द्वारा प्रमोचित खगोलीय वेधशाला, ‘ऐस्ट्रोसैट (Astrosat)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.USA और रूस के अलावा केवल भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने अंतरिक्ष में उसी प्रकार की वेधशाला प्रमोचित की है।
2.ऐस्ट्रोसैट 2000 किलोग्राम का एक उपग्रह है, जो पृथ्वी की सतह के ऊपर 1650 किलोमीटर पर एक कक्षा में स्थापित है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 88 of 100 · Prelims 2016, Q88
मध्यकालीन भारत के आर्थिक इतिहास के संदर्भ में शब्द ‘अरघट्टा (Araghatta)’ किसे निरूपित करता है?
Question 89 of 100 · Prelims 2016, Q89
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में इतिवृत्तों, राजवंशीय इतिहासों तथा वीरगाथाओं को कंठस्थ करना निम्नलिखित में से किसका व्यवसाय था?
Question 90 of 100 · Prelims 2016, Q90
हाल ही में, हमारे देश में पहली बार, निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक विशेष तितली को ‘राज्य तितली’ के रूप में घोषित किया है?
Question 91 of 100 · Prelims 2016, Q91
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
ISRO द्वारा प्रमोचित मंगलयान
1.को मार्स ऑर्बिटर मिशन भी कहा जाता है
2.ने भारत को, USA के बाद, मंगल के चारों ओर अंतरिक्ष यान को चक्रमण कराने वाला दूसरा देश बना दिया है
3.ने भारत को एकमात्र ऐसा देश बना दिया है, जिसने अपने अंतरिक्ष यान को मंगल के चारों ओर चक्रमण कराने में पहली बार में ही सफलता प्राप्त कर ली
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 92 of 100 · Prelims 2016, Q92
वर्ष 1907 में सूरत में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के विभाजन का मुख्य कारण क्या था?
Question 93 of 100 · Prelims 2016, Q93
सर स्टैफ़र्ड क्रिप्स की योजना में यह परिकल्पना थी कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद
Question 94 of 100 · Prelims 2016, Q94
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
प्रसिद्ध स्थान
क्षेत्र
1.
बोधगया
बघेलखण्ड
2.
खजुराहो
बुन्देलखण्ड
3.
शिरडी
विदर्भ
4.
नासिक
मालवा
5.
तिरुपति
रायलसीमा
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
Question 95 of 100 · Prelims 2016, Q95
राष्ट्र हित में भारत की संसद् राज्य सूची के किसी भी विषय पर विधिक शक्ति प्राप्त कर लेती है यदि इसके लिए एक संकल्प
Question 96 of 100 · Prelims 2016, Q96
हाल ही में निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक लम्बे नौसंचालन चैनल द्वारा समुद्र से जोड़े जाने के लिए एक कृत्रिम अंतर्देशीय बंदरगाह के निर्माण की संभावना का पता लगाया है?
Question 97 of 100 · Prelims 2016, Q97
वर्ष 2015 में पेरिस में UNFCCC बैठक में हुए समझौते के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.इस समझौते पर UN के सभी सदस्य देशों ने हस्ताक्षर किए और यह वर्ष 2017 से लागू होगा।
2.यह समझौता ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन को सीमित करने का लक्ष्य रखता है जिससे इस सदी के अंत तक औसत वैश्विर्क तापमान की वृद्धि उद्योग-पूर्व स्तर (pre-industrial levels) से 2 °C या कोशिश करें कि 1·5 °C से भी अधिक न होने पाए।
3.विकसित देशों ने वैश्विक तापन में अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी को स्वीकारा और जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विकासशील देशों की सहायता के लिए 2020 से प्रतिवर्ष 1000 अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Question 98 of 100 · Prelims 2016, Q98
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.धारणीय विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goals) पहली बार 1972 में एक वैश्विक विचार मंडल (थिंक टैंक) ने, जिसे ‘क्लब ऑफ़ रोम’ कहा जाता था, प्रस्तावित किया था।
2.धारणीय विकास लक्ष्य 2030 तक प्राप्त किए जाने हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Question 99 of 100 · Prelims 2016, Q99
हाल ही में बना द मैन हू न्यू इनफिनिटि (The Man Who Knew Infinity) शीर्षक वाला चलचित्र किसके जीवनचरित पर आधारित है?
Question 100 of 100 · Prelims 2016, Q100
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1.किसी भी व्यक्ति के लिए पंचायत का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम निर्धारित आयु 25 वर्ष है।
2.पंचायत के समयपूर्व भंग होने के पश्चात् पुनर्गठित पंचायत केवल अवशिष्ट समय के लिए ही जारी रहती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Keyboard: A–D to choose, ←→ to move, M to mark for review.
Time ran out, so your answers were submitted automatically.
Loading your answers…
We couldn't load the answers just now. Your attempt is saved.
Sign up free to see where you lost marks
Your detailed report (correct, wrong and skipped, subject-wise breakdown, answer sheet) and every question with its answer and explanation are for Minimalist IAS members. Membership is free.