Question 1 of 19 · CSAT 2026, Q34
दो सर्वसम सीधे दंडों को पाँच भिन्न रंगों में इस प्रकार रंगा गया है कि प्रत्येक दंड पूरी लंबाई में पाँच बराबर भागों में विभाजित होता है। उनमें से एक में, भागों को P1, P2, P3, P4 और P5 चिह्नित किया गया है (इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है) जबकि दूसरे में, उन्हें Q1, Q2, Q3, Q4 और Q5 चिह्नित किया गया है (इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है)। जब दंडों को एक-दूसरे के पास-पास समानांतर रखा जाता है, तो P1 और Q3 सुमेलित होते हैं; P4, Q1 या Q2 से सुमेलित है और Q4, P3 या P5 से सुमेलित है। यदि Q3 और Q5 संलग्न हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से संभव है/हैं?
- I.सीधे दंड के मध्य भाग पर Q3 चिह्नित किया गया है।
- II.सीधे दंड के सिरे वाले भागों में से किसी एक पर P2 चिह्नित किया गया है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
