प्रारंभिक 2018 · प्रश्न 46
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन वैध मुद्रा (लीगल टेंडर मनी) के अर्थ को सही वर्णित करता है ?
- (a)न्यायालय में विधिक मामलों के लिए फीस के चुकाने में जो मुद्रा दी जाती है
- (b)वह मुद्रा जो कोई ऋणदाता अपने दावों के निपटाने में स्वीकार करने के लिए बाध्य होता है
- (c)चैक, ड्राफ़्ट, विनिमय बिलों, आदि के रूप में बैंक मुद्रा
- (d)किसी देश में चलन में धातु मुद्रा
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (b)
NCERT में उत्तर: कक्षा 12 'समष्टि अर्थशास्त्र: एक परिचय', अध्याय 3 (मुद्रा और बैंकिंग)।
समष्टि अर्थशास्त्र (अध्याय 3): करेंसी नोट और सिक्के वैध मुद्रा कहलाते हैं, क्योंकि कोई भी नागरिक किसी लेन-देन के निपटारे में इन्हें लेने से इनकार नहीं कर सकता। इसलिए (b)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2018), प्रश्न 46 ↗