प्रारंभिक 2018 · प्रश्न 60
“छठा व्यापक विलोप / छठा विलोप” यह शब्द किसकी विवेचना के संदर्भ में समाचारों में प्रायः उल्लिखित होता है ?
- (a)विश्व के बहुत से भागों में कृषि में व्यापक रूप में एकधान्य कृषि प्रथा और बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक कृषि के साथ रसायनों के अविवेकी प्रयोग के परिणामस्वरूप अच्छे देशी पारितंत्र की हानि ।
- (b)आसन्न भविष्य में पृथ्वी के साथ उल्कापिण्ड की संभावित टक्कर का भय, जैसा कि 65 मिलियन वर्ष पहले हुआ था और जिसके कारण डायनोसोर की जातियों समेत अनेक जातियों का व्यापक रूप से विलोप हो गया ।
- (c)विश्व के अनेक भागों में आनुवंशिकतः रूपांतरित फ़सलों की व्यापक रूप में खेती और विश्व के दूसरे भागों में उनकी खेती को बढ़ावा देना, जिसके कारण अच्छे देशी फ़सली पादपों का विलोप हो सकता है और खाद्य जैव-विविधता की हानि हो सकती है ।
- (d)मानव द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का अतिशोषण/दुरुपयोग, प्राकृतिक आवासों का संविभाजन/नाश, पारितंत्र का विनाश, प्रदूषण और वैश्विक जलवायु परिवर्तन ।
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (d)
NCERT में उत्तर: कक्षा 12 'जीव विज्ञान', अध्याय 13 (जैव-विविधता एवं संरक्षण)।
कक्षा 12 'जीव विज्ञान', अध्याय 13: अभी चल रहा 'छठा विलोपन' पहले के विलोपनों से अपनी गति में अलग है। प्रजातियाँ मानव-पूर्व समय से 100 से 1,000 गुना तेज़ी से खत्म हो रही हैं, और इसके लिए हमारी गतिविधियाँ ज़िम्मेदार हैं। उत्तर (d)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2018), प्रश्न 60 ↗