प्रारंभिक 2018 · प्रश्न 86
प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा नामक पादप प्रायः क्यों समाचारों में उल्लिखित होता है ?
- (a)इसके सार का व्यापक रूप से प्रसाधन-सामग्रियों में उपयोग होता है ।
- (b)जिस क्षेत्र में यह उगता है वहाँ की जैव-विविधता को कम करने लगता है ।
- (c)इसके सार का उपयोग कीटनाशकों के संश्लेषण में किया जाता है ।
- (d)उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (b)
NCERT में उत्तर: कक्षा 11 'समाज का बोध', अध्याय 3 (पर्यावरण और समाज); कक्षा 12 'जीव विज्ञान', अध्याय 13 (जैव-विविधता एवं संरक्षण)।
NCERT से कैसे हल करें: कक्षा 11 'समाज का बोध', अध्याय 3: प्रोसोपिस जूलीफ़्लोरा (विलायती कीकर) दक्षिण अमेरिका से आया और पूरे उत्तर भारत में फैल गया। कक्षा 12 'जीव विज्ञान', अध्याय 13: ऐसी विदेशी प्रजातियाँ आक्रामक बनकर देशी प्रजातियों को घटा या खत्म कर सकती हैं। उत्तर (b)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2018), प्रश्न 86 ↗