प्रारंभिक 2019 · प्रश्न 81
भारत के संविधान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
- 1.किसी भी केंद्रीय विधि को सांविधानिक रूप से अवैध घोषित करने की किसी भी उच्च न्यायालय की अधिकारिता नहीं होगी।
- 2.भारत के संविधान के किसी भी संशोधन पर भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रश्न नहीं उठाया जा सकता।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a)केवल 1
- (b)केवल 2
- (c)1 और 2 दोनों
- (d)न तो 1, न ही 2
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (d)
NCERT में उत्तर: कक्षा 11 'भारत का संविधान: सिद्धांत और व्यवहार', अध्याय 6 (न्यायपालिका); कक्षा 11 'भारत का संविधान: सिद्धांत और व्यवहार', अध्याय 9 (संविधान – एक जीवंत दस्तावेज़)।
भारत का संविधान: सिद्धांत और व्यवहार: सर्वोच्च न्यायालय की तरह उच्च न्यायालय भी किसी भी क़ानून की संवैधानिकता जाँच सकते हैं (अध्याय 6)। कोई संशोधन मूल ढाँचे का उल्लंघन करता है या नहीं, इसका अंतिम निर्णय भी न्यायपालिका ही करती है (अध्याय 9)। दोनों कथन ग़लत हैं। इसलिए (d)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2019), प्रश्न 81 ↗