प्रारंभिक 2019 · प्रश्न 66
निम्नलिखित में से किस एक का यह सुझाव था कि राज्यपाल को उस राज्य के बाहर का एक प्रतिष्ठित व्यक्ति होना चाहिए और उसे एक ऐसा तटस्थ व्यक्ति होना चाहिए जिसके गहन राजनीतिक जुड़ाव न हों या उसने हाल के पिछले वर्षों में राजनीति में भाग नहीं लिया हो?
- (a)पहला प्रशासनिक सुधार आयोग (1966)
- (b)राजमन्नार समिति (1969)
- (c)सरकारिया आयोग (1983)
- (d)संविधान के कार्यचालन की समीक्षा हेतु राष्ट्रीय आयोग (2000)
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (c)
NCERT में उत्तर: कक्षा 11 'भारत का संविधान: सिद्धांत और व्यवहार', अध्याय 7 (संघवाद)।
भारत का संविधान: सिद्धांत और व्यवहार (अध्याय 7): सरकारिया आयोग ने सिफ़ारिश की कि राज्यपालों की नियुक्ति पूरी तरह ग़ैर-दलीय आधार पर हो। इसलिए (c)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2019), प्रश्न 66 ↗