प्रारंभिक 2017 · प्रश्न 46
संसदीय स्वरूप के शासन का प्रमुख लाभ यह है कि
- (a)कार्यपालिका और विधानमण्डल दोनों स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं ।
- (b)यह नीति की निरन्तरता प्रदान करता है और यह अधिक दक्ष है ।
- (c)कार्यपालिका, विधानमण्डल के प्रति उत्तरदायी बना रहता है ।
- (d)सरकार के अध्यक्ष को निर्वाचन के बिना नहीं बदला जा सकता ।
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (c)
NCERT में उत्तर: कक्षा 11 'भारत का संविधान: सिद्धांत और व्यवहार', अध्याय 4 (कार्यपालिका)।
भारत का संविधान: सिद्धांत और व्यवहार (अध्याय 4): संसदीय कार्यपालिका की सबसे अहम विशेषता यह है कि वह विधायिका के नियंत्रण और निगरानी में रहती है। इसलिए (c)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2017), प्रश्न 46 ↗