प्रारंभिक 2017 · प्रश्न 17
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
भारत के संविधान के सन्दर्भ में, राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
- 1.विधायिका के कृत्यों पर निर्बन्धन करते हैं ।
- 2.कार्यपालिका के कृत्यों पर निर्बन्धन करते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a)केवल 1
- (b)केवल 2
- (c)1 और 2 दोनों
- (d)न तो 1, न ही 2
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (d)
NCERT में उत्तर: कक्षा 11 'भारत का संविधान: सिद्धांत और व्यवहार', अध्याय 2 (भारतीय संविधान में अधिकार)।
भारत का संविधान: सिद्धांत और व्यवहार (अध्याय 2): राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व (NCERT में: नीति-निर्देशक तत्व) क़ानूनी रूप से लागू नहीं कराए जा सकते, इसलिए वे क़ानूनन न विधायिका को बाँधते हैं, न कार्यपालिका को। इसलिए (d)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2017), प्रश्न 17 ↗