प्रारंभिक 2017 · प्रश्न 38
निम्नलिखित उद्देश्यों में से कौन-सा एक भारत के संविधान की उद्देशिका में सन्निविष्ट नहीं है ?
- (a)विचार की स्वतंत्रता
- (b)आर्थिक स्वतंत्रता
- (c)अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
- (d)विश्वास की स्वतंत्रता
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (b)
NCERT में उत्तर: कक्षा 11 'भारत का संविधान: सिद्धांत और व्यवहार', शुरुआती पन्ने (उद्देशिका, मूल अधिकार और कर्तव्य)।
'भारत का संविधान: सिद्धांत और व्यवहार' के शुरुआती पन्नों में छपी उद्देशिका विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता का वादा करती है — आर्थिक स्वतंत्रता का नहीं। इसलिए (b)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2017), प्रश्न 38 ↗