प्रारंभिक 2024 · प्रश्न 45
भारतीय अर्थव्यवस्था के सेक्टरों के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
आर्थिक गतिविधि : सेक्टर
- 1.कृषि उत्पाद का भंडारण : द्वितीयक
- 2.डेरी फार्म : प्राथमिक
- 3.खनिज की खोज : तृतीयक
- 4.कपड़ा बुनाई : द्वितीयक
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
- (a)केवल एक
- (b)केवल दो
- (c)केवल तीन
- (d)सभी चार
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (b)
NCERT में उत्तर: कक्षा 10 'आर्थिक विकास की समझ', अध्याय 2 (भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक); कक्षा 12 'मानव भूगोल के मूल सिद्धांत', अध्याय 4 (प्राथमिक क्रियाएँ)।
आर्थिक विकास की समझ (अध्याय 2): डेयरी प्राथमिक, कपड़ा बुनना द्वितीयक और भंडारण तृतीयक क्षेत्रक है। मानव भूगोल के मूल सिद्धांत (अध्याय 4): खनन प्राथमिक क्रिया है। यानी केवल युग्म 2 और 4 सही: (b)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2024), प्रश्न 45 ↗