प्रारंभिक 2020 · प्रश्न 47
निम्नलिखित कथनों में से कौन-से पादप और प्राणि कोशिकाओं के बीच सामान्य अंतर के बारे में सही हैं ?
- 1.पादप कोशिकाओं में सेलुलोस कोशिका भित्तियाँ होती हैं जबकि प्राणि कोशिकाओं में वे नहीं होतीं ।
- 2.पादप कोशिकाओं में प्लैज़्मा झिल्ली नहीं होती जबकि इसके विपरीत प्राणि कोशिकाओं में वे होती हैं ।
- 3.परिपक्व पादप कोशिका में एक बृहत् रसधानी होती है जबकि प्राणि कोशिका में अनेक छोटी रसधानियाँ होती हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a)केवल 1 और 2
- (b)केवल 2 और 3
- (c)केवल 1 और 3
- (d)1, 2 और 3
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (c)
NCERT में उत्तर: कक्षा 9 'अन्वेषण', अध्याय 2 (कोशिका — जीवन की निर्माण इकाई)।
कक्षा 9 'अन्वेषण', अध्याय 2: पादप कोशिका भित्ति मुख्य रूप से सेलुलोज़ की बनी होती है (1), और हर कोशिका में प्लाज़्मा झिल्ली होती है (इसलिए 2 ग़लत)। परिपक्व पादप कोशिका में प्रायः एक बड़ी केंद्रीय रिक्तिका होती है (3)। उत्तर (c)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2020), प्रश्न 47 ↗