प्रारंभिक 2017 · प्रश्न 93
भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के संबंध में, निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए :
- 1.रॉयल इंडियन नेवी में ग़दर
- 2.भारत छोड़ो आंदोलन का प्रारंभ
- 3.द्वितीय गोल मेज़ सम्मेलन
उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम क्या है ?
- (a)1-2-3
- (b)2-1-3
- (c)3-2-1
- (d)3-1-2
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (c)
NCERT में उत्तर: कक्षा 12 'भारतीय इतिहास के कुछ विषय, भाग 3', विषय 11 (महात्मा गाँधी और राष्ट्रीय आंदोलन: सविनय अवज्ञा और उससे आगे); कक्षा 12 'भारतीय इतिहास के कुछ विषय, भाग 3', विषय 12 (संविधान का निर्माण: एक नए युग की शुरुआत)।
भारतीय इतिहास के कुछ विषय, भाग 3: दूसरा गोलमेज़ सम्मेलन 1931 में हुआ और भारत छोड़ो आंदोलन 1942 में शुरू हुआ (दोनों विषय 11 में)। रॉयल इंडियन नेवी के नाविकों का विद्रोह 1946 में हुआ (विषय 12)। यानी 3-2-1: (c)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2017), प्रश्न 93 ↗