प्रारंभिक 2026 · प्रश्न 17
1856 में अवध के समामेलन (annexation) के तत्काल बाद अवध में ब्रिटिश नीति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
- 1.तालुकदारों की भूसंपत्ति ज़ब्त कर ली गई, किंतु उन्हें अपने अस्त्र-शस्त्र और किले अधिकार में रखने दिए गए।
- 2.तालुकदारों को बाहरी व्यक्ति मानते हुए 1856 में संक्षिप्त राजस्व बंदोबस्त किया गया था।
- 3.ब्रिटिश, तालुकदारों को हटाकर, कृषकों से सीधे राजस्व लेने में विश्वास करते थे।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
- (a)केवल 2 और 3
- (b)केवल 1 और 3
- (c)1, 2 और 3
- (d)केवल 2
उत्तर देखें
UPSC का अनंतिम उत्तर: (a)
NCERT में उत्तर: कक्षा 12 'भारतीय इतिहास के कुछ विषय, भाग 3', विषय 10 (विद्रोही और राज: 1857 का आंदोलन और उसके व्याख्यान)।
कक्षा 12 'भारतीय इतिहास के कुछ विषय', भाग 3, विषय 10: विलय के तुरंत बाद ताल्लुकदारों से हथियार ले लिए गए और उनके किले तोड़ दिए गए (1 ग़लत)। 1856 के समरी सेटलमेंट ने उन्हें बाहरी घुसपैठिया माना (2), और उन्हें हटाने का मकसद ज़मीन असली मालिकों को देना था (3)। उत्तर (a)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2026), प्रश्न 17 ↗