प्रारंभिक 2018 · प्रश्न 48
निरपेक्ष तथा प्रति व्यक्ति वास्तविक GNP की वृद्धि आर्थिक विकास की ऊँची दर का संकेत नहीं करतीं, यदि
- (a)औद्योगिक उत्पादन कृषि उत्पादन के साथ-साथ बढ़ने में विफल रह जाता है ।
- (b)कृषि उत्पादन औद्योगिक उत्पादन के साथ-साथ बढ़ने में विफल रह जाता है ।
- (c)निर्धनता और बेरोज़गारी में वृद्धि होती है ।
- (d)निर्यातों की अपेक्षा आयात तेज़ी से बढ़ते हैं ।
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (c)
NCERT में उत्तर: कक्षा 12 'भारत: लोग और अर्थव्यवस्था', अध्याय 6 (भारत के संदर्भ में नियोजन और सततपोषणीय विकास)।
भारत: लोग और अर्थव्यवस्था (अध्याय 6): ऊँची आर्थिक वृद्धि वाले देशों में भी असमान बँटवारे के कारण ग़रीबी तेज़ी से बढ़ी। ग़रीबी घटे बिना वृद्धि विकास नहीं है। इसलिए (c)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2018), प्रश्न 48 ↗