प्रारंभिक 2017 · प्रश्न 5
समाज में समानता के होने का एक निहितार्थ यह है कि उसमें
- (a)विशेषाधिकारों का अभाव है
- (b)अवरोधों का अभाव है
- (c)प्रतिस्पर्धा का अभाव है
- (d)विचारधारा का अभाव है
उत्तर देखें
UPSC का उत्तर: (a)
NCERT में उत्तर: कक्षा 11 'राजनीतिक सिद्धांत', अध्याय 3 (समानता)।
राजनीतिक सिद्धांत (अध्याय 3): समानता के संघर्ष पद, धन, हैसियत या विशेषाधिकार की असमानताओं के विरुद्ध होते हैं। समानता का अर्थ है विशेषाधिकार का अभाव। इसलिए (a)।
यह प्रश्न हिंदी में: UPSC का आधिकारिक प्रश्न पत्र (2017), प्रश्न 5 ↗